Himachalविस चुनाव-2022 के लिए जिला में सेक्टर मैजिस्ट्रेट व सेक्टर अधिकारियों की...

विस चुनाव-2022 के लिए जिला में सेक्टर मैजिस्ट्रेट व सेक्टर अधिकारियों की हुई बैठक 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,/सुशील पंडित : आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए आज डीआरडीए सभागार में चुनावों के लिए नियुक्त सेक्टर मैजिस्ट्रेट व सेक्टर ऑफिसर की साथ बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर एडीसी ने कहा कि सेक्टर अधिकारी पर अपने क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान करवाने की जिम्मेदारी होती है, इसलिए सेक्टर अधिकारी को निर्वाचन से संबंधित सभी जानकारी होनी चाहिए। साथ ही मतदान दल के सदस्यों के दायित्वों की जानकारी रखते हुए उनके कार्यों के निष्पादन पर नज़र रखें। क्षेत्र में निर्भिकता के साथ लोग मतदान करें, इसके लिए भी सेक्टर अधिकारी को क्षेत्र में भ्रमण कर जागरूकता पैदा करनी होती है। 
एडीसी ने बताया कि जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 10 सेक्टर मैजिस्ट्रेट और 45 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनावों के दौरान चुनावी पार्टियों के गनतव्य पर पहुंचने के बाद से चुनाव संपन्न होने तक सभी गतिविधियों की रिपोर्ट बूथ ऐप के माध्यम से चुनाव विभाग को दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि बूथ ऐप ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी क्रियाशील रहेगी। इसके अलावा ऐप पर चुनावों से संबंधित शिकायत की जा सकती है। ऐप के माध्यम से शिकायत का तुरंत निदान हो पाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार मतदान के लिए फोटो की जगह क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जाएगा। यह क्यूआर कोड चुनावों से पहले बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम से मतदाताओं को उपलब्ध करवाया जाएगा।
शिविर में सेक्टर अधिकारियों को उनके उत्तरदायित्वों से अवगत करवाने के लिए प्रेजेंटेशन दिया गया, जिसमें चुनाव प्रबंधन, कानून व्यवस्था, आचार संहित का पालन, मतदान प्रक्रिया तथा मतदान दलों के सभी कर्मियों के दायित्वों के साथ समन्वय एवं जागरूकता के बारे में बताया गया।
इस मौके पर तहसीलदार निवार्चन सुमन कपूर, नायब तहसीलदार अजय शर्मा सहित सैक्टर मैजिस्ट्रेट व सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...