Himachalअटल बिहारी वाजपेई महाविद्यालय, बंगाणा में समसामयिकी विषय पर आधारित सेमिनार आयोजित

अटल बिहारी वाजपेई महाविद्यालय, बंगाणा में समसामयिकी विषय पर आधारित सेमिनार आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई महाविद्यालय, बंगाणा के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा “पंचायती राज अधिनियम” और “अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति अधिनियम” पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को इन महत्वपूर्ण विधायिकाओं के प्रभाव और उनके समाज पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष, प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी ने की। मंच का संचालन सह सचिव तनु ठाकुर ने किया। सेमिनार में सेकंड ईयर की छात्रा शिवानी शर्मा और नैन्सी ने पंचायती राज अधिनियम पर अपने विचार प्रकट किए, जबकि फाइनल ईयर की छात्रा तानिया ने अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति अधिनियम पर अपने विस्तृत विचार साझा किए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने इन दोनों अधिनियमों की सामाजिक, राजनीतिक और कानूनी दृष्टि से महत्वपूर्णता पर चर्चा की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने न केवल इन कानूनों की मूल बातें समझी, बल्कि यह भी जाना कि किस तरह ये कानून समाज के कमजोर वर्गों के लिए अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में राजनीति विज्ञान के विभाग अध्यक्ष प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी ने विद्यार्थियों के विचारों की सराहना की और इस प्रकार के सेमिनारों के आयोजन को महत्त्वपूर्ण बताया, जो समाज में समन्वय और जागरूकता लाने में सहायक होते हैं। इस कार्यक्रम मे प्रोफेसर कृष्णा चंद , प्रोफेसर कमलेश, राजनीति विज्ञान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनीता राणा, उपाध्यक्ष वासु शर्मा , महासचिव अंकिता मनकोटिया और सह सचिव तनु ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...