Breaking Newsम्यूजिक इंडस्ट्री में छाया मातम, 3 पद्म पुरस्कार जीत चुकीं दिग्गज सिंगर...

म्यूजिक इंडस्ट्री में छाया मातम, 3 पद्म पुरस्कार जीत चुकीं दिग्गज सिंगर का हुआ निधन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुबंईः मशहूर क्लासिक सिंगर प्रभा अत्रे का आज शनिवार यानी 13 जनवरी को निधन हो गया है। हार्ट अटैक की वजह से प्रभा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आज सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया। सिंगर के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो आज मुंबई में उनका कार्यक्रम था। इस इवेंट से पहले ही सिंगर की तबीयत खराब हुई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उन्हें आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर के निधन से इस इवेंट को पोस्टपोन कर दिया गया है। बता दें कि प्रभा अत्रे पॉपुलर सिंगर्स में से एक थी। उनकी आवाज के लोग दीवाने थे। अपने हुनर के लिए उन्हें कई बार सम्मानित किया गया। साल 1990 में प्रभा को पद्मश्री, 2002 में पद्म भूषण और साल 2022 में उन्हें फिर से पद्म भूषण से नवाजा गया। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कई बार अन्य राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों को भी अपने नाम किया। बता दें कि प्रभा ख्याल, ठुमरी, गजल, दादरी में माहिर थीं।

इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने संगीत रचना पर किताबें भी लिखी। ‘स्वरांगिनी’ और ‘स्वरंजनी’ उनकी ही रचना है। ‘अपूर्व कल्याण’, ‘मधुर कौंस’, ‘दरबारी कौंस’, ‘पटदीप-मल्हार’, ‘शिव काली’ को भी प्रभा ने ही अपनी कलम दी है। हमेशा अपनी आवाज से लोगों को कायल करने वाली प्रभा आज हमारे बीच नहीं रहीं। उनका निधन म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है। उनके निधन से हर कोई दुखी है। सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...