Breaking Newsसीएम आवास, गवर्नर हाउस और ईडी कार्यालय के आसपास धारा 144 लागू

सीएम आवास, गवर्नर हाउस और ईडी कार्यालय के आसपास धारा 144 लागू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रांचीः सीएम हेमंत सोरेन पर ईडी की कार्रवाई के बाद प्रदेश की सर्द फिजा गरमा गयी है। राजधानी में लगातार हो रही राजनीतिक गतिविधियों के बीच प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, साथ ही रांची में धारा 144 लागू कर दी गयी है। मुख्यमंत्री आवास, गवर्नर हाउस और प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय के परिसर के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा 144 की दी गई है। इसके साथ ही निर्देश दिया गया है कि धारा 144 सोमवार सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक लागू रहेगी।

झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन को लेकर जिस तरह की राजनीतिक गतिविधियां बनी हुई हैं और खासतौर से हेमंत सोरेन का दिल्ली और झारखंड में अभी तक यह जानकारी नहीं होना कि कि वे कहां हैं। इस उहापोह की स्थिति में रांची से लेकर दिल्ली तक एक राजनीतिक भूचाल सा आया हुआ है। वहीं इन तमाम चीजों के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता भी राजधानी रांची में जमे हुए हैं और इसी को लेकर रांची जिला प्रशासन ने रांची के तीन महत्वपूर्ण स्थान पर धारा 144 लागू कर दिया है।

अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर द्वारा जारी किए गए निर्देश पत्र में मुख्यमंत्री आवास की चारदीवारी से 100 मीटर की परिधि, राजभवन की चारदीवारी के 100 मीटर की परिधि और प्रवर्तन निदेशालय डोरंडा रांची के कार्यालय से 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लगा दिया गया है। जारी किए गए पत्र में धरना-प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, आमसभा का आयोजन करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर, पिस्टल, बम, बारूद आदि असलहे निकालने और चलाने पर पूरे तौर पर प्रतिबंध है। इतना ही नहीं रांची के विभिन्न चौक चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस की तैनाती भी की गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...