Blog

  • पंजाब: 10 हजार रिश्वत लेते सिपाही काबू

    पंजाब: 10 हजार रिश्वत लेते सिपाही काबू

    सब-इंस्पेक्टर और पत्रकार के खिलाफ भी केस दर्ज

    पटियाला: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज साइबर सेल पटियाला में तैनात सिपाही कर्मबीर सिंह को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ काबू किया है। आरोपी ने दंपती के झगड़े के मामले में पीड़ित के पक्ष में रिपोर्ट बनाने की एवज में 20 हजार रुपए की मांग की थी। इस मामले में एक सब-इंस्पेक्टर और पत्रकार के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

    विजिलेंस ब्यूरो ने यह कार्रवाई प्रदीप सिंह निवासी पटियाला की शिकायत पर की है। जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदीप सिंह ने थाना विजिलेंस ब्यूरो, पटियाला पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई कि उसका और पत्नी का आपस में झगड़ा चल रहा है। जिसकी जांच साइबर सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह को सौंपी गई थी। 

    शिकायतकर्ता अनुसार उसकी मुलाकात प्रितपाल सिंह के साथ यू-ट्यूब चैनल के पत्रकार एसएस मल्होत्रा द्वारा हुई । SI प्रितपाल ने उसे कहा कि वह उनके साथ तैनात सिपाही कर्मबीर सिंह के पास पहुचकर उसको मामले की सभी जानकारी दे दें। इसके बाद जब शिकायतकर्ता कर्मबीर सिंह को मिला तो उसने शिकायतकर्ता के पक्ष में रिपोर्ट तैयार करने के बदले उससे 20 हजार रुपए रिश्वत मांगी।

    प्रवक्ता ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगाकर कांस्टेबल कर्मबीर सिंह को सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किस्त 10 हजार रुपए लेते हुए मौके पर काबू कर लिया। बता दें कि पुलिस का सोशल मीडिया सेल SI प्रितपाल हैंडल करता था और पुलिस का व्हाट्सऐप ग्रुप सिपाही कर्मबीर संभाल रहा था।

  • अग्रवंश संगठन द्वारा समाज सेवा में शानदार कार्यों पर अमित सिंगला वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन  सम्मानित

    अग्रवंश संगठन द्वारा समाज सेवा में शानदार कार्यों पर अमित सिंगला वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन  सम्मानित

    अमित सिंगला सोशल  वेलफेयर सोसाइटी भविष्य में अग्रवंश संगठन को पूर्ण सहयोग देगी : सुमित

    उत्कृष्ट कार्यों हेतु पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के अग्रवाल संगठनो को भी सम्मानित किया

    बददी/सचिन बैंसल: : अग्रवंश संगठन के पदाधिकारियों द्वारा स्थानीय पंचकूला में आयोजित एक भव्य समारोह में समाज में उत्कृष्ट कार्यों हेतु  पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के अग्रवाल संगठनो को सम्मानित किया गया. इनमें बी.बी.एन. के प्रसिद्ध उद्योगपति सुमित सिंगला मैनेजिंग डायरेक्टर क्योरटेक ग्रुप, जो अग्गरवाल संगठन हिमाचल प्रदेश के स्टेट प्रधान भी हैं को समाज सेवा हेतु शाल व मोमेंटो देकर दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल, जो समारोह के मुख्याथिति थे ने सम्मानित किया।
     
    इस अवसर पर अग्रवंश की राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ अनीता मुकीम गोयल, मोहाली जिला कलेक्टर आशिका जैन, आईएएस, एआईजी हरियाणा कमलदीप गोयल, आईपीएस, गौ सेवा आयोग पंजाब के चेयरमैन अशोक कुमार सिंगला, सीएमडी जेबी रोलिंग मिल्स प्रा लिमिटेड जय पाल जैन, अग्रवंश के राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ श्याम लाल गुप्ता, संस्था के उत्तर भारत के अध्यक्ष सुरेश गर्ग , महासचिव तरसेम गर्ग, सचिव सुनीता गर्ग, हरियाणा के अध्यक्ष राजीव गुप्ता, हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सतीश बंसल, चण्डीगढ़ के अध्यक्ष पवन सिंगला, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अजय जैन भी उपस्थित थे।

