Breaking Newsबागेश्वर बाबा को चुनौती देने वाले श्याम मानव की बढ़ाई गई सुरक्षा,...

बागेश्वर बाबा को चुनौती देने वाले श्याम मानव की बढ़ाई गई सुरक्षा, मिली धमकी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: बागेश्वर बाबा उर्फ धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री को चुनौती देने वाले श्याम मानव की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। श्याम मानव को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि बाबा के पास कोई सिद्धी नहीं है। बाबा ढोंग रच रहे हैं । श्याम मानव ने बाबा को चुनौती दी थी कि वो नागपुर में उनके मंच पर आएं और अपना चमत्कार दिखाएं। अगर वो ऐसा करेंगे तो उन्हें 30 लाख रुपए दिए जाएंगे।

नागपुर में रामकथा 5 से 11 जनवरी तक आयोजित थी। इस कथा में धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री भी आए थे। श्याम मानव और उनकी संस्था का आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री कथा अधूरी छोड़कर भाग गए। वहीं, इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में आ गए हैं। विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने आरोप लगाया कि जब तक धीरेंद्र नागपुर में थे, तब तक श्याम मानव और उनकी संस्था ने महाराज जी से संपर्क कर चुनौती देने का कोई प्रयास नहीं किया। श्याम मानव बागेश्वर बाबा के बहाने सस्ती लोकप्रियता पाने की कोशिश कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार श्याम मानव के पिता किसान और सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं। मां एक शिक्षक रही हैं। परिवार में एक भाई और दो बहने हैं। देश में अंधविश्वास विरोधी आंदोलन को चलाने वाली अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक श्याम मानव हैं। श्याम मानव को हिप्नोथेरेपी का विशेषज्ञ माना जाता है। वह मेमोरी को बढ़ाने वाली तकनीक पर वर्कशॉप करते रहते हैं। श्याम मानव ने वर्धा से बीएम किया है और नागपुर यूनिवर्सिटी से इंग्लिश लिट्रेचर से एमए किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...