Nationalस्कूल-कॉलेज बंद, 150 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, High Alert जारी

स्कूल-कॉलेज बंद, 150 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, High Alert जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल सरकार ने चक्रवात ‘दाना’ के खतरे को देखते हुए राज्य के आठ जिलों में 23 से 26 अक्टूबर तक स्कूल और कॉलेज बंद करने का निर्णय लिया है।इस दौरान सरकार ने तटीय इलाकों में संभावित नुकसान की आशंका के चलते हाई अलर्ट जारी कर दिया है। तूफान के चलते रेलवे ने 150 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इन जिलों में दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बांकुरा, हुगली, हावड़ा और कोलकाता शामिल हैं। नौका सेवाएं भी निलंबित रहेंगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि चक्रवात 24 से 25 अक्टूबर के बीच ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों से टकरा सकता है। चक्रवात के दौरान 100-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। इसके मद्देनजर मछली पकड़ने की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है और तटरक्षक बल राहत कार्यों के लिए पूरी तरह से तैयार है। सरकार ने सतही परिवहन और नौका सेवाओं के संचालन पर भी निगरानी बढ़ा दी है।

कोलकाता एयरपोर्ट के अधिकारी भी चक्रवात के संभावित प्रभाव से निपटने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हैं। एयरपोर्ट निदेशक प्रवत रंजन बेउरिया ने बताया कि एयरपोर्ट परिसर की जल निकासी व्यवस्था और अन्य बुनियादी ढांचे का निरीक्षण किया जा रहा है। भारी बारिश और तेज हवाओं की स्थिति में एयरपोर्ट के संचालन पर असर पड़ सकता है, और स्थिति की समीक्षा के लिए आगामी बैठकें तय की गई हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...