Blog

  • सुशील रिंकू की जीत के जश्न में कार्यकर्ताओं की कटी जेबें, देखें वीडिओ

    सुशील रिंकू की जीत के जश्न में कार्यकर्ताओं की कटी जेबें, देखें वीडिओ

    जालंधर,वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव मतगणना केंद्र के बाहर जेबकतरों ने 3 लोगों की जेब काट ली। यह घटना उस समय घटी जब कार्यक्रता सुशील रिंकू की जीत का जश्न मना रहे थे। जानकारी देते हुए जसपाल सिंह निवासी जालंधर कैंट ने बताया कि जब सुशील कुमार रिंकू भारी मतों से जीत हासिल कर बाहर आ रहे थे। उसी दौरान उन्होंने सुशील रिंकू के साथ अपनी फोटो खींचने के लिए मोबाइल निकाला था। जैसे ही फोटो खींचने के बाद वह मोबाइल जेब में डालने लगे तो उनका मोबाइल नीचे गिर गया। लोगों की भीड़ ज़्यादा होने के कारण धक्का-मुक्की के दौरान किसी ने उनका मोबाइल उठा लिया। वहीं दूसरी तरफ़ जेब कतरों ने दो और लोगों को निशाना बनाया। इस दौरान जेब कतरों ने एक व्यक्ति का मोबाइल और एक का जेब पर्स निकाल गया। सभी पीड़ितों ने बताया कि वह पहले भी कई बार रैलियों में गए, लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ। आज यहां पर जेबकतरों ने भीड़ का फ़ायदा उठाया और उन्हें निशाना बनाया।

  • जालंधरः उपचुनाव हारने पर फिर रोया नीटू शटरां वाला, देखें वीडियो 

    जालंधरः उपचुनाव हारने पर फिर रोया नीटू शटरां वाला, देखें वीडियो 

    जालंधर,वरुण/हर्षः उपचुनाव में आप पार्टी ने बड़ी जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। वहीं आज नीटू शटरां वाले ने 4599 वोट पड़े। इससे पहले सुबह आजाद उम्मीदवार नीटू शटरां वाले ने 11 किलो लड्‌डू भी बनवाकर तैयार रखे थे, लेकिन उसके लड्‌डू धरे रह गए। आज एक बार फिर हार के बाद नीटू शटरां वाला फुट-फुट कर रोया। नीटू ने कहा कि आज एक बार फिर उसका दिल लोगों ने तोड़ दिया है। उसे पूरी उम्मीद थी कि वह जीत हासिल करेगा। गौर हो के उपचुनाव प्रचार के दौरान नीटू ने शक्तिमान की ड्रेस पहन जालंधर में प्रचार किया था।

    अपने पुराने मोटरसाइकिल की टंकी पर एम्पलीफायर और माइक लगाया, आगे बड़ा सा पुराना स्पीकर लगाकर खुद ही अपना प्रचार किया। चुनाव आयोग ने नीटू को ऑटो रिक्शा चुनाव चिन्ह दिया था। अपनी कॉमेडी लेकर चर्चा में रहने वाला नीटू शटरांवाला हर बार चुनाव में खड़ा होता है और हर बार जमानत गंवाकर बुरी तरह हारता है। लेकिन फिर भी चाहे नगर निगम का चुनाव हो या फिर विधानसभा या लोकसभा का चुनाव, सभी में अपनी नॉमिनेशन फाइल करता है।

    नीटू शटरांवाला असल में जालंधर का लोहे का एक कारीगर है। लगभग पांच साल पहले वह गणतंत्र दिवस पर बमनुमा एक संदिग्ध चीज हाथ लगने के बाद चर्चा में आया था। अब शहर का शायद ही कोई कोना-कोई दीवार होगी, जहां कहीं नीटू शटरां वाला लिखा न मिल जाए। नीटू शटरांवाला मई 2019 में लोकसभा चुनाव में जालंधर सीट से आजाद उम्मीदवार था। 23 मई को काउंटिंग हो रही थी तो ठीक शाम 4 बजे नीटू सरेआम फूट-फूटकर रो पड़ा। दरअसल, 3 बजकर 45 मिनट तक नीटू के खाते में सिर्फ 840 वोट ही आए थे। नीटू ने कहा था, ‘उसके मोहल्ले के लोगों ने माता चिंतपूर्णी की कसम खाकर इन्हें वोट करने की बात कही थी। इसके अलावा इसके खुद के परिवार के 9 वोट हैं।

