Breaking News9वीं की छात्रा के पेटदर्द होने पर स्कैनिंग में खुला राज, हर...

9वीं की छात्रा के पेटदर्द होने पर स्कैनिंग में खुला राज, हर कोई हुआ हैरान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तुमकुरु: कर्नाटक के तुमकुरु में 9वीं की 14 वर्षीय छात्रा हॉस्टल में रहती थी। अचानक पेट में तीखा दर्द उठा तो हॉस्टल वालों ने घर पहुंचा दिया। दर्द कम नहीं हुआ तो मां-बाप अस्पताल में ले गए, लेकिन वहां मेडिकल जांच में जो सच सामने आया, उसे सुनकर मां-बाप के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। डॉक्टरों को स्कैनिंग में पता चला कि नाबालिग लड़की प्रेग्नेंट है। रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। उन्होंने मां-बाप से सवाल किया कि नाबालिग को प्रेग्नेंट किसने किया? लेकिन उन्हें तो इस बारे में जानकारी ही नहीं थी। अब पुलिस इस सवाल का जवाब तलाशने में जुटी है।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) और पॉस्को एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आरोप पीड़िता के सीनियर पर लगे हैं, जिसने सीनियर होने के नाते उसे राह दिखाने की बजाय उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। पुलिस के अनुसार, 9 जनवरी को डिलीवरी हुई, लेकिन लड़की के मां-बाप उसे अपनाने से इनकार कर रहे हैं। काफी समझाने पर भी वे नहीं माने तो डॉक्टरों ने पुलिस को कॉल किया। इसके बाद मामला उजागर हुआ। हालांकि लड़के ने खुद पर लगे आरोपों को झूठा बताया है, फिर भी उसे हिरासत में लिया गया है।

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बच्ची की काउंसिलिंग कराई तो उसने बताया कि वह 14 साल की है और तुमकुरु के सरकारी स्कूल में 9वीं की छात्रा है। वह हॉस्टल में रहती है। उसके पेट में अचानक दर्द उठा तो वार्डन ने उसे चिक्कबल्लापुर जिले के बागेपल्ली तालुक स्थित घर मां-बाप के पास पहुंचा दिया। दर्द कम नहीं होने पर मां-बाप उसे अस्पताल ले गए तो पता चला कि वह गर्भवती है। यह पूछे जाने पर कि किसने उसे गर्भवती बनाया? लड़की ने जवाब दिया कि स्कूल में उसका एक सीनियर है, जिसके साथ उसकी दोस्ती है। उसी ने उसके साथ संबंध बनाए, लेकिन ऐसा होगा इस बारे में उसे जानकारी नहीं।

पुलिस के अनुसार, बाल कल्याण समिति की रिपोर्ट और डॉक्टरों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। लड़के को हिरासत में लिया गया है, लेकिन अभी गिरफ्तार नहीं किया है। उससे पूछताछ चल रही है, जिसमें उसने कहा कि उसके साथ दोस्ती है, लेकिन उस पर लगे दुष्कर्म के आरोप झूठे हैं। कर्नाटक पुलिस के अनुसार, लड़की के मां-बाप कुछ ज्यादा बात नहीं कर रहे। वहीं लड़की भी बार-बार बयान बदल रही है। उसने एक का नाम लेने के बाद, एक और लड़के का नाम लिया। वह भी स्कूल में उसका सीनियर है। वहीं मामले का खुलासा होने पर तुमकुरु जिला प्रशासन ने हॉस्टल वार्डन को सस्पेंड कर दिया। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर लड़की के साथ दुष्कर्म किसने किया?

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...