Himachalपंजाबी गायक हरभजन मान पर लगे गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचे NRI, जाने...

पंजाबी गायक हरभजन मान पर लगे गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचे NRI, जाने मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाबी गायक और अभिनेता हरभजन मान की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई है। दरअसल, हरभजन मान के खिलाफ करोड़ो रुपयों की धांधली के आरोप लगे है। यह आरोप एनआरआई हरविंदर सरां और दर्शन रंगी ने लगाए है। उन्होंने हरभजन मान पर हिसाब-किताब में करीब ढाई करोड़ रुपये की धांधली का आरोप लगाए है। इस दौरान उन्होंने मान के खिलाफ सिविल अदालत मोहाली का दरवाजा खटखटाया है। अदालत ने हरभजन मान की कंपनी एचएम रिकॉर्ड्स, हरभजन मान एवं गुरबिंदर सिंह को नौ जनवरी 2023 को जवाब और आधार डिटेल्स दाखिल करने का आदेश दिया है।

हार्वेस्ट टेनिस अकादमी और हार्वेस्ट इंटरनेशनल स्कूल जस्सोवाल कुलार लुधियाना के मालिक एनआरआई हरविंदर सरां और दर्शन रंगी का कहना है कि वह पंजाबी फिल्म पीआर (परमानेंट रेजिडेंट) से फिल्म निर्माण में उतरे। लेकिन अब वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। हरविंदर सरां और दर्शन रंगी ने अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी सारंग फिल्म प्रोडक्शंस के डायरेक्टर और अटॉर्नी अनीश सी जॉन के जरिये मान के खिलाफ अदालत में शिकायत दर्ज करवाई है। जॉन के अदालत पहुंचने से गायक व अभिनेता हरभजन मान फिर चर्चा में आ गए हैं।

हरविंदर सरां हार्वी का कहना है कि उन्होंने पंजाबी भाषा की सेवा के मकसद से पंजाबी फिल्म जगत में कदम रखा था। इसके लिए उन्होंने अपने दोस्त एनआरआई दर्शन रंगी के साथ मिलकर सारंग फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बनाई। दोनों ने पंजाबी फिल्म जगत में बड़ा निवेश करने के सपने देखे। कनाडा के वैंकूवर से हरविंदर सरां ने बताया कि हरभजन मान से उनकी तीस साल पुरानी जान पहचान है। हरभजन मान ने उन्हें पंजाब के ज्वलंत मुद्दे पंजाबियों के प्रवास पर आधारित फिल्म पीआर (परमानेंट रेजिडेंट ) बनाने की पेशकश की। इसका बजट 4 करोड़ 68 लाख बताया था। फिल्म का सब्जेक्ट पसंद आने के बाद हार्वी ने मान के साथ एमओयू साइन किया। इसके अनुसार दोनों को फिल्म निर्माण पर आधा खर्च करना था।

वहीं गायक और अभिनेता हरभजन मान और उनके पार्टनर गुरबिंदर सिंह ने संपर्क करने पर कहा कि मामला अदालत में है। अदालत का जो भी फैसला आएगा, उन्हें मंजूर होगा। इसके अलावा वो इस मामले पर कुछ नहीं कहना चाहते। हार्वी ने बताया कि उन्होंने अपने हिस्से का 2 करोड़ 36 लाख रुपये चेक के जरिये अदा भी कर दिया लेकिन हरभजन मान ने फिल्म निर्माण पर एक भी पैसा नहीं लगाया और बेहद कम बजट में काम निपटा दिया। हरभजन मान ने वादे के मुताबिक नामवर पंजाबी कलाकारों की जगह कई नये चेहरे फिल्म में उतार दिए।

दरअसल, फिल्म की 95 फीसदी शूटिंग कनाडा और अन्य देशों में की गई। 30 से 40 दिन कनाडा और 20 से 30 दिन अमेरिका में शूटिंग हुई और बाकी सीन भारत में शूट किए गए। हरविंदर सरां और दर्शन रंगी ने हरभजन मान पर साथी कलाकारों को भी पूरा मेहनताना न देने का आरोप लगाया है। इसके अलावा कई अच्छे गीत भी फिल्म से हटा दिए गए। एमओयू की शर्तों के अनुसार शूटिंग के दौरान हर माह हिसाब देने का समझौता भी तोड़ा गया। बार बार मांगने के बावजूद पक्के बिल नहीं दिए। आखिर इसी वर्ष मई में फिल्म रिलीज कर दी गई और सिनेमा घरों में दो हफ्ते बाद ही फ्लॉप होकर धराशायी हो गई। हार्वी और दर्शन रंगी ने कहा कि उन्होंने वादे के मुताबिक पारदर्शी तरीके से हरभजन मान को हिसाब किताब के लिए कई बार बात की लेकिन हर बार उन्हें टाल दिया जाता और आज तक उन्हें हिसाब नहीं दिया गया। आखिर थक हार कर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। दोनों ने पंजाब की आप सरकार से भी इंसाफ दिलवाने की मांग की है।

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...