  • पंजाबी वकील और एक पाकिस्तानी युवती की 8 साल के इन्तज़ार के बाद हुई शादी, देखें वीडियो

    पंजाबी वकील और एक पाकिस्तानी युवती की 8 साल के इन्तज़ार के बाद हुई शादी, देखें वीडियो

    बटालाः गुरदासपुर के बटाला में रहने वाले नमन लूथरा का और पाकिस्तान के समानाबाद, लाहौर में रहने वाली शाहलीन, 2015 में प्यार में पड़ गई और 2016 में अपने परिवारों की सहमति से सगाई कर ली। लेकिन पिछले सात सालों से दोनों अपनी शादी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन वीज़ा जो उनकी शादी की राह में रोड़ा बना हुआ था वो मिलने का नाम ही नहीं ले रहा था। वीज़ा मिलने का बाद आज दोनों की पंजाब के रीति-रिवाज से शादी हो गई है। जहां शादीशुदा जोड़ा खुश है वहीं उसका पूरा परिवार भी खुशीयां मना रहा है। बटाला के विधायक अमन शेर सिंह भी नवविवाहित जोड़े को बधाई देने पहुचे। 

  • जालंधरः लोकसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार की जमानत जब्त

    जालंधरः लोकसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार की जमानत जब्त

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव में आप पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने भारी मतों से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। सुशील रिंकू ने 34 प्रतिशत वोट हासिल किए। वहीं दूसरी ओर भाजपा के उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल की जमानत जब्त हो गई। दरअसल, चुनावों के दौरान अगर उम्मीदवार कुल वोटों का 1/6 यानी 16.66% वोट हासिल नहीं कर पाता तो उसकी जमानत जब्त कर ली जाती है। ऐसे में इन चुनावों में भाजपा उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल को  134706 मत हासिल हुए है।

    वोट प्रतिशत की बात करें तो अटवाल को महज 15.19 प्रतिशत वोट हासिल हुई है। इसके अनुसार भारतीय जनता पार्टी की जमानत जब्त हो गई है। वहीं अकाली दल को 17.85 प्रतिशन वोट हासिल हुए है। उधर, भाजपा के राज्य प्रधान अश्वनी शर्मा ने आप को जीत की बधाई देते हुए कहा कि जालंधर लोक सभा चुनाव में जनता ने जो भी फतवा दिया है, हमें मंजूर है। आप उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई दी। वहीं दूसरी ओर इस जीत के बाद सुशील रिंकू द्वारा शहर में रोड शो निकाला जा रहा है। 

  • कर्नाटक की जनता ने ईमानदार सरकार चुनने का दिया जनादेश: देवेन्द्र भुट्टो 

    कर्नाटक की जनता ने ईमानदार सरकार चुनने का दिया जनादेश: देवेन्द्र भुट्टो 

    भाजपा से मोह भंग,वह दिन दूर नहीं जब हर राज्य के साथ दिल्ली में होगी कांग्रेस की सत्ता

    ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कर्नाटक के विधान सभा चुनावों में कांग्रेस को मिले प्रचंड बहुमत पर केंद्र कांग्रेस नेतृत्व व राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू को बधाई देते हुए कहा कि कर्नाटक में मिली विस चुनावों में प्रचंड जीत एक ट्रेलर है। मोदी सरकार और भाजपा आगे आगे देखे होता है क्या। भुट्टो ने राज्य की पूर्व भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जो पूर्व सीएम सत्ता नहीं रिवाज बदलने की बात करते थे। उंसे हिमाचल कांग्रेस के नेतृत्व ने मिथ्या करते हुए कांग्रेस पार्टी को सत्ता प्रदान की ओर कर्नाटक के विस चुनावों में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू ने जिन 55 सीटों पर धुंआधार प्रचार किया है। उनमें काँग्रेस पार्टी ने 47 सीटों पर जीत दर्ज की है। इससे भाजपा को यह वड़ा सबक है कि हिमाचल के  मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू की लोकप्रियता हिमाचल में ही नहीं बल्कि कर्नाटक की जनता में भी बरावर है। भुट्टो ने कहा कि हिमाचल ही नहीं बल्कि देश की जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। और देश की जनता भाजपा को सत्ता की कुर्सी से हर हाल में हटाने और सत्ता में परिवर्तन करने की ठान ली है। 


