Breaking Newsहिमुडा कलौनी बंगाणा में कलश यात्रा के साथ श्री देवी भागवत शुरू,...

हिमुडा कलौनी बंगाणा में कलश यात्रा के साथ श्री देवी भागवत शुरू, ज्वालामुखी से लाई गई पावन ज्योति

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
बंगाणा की ठंडी खुई से निकली बैंड बाजों के साथ कलश यात्रा, आचार्य डॉ सुमन शर्मा करेंगे अमृत वर्षा
ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के हिमुडा कालौनी के बाबा पहाड़िया मंदिर कमेटी के सौजन्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवी भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा प्रारंभ से पूर्व बंगाणा के ठंडी खुई से पंडाल तक बैंड बाजों के साथ कलश यात्रा निकली गई और आयोजकों द्वारा माता ज्वालामुखी से पावन ज्योति लाई गई। कमेटी के मुख्य प्रवक्ता एवं दीवा साड़ी एप्प को फाउंडर सीईओ अनुश वर्जाता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष हिमुडा कलौनी में 12 दिसंबर से 20 दिसंबर तक श्री देवी भागवत का आयोजन किया जा रहा है। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा अपने मुखारविंद से श्री देवी भागवत की अमृत वर्षा करेंगे । माता ज्वाला मुखी की पावन ज्योति के साथ ठंडी खुई से हिमुडा कालौनी बंगाणा तक कलश यात्रा निकाली गई व विधिवत श्री देवी भागवत कथा की शुरुआत की गई। उन्होंने बताया कि हर दिन 11 बजे से 2,30 बजे तक कथा का समय रहेगा। ओर शाम सात बजे से आठ बजे तक संध्या आरती का समय रहेगा। कालौनी की सैकड़ों महिलाओं द्वारा कथा से पूर्व 11 दिसंबर को शाम 3 बजे से 5 बजे तक कथा स्थल पर सुंदर कांड का पाठ किया गया। हर दिन कथा विराम के बाद भंडारे का प्रसाद वितरण होगा। उन्होंने बताया कि हिमुडा कालौनी में सौ से ज्यादा परिवार रहते हैं ओर सभी हिमुडा क्लोनी व साथ लगते गांव वासियों के सहयोग से हर वर्ष कथा का कार्यक्रम सफल होता है, सभी का भरपूर सहयोग रहता है। बताते चले कि कई वर्षों से हिमुडा कालौनी परिवार श्री मद भागवत कथा,श्री राम कथा ओर देवी भागवत कथा करवाकर समाज को धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत करने का मौका देते हैं। इस मौके पर हंसराज वर्जाता,ज्योति वर्जाता, विनोद कुमार सेंटी, आर बी राणा,मदन गोपाल बोहरा, राजन सोनी,बिंदू सोनी, बबीता कुटलैहडिया, शिव कुमार वर्जाता,सुमन वर्जाता, रक्षा सोनी,मधु बोहरा,सुशील बाबा,सुरेन्द्र राणा, राकेश शर्मा,बलदेव शास्त्री आदि सैकंडों श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...