Breaking Newsवरमाला पर दूल्हे को देख दुल्हन को आया भयंकर गुस्सा और ...

वरमाला पर दूल्हे को देख दुल्हन को आया भयंकर गुस्सा और बोली…

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : शादी एक बहुत बड़ा फैसला होता है. शादी एक ऐसा बंधन होता है, जिसे ताउम्र निभाना होता है। इसलिए कहते हैं कि शादी के फैसले को बहुत सोच समझकर लेना चाहिए, क्योंकि ये एक जन्म नहीं बल्कि सात जन्मों का रिश्ता होता है. शादी के कई मजेदार वायरल वीडियोज अभी तक आपने देखे होंगे, लेकिन आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए सबसे अलग वीडियो लेकर आए हैं. इस वीडियो में शादी वाले दिन एक दुल्हन अपने होने वाले पति को देख भड़क जाती है. इसके बाद कुछ ऐसा होता है, जिसकी कल्पना भी नहीं आप कर सकते।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दुल्हन अपने होने वाले पति को देख कर नाराज हो गई है और शादी करने से इनकार कर रही है. दूल्हे की उम्र ज्यादा होने की वजह से दुल्हन को गुस्सा आ गया है. जब दुल्हन से पूछा जाता है कि क्या हुआ तो वह कहती है, ‘क्या नहीं हुआ वो पूछो’. फिर एक लड़के की आवाज आती है कि लड़का कितना अच्छा नौकरी वाला है। जिस पर दुल्हन कहती है, ‘नौकरी लेकर हम चाटेंगे क्या. इस बुड्ढा के मुंह में न दांत है, न पेट में आंत होगा, बताओ न इसके दीया में तेल होगा. हमको क्या सुख मिलेगा. कुछ नहीं मिलेगा. हम नहीं करेंगे इससे शादी’।

बेज्जती करवाने के बात पर दुल्हन कहती है, ‘बुड्ढा से शादी कर लेंगे आप लोगों का नाक जुड़ जाएगा. जब बाबा से ही शादी करवाना था तो परदादा को क्यों मरने दिया. उन्हीं से शादी कर लेते. धूमधाम से शादी कर दो लेकिन ये नहीं पता अभी पूरी जिंदगी बची है. दो चार साल बाद मर जाएगा तो क्या दूसरा पति ढूंढते फिरेंगे’. इसके बाद लड़की शादी करने से साफ इनकार कर देती है।

इस वीडियो पर लोगों के भी ढेरों रिएक्शन आए हैं. जहां कुछ लोग इस वीडियो को स्क्रिप्टेड और फेक बता रहे हैं, वहीं कुछ का कहना है कि लड़की ने बिलकुल सही किया. एक यूजर ने लिखा, ‘लड़की सही कह रही है, आखिर इतना भी पैसा क्या जरूरी है’. तो एक अन्य ने लिखा, ‘ये जो नौटंकी कर रही है इसको पहले नहीं पता था कि लड़का बुड्ढा है. हद है’।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...