    इस अवसर पर समाज सेवा में अग्रिम पंक्तियों में रहने वाली संस्थाओं जिनमें अमित सिंगला वेलफेयर सोसाइटी के अतिरिक्त अग्रवाल संस्थान हिमाचल प्रदेश, अखिल भारतीय अग्गरवाल संगठन हरियाणा, सत्य दर्शाना चेरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला, अग्गरवाल वैश्य सभा पंचकूला व अग्गरवाल सेवा संगठन पंचकूला के पदाधिकारी भी सम्मानित किये गए. अग्रवंश संस्था ने पंजाब सरकार से अपील की कि अग्रवंश संगठन को मोहाली में अग्गरवाल भवन के निर्माण हेतु उचित भूमि अलाट की जाये ताकि समाज के युवाओं को तकनीकी  शिक्षा और यू.पी.एस.सी. की परीक्षाओं हेतु निशुलक ट्रेनिंग दी जा सके. इस अवसर पर पंजाब के अध्यक्ष हेमराज अग्रवाल व लुधियाना नगर निगम की पार्षद राशि अग्रवाल भी मौजूद थीं। अग्गरवाल समाज की महिलाओं ने इस अवसर पर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और पंजाब व हरियाणा के लोकगीतों पर रंगारंग नृत्य भी पेश किये जिन्हें अग्गरवंश संगठन द्वारा सम्मानित किया गया।
  • नेशनल हाईवे का मुख्य पुल बंद होना एनएचएआई के अधिकारियों की नाकामी: एफआईआई 

    नेशनल हाईवे का मुख्य पुल बंद होना एनएचएआई के अधिकारियों की नाकामी: एफआईआई 

     मेन रास्ते के तीनों पुल बंद होने से बिफरा हिमाचल प्रदेश का उद्योग संघ

    समय रहते विभाग ने की होती मुरम्मत तो नहीं आती आवागमन की दिक्कतें

    हरियाणा सरकार के साथ साथ हिमाचल के नेता भी बराबर के भागीदार

    बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख उद्योग फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री की मासिक बैठक राज्याध्यक्ष चिरंजीव सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में बददी में हुई। बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों व पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में हिमाचल प्रदेश के उद्योग जगत की मंदी पर चर्चा हुई वहीं बीबीएन में चरमराते औद्योगिक ढंाचे पर चिंता जाहिर की गई। राज्य उपाध्यक्ष युवराज सिंह छौक्कर व प्रदेश सचिव अनिल मलिक ने कहा कि आज केंद्र सरकार की लापरवाही की वजह से बददी इंडस्ट्रियल एरिया टापू बनकर रह गया है। बददी से लेकर पिंजौर तक तीनों पुल या तो गिर चुके हैं या आंशिक रुप से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। नेशनल हाईवे आथोरिटी आफ इंडिया के अधिकारियों की यह लापरवाही रही कि उन्होने बरसात से पहले की जाने वाली तैयारियों से मुंह फेर रखा। न तो इन्होने बरसात एलर्ट से पहले पुलों की सुरक्षा दीवारों को जांचा न पानी के बहाव को सैट किया। अब सब लोग बददी पुल, चरणियां पुल व मंढावाला पुल गिरने की बात को आपदा बता रहे हैं जबकि हकीकत यह है कि यह एनएचएआई के अधिकारियों की लापरवाही है।
    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लापरवाह अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड कर देना चाहिए ताकि बाकियों को सबक मिल सके। दूसरी तरफ फेडरेशन के पदाधिकारियों ने हरियाणा सरकार पर हिमाचल को सहयोग ने करने का आरोप जडा और कहा कि उनकी पुलिस सिसवां रोड पर जाम खुलवाने की बजाय चालान काटने में व्यस्त है। फेडरेशन ने हिमाचल पुलिस की बीबीएन व सिंसवा में जाकर ट्रैफिक मैनेजमेंट करने पर सराहना की। मुनीष राजोरा ने कहा कि आज उद्यमियों को पंचकूला चंडीगढ़ जाना एक मिशन बन चुका है लेकिन हरियाणा सरकार, पंजाब सरकार व केंद्र सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। इसी प्रकार ट्रक आपरेटरों को बददी से माल लेकर बाहर जाने भारी दिक्कतें सामने आ रही है। कभी गांवो से निकलना पड रहा है जिससे ग्रामीणें से टकराव हो रहा है तो कभी रोपड होकर दर्जनों किमी फालतू सफर तय करना पड़ रहा है। अगर समय रहते हिमाचल के सभी सांसद व मंत्री जाग जाते तो हमारा इंडस्ट्रियल एरिया बीबीएन व पांवटा के पुल व काला अंब तथा दभोटा के पुल न टूटते। आज भी नितिन गडकरी द्वारा सुखोमाजरा पंचकूला बाईपास का काम अधूरा पड़ा है। बददी पिंजौर फोरलेन भी अभी भी अधूरा है और लगता नहीं कि आने वाले दो तीन साल में बन जाएगा। इस अवसर पर वसुंधरा नागर, मुनीष राजौरा, रोहित कुमार, संजय पांडे, संदीप सचदेवा, अखिलेश यादव, तरसेम शर्मा, रमेश दूबे सहित कई उद्यमी उपस्थित थे।
  •  बीजेपी ने कानून व्यवस्था और माफिया राज के खिलाफ ऊना में किया हल्ला

     बीजेपी ने कानून व्यवस्था और माफिया राज के खिलाफ ऊना में किया हल्ला

    स्थानीय कांग्रेस नेताओं के संरक्षण में फल फूल रहा माफिया राज, सट्टा माफिया: सतपाल सिंह सत्ती 

    ऊना/सुशील पंडित :  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ कानून व्यवस्था और माफिया राज के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सदर से बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती की अगुवाई में सैकड़ों समर्थकों सहित ऊना के एमसी पार्क में सरकार के खिलाफ किया गया। इस दौरान काफी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और तमाम पदाधिकारियों सहित अन्य लोग भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। सतपाल सत्ती द्वारा आज विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला गया और कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। सती ने कहा कि ऊना जिला में कांग्रेस सरकार के सात माह के कार्यकाल में ही माफिया राज बुलंदियां पर है हालात ऐसे हो गए हैं की कुछ दिन पहले ही सट्टा माफिया पर कार्रवाई करने गए पुलिस कर्मचारियों को ही बंधक बना लिया गया। उन्होंने कहा की माफिया के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह पुलिस वालों से भी लड़ने से पीछे नहीं हट रहे हैं। सती ने कहा कि उस समय कौन व्यक्ति था जिसने स्थानीय नेता को फोन किया जिसके बाद पुलिस के कर्मचारियों को बंधक बनाया गया? उन्होंने इस पूरे मामले की पुलिस से जांच किए जाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को बंधक बनाए जाने के मामले पर पुलिस पर ही सवाल खड़े किए हैं कि पुलिस द्वारा इस मामले में कोई अधिकारिक बयान तक नहीं दिया गया और न ही कर्मचारियों द्वारा कोई पेन डाउन हड़ताल तक की गई इससे साफ पता चलता है कि कर्मचारी कितने खौफ में हैं ।उन्होंने कहा कि स्थानीय कांग्रेस नेता द्वारा रेत माफिया से जुड़े हुए व्यक्ति को यूथ कांग्रेस का प्रधान बनाया गया है जो कि बड़े स्तर पर रेत सप्लाई का काम करता है ।उन्होंने कहा कि संतोषगढ़ से लेकर झलेडा तक सट्टे की 35 नई दुकानें खुल गई हैं जबकि शराब की भी काफी दुकानें खोली गई है । विधायक सतपाल सत्ती ने पुलिस कर्मचारियों पर एक सेटिंग के तहत ऊना  में तबादला कराकर माफिया राज को संरक्षण देने का आरोप लगाया और इस मामले को विधानसभा में उठाने की बात भी कही। 
     उन्होंने कहा कि जिला में सट्टे की ऑनलाइन लॉटरी का कारोबार चल रहा है हर 15 मिनट में रिजल्ट निकल रहा है सभी को पता है लेकिन पुलिस को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है कांग्रेस के लोगों द्वारा गुंडागर्दी का नंगा नाच किया जा रहा है और उनको स्थानीय नेताओं का संरक्षण मिल रहा है।बहीं विधायक सतपाल सत्ती ने आक्रामक होकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले लोगों को चुनाव जीतने के लिए 10 गरंटीयां दी थीं लेकिन अब वह पूरी नहीं हो रही है और वह केंद्र के पास लोटा लेकर पैसे मांगने जा रहे हैं। सती ने कहा है कि मोदी चोर लुटेरों को कुछ नहीं देंगे ,हिमाचल को बनता हक केंद्र दे रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा बाढ़ से हुए नुक्सान को लेकर करोड़ों रुपए दिए गए हैं लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा कोई भी पैसा न दिए जाने से साफ मुकर रही है क्योंकि यह पैसा उनकी जेब में नहीं गया है ।सती ने कहा कि यह पैसा बेईमान कांग्रेसियों को  नहीं जाएगा बल्कि सीधा जनता की जेब में जाएगा उन्होंने कहा इसका खामियाजा कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। लोकसभा चुनावों में बीजेपी चारों सीटें जीतेगी और उसके बाद हिमाचल में कांग्रेस को अलविदा कहा जाएगा। उन्होंने कांग्रेस के 5 साल पूरे नहीं होने की बात कही उन्होंने कहा कि अगर किसी के साथ कांग्रेस धक्का करती है तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और उसको लेकर हमें गांव स्तर पर एकजुट होना पड़ेगा । बहीं सत्ती ने गोबर खरीद और दूध खरीद को लेकर कांग्रेस सरकार पर चुटकी लेते हुए लोगों द्वारा इसका इंतजार किए जाने की बात भी कही कि लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब उनका गोबर खरीदा जाएगा और कब दूध ₹100 लीटर उनसे सरकार खरीद करेगी इसको लेकर प्रदेश की जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है।
  • ਪੰਜਾਬ : ਦਿਨ ਦਿਹਾੜੇ ਘਰ ਚੋਂ LED ਲੈ ਕੇ ਚੋਰ ਹੋਇਆ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋ CCTV

    ਪੰਜਾਬ : ਦਿਨ ਦਿਹਾੜੇ ਘਰ ਚੋਂ LED ਲੈ ਕੇ ਚੋਰ ਹੋਇਆ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋ CCTV

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ: ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 14 ਵਿਚ ਚੋਰਾਂ ਦੇ ਹੋਏ ਹੌਂਸਲੇ ਬੁਲੰਦ ਦਿਨ ਦਿਹਾੜੇ 40 ਇੰਚੀ ਐਲ ਸੀ ਡੀ ਲੈ ਹੋਇਆ ਫੁਰ ਸੀ ਸੀ ਟੀ ਵੀ ਹੋਈ ਵਾਇਰਲ ਸਤਪਾਲ ਗਰਗ ਨੇ ਦਸਿਆ ਮੈਂ ਹਰੀ ਨੋ ਰੋਡ ਟੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ ਮੇਰਾ ਦਫਤਰ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 14 ਵਿਚ ਹੈ ਸੁਬਹ ਆ ਕੇ ਦੇਖਿਆ ਇਕ ਐਲ ਸੀ ਡੀ ਗਯਾਬ ਹੈ ਕੈਮਰਾ ਵਗੈਰਾ ਚੈਕ ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਇਕ ਚੋਰ ਕੈਮਰਾ ਵਿਚ ਕੈਦ ਹੈ ਜਿਸ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦੇ ਦਿਤੀ ਹੈ । 

  • कुटलैहड़ की जनता बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए सीएम राहत कोष में दिल खोलकर दे रही अंशदान: देवेन्द्र भुट्टो 

    कुटलैहड़ की जनता बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए सीएम राहत कोष में दिल खोलकर दे रही अंशदान: देवेन्द्र भुट्टो 

    चताड़ा पंचायत में 1 लाख 71 हजार तो भरत भूषण ने 11 हजार का सौंपा चैक

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता विधायक भुट्टो के आग्रह पर राज्य में बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए दिल खोलकर अंशदान दे रही है। उसी कड़ी में ऋषि मेडिकल स्टोर के प्रवन्धक व वरिष्ठ पत्रकार भरत भूषण ने अपनी निजी आय से कुटलैहड़ के विधायक भुट्टो को सीएम राहत कोष में बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए 11 हजार का चैक प्रदान किया। 
    बहीं चताड़ा पंचायत प्रधान भूपेंद्र सिंह ने भी पंचायत की तरफ से 2 लाख 71 हजार का चैक सीएम राहत कोष के लिए विधायक भुट्टो को प्रदान किया। कुटलैहड़ विस क्षेत्र में समाजिक संस्थाएं आम आदमी, पंचायत प्रतिनिधि सीएम राहत कोष के लिए बढ़ चढ़ कर अंशदान दे रहे है। बहीं विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने सभी दानी सज्जनों समाजिक संस्थाओं पंचायत प्रतिनिधियों व आम जन मानस का अंशदान देने पर दिल से आभार प्रकट किया है। 
  • मुख्यमंत्री राहत कोष में इन्नर व्हील क्लब ऊना ने 11 हजार रूपए की राशि उपायुक्त ऊना राघव शर्मा के माध्यम से भेजी

    मुख्यमंत्री राहत कोष में इन्नर व्हील क्लब ऊना ने 11 हजार रूपए की राशि उपायुक्त ऊना राघव शर्मा के माध्यम से भेजी

    ऊना/सुशील पंडित : इन्नर व्हील क्लब ऊना ने प्रदेश में आई प्रलयंकारी बाढ़ की विभिषिका से जूझ रहे पीडि़तों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इन्नरव्हील क्लब सदस्यों ने बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष (बाढ़) में आर्थिक सहयोग करते हुए 11 हजार रूपए की राशि उपायुक्त ऊना राघव शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खु को भेजी है। इन्नरव्हील क्लब की प्रधान सीमा वशिष्ठ के नेतृत्व में क्लब सदस्यों ने उपायुक्त ऊना राघव शर्मा को 11 हजार रूपए की नगद आर्थिक सहायता सौंपी। उपायुक्त राघव शर्मा ने इसके लिए क्लब सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई प्रलयंकारी बाढ़ से हजारो लोग प्रभावित हुए है। विशेषकर मंडी,कुल्लु व किन्नौर जिलों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए लगातार प्रयास कर रही है तथा प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जुटी है। इसमें प्रदेश की जनता भी अपना सहयोग कर रही है तथा बाढ़ प्रभावित के लिए सीएम राहत कोष में खुले दिल से अपना सहयोग कर रही है। क्लब प्रधान सीमा वशिष्ठ ने कहा कि प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए क्लब ने अपनी तरफ से सहयोग राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवाई है। इस अवसर पर क्लब की सचिव रमा कंवर,पूर्व प्रधान सुमन पुरी,किरण भयाना,आईएसओ अमरजीत बबली,कैशियर रेखा शर्मा,सदस्य रंजना जसवाल,कमला कंवर,रमा कालिया,प्रियंका,सुदेश धीमान,रजिता कसाना,नीलम साही,नीरूपमा,रंजना बख्शी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
  • घर में घुसकर प्रेमी ने किया प्रेमिका का  कत्ल

    घर में घुसकर प्रेमी ने किया प्रेमिका का  कत्ल

    झुंझुनूं: जिले में एक प्रेमी ने प्रेमिका के घर में घुसकर चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। प्रेमिका के गले पर एक के बाद एक चार वार किए। इसके बाद प्रेमी ने अपने मामा के घर जाकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी ने आत्महत्या से पहले वॉट्सऐप के स्टेटस पर प्रेमिका के साथ खुद की फोटो भी लगाई। साथ में लिखा- माई लाइफ। जो मेरा है, बस मेरा है। किसी का नहीं हो सकता। मैं किसी से समझौता नहीं कर सकता। मामला झुंझुनूं के गढगौड़जी थाना क्षेत्र के हांसलर गांव का है। घटना देर रात 1 बजे की है। युवक और युवती दोनों एक ही गांव के थे। युवक शादीशुदा है। तीन साल पहले शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद युवक की पत्नी छोड़कर चली गई थी। वहीं, मृतका प्रियंका ( 20 ) अविवाहित थी। बीएड की तैयारी कर रही थी। मृतक युवक सुरेश पुत्र धर्मपाल (32) शराब का ठेका चलता है। गांव में ही धर्मपाल के दो ठेके हैं। युवक के खिलाफ अवैध शराब की तस्करी के चार-पांच मामले दर्ज हैं।

