Himachalसिद्धू मूसेवाला मर्डर केस: पूर्व मंत्री के भतीजे के घर पुलिस की...

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस: पूर्व मंत्री के भतीजे के घर पुलिस की छापामारी 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में लुधियाना पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के भतीजे संदीप काहलों को गिरफ्तार किया था। पता चला है कि संदीप ने ही मानसा में 3 शूटर भेजे थे। रविवार देर रात लुधियाना पुलिस की CIA-2 ने संदीप काहलों के घर जिला गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूड़ियां में दबिश दी। छापामारी में लुधियाना पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। करीब 1 घंटा काहलों के घर सर्च चली।

काहलों के बेडरूम से लेकर बाथरूम तक पुलिस ने खंगाल दिए। पुलिस को सर्च में कई ऐसे क्लू मिले हैं, जिनका आज लुधियाना पुलिस खुलासा करने जा रही है। इस मामले में आज दोपहर तक प्रेस वार्ता हो जाएगी।

बता दें कि सूत्र बताते है कि पुलिस को सर्च दौरान संदीप के घर से कई दस्तावेज, जाली पासपोर्ट और कई ऐतराज योग्य सामान भी मिला है, लेकिन अभी कोई अधिकारी इन चीजों की पुष्टि नहीं कर रहा।

संदीप काहलों के घर में सिर्फ उसके पिता ही मौजूद थे, जब पुलिस ने रेड की। संदीप का घर भी पुराने समय के घरों जैसा ही बना है। देर रात करीब 1 बजे CIA-2 की पुलिस दबिश देकर वापस लुधियाना पहुंची।

संदीप काहलों ने शूटर मनी रइया, तूफान के नाम तो पुलिस को पहले ही बता दिए, जो भगोड़े हैं, लेकिन तीसरा शूटर अभी पुलिस की पहुंच से बाहर है, उसे भी पुलिस जल्द गिरफ्तार करने की तैयारी में है।

संदीप काहलों श्री हरगोबिंदपुर में पंचायती अफसर के पद पर तैनात था। संदीप ने मूसेवाला की हत्या से तीन दिन पहले 26 मई से ही संदीप डयूटी से गैरहाजिर चल रहा था। गैरहाजिर होने के कारण विभाग ने संदीप को कई नोटिस भी निकाले लेकिन संदीप ने किसी नोटिस का जवाब नहीं दिया।

संदीप सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद अंडरग्राउंड हो चुका था और लुधियाना में रिश्तेदार के घर छिप कर रह रहा था। संदीप ने ही शूटरों को हथियार मुहैया करवाए थे। साथ ही आरोपी मनदीप सिंह, तूफान और मनप्रीत सिंह को अपनी कोठी में ठहराया था। संदीप ने ही अमृतसर के घोड़ों के व्यापारी सतबीर को 315 बोर का पिस्तौल भी दिया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...