Breaking Newsइंसानियत शर्मसार ! बाप ने बेटी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

इंसानियत शर्मसार ! बाप ने बेटी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उदयपुर: जिले के टीडी थाना क्षेत्र में पिता और पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पिता पर अपनी ही 12 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि पत्नी अपने पीहर गई थी तब पीछे से पिता ने घर में अपनी नाबालिग बेटी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। टीडी थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के संबंध में पत्नी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच गोवर्धन विलास थानाधिकारी को सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता ने वीडियो बना बेटी को धमकाया भी कि चाकू से गला काट दूंगा। इधर, जब बच्चों ने खेलने के दौरान आरोपी के मोबाइल में वीडियोे देखे तो मां को बताया। मां ने जब ये वीडियो देखे तो बेहोश हो गई। जानकारी के अनुसार 15 मई को पति-पत्नी और उनके पांचों बच्चे उदयपुर शहर में भुवाणा स्थित अपने नाना-नानी के यहां आए हुए थे। तभी आरोपी पिता ने वहां किसी जगह पर उसका मोबाइल रख दिया था। वह मोबाइल मामा की बच्ची ने गेम खेलने के लिए उठा लिया।

फिर बच्चे मोबाइल की मेमोरी में फोटो-वीडियो देखने लगे तो उन्हें आरोपित पिता द्वारा बच्ची से दुष्कर्म करते हुए का वीडियो नजर आया तो उनके होश उड़ गए। बच्चों ने तुरंत ये वीडियो मामा-मामी को दिखाया। मामा-मामी ने जब ये वीडियो देखा तो एकबारगी उनके पैरों तले जैसे जमीन खिसक गई थी। इसके बाद उन्होंने आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। वीडियो में दिख रहा है कि बेटी रोती-बिलखती रही, लेकिन आरोपी पिता ने उसे डराते-धमकाते दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद पिता ने बेटी को चाकू दिखाकर कहा कि किसी को अगर बताया तो चाकू से तेरा गला काट दूंगा। इससे बच्ची सहम गई। उसने किसी को नहीं बताया। इधर, आरोपी की पत्नी का कहना है कि उसके पति को फांसी हो जानी चाहिए। ये आदमी समाज में रहने लायक नहीं है। किसी के साथ भी ऐसी हरकत कर सकता है। उसकी चार बेटियां हैं और सबसे छोटा ढाई साल का बेटा है। पीड़ित बेटी सबसे बड़ी है। कभी पति पर शक नहीं हुआ, लेकिन वीडियो देख बेहोश हो गई। ऐसा पति नहीं चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...