Breaking Newsडबल मर्डर से फैली सनसनी! सरेआम चली गोलियां

डबल मर्डर से फैली सनसनी! सरेआम चली गोलियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : बिहार में डबल मर्डर से एक बार फिर सनसनी फैल गई है। रविवार को अपराधियों ने राज्य में 2 हत्याओं को अंजाम दिया है। एक तरफ बेगूसराय में मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड टीचर को सरेआम गोली मार दी गई है तो वहीं दूसरी तरफ मोतिहारी में ठेकेदार का कत्ल कर दिया गया है। टीचर की हत्या का मामला बेगूसराय के बछवारा क्षेत्र के फतेहा पंचायत में सामने आया है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते अपराधियों ने 70 साल के रिटायर्ड टीचर को गोली मार दी। मृतक जवाहर राय फतेहा गांव के रहने वाले थे। अपराधियों ने जिस जवाहर राय की  हत्या की है, फरवरी 2021 उनके बेटे की भी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक चश्मदीद गवाह थे। गांव के लोगों के मुताबिक जवाहर राय रोजाना सुबह टहलने के लिए गांव से फतेहा रेलवे स्टेशन की तरफ जाते थे। आज भी जब वह फतेहा हॉल्ट के समीप सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, उसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर 3 नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

फायरिंग के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद मौके पर मौजूद जांच अधिकारी ने कहा कि जमीन विवाद को लेकर हत्या की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। बिहार के मोतिहारी में सब्जी खरीदने गए ठेकेदार की भी आज गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने वारदात को चकिया थाना चौक पर अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि हमलावर अपाची बाइक पर सवार होकर आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मुजफ्फरपुर की तरफ भाग गए। घटना के बाद ठेकेदार को इलाज के लिए रहमानिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान राजीव के सीने में दो गोलियां लगी थी। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 3 खाली खोखे बरामद किए है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...