Blog

  • उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से की बैठक

    स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता का पालन करें राजनीतिक दल – जतिन लाल

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता का पालन करने को कहा। उन्होंने संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ ही प्रतिनिधियों के प्रश्नों-शंकाओं का समाधान भी किया।

    सुविधा ऐप पर मिलेगी चुनावी कार्यक्रमों की अनुमति

    उपायुक्त ने बताया कि चुनावी कार्यक्रमों संबंधी विभिन्न अनुमतियों को लेकर भारतीय चुनाव आयोग ने ‘सुविधा ऐप’ बनाई है। इसके माध्यम से चुनावी रैलियों, नुक्कड़ बैठकें और लाउड स्पीकर के प्रयोग समेत चुनाव प्रचार से जुड़ी विभिन्न प्रकार की अनुमतियां प्राप्त की जा सकती हैं। इसमें स्टार प्रचारकों और पार्टी पदाधिकारियों के लिए वाहन की अनुमति, हैलीकॉप्टर और हैली पैड के उपयोग, पार्टी का अस्थाई कार्यालय खोलने, व्हीकल परमिट, गाड़ियों में लाउड स्पीकर लगाने की परमिशन, उम्मीदवार और चुनाव एजेंट के लिए संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में वाहन की अनुमति समेत चुनावी कार्यक्रमों से जुड़ी विभिन्न अनुमतियां प्राप्त की सकती हैं।

    सी-विजिल ऐप पर करें आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत

    जतिन लाल ने बताया कि चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों की शिकायत सी-विजिल ऐप के माध्यम से दर्ज की जा सकती है। सी-विजिल ऐप सीविजिल डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट आइएन या गूगल-प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति इस ऐप के जरिए आदर्श आचार संहिता की अवहेलना करने वालों की शिकायत आसानी से सीधे निर्वाचन आयोग को भेज सकता है।


    सार्वजिनक सम्पत्ति पर नहीं लगा सकेेंगे प्रचार सामग्री

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एमसीसी के दृष्टिगत सार्वजिनक सम्पत्ति पर दीवार लेखन, चुनावी सामग्री को प्रदर्शित करना, बैनर, झंडे व हार्डिंग्ज़ लगाना प्रतिबंधित रहेगा। इसके अतिरिक्त निजी सम्पत्ति पर इस प्रकार की प्रचार सामग्री लगाने के लिए संबंधित सम्पत्ति मालिक से एनओसी लेना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि चुनावों के दौरान धार्मिक स्थलों के साथ-साथ अस्पतालों व शैक्षणिक संस्थानों में अस्थाई अभियान ऑफिस स्थापित नहीं कर सकेंगे।

    वहीं मतदान वाले दिन पोलिंग स्टेशन के 200 मीटर दायरे के भीतर भी अस्थाई अभियान ऑफिस बनाने की मनाही रहेगी।  किसी भी उम्मीदवार को विज्ञापन जारी करने के लिए मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति के समक्ष अपने विज्ञापन संबंधित दस्तावेज़ तीन पहले प्रस्तुत करने होंगे।
    चुनाव प्रचार में सेना और सेनिकों के चित्रों के प्रयोग की मनाही रहेगी। प्रचार में बाल मजदूरी और पशुओं का इस्तेमाल भी प्रतिबंधित रहेगा। प्रचार में प्लास्टिक और पॉलिथीन के इस्तेमाल पर भी रोक रहेगी।

    दिव्यागों-बुजुर्गों के लिए विशेष प्रबंध, घर से मतदान की मिलेगी सुविधा

    जतिन लाल ने बताया कि 85 से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग व्यक्तियों तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग व्यक्तियों के लिए चुनाव आयोग ने विशेष प्रबंध किए हैं। उन्होंने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व्यक्तियों और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग व्यक्तियों को घर से मतदान के विकल्प की सुविधा रहेगी। उन्हें घर से वोट डालने का विकल्प चुनने के लिए फॉर्म-12 डी भरना होगा। यह फॉर्म बीएलओ घर-घर उपलब्ध करांगे।

