Blog

  • पंजाबः पटवारखाने व तहसील पर विधायक कुलवंत सिद्धू की औचक चैकिंग, गैरहाजिर मिला पटवारी, देखें वीडियो 

    पंजाबः पटवारखाने व तहसील पर विधायक कुलवंत सिद्धू की औचक चैकिंग, गैरहाजिर मिला पटवारी, देखें वीडियो 

    लुधियानाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सरकारी दफ्तरों का समय बदलने के बाद आज आत्म नगर हलके से विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने गांव गिल स्थित पटवारखाना और तहसील में औचक चैकिंग की। विधायक सिद्धू ने कहा कि इस दौरान एक पटवारी गैर हाजिर मिला। उनके पास पटवारखाने का अतिरिक्त प्रभार है। जब उसे बुलाया गया तो पटवारी ने कहा कि वह दूसरे पटवारखाने में है।

    जिसके बाद उन्हें अपनी लोकेशन भेजने के लिए कहा गया, लेकिन जब करीब 15 मिनट बाद भी उन्होंने लोकेशन नहीं भेजी। जिसके बाद उसे दोबारा फोन किया गया। उसने बताया कि वह बीमार होने के कारण अपने गांव में है। विधायक ने कहा कि वे उपायुक्त से पटवारी से अतिरिक्त प्रभार वापस लेने की मांग करेंगे। जबकि अन्य सभी कर्मचारी समय पर उपस्थित पाए गए। इसके अलावा तहसीलदार को भी लंबरदारों के बैठने की व्यवस्था करने को कहा गया है।

  • जेनेरिक दवाओं को लेकर अस्पतालों को केंद्र सरकार की चेतावनी, जाने मामला

    जेनेरिक दवाओं को लेकर अस्पतालों को केंद्र सरकार की चेतावनी, जाने मामला

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार की ओर से संचालित अस्पतालों और सीजीएचएस वेलनेस सेंटरों के डॉक्टरों को जेनेरिक दवाएं लिखने के नियमों का पालन करने को कहा गया है। केंद्र सरकार ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि अस्पतालों के परिसर में निजी दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों को न आने दिया जाए। आदेश के अनुसार, केंद्र सरकार के अस्पतालों, केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) कल्याण केंद्रों और पॉलीक्लिनिक के डॉक्टरों को समय-समय पर निर्देश दिया जाता है कि वे केवल जेनेरिक दवाएं ही लिखें।

    स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल ने आदेश में कहा, इसके बावजूद यह देखा गया है कि डॉक्टर कुछ मामलों में ब्रांडेड दवाएं लिखना जारी रखते हैं। सभी संस्थानों के प्रमुख इस पर ध्यान दें और वे अपने अधीन काम करने वाले डॉक्टरों द्वारा इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। अनुपालन न करने के मामलों में कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

  • पंजाबः आपराधिक मामलों में शामिल गैंगस्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः आपराधिक मामलों में शामिल गैंगस्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोल: ज़िला पठानकोट की पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी मिलती है। पठानकोट पुलिस ने कई संगीन अपराधिक मामलों में शामिल गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गए गैंगस्टर से ज़िगाणा पिस्टल बरामद की गई है। जांच में जग्गू भगवानपोरिया और सुख पेखरीवाल गिरोह के सक्रिय सदस्यों के साथ उसके जुड़ाव का पता चला है। 2021 में पंजाब में कई ग्रेनेड लॉबिंग की घटनाओं में उसकी संलिप्तता ने राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति को गंभीर रूप से बाधित कर दिया था। पठानकोट में सदर पुलिस स्टेशन ने ऑपरेशन के दौरान जिगाना मेक की 9 एमएम की पिस्तौल को सफलतापूर्वक जब्त कर लिया।

