Himachalहटली कल्ब में श्री राम कथा के तीसरे दिन हुआ श्री राम...

हटली कल्ब में श्री राम कथा के तीसरे दिन हुआ श्री राम जन्म ,नाच उठा पंडाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
प्रभु सिमरन और निरंतर भक्ति ही Accept के लिए खोलेगी मोक्ष का द्वार:आचार्य डॉ सुमन शर्मा

ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के श्री राम नाटक क्लब हटली में चल रही श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा ने श्री राम जन्म प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा की जब धरती पर पाप बढ़ जाता है। तो निश्चय ही प्रभु इस धरती पर अवतार लेते है। कथा व्यास ने कहा कि जब रावण जैसे राक्षसों द्वारा अत्याचार और पाप का घड़ा भर गया और यह पापी राक्षस मानव के साथ देवताओं को प्रताड़ित करने लगे। तो सभी देवी देवता भगवान विष्णु के पास जाकर पापियों के पाप से मुक्त होने की गुहार लगाने लगे। तब भगवान विष्णु ने कहा कि पापी के पाप में ही उनके नाश का बीच छुपा रहता है।
 
बहुत जल्द मैं श्री अयोध्या के महाराजा दशरथ के घर श्री राम के रूप में अवतार लेकर पापियों का नाश करूंगा। कथा व्यास ने कहा कि उसके बाद किस प्रकार महाराजा दशरथ के घर भगवान विष्णु श्री राम जी के रूप में अवतरित हुए। और कैसे कितने यज्ञ पुत्र प्राप्ति के लिए महाराजा दशरथ ने करवाए थे। इस का विवरण श्री रामायण में भली प्रकार से दिया है। उन्होंने कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु और उसके बाद केवल श्री राम जी का नाम ही सहायता करता है। इसलिए तो कहा गया है। कि श्री राम से बड़ा राम का नाम है। जोकि  पत्थर को भी पानी में तैरा देता है।

वहीं श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर श्री राम जन्म उत्सव पर श्री राम भजनों से पूरा पंडाल खूब थिरका। और कथा विश्राम के बाद भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि श्री राम नाम ही मनुष्य को भाव सागर पार लगाता है। इसलिए हर प्राणी को श्री राम नाम का जाम करना चाहिए। तभी मुक्ति संभव है। ज्ञात रहे श्री राम नाटक क्लब हटली बीते 66 वर्षो से शुद्ध रामायण मंचन करता आ रहा है। और हर वर्ष नवरात्रों में श्री राम जी की मर्यादाओं का मंच से लीलाओं का बखान करता है। और हर वर्ष मार्च माह में श्री राम कथा का आयोजन करवाता है।

इस मौके पर क्लव के निदेशक बिपन साजन,प्रधान सुरेंद्र हटली, महिला बिग की अध्यक्ष ज्योति वर्जाता, हंसराज वर्जाता अंकुश बरजाता, कोषाध्यक्ष, सुरेश शर्मा, महासचिव, कमलदेव शास्त्री, मदन गोपाल, रिंकू रिवाड, पूर्ण सिंह राणा, विवेकशील शर्मा, किशन देव शर्मा, सुरेंद्र राणा, संजय सोनी के अलावा सभी सदस्य मौजूद रहे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...