    यह इसके अतिरिक्त उनके लिए पोलिंग स्टेशन पर भी विशेष प्रबंध रहेंगे। सुगम चुनाव तय बनाने को उनके लिए घर से वाहन सुविधा, मतदान केंद्र पर रैंप, व्हीलचेयर व वॉलंटियर्स की विशेष सुविधा उपलब्ध रहेगी।
    बैठक में तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर, बीजेपी के प्रतिनिधि प्रमोद कुमार, कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि राजीव पुरी व तिलक राज सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
  • लोकसभा चुनाव से पहले सियासी उल्टफेरः मंत्री की बेटी इस गुट में हो सकती है शामिल

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में जारी सियासी उलटफेर के बीच बिहार में मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी के चिराग गुट में शामिल होने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार अशोक चौधरी की बेटी शाम्भवी चौधरी चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रा) की जमुई सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। चर्चा है कि चिराग पासवान और अशोक चौधरी के बीच इसकी डील पक्की हो गई है। सूत्रों के अनुसार अशोक चौधरी के दामाद शायान कुणाल भी लगातार चिराग पासवान से संपर्क कर रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर अशोक चौधरी ने कहा है कि अब उनकी बेटी की शादी हो गई है, अब उनके ससुराल वालों को तय करना है कि वह चुनाव लड़ेगी या नहीं। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं हैं।

    वहीं, अशोक चौधरी के करीबी माने जाने वाले एक नेता ने बताया कि शांभवी को उम्मीदवार बनाने को लेकर बातचीत हो चुकी है। अशोक चौधरी कई दिनों से चिराग पासवान से संपर्क में थे। वैसे आधिकारिक तौर पर शांभवी को लोजपा(रा) का टिकट मिलने की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन लोजपा के सूत्र ही बता रहे हैं कि सब कुछ तय है। सूत्रों के अनुसार चिराग के बहनोई अरुण भारती के समस्तीपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं और अशोक चौधरी की बेटी शाम्भवी चौधरी जमुई सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। दरअसल, चिराग पासवान खुद जमुई से सांसद हैं। लेकिन इस दफे उन्होंने अपने पिता स्व. रामविलास पासवान की सीट हाजीपुर से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

    भाजपा से हुए गठबंधन में चिराग पासवान के हिस्से जो पांच सीटें आई हैं उनमें हाजीपुर के अलावा जमुई भी शामिल है। जमुई में शांभवी चौधरी चिराग पासवान की विरासत को संभालेंगी। बता दें कि अशोक चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेताओं में से एक माने जाते रहे हैं। नीतीश कुमार और चिराग पासवान के बीच के रिश्ते जगजाहिर हैं। अशोक चौधरी 2019 से ही अपने नेता के टारगेट पर निशाना लगाते रहे हैं। वे लंबे समय तक चिराग से संसदीय क्षेत्र जमुई के प्रभारी मंत्री रहे। उस दौरान अशोक चौधरी ने चिराग पासवान को परेशान करने की कोई कोशिश बाकी नहीं छोड़ी। स्थानीय लोगों के अनुसार जमुई में अशोक चौधरी के साथ-साथ एक और मंत्री सुमित सिंह की जोड़ी का पहला एजेंडा था चिराग पासवान को डैमेज करना। लिहाजा चिराग की पार्टी को जमुई में तहस-नहस करने की पूरी कोशिश की गई। जमुई के चकाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुमित सिंह निर्दलीय विधायक हैं और नीतीश मंत्रिमंडल में मंत्री बने हैं। अशोक चौधरी और सुमित सिंह की गहरी दोस्ती भी जगजाहिर है।

  • बच्चों को बड़ी राहत: अब 33 नहीं इतने नंबर लाना होगा लाजमी 

    बिहार: परीक्षाओं के बाद लाखों स्टूडेंट्स 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. दूसरे बोर्ड के नियमों के मुताबिक किसी भी विषय में पास होने के लिए छात्रों को 100 में से न्यूनतम 33 फीसदी अंक यानी कि 33 अंक हासिल करने होते हैं. पर आपको बतादें बिहार बोर्ड के पासिंग क्राइटेरिया के बारे में 

     बिहार बोर्ड में कुछ विषयों के लिए पासिंग मार्क्स 33 नहीं बल्क‍ि 30 नंबर है. नियम के मुताबिक बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड, BSEB 12वीं की परीक्षा में साइंस स्ट्रीम में तीन विषयों के लिए पासिंग मार्क्स 30 अंक है. ये तीन विषय हैं- बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में इंग्लिश हिंदी एवं मैथ (जो कि एक एडिशनल विषय है) के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स 30 नंबर हैं. वहीं फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी में 100 में से 33 नंबर पास होने के लिए लाने होंगे. 

