NationalOperation Sindoor को लेकर शर्मिष्ठा पनोली ने की थी वीडियो वायरल, हाईकोर्ट...

Operation Sindoor को लेकर शर्मिष्ठा पनोली ने की थी वीडियो वायरल, हाईकोर्ट का आया फैसला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः कोलकाता उच्च न्यायालय ने कानून की छात्रा शर्मिष्ठा पनौली को अंतरिम जमानत दे दी है। यह फैसला मुस्लिम समुदाय और पैगंबर मुहम्मद पर कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में लिया गया है। अदालत ने यह भी आदेश दिया कि यदि पनौली को उसकी पोस्ट से संबंधित कोई धमकी मिलती है, तो पुलिस उसे सुरक्षा प्रदान करे।

न्यायमूर्ति राजा बसु चौधरी ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि पनोली के कॉलेज का पता और व्यक्तिगत जानकारी शिकायत में उजागर कर दी गई, जिससे उन्हें जान का खतरा हो सकता है। अदालत ने माना कि अब और पूछताछ की जरूरत नहीं है और उन्हें जमानत दी जा सकती है। कोर्ट ने पनोली को बॉन्ड भरने और जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया। साथ ही, यह भी कहा कि अगर उन्हें धमकियां मिलें तो राज्य पुलिस उन्हें आवश्यक सुरक्षा प्रदान करे।

बता दें कि मामला तब गरमाया था, जब पनौली ने ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में इंस्टाग्राम और ‘एक्स’ पर एक कथित आपत्तिजनक वीडियो साझा किया। इसके बाद भारी विरोध के कारण उसने वीडियो हटा दी थी और माफी भी मांग ली थी, लेकिन इसके बावजूद 15 मई 2025 को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और 17 मई को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

दरअसल, पुलिस ने शर्मिष्ठा पनोली को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया था। हाई कोर्ट में पेश एडवोकेट जनरल किशोर दत्ता ने बताया कि पनोली गिरफ्तारी से बच रही थीं और बिना राज्य की जानकारी के बाहर से पकड़ी गईं। उन्हें ट्रायल कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। सरकार ने तर्क दिया कि जब कोई शिकायत संज्ञेय अपराध को दर्शाती है तो पुलिस को FIR दर्ज करना अनिवार्य होता है।

दूसरी ओर, वरिष्ठ अधिवक्ता डीपी सिंह ने पनोली की ओर से दलील दी कि यह मामला मौलिक अधिकारों के उल्लंघन से जुड़ा है और उन्होंने विवादित वीडियो को अगले ही दिन हटा दिया और माफी भी मांग ली थी। उन्होंने यह भी कहा कि ब्लास्फ़ेमी (धार्मिक अपमान) भारतीय कानून में कोई अपराध नहीं है और पनोली केवल एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूज़र को जवाब दे रही थीं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...