  • बड़ी खबरः 9 ठिकानों पर CBI के छापेमारी

    बड़ी खबरः 9 ठिकानों पर CBI के छापेमारी

    पटनाः केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने मंगलवार को लालू यादव के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की। ये छापेमारी बिहार से दिल्ली-एनसीआर तक 9 ठिकानों पर की गई। सीबीआई ने लैंड फॉर जॉब मामले में ये कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा में लालू के करीबी प्रेम चंद्र गुप्ता के ठिकानों पर छापे मारे हैं। इतना ही नहीं बिहार में पटना, भोजपुर और आरा में छापेमारी की गई है। आरजेडी के पूर्व विधायक अरुण यादव, आरजेडी विधायक किरण देवी और उनके पति के ठिकानों पर भी सर्चिंग चल रही है। इससे पहले ईडी ने मार्च में दिल्ली, बिहार और यूपी में 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी।  ये छापेमारी लालू यादव और उनके करीबियों के यहां पड़े थे। इससे पहले सीबीआई ने इस मामले में लालू यादव और राबड़ी देवी से पूछताछ भी की थी। 

    कहां-कहां हुई थी छापेमारी

    • ईडी की छापेमारी यूपी, बिहार, मुंबई और दिल्ली के 15-20 ठिकानों पर हुई थी। ईडी ने दिल्ली में फ्रेंड्स कॉलोनी में तेजस्वी यादव के घर पर भी रेड की गई थी।
    • पटना में आरजेडी के पूर्व विधायक अबु दोजाना के घर पर भी छापे पड़े थे।
    • लालू यादव के समधी जितेंद्र यादव के गाजियाबाद स्थित आवास पर ईडी ने छापेमारी की थी। लालू यादव के चौथे नंबर की बेटी रागिनी की शादी जितेन्द्र के बेटे राहुल से हुई है।
    • लालू यादव की बेटी चंदा और हेमा के यहां भी छापेमारी हुई थी।
    • अब्दुल दोजाना के करीबी माने जाने वाले सीए आरएस नाइक के ठिकानों पर रांची में भी ईडी की रेड पड़ी थी।
    • लालू की बेटी मीसा के यहां भी ईडी की टीम पहुंची थी।

    क्या है लैंड फॉर जॉब स्कैम?

    • लैंड फॉर जॉब स्कैम का यह केस 14 साल पुराना है. उस वक्त लालू यादव रेल मंत्री थे। दावा है कि लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में लोगों को नौकरी देने के बदले उनकी जमीन लिखवा ली थी। बताते चलें कि लालू यादव 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहे थे।
    • सीबीआई ने इस मामले में 18 मई को केस दर्ज किया था। सीबीआई के मुताबिक, लोगों को पहले रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर सब्स्टीट्यूट के तौर पर भर्ती किया गया और जब उनके परिवार ने जमीन का सौदा किया, तब उन्हें रेगुलर कर दिया गया।
    • सीबीआई का कहना है कि पटना में लालू यादव के परिवार ने 1.05 लाख वर्ग फीट जमीन पर कथित तौर पर कब्जा कर रखा है। इन जमीनों का सौदा नकद में हुआ था। यानी, लालू परिवार ने नकद देकर इन जमीनों को खरीदा था। सीबीआई के मुताबिक, ये जमीनें बेहद कम दामों में बेच दी गई थीं।
  • पंजाबः पूर्व मंत्री गिलजियां की गिरफ्तारी पर लगी रोक 

    पंजाबः पूर्व मंत्री गिलजियां की गिरफ्तारी पर लगी रोक 

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में दर्ज एफआईआर में अग्रिम जमानत की मांग पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने याची को जांच में शामिल होने का आदेश दिया है। साथ ही यह स्पष्ट किया है कि यदि वह जांच में सहयोग नहीं करेंगे तो उन्हें दिया गया अंतरिम जमानत का लाभ वापस ले लिया जाएगा। हाईकोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई चार जुलाई तक टालते हुए गिरफ्तारी पर रोक जारी रखी है। संगत सिंह गिलजियां के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली में छह जून को भ्रष्टाचार के मामले में आईपीसी की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी।

    इस एफआईआर में अग्रिम जमानत की मांग को लेकर गिलजियां ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें कहा गया कि इस मामले में याची को फंसाया गया है। यह एफआईआर साजिशन दर्ज करवाई गई है और याची रानीतिक दुर्भावना का शिकार बना है। याची ने बताया कि एफआईआर रद्द करने की मांग को लेकर उसकी याचिका हाईकोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में अब उसे अग्रिम जमानत का लाभ दिया जाना चाहिए। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था और उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।

  • पंजाबः गैंगस्टर सुक्खा बाड़ेवालिया मर्डर में आरोपी ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो 

    पंजाबः गैंगस्टर सुक्खा बाड़ेवालिया मर्डर में आरोपी ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो 

    लुधियानाः गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह उर्फ ​​सुक्खा बाड़ेवालिया की हत्या के आरोपी सूरज प्रकाश उर्फ ​​बब्बू ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर सनसनीखेज खुलासा किया है। बब्बू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि सुक्खा की हत्या रोहित मल्होत्रा उर्फ ईशू ने की। इसके लिए उसकी पत्नी मिठाई के डिब्बे में पिस्टल लेकर आई थी। उसने तो बचाव में फायरिंग की वर्ना रोहित उसे भी गोली मार देता। उसने थाना हैबोवाल एसएचओ बिट्‌टन पर वीडियो में आरोप लगाए हैं कि उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है।

    इंस्पेक्टर उससे पुरानी रंजिश निकाल रहा है। रोहित की आंख में गोली लगने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक आरोपी पक्खोवाल रोड निवासी गोपाल महाजन उर्फ ​​गोपी की भी गिरफ्तारी होनी बाकी है। बब्बू ने कहा- एसएचओ बिट्टन मेरे साथ धक्का कर रहा है। एक लड़की मरी थी डबले की बहन, उस मामले में भी वह कहता था कि डबले की वीडियो बना कर दो, जिसमें वह पैसे मांग रहा हो। मैंने उस समय यार मार नहीं की तो अब वह कैसे कर सकता हूं। 10 साल हो गए हैं मुझ पर कोई लड़ाई झगड़े का पर्चा दर्ज नहीं है। जो भी यह साजिश रची जा रही है वह बिट्टन कुमार द्वारा रची जा रही है। मैं मौके का गवाह है और गवाह बनूंगा भी।

    रोहित की बीवी डिब्बा लेकर आई थी छत पर। उसी डिब्बे में असला रोहित तक पहुंचा है। मैं जल्द पुलिस के सामने पेश होने की कोशिश करुंगा। इस मामले की पड़ताल करवाई जाए और ये केस किसी अन्य अधिकारी को सौंपा जाए। मैं नहीं चाहता के बिट्टन मेरे केस की इंक्वायरी करे। बिट्‌टन मेरा नुकसान करना चाहता है। पहले किसी मामले में 302 का पर्चा पड़ा था उस मामले में भी वह परिवार वालों को तंग परेशान करता रहा है। यह अधिकारी ब्याज पर भी पैसे देता है। सुक्खा बाड़ेवालिया का कत्ल गोपी, ईशु,तिंदर ने किया। उनके साथ तीन अन्य लोग भी वहां मौजूद थे। रोहित लगातार सुक्खा के नाम पर ड्रग पेडलिंग कर रहा था। सुक्खा ने उसे कहा भी था कि तुम्हारी वजह से उस पर कई मामला दर्ज हो चुके है। इसी मुद्दे को हल करने के लिए रोहित के घर पर सुक्खा के साथ गए थे। अगर लड़ाई करने जाना होता तो वह दोनों अकेले न जाते।

  • जालंधरः लोकसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद भाजपा में अंतर कलह शुरू, सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट

    जालंधरः लोकसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद भाजपा में अंतर कलह शुरू, सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट

    जालंधर/वरुण: लोकसभा उपचुनावों के नजीते सामने आने के बाद भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं के अंतर कलह खुलकर सोशल मीडिया के जरिए सामने आनी शुरू हो गई। दरसल, वेस्ट हलके से पार्टी के उपप्रधान प्रदीप खुल्लर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लोकसभा उपचुनाव की हार के लिए जिम्मेदार लोगों को इस्तीफा देने के लिए कहा था। खासकर जालंधर वैस्ट में मंडल प्रधान तथा वैस्ट प्रभारी से इस्तीफा मांगा गया। सोशल मीडिया पर प्रदीप खुल्लर के द्वारा शेयर की गई पोस्ट के बाद अब उनके खिलाफ भी अभियान तेज हो गया है।

