Himachalसिख फॉर जस्टिस ने गगरेट के विधायक राकेश कालिया को दी धमकी

सिख फॉर जस्टिस ने गगरेट के विधायक राकेश कालिया को दी धमकी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

15 अगस्त को तिरंगा फहराने पर उन्हें व मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी

ऊना/सुशील पंडित : असामाजिक तत्वों ने गगरेट के विधायक राकेश कालिया को धमकी भरा फोन कर 15 अगस्त को तिरंगा फहराने पर उन्हें व मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी दी है। विधायक राकेश कालिया की शिकायत पर अम्ब पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। विधायक राकेश कालिया ने अम्ब पुलिस थाना में दी शिकायत में कहा कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उन्हें उनके पर्सनल नंबर पर धमकी भरी काॅल आई।

जिस में उसने खुद को सिख फाॅर जस्टिस संस्था का प्रमुख बताया और कहा कि तूने या तेरे मुख्यमंत्री ने हमारे खालिस्तान के इलाके देहरा के डोगरा मैदान में 15 अगस्त को तिरंगा फहराया तो वहां पर सभी भारतीयों को बम से उड़ा देंगे। यह हमारा तुम भारतीयों और तुम्हारे देश के विरुद्ध युद्ध का आगाज है। तुम और तुम्हारा मुख्यमंत्री इस बात को समझ ले। इससे पहले भी कई धमकी भरे फोन कई हस्तियों को आ चुके हैं। इसी सिलसिले में भारत सरकार ने देश के बाहर बैठे कुछ लोगों को आतंकवादी की श्रेणी में रखा है।

एसएचओ अम्ब गौरव भारद्वाज ने शिकायत मिलते ही इस बाबत मामला दर्ज कर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी सरगर्मी से जांच शुरू कर दी है। बहरहाल अभी तक विधायक राकेश कालिया की सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई है। उधर एसपी राकेश सिंह ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी गहराई से जांच की जा रही है। फोन कॉल करने वाला कौन था यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...