  • पंजाबः DC दफ्तर में लड़की ने किया हंगामा, की आत्महत्या करने की कोशिश, देखें वीडियो

    अमृतसरः डिप्टी कमिश्नर दफ्तर की छत पर उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक लड़की ने डिप्टी कमिश्नर दफ्तर की छत पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस दौरान वहां पर काफी हंगामा हुआ। पीड़ित ने खुद ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और बड़ी मुश्किल से पुलिस ने उस लड़की को डिप्टी कमिश्नर ऑफिस की छत से नीचे उतारा। इस बीच पत्रकारों से बातचीत में लड़की ने बताया कि वह मध्य प्रदेश की रहने वाली है।

    वहीं सोशल मीडिया पर लड़की ने अमृतसर के रहने वाले ओंकार सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मध्य प्रदेश से अमृतसर आई थी। कुछ महीने पहले उसने यहां के सुंदर नगर इलाके के रहने वाले ओंकार सिंह के साथ गुरुद्वारे में शादी कर ली। जिसके बाद ओंकार सिंह और वे दोनों अलग-अलग घर में रहने लगे। लड़की का आरोप है कि ओंकार सिंह उसके साथ कई दिनों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा और कुछ समय बाद ओंकार सिंह ने उसे अकेला छोड़ दिया।

    इस संबंध में पीड़ित लड़की ने आरोप लगाए है कि वह कई बार पुलिस स्टेशन जा चुकी है। यहां तक ​​कि पुलिस कमिश्नर भी उसकी बात नहीं सुन रहे हैं। जिसके कारण वह डिप्रेशन का शिकार हो रही है और अब उसने  मजबूरन आत्महत्या करने का फैसला किया है। लड़की द्वारा काफी देर तक हंगामा करने को लेकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। इस दौरान काफी मशक्त के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। हालांकि इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने किसी भी तरह की बातचीत से इनकार कर दिया।

  • जालंधरः DC दफ्तर से मर्चेंट नेवी के कर्मचारी की कार चोरी, मामला दर्ज 

    जालंधर, ENS: डीसी दफ्तर में काम आए मर्चेंट नेवी के कर्मचारी की पार्किंग से गाड़ी चोरी हो गई, जिसकी शिकायत उसने थाना बारादरी की पुलिस को दी और पुलिस ने नौ महीने बाद जांच के दौरान अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। भोगपुर के रहने वाले वरिंदर सिंह ने बताया कि वह मर्चेंट नेवी में इंजीनियर पद पर तैनात हैं। वह नौ महीने पहले अपने पिता के साथ डीसी में आया था उसने एसएसपी दफ्तर में दी हुई शिकायत दी हुई थी।

    जिसके संबंध में वह एसएसपी दफ्तर जाने से पहले अपनी गाड़ी को डीसी दफ्तर की पार्किंग में सुविधा सेंटर के पास लगा कर चला गया और पार्किंग के करिंदे ने उसे पर्ची काटकर दी। उसने बताया कि जब वह वहां से वापस लौटा तो उसकी गाड़ी का डैशबोर्ड खुला हुआ था और उसके अंदर से गाड़ी के कागज गायब थे, जिसकी शिकायत देने के लिए द्वारा एसएसपी दफ्तर में चला गया। हैरानी की बात यह है कि जब वह शिकायत देकर वापस लौटा तो उसके बाद उसकी गाड़ी ही पार्किंग से गायब हो गई। जिसकी शिकायत उसने थाना बारादरी की पुलिस को दी। थाना बारादरी की पुलिस ने जांच के दौरान 9 महीने बाद अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन वह पुलिस की पहुंच से बाहर है।

  • पिकअप गाड़ी का पहिया खुलने से हुआ हादसा, एक ही परिवार के 25 घायल 

    बिहार: जमुई में चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के बटिया घाटी में पिकअप वैन पहिया खुल जाने की वजह से 20 फीट नीचे खाई में पलट गई. गनीमत रही कि इस भीषण सड़क हादसे में किसी की जान नहीं गई. पिकअप में  40 से ज्यादा लोग सवार थे. इनमें से एक ही परिवार के क़रीब 25 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. इसमें कई बच्चे और महिलाएं शामिल हैं

    बेगूसराय लौटने के दौरान बटिया घाटी के चिरण पुल के पास घुमावदार मोड़ पर पिकअप वाहन का चक्का खुल गया. इस कारण पिकअप अनियंत्रित होकर चार बार पलटी और लगभग 20 फीट गहरे खाई में गिर गई. वाहन पर बांस बल्ले से डबल छत बनाकर सभी यात्री यात्रा कर रहे थे.

