Breaking NewsSHO और SI ने चैकिंग दौरान व्यापारी से लूटी 50 किलो चांदी,...

SHO और SI ने चैकिंग दौरान व्यापारी से लूटी 50 किलो चांदी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात पुलिस पर लूट का आरोप लगा है। मामले की शिकायत मिलने के बाद थाने में तैनात एसएचओ और दरोगा को औरैया की एसओजी और पुलिस टीम के साथ एसपी ने मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान एसएचओ और एसआई के पास से लूट का माल भी बरामद हो गया है। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर औरैया ले गई है। एक हेड कॉन्स्टेबल मौके से फरार है। घटना की जानकारी होने पर एसपी कानपुर देहात भी मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, यह मामला 4 दिन पुराना है। आगरा के सराफा कारोबारी मनीष सोनी मंगलवार रात 50 किलो चांदी लेकर फतेहपुर से आगरा जा रहे थे। उसी दौरान भोगनीपुर कोतवाल अजय पाल सिंह ने दरोगा चिंतन कौशिक और हेड कॉन्स्टेबल रामशंकर को उनके पीछे लगा दिया। दोनों ने औरैया बॉर्डर पर कारोबारी मनीष सोनी को रोक लिया और मनीष से 50 किलो चांदी लेकर मौके से फरार हो गए। सराफा कारोबारी ने अपने साथ लूट की घटना की जानकारी अगले दिन कानपुर और औरैया एसपी को दी।

औरैया एसपी ने इस मामले की जांच के लिए टीम गठित की। इस मामले में मिले इनपुट के आधार पर कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह के सरकारी आवास पर देर रात SOG और पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान मौके से टीम ने 50 किलो चांदी बरामद कर ली। पुलिस टीम ने लूट में शामिल भोगनीपुर कोतवाल अजय पाल सिंह और दरोगा चिंतन कौशिक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मौके से एक हेड कॉन्स्टेबल रामशंकर फरार हो गया, पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। छापेमारी की जानकारी होने पर एसपी कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति भी बाइक से मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार्रवाई में औरैया पुलिस का साथ दिया। लूट के आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...