  • जालंधरः हेरोइन और अवैध रिवाल्वर सहित 3 गिरफ़्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः हेरोइन और अवैध रिवाल्वर सहित 3 गिरफ़्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः देहात क्राइम ब्रांच की टीम ने अलग अलग मामलों में तीन व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन और प्वाइंट 32 बोर रिवाल्वर और दो रौंद बरामद किए है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ विशाल निवासी निजरपुरा थाना जडिआंला, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श और भूपिंदर सिंह निवासी गांव सरीह थाना सदर नकोदर के रूप में हुई है। देहांत क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि उनकी टीम के एसआई पिपल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान किशनगढ़ से अलावलपुर की तरफ जा रहे थे, जहा उन्हें किशनगढ़ बस अड्डा पर खड़े दोनो नौजवान पुलिस को देखकर अपनी जेबों से लिफाफे फेंक कर वहां से भागने की कोशिश करने लगे तो वहां मौजूद एसआई पिपल सिंह ने दोनों आरोपितों गगनदीप सिंह और अर्शदीप सिंह को रोककर उनके फेंके हुए लिफाफों की तलाशी ली तो उसमें से एक सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 


    इसी तरह देहात क्राइम ब्रांच के एएसआई बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गशत के दौरान अड्डा धालीवाल से काला सिंघियां रोड पर मौजूद थे जहां उन्होंने भूपिंदर सिंह निवासी गांव सरीह थाना सदर नकोदर को अवैध रिवाल्वर प्वाइंट 32 बोर और दो रौंद बरामद कर आरोपित के ख़िलाफ़ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि अरोपित यह हथियार थे कहां से लेकर आया था।

  • नवविवाहिता ने पति सहित छः लोगों पर लगाए बांधकर मारपीट करने के आरोप 

    नवविवाहिता ने पति सहित छः लोगों पर लगाए बांधकर मारपीट करने के आरोप 

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना मुख्यालय के समीपवर्ती एक गांव की रहने वाली नवविवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के छः लोगों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। साथ ही अदालत के माध्यम से महिला पुलिस थाना के पास केस दर्ज कराया है। विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे रस्सी से बांधकर मारपीट करते थे। इसी दौरान वह उन सभी से नजर बचाते हुए घर से भाग कर अपने किसी रिश्तेदार के पास पहुंची, यहां से उसे उसके मायके पहुंचाया गया। पुलिस ने ससुराल पक्ष के छः लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
    पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी अक्टूबर 22 में  गांव पेखूबेला के नूर मोहम्मद के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक पति और ससुराल पक्ष के लोगों का व्यवहार उसके साथ ठीक रहा, लेकिन जल्द ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। यहां तक कि उसके पति और जेठ उसे रस्सी से बांधकर मारपीट करते रहे। महिला ने आरोप लगाया कि उसे दिन भर में केवल मात्र एक ही बार खाना दिया जाता था, जबकि खाना मांगने पर भी उसके साथ मारपीट की जाती थी। 
    पीड़िता ने शिकायत में बताया कि गर्भवती होने के बाद ससुराल पक्ष के लोगों की यातनाएं और भी ज्यादा बढ़ गई। हालांकि महिला ने पुलिस के खिलाफ भी आरोप लगाया और कहा कि इस घटना को लेकर उसने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ पुलिस को सूचित किया था, लेकिन किसी ने उसकी सुनवाई नहीं की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने अदालत के आदेशानुसार पीड़िता की शिकायत के आधार पर महिला के पति नूर मोहम्मद पुत्र निक्का, सास शबनम, ननद रूबी, ससुर निक्का और जेठ जायद के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।