    बताया जाता है कि बटिया घाटी में रात के अंधेरे में अचानक मची चीत्कार से अफरा-तफरी मच गई. रोने धोने की आवाज से कोहराम मच गया. चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और यात्रा कर रहे दूसरे वाहन के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत इसकी सूचना चंद्रमंडी थाना की पुलिस को दी. स्थानीय लोग बिना देरी किये खाई में गिरे लोगों की मदद में लग गए. घटना की सूचना मिलते ही चंद्रमंडी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को चकाई रेफरल अस्पताल भेजा.

  •  नींद में जीजा का नाम ले रही थी पत्नी, पति ने करदी पिटाई 

    उत्तर प्रदेश: रामपुर में पत्नी ने नींद में अपने जीजा का बार-बार नाम लिया तो हंगामा हो गया. पति ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी. वहीं पत्नी का कहना है कि उसे कोई डरावना सपना आया, जिसकी वजह से उसने जीजा का नाम ले लिया होगा. जब दोनों के बीच हंगामा बढ़ गया तो दोनों थाने पहुंच गए. पुलिस ने दोनों को समझाते हुए वापस घर भेज दिया है. 

    यह घटना अजीमनगर थाना इलाके के एक गांव की है. जहां एक युवक की शादी छह महीने पहले हुई थी. युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी सोते समय हमेशा अपने जीजा का नाम लेती रहती है. यह घटना रविवार की है, जब देर रात पति-पत्नी अपने  घर में सो रहे थे. रात करीब 12 बजे पत्नी अपने जीजा का बार-बार नाम लेने लगी. पत्नी के मुंह से बार-बार उसके जीजा का नाम सुना तो पति ने हंगामा शुरू कर दिया. पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पति ने उसकी पिटाई कर दी. शोर शराबा होने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर आ गए. पति ने साढ़ू को बुरा भला कहते हुए पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए. जबकि पत्नी का कहना था कि मुझे पहले से ही डरावने सपने आते हैं. सपनों में ही मैंने जीजा का नाम ले लिया होगा.  

    उसके बाद सुबह होते ही पति ने पत्नी के मायके वालों को भी बुला लिया और जमकर हंगामा काटा. मामला पुलिस तक पहुंचा तो पति-पत्नी दोनों को थाने बुला लिया गया. पुलिस ने दोनों को समझाते हुए सारे गले शिकवे दूर करा दिए. समझौते के बाद पति-पत्नी अपने घर चले गए. महिला को सपने में जीजा का नाम आना, इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

  • जालंधरः नहीं थम रहा डेरा बाबा लाल बादशाह की कमेटी का मामला, देखें Live 

    जालंधर, ENS: नकोदर में स्थित डेरा बाबा लाल बादशाह की कमेटी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिन डेरे के चढ़ावे को लेकर सूफी गायक हंसराज हंस पर कमेटी के सदस्यों द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए थे। वहीं इस मामले को लेकर आज दूसरा पक्ष मीडिया के सामने आया है। इस दौरान उन्होंने पहले पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। वहीं कमेटी के सदस्यों ने उक्त पैसों के इस्तेमाल का वेरवा भी दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि डेरे में 24 घंटे लंगर का प्रबंध किया गया है। 

    वहीं चेरीटेबल की व्यवस्था लोगों के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि डेरे का निर्माण अभी भी चल रहा है। सदस्यों ने बताया कि 5 हजार संगत के लिए जगह को तैयार किया गया है। वहीं उन्होंने हंसराज के निजी खाते में पैसों के आरोपों को लेकर कहा कि उन्होंने डेरे की शैड के लिए उस समय अपने खाते से रकम अदा की थी। जिसके बाद धीरे-धीरे उन्हें लौटाई गई है। उन्होंने कहा कि पैसों के लेन-देन का सारा हिसाब उनके पास है। उन्होंने बताया कि उस दौरान 94 से 95 लाख रुपए अदा किया गया था।

