Chandigarhचंडीगढ़-मोहाली सहित पंजाब के इस जिले में कल स्कूल रहेंगे बंद, आदेश...

चंडीगढ़-मोहाली सहित पंजाब के इस जिले में कल स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: शिक्षा विभाग की तरफ से सभी निजी और सरकारी स्कूलों को भारी बारिश की चेतावनी के चलते बंद करने की सलाह दी है। इसमें प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि रविवार को हुई भारी बारिश के कारण शहर में जलभराव की समस्या हुई थी। शिक्षा विभाग की तरफ से सोमवार और मंगलवार को स्कूल बंद करने की सलाह दी है।

शिक्षा विभाग की तरफ से यह भी कहा गया है कि जिस प्रकार रविवार को भारी बारिश और जलभराव देखने को मिला था। पूरे शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। उसी प्रकार मौसम विभाग की तरफ से आगे 2 दिन भी इसी प्रकार की बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। इस कारण स्कूल प्रशासन अपने स्तर पर बंद करने का फैसला ले सकता है। अगर कोई स्कूल छुट्टी नहीं करता है, तो उसको अपने छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखना होगा।

मोहाली जिले में भी जिला मजिस्ट्रेट ने स्कूलों को सोमवार को बंद करने के आदेश दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने जीरकपुर, डेराबस्सी, मोहाली, खरड़ आदि इलाकों में भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए सभी स्कूल और कॉलेजों को पूरी तरह से बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। वहीं नवांशहर में भी सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में भी प्रशासन के द्वारा छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। ज़िला प्रशासन द्वारा भारी बारिश के कारण यह निर्णय लिया गया है।

जब कि पटियाला डीसी ने भी कल यानी 10.07.23 को जिला पटियाला के सभी स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी के दिए आदेश जारी कर दिए हैं। शनिवार सुबह से लेकर रविवार 12 बजे तक हुई भारी बारिश के कारण पंजाब के कई ज़िलों में जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है और राज्य के ज़िलों के कई इलाकों में पानी भर गया है। ज़िला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ज़रूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। उल्लेखनीय है कि इससे पहले रूपनगर ज़िले में भी भारी बारिश के कहर के कारण जिला प्रशासन ने वहां के स्कूलों एवं कॉलेजों में कल यानि सोमवार की छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...