Breaking Newsदिल दहलाने वाला मामला, 10 किमी. तक बाइक को घसीट कर ले...

दिल दहलाने वाला मामला, 10 किमी. तक बाइक को घसीट कर ले गया कार चालक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खोजनपुर: रायबरेली से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर प्रधान पति की बाइक में कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक चालक दूर गिरकर घायल हो गया, जिसे आसपास के लोगों ने उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार पहुंचाया। वहीं घटना में बाइक कार में फंस कर 10 किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सूचना पर पुलिस ने चंड़रई स्थित टोल प्लाजा पर कार को चालक समेत पकड़कर कोतवाली ले आई।


खोजनपुर गांव निवासी सुधीर कुमार गुप्ता की पत्नी राची गुप्ता ग्राम पंचायत की प्रधान है। रविवार को उनके पति सुधीर कुमार गुप्ता ग्राम पंचायत के किसी कार्य से ब्लॉक मुख्यालय गए हुए थे। देर शाम 9 बजे जहां से वापस घर लौट रहे थे। तभी कस्बा स्थित ओवर ब्रिज के पास प्रयागराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर की वजह से मोटरसाइकिल चालक दूर जा गिरा, वहीं मोटरसाइकिल कार में फंस कर 10 किलोमीटर तक घिसटती चली गयी। कार में फंसी बाइक की वजह से सड़क पर चिंगारियां निकलती रही। घटना में प्रधान पति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पूरी घटना को पीछे चल रही कार चालक ने रिकॉर्ड कर लिया, और घटना के विषय में पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने आगे चंड़रई स्थित टोल प्लाजा पर कार चालक को पकड़कर थाने ले आई। ऊंचाहार पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर उचित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों को इसकी सूचना घर वालों को दी। घायल प्रधान पति को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार पहुंचाया। वहीं हालत गंभीर होने पर घायल प्रधान पति को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। कोतवाल आदर्श सिंह ने बताया कि चंड़रयी स्थित टोल प्लाजा पर कार व चालक को पकड़कर हिरासत में लेते हुए कोतवाली लाया गया है। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...