  • Hanuman Chalisa बजाने को लेकर हुआ विवाद, सड़कों पर उतरे लोग

    बेंगलुरुः कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में जमकर बवाल हो गया है। यहां के सिद्दन्ना लेआउट में अजान के समय हनुमान चालीसा बजाने को लेकर कुछ युवकों ने दुकानदार की पिटाई कर दी, जिसके बाद लोग सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। वहीं, विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सिद्दन्ना लेआउट में लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। वह लोगों को समझाकर मामला शांत करने के प्रयास में लगी हुई है। प्रदर्शन कर रहे लोगों से पुलिस की बहस भी हुई।

    तेजस्वी सूर्या भी मंगलवार को विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए सिद्दन्ना लेआउट पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान तेजस्वी अपने सांसदों से ‘सब चले जाओ’ कहते हुए भी नजर आए। तेजस्वी सूर्या ने बेंगुलरु के सिटी कमिश्नर से निष्पक्ष और पेशेवर तरीके से मामले की जांच करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ईमानदार और मेहनती दुकानदार के साथ हनुमान चालीसा बजाना बंद करने से मना करने पर मारपीट की गई। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

    बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने सिद्दरमैया सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं सीएम और डिप्टी सीएम से पूछना चाहता हूं कि आप बिल्डिंग ब्रांड बेंगलुरू की बात करते हैं, लेकिन ऐसी कानून व्यवस्था में आप यह कैसे कर पाएंगे। कल मुकेश के साथ जो हुआ, वह शहर में कहीं भी शांति से, बिना किसी उकसावे के ईमानदारी से अपने काम पर जाने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ हो सकता है। तेजस्वी ने कहा कि दो सप्ताह पहले एक बम विस्फोट हुआ था, उससे एक सप्ताह पहले पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे थे और आज आपके पास दुकानदारों पर अकारण हमले हो रहे हैं। यह सरकार आखिर क्या संदेश देना चाह रही है? ऐसा क्यों है कि जब भी कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो समाज में अशांति और वैमनस्य पैदा करना वाले तत्वों का हौसला क्यों बढ़ जाता है? ऐसा क्यों है कि दिनेश गुंडू राव जैसे कैबिनेट मंत्री आरोपियों के बचाव में आते हैं और पीड़ित के न्याय के लिए खड़े नहीं होते?

    दरअसल, 17 मार्च को 4-5 युवकों का एक समूह एक दुकानदार के पास आए और उससे हनुमान चालीसा को बंद करने को कहा। जब दुकानदार ने ऐसा नहीं किया तो उसके साथ युवकों ने मारपीट की। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि मैं हनुमान चालीसा बजा रहा था। इसी दौरान 4-5 लोग आए और बोले कि यह अजान का समय है और फिर उन्होंने मुझे बुरी तरह पीटा। उन्होंने मुझे चाकू से मारने की धमकी भी दी।

  • CAA कानून पर रोक लगाने के मामले में SC का आया बयान 

    नई दिल्लीः नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट में दर्ज 237 से ज्यादा याचिकाओं पर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने CAA लागू, 2019 और नागरिक संशोधन नियम, 2024 पर रोक लगाने की मांग वाली याचिकाओं पर केंद्र को नोटिस जारी किया। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से 8 अप्रैल तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा और मामले की सुनवाई 9 अप्रैल को तय की।

    दरअसल, याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट से नागरिक संशोधन नियम, 2024 पर रोक लगाने का आग्रह किया था। हालांकि, कोर्ट ने ऐसा कोई आदेश पारित नहीं किया। केंद्र ने CAA पर रोक लगाने की मांग करने वाले आवेदनों पर जवाब दाखिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से समय मांगा है। वहीं केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ से कहा कि उन्हें 20 आवेदनों पर जवाब देने के लिए कुछ समय चाहिए।

    मेहता ने पीठ से कहा, CAA किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं छीनता है। पीठ में न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी शामिल थे। सीजेआई ने कहा कि एसजी बयान देने को तैयार नहीं हैं और इसलिए कार्यवाही 9 अप्रैल को सूचीबद्ध की जाएगी। याचिकाकर्ताओं के वकील ने अनुरोध किया कि इस बीच कोई नागरिकता नहीं दी जानी चाहिए। एसजी ने नागरिकता देने के संबंध में कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया।