Himachalट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत  

ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत  

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित:  उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव खड्ड में सड़क हादसे में 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार  पति -पत्नी स्कूटी संख्या (एचपी 20एफ 5202) पर सवार होकर जा रहे थे। जब वह गांव खड्ड स्थित बाबा भभूर शाह मंदिर के पास पहुंचे तो ट्रक संख्या (एचपी 19ई 8736) जोकि स्कूटी को ओवरटेक कर रहा था। परंतु सामने से एक और वाहन आने के चलते ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा व उसने स्कूटी को टक्कर मार दी।
ट्रक की टक्कर से महिला सड़क पर जा गिरी और ट्रक के पिछले टायरों के नीचे कुचली गई। स्थानीय लोगों ने फौरन एंबुलेंस की सहायता से महिला व उसके पति को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान रानी देवी (38) पत्नी करनैल सिंह, निवासी गांव खड्ड के रूप में हुई है। ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया था जिसे बाद में पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं ट्रक चालक पर मामला दर्ज करते हुए ट्रक चालक को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...