Himachalसत्ता में बैठ विपक्ष जैसा व्यवहार कर रहीं सीमा शर्मा- भाजपा महिला...

सत्ता में बैठ विपक्ष जैसा व्यवहार कर रहीं सीमा शर्मा- भाजपा महिला मोर्चा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित :भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कांग्रेस के नेताओं पर धावा बोला है। शनिवार को एक प्रेस वार्ता के समय महिला मोर्चा ऊना मंडल अध्यक्ष रीना वासुदेवा, महामंत्री बलविंदर कौर, मीनाक्षी चौधरी, उपाध्यक्ष सविता बेबी, हरपाल कौर, आईटी सेल की प्रभारी नीलम शर्मा, मीडिया प्रभारी नीलम और अर्पण कुमारी ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष सीमा शर्मा का पिछले दिनों दिया गया बयान निंदा के योग्य है। वे यूं तो सत्ता में बैठी हैं लेकिन उनका व्यवहार 14 माह पुराना है। वह अभी भी विपक्ष जैसी भूमिका में नजर आ रही हैं। उन्हें याद होना चाहिए कि वे सत्ता में हैं और भाजपा विपक्ष में।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नेत्री अपनी सरकार की जनता के प्रति जिम्मेदारी से पीछा नहीं छुड़ा सकती। महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रीना वासुदेवा ने कहा कि सीमा शर्मा जिस कांग्रेस का दम भर रही है, जिस कांग्रेस ने सहकारी बैंक के चुनाव में उनका साथ साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सीमा शर्मा को कांग्रेस ने ही प्रत्याशी बनाकर चुनाव के मैदान में उतारा और कांग्रेस ने ही उन्हें करीब 400 मतों से शर्मनाक हार का सामना करने पर मजबूर कर दिया था। उन्होंने कहा कि न जाने किस मजबूरी के चलते सीमा शर्मा अब भी कांग्रेस का झंडा उठा रही है। अन्यथा कोई भी स्वाभिमानी इतना छल करने वाली पार्टी को तुरंत छोड़ देता।

उन्होंने कहा कि सीमा शर्मा भी यह जानती हैं कि उनकी पार्टी महिलाओं को 1500 रुपए प्रति महीना तो क्या 1 रुपया तक नहीं देने वाली। अब ऐसे में महिलाओं के बीच जाने के लिए सीमा शर्मा इस तरह के अनाप-शनाप बयान जारी करके अपने आप को बचाने का प्रयास कर रही है। लेकिन केवल मात्र सीमा शर्मा ही नहीं बल्कि कांग्रेस के प्रत्येक नेता और कार्यकर्ताओं को महिला शक्ति के साथ किए गए इस धोखे का जवाब हर हालत में देना होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...