Himachalगाड़ी ओवरटेक को लेकर Thar और Bus चालक में हुई हाथापाई, देखें...

गाड़ी ओवरटेक को लेकर Thar और Bus चालक में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमलाः हिमाचल में लगातार पंजाबी और हिमाचल के लोगों के बीच विवाद होने के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब ताजा मामला शिमला से सामने आया है। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि थार चालक पंजाबी पर्यटकों की हिमाचल के बस चालक के साथ गाड़ी ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। इस मामले में पर्यटकों को बस चालक से साथ मारपीट करना महंगा पड़ गया। दरअसल, पुलिस ने थार चालक का बिना लाइसेंस और शराब पीकर गाड़ी चलाने के 2 चालान काट दिए है। जिसमें बिना लाइसेंस ड्राइविंग का 5000 रुपए का चालान काटा गया, जबकि शराब पीकर चालान की पेनाल्टी कोर्ट तय करेगा।

बताया जा रहा हैकि शिमला रेलवे स्टेशन के समीप थार (HR71L-7600) गाड़ी में आए युवकों की बस चाल के साथ ओवरटेकिंग को लेकर बहस हो गई। इस दौरान दो गुटों में मारपीट भी हुई। इसमें एक युवक को सड़क की रेलिंग से नीचे फेंका गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और लड़ाई को रोका। मारपीट की इस घटना का मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बालूगंज पुलिस के अनुसार, बीती शाम को थाने में मारपीट की सूचना मिली थी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वहां मौजूद दूसरा पक्ष जिनके साथ मारपीट हुई, वह मौके से चले गए थे। इस वजह से मारपीट की इस घटना में FIR दर्ज नहीं की गई। जबकि पुलिस ने थार गाड़ी का चालान जरूर किया है। पुलिस के अनुसार, हरियाणा नंबर की गाड़ी में घूमने आए युवकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था और शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे। इसलिए 2 चालान किए गए है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...