Breaking Newsबॉलीवुड एक्टर Sunny Deol पर लगे गंभीर आरोप, जाने क्या है मामला 

बॉलीवुड एक्टर Sunny Deol पर लगे गंभीर आरोप, जाने क्या है मामला 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई: सीनियर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर सुनील दर्शन (Suneel Darshan) पिछले कुछ सालों से फिल्म मेंकिंग से दूर हैं. हालांकि, सीनियर सनी देओल (Sunny Deol) पर कुछ गंभीर आरोप लगाने के बाद फिल्म निर्माता अब हेडलाइन में बने हुए हैं। हाल ही में सुनील दर्शन ने बॉलीवुड हंगामा को एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू के दौरान, सुनील ने आरोप लगाया कि सनी देओल ने एक फिल्म की साइनिंग अमाउंट वापस न करके उन्हें धोखा दिया। इंटरव्यू में सीनियर डायरेक्टर ने ये भी आरोप लगाया कि गदर: एक प्रेम कथा के एक्टर में काफी घमंड है।

फिल्म ‘अजय’ के सेट पर हुए थे मतभेद

बता दें कि 1996 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘अजय’ के सेट पर एक्टर और डायरेक्टर के बीच मतभेद हो गए थे. सुनील के साथ गरमागरम बहस के बाद सनी देओल सेट से बाहर चले गए थे और फिर कभी नहीं लौटे, इस तरह फिल्म अधूरी रह गई। एक्टर ने बाद में फिल्म के क्लाइमेक्स को शूट करने से भी इनकार कर दिया, और फिल्ममेकर को कथित तौर पर बिना एंड के इसे रिलीज करने के लिए मजबूर किया गया। ये दोनों के बीच 25 साल की लंबी कानूनी लड़ाई की वजह भी बना।

सनी देओल को बहुत अहंकार था

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू के दौरान सुनील दर्शन ने कहा, “सनी देओल को बहुत अहंकार था. 26 साल बाद, उनके खिलाफ मेरा मुकदमा अभी भी जारी है। पहले, उन्होंने पैसे वापस करने का वादा किया. फिर उन्होंने कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं, इसलिए मुझे उनके साथ एक फिल्म बनानी चाहिए. इस मामले को रिटायर्ड चीफ जस्टिस भरूचा के सामने रखा गया था” सनी ने कहा कि उनके पास मेरी राशि वापस करने के लिए नकदी नहीं है और वे मेरे लिए एक फिल्म करने के लिए तैयार हो गए. मैं उनके भाई बॉबी देओल के साथ काम कर रहा था और उनके साथ मैंने बैक टू बैक तीन फिल्में कीं। मुझे उनके खिलाफ अब भी कोई शिकायत नहीं है लेकिन उन्होंने मुझे बेवकूफ बनाया।

क्यों हुए सुनील दर्शन और सनी देओल के बीच मतभेद

सुनील दर्शन ने बताया कि, सनी देओल अपनी फिल्म को तब तक टालते रहे, जब तक उनके कॉन्ट्रैक्ट में दी गई टाइम लिमिट खत्म नहीं हो गई। उसके बाद फिल्म निर्माता की कानूनी टीम ने एक्टर को नोटिस भेजा था। लेकिन सनी देओल की टीम ने जवाब दिया कि फिल्म के डायलॉग्स एक्टर को मंजूर नहीं हैं। यह आखिरकार दोनों के बीच 26 साल पुरानी कानूनी लड़ाई की वजह बना। करियर की बात करें, तो सनी को हाल ही में आर बाल्की की चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट में देखा गया था, जबकि सुनील दर्शन कमबैक के लिए तैयार हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...