    विधायक भुट्टो ने मीडिया से कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब देश के हर राज्य में कांग्रेस की सत्ता होगी। और केंद्र में कांग्रेस पार्टी का प्रधानमंत्री होगा। क्योंकि जिस प्रकार हर राज्य के विस चुनावों में जनता जनादेश दे रही है उससे साफ जाहिर है कि भाजपा के तंबू जनता उखाड़ने के लिए उत्सुक है, देश मे एक बार फिर उस कांग्रेस पार्टी की सत्ता होगी। जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए बलिदान ओर कुर्बानियां दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू के नेतृत्व में सरकार ने जो कार्य किया है वह जनता ने सराहा है। और उसका परिणाम शिमला नगर निगम चुनावो में जनता ने सुनाया है। विधायक ने कहा कि एक वर्ष बाद होने वाले लोक सभा चुनावों में हिमाचल के चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत निष्चित है। और देवभूमि हिमाचल के चारों कांग्रेस के संसद दिल्ली में बनने वाली यूपीए सरकार में अपनी सहभागिता प्रदान करेंगे। विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने शनिवार को तनोह पंचायत के दुधार में कार्यक्रमों में शितकत की। जहां जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए प्रशासन को आदेश दिए। वहीं दुधार के विकास कार्यो के लिए करीव 2 लाख की धनराशि भी स्वीकृत की। बहीं विधायक ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पहाड़ी धाम का लुत्फ भी उठाया। 

  • थानाकलां में 33 वीं नेशनल थ्रोबॉल जूनियर चैंपियनशिप

    थानाकलां में 33 वीं नेशनल थ्रोबॉल जूनियर चैंपियनशिप

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में चल रही 33 वीं नेशनल थ्रोबॉल जूनियर चैंपियनशिप के दूसरे दिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं हिमफेड की पूर्व अध्यक्षा संतोष सैनी ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। चैंपियनशिप के  दूसरे दिन लड़कों के पहले मैच में कर्नाटक  ने हरियाणा को, मुम्बई ने छत्तीसगढ़ को, दिल्ली ने उड़ीसा को, पंजाब ने आंध्रप्रदेश को, दमन एंड दीप ने जम्मू कश्मीर को, वेस्ट बंगाल ने हिमाचल को, महाराष्ट्र ने तेलांगना को, तमिलनाडू ने मध्यप्रदेश को, झारखंड ने बिहार को, राजस्थान ने त्रिपुरा को, चंडीगढ़ ने उत्तराखंड को, लड़कियों के पहले मैच में हरियाणा ने राजस्थान को, कर्नाटक ने त्रिपुरा को,छत्तीसगढ़ ने दिल्ली को, तमिलनाडु ने हिमाचल प्रदेश को, महाराष्ट्र ने बिहार को, झारखंड ने तेलंगाना को, आंध्रप्रदेश ने बेस्ट बंगाल को, मुम्बई ने जम्मू कश्मीर को हराया। इस तीन दिवसीय नेशनल जूनियर थ्रोबॉल चैंपियनशिप में झारखंड, कश्मीर,महाराष्ट्र,  बेस्ट बंगाल, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, त्रिपुरा, गुजरात, दीप एंड दमन, देहली, तमिलनाडू, तेलांगना, बिहार, आंध्रप्रदेश, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, कर्नाटक, उत्तराखंड, पुडुचेरी, मुम्बई, उड़ीसा समेत अन्य राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

    इस मौके पर वन परिक्षेत्र अधिकारी बंगाणा सुरेंद्र कुमार, अश्वनी कुमार,समाजसेवी मुनीष कुमार, मत्स्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर विवेक शर्मा,जल शक्ति विभाग एसडीओ अमन शर्मा,  राकेश कुमार,पंकज कुमार, इंडियन हेल्पिंग हैंड के चेयरमैन प्रिंस ठाकुर, स्कॉलर यूनिफाइड स्कूल के प्रधानाचार्य धीरज, समाजसेवी रणदीप कंवर, सन्दीप कंवर, मनदीप कंवर, परवीन दुआ, लठियानी पंचायत प्रधान जोगिंदर पौनू, कॉफी हