Breaking Newsइंसानियत शर्मसार! सड़क हादसे में तड़प रहा व्यापारी, बिखरे नोट उठाने में...

इंसानियत शर्मसार! सड़क हादसे में तड़प रहा व्यापारी, बिखरे नोट उठाने में जुटे लोग, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां शराब के नशे में ट्रक दौड़ा रहे चालक ने एक दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ लोग घायलों को बचाने में जुटे थे तो कुछ पैसे लूटने में लगे हुए थे। हादसे में एक खोवा व्यापारी की मौत का वीडियो वायरल हो रहा है। हादसे के बाद व्यापारी तड़प रहे थे। उनके बैग में पड़े करीब डेढ़ लाख रुपए सड़क पर बिखर गये थे। लोग उनको अस्पताल ले जाने की बजाय रुपए उठाने में व्यस्त हो गये थे। लोग रुपए लेकर भाग गए। साथ में उनकी डायरी भी ले गए। पीड़ित परिवार ने लोगों से मदद की गुहार लगाई है। 

परिवार के लोगों ने बताया, धर्मेंद्र आगरा की खोवा मंडी से बाइक पर खोवा लेकर मथुरा लेकर जाते थे। शाम को तगादा कर वापस आते थे। उस दिन भी वो मंडी करने के बाद तगादा कर वापस आ रहे थे। मंगलवार की शाम सवा 6 बजे बेटी ने उन्हें फोन किया तो उन्होंने बताया था कि वो फरह पर पहुंच गए हैं। एक घंटे में आ जाएंगे। घर वाले इंतजार करने लगे। रात नौ बजे तक वापस नहीं आए तो घरवाले उन्हें तलाशते हुए फरह तक गए। पुलिस से पूछा कि यहां कोई एक्सीडेंट तो नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि सिकंदरा के हाईवे पर एक टैंकर ने कई लोगों को रौंद दिया है। घरवाले हाईवे की तरफ भागे। थाने पर आकर देखा तो धर्मेंद्र की बाइक पूरी तरह से टूटी पड़ी थी।

पुलिस से बाइक के बारे में पूछताछ कि तो बताया कि धर्मेंद्र को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा है। वो एसएन पहुंचे। वहां जाकर पता चला कि धर्मेंद्र की मौत हो गई है। भाई महेंद्र ने बताया, धर्मेंद्र हर दिन करीब एक से डेढ़ लाख रुपए का तगादा करके लाते थे। उस दिन भी उनके पास करीब सवा लाख रुपए थे। रुपए उनके बैग में थे। उन्होंने पुलिस से बैग के बारे में पूछा था, लेकिन किसी ने कोई जानकारी होने से मना कर दिया। इसके अलावा एक डायरी थी, जिसमें तगादे के रुपए लिखे थे। वायरल वीडियो में दिखा कि लोग रुपए उठा रहे। भाई महेंद्र ने बताया, शुक्रवार को उनके पास हादसे का एक वायरल वीडियो आया। इसमें दिख रहा है कि उनके भाई घायल अवस्था में हैं। उनके आसपास लोगों की भीड़ है। उनके बैग से रुपए बाहर फैल गए हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि रुपए इकट्‌ठे कर लो और पुलिस को जमा कर दो। कुछ कह रहे हैं कि पुलिस को मत दो। अपने पास रख लो।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...