Himachalतीन दिवसीय पिपलू मेले के सफल आयोजन को लेकर एसडीएम बंगाणा ने...

तीन दिवसीय पिपलू मेले के सफल आयोजन को लेकर एसडीएम बंगाणा ने की समीक्षा बैठक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: जिला स्तरीय पिपलू मेले के दौरान तीनों दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों में स्थानीय स्कूली बच्चों व ऊना जिला के स्थानीय कलाकारों के अलावा मुख्य कलाकारों द्वारा भी लोगों का मनोरंजन किया जाएगा। यह जानकारी पिपलू मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम बंगाना योग राज धीमान ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों के अलावा स्थानीय कलाकारों को विशेष महत्व दिया जाएगा ताकि मेले का मंच इस क्षेत्र के उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करने के लिए सहायक सिद्ध हो सके।
एसडीएम बंगाना ने बताया कि 10 से 12 जून 2022 तक आयोजित किए जा रहे पिपलू मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के लिए एक उप समिति का गठन किया गया है जिसमें जिला भाषा अधिकारी ऊना नीलम चंदेल को संयोजक बनाया गया है। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले ऊना जिला से संबंधित कलाकार 4 जून शाम 5:00 बजे तक एसडीएम कार्यालय बंगाना के ईमेल SDM-bangana-hp@nic.com तथा जिला भाषा अधिकारी ऊना के ईमेल dlouna76@gmail.com पर पूर्ण विवरण सहित आवेदन भेज सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला भाषा अधिकारी के दूरभाष नंबर 01975224199 या एसडीएम कार्यालय बंगाना के दूरभाष नंबर 01975263060 पर संपर्क कर सकते हैं। बैठक में मेले के दौरान आयोजित किए जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के विषय में उप समिति के सदस्यों द्वारा अपने  अपने सुझाव भी दिए गए जिन पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर तहसीलदार बंगाना राहुल शर्मा, नायब तहसीलदार बंगाना धर्मपाल नेगी, जिला भाषा अधिकारी ऊना नीलम चंदेल, राजकीय महाविद्यालय बंगाना के प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्येंद्र शर्मा सहित विभिन्न पंचायतों के जन प्रतिनिधिगण, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रतिनिधि गण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...