    खुल्लर की इस सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ कुछ लोगों ने जवाब दिया है। बिना नाम लिखे कहा गया है कि कुछ लोग रैली में बसों व ढोल ले जाने के नाम पर पैसे कमाते रहे हैं। भाजपा उम्मीदवारों के बोर्ड फाड़ने तक का भी इन सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया गया है। सोशल मीडिया पर तो यह भी लिखा गया है कि ”आप” विधायक के विजय यात्रा के दौरान उसके साथ कार पर चढ़ कर लड्डू बांटने वाले लोग भाजपा में काम कर रहे हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि पार्टी के मंडल प्रधान पर झूठा पर्चा दर्ज करवा कर आम आदमी पार्टी को लाभ देने की कोशिश की गई। इस लोकसभा उपचुनाव में भी कांग्रेस तथा ”आप” उम्मीदवारों के परिवारों से बैठके करने का भी आरोप लगाया गया है।

    पोस्ट में तो बकायदा ”गद्दार” और ”जयचंद” जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है और साथ में बकायदा कहा गया है कि नेता द्वारा रंगदारी वसूली की जानकारी भी जल्द ही लोगों के साथ शेयर की जाएगी। एक अन्य नेता ने लिखा है कि 9 करोड़ वाली ठगी का मामला भी बाहर आने वाला है। यह मामला किससे संबंधित है, इस बारे में साफ नहीं किया गया है। एक अन्य नेता ने तो अपने कमेंट में यहां तक आरोप लगाया है कि लंबी-लंबी बातें करके कुछ लोग पार्टी में दुकानदारी चला रहे हैं। यहां तक कि महिंद्र भगत को पार्टी छोड़कर जाने के लिए भी इन लोगों ने मजबूर किया। 

  • ऊना: चिट्टे सहित  पकड़ा युवक

    ऊना: चिट्टे सहित पकड़ा युवक

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ने बणे दी हट्टी में 23 वर्षीय युवक को चिट्टे के साथ पकड़ने में सफलता मिली है।आरोपित युवक की पहचान जसबीर सिंह उर्फ़ लक्की निवासी मुबारिकपुर के रूप में हुई है प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना अंब से एचएएसआई राजिंदर सिंह अपनी टीम के साथ रविवार रात को गश्त के दौरान बणे दी हट्टी चौक पर मौजूद थे। इसी बीच उन्हें मुखबर से सूचना मिली की आरोपित जसबीर चलते फिरते चिट्टा बेचने का कारोबार करता है और आरोपित इस समय बाइक पर गगरेट की तरफ से मुबारिकपुर की तरफ जा रहा है। अगर आरोपित की तलाशी ली जाए तो उससे चिट्टा की खेप बरामद हो सकती है। सूचना पुख्ता होने के आधार पर जब पुलिस वहां मौके पर आरोपित को पकड़ने के लिए खड़ी थी तो आरोपित पुलिस टीम को देखकर वह घबरा गया और भागने के लिए वापिस गगरेट की तरफ बाइक मोड़ने लगा। इसपर पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपित की बाइक के सीट कबर के अंदर पोलोथीन में छिपाकर रखा हुआ 0.96 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। थाना प्रभारी अंब आशीष पठानिया ने कहा कि चिट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित चिट्टा कहां से लाया इसकी जांच की जा रही है।

  • इस स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच जारी

    इस स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच जारी

    नई दिल्ली:  दिल्ली के पुष्प विहार स्थित अमृता स्कूल को मंगलवार सुबह एक मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया है।

    इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस और बम निरोधी दस्ता स्कूल पहुंचा और मामले की जांच कर रहा है। एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली करा लिया गया है और पुलिस स्कूल की छापेमारी चल रही है।

  • आज का राशिफल,16मई 2023

    आज का राशिफल,16मई 2023

    आज का राशिफल,16मई 2023

    वृष: पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। अनहोनी की आशंका रहेगी। शत्रुभय रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर सभी अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें।
    मिथुन: प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।
    कर्क: लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में अधिक लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। शत्रुओं का पराभव होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। भय रहेगा। प्रमाद न करें।
    सिंह: पारिवारिक समस्याओं में इजाफा होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मातहतों से अनबन हो सकती है। कुसंगति से हानि होगी।
    कन्या: पुराने किए गए प्रयासों का लाभ मिलना प्रारंभ होगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़े काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
    तुला: दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। किसी पारिवारिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे।
    वृश्चिक: शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
    मकर: कोई बड़ी बाधा आ सकती है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी।
    कुंभ: नई योजना बनेगी जिसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। ऐश्वर्य पर व्यय हो सकता है।

    मीन: पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।