Nationalबहन ने घर से भागकर की थी Love marriage, भाई ने दी...

बहन ने घर से भागकर की थी Love marriage, भाई ने दी खौफनाक सजा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली – बहन की लव मैरिज से नाराज भाई ने बहन के पति की गोली मारकर हत्या कर दी और तलवार से उसका हाथ काट दिया।मृतक की पहचान अंकित जाट के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार अपने दोस्तों के साथ मिलकर भाई ने इस वारदात को अंजाम दिया। मामला झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ इलाके का है। झुंझुनू एसपी राजश्री वर्मा ने बताया कि  मोनिका (21)निवासी जाखोद, कुशलपुरा ने घर से भागकर लव मैरिज की थी। इस शादी से मोनिका का भाई रिंकू राजपूत निवासी कुशलपुरा नाराज चल रहा था।

मृतक अंकित की पत्नी मोनिका ने जब से उसने अंकित के साथ शादी की है, तब से उसका भाई रिंकू राजपूत लगातार धमकियां दे रहा था। दो बार पहले भी घर पर आकर धमकी दे चुका था। मोनिका ने बताया कि उसके भाई रिंकू को चोरी के एक मामले में करीब 1 साल पहले बुहाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जब वे बुहाना रिंकू से मिलने गए थे, तब अंकित की गाड़ी किराए पर करके लेकर गए थे। तभी से उसकी जान-पहचान हो गई। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। 14 जनवरी 2024 को मोनिका घर से निकलकर अंकित के पास पहुंची।

 दोनों ने गाजियाबाद में शादी की और कई दिनों तक होटल में रहे। इसके बाद में घर वापस लौट आए। मोनिका ने बताया कि देर शाम बोलेरो में सवार होकर रिंकू उसके घर आया और अंकित का मर्डर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर मोनिका घर से बाहर आई तो अंकित लहूलुहान पड़ा था। उसे गोली लगी हुई थी। अंकित ने मोनिका के सामने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मोनिका ने देखा कि आरोपी भाग रहे हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने मोनिका के बताए अनुसार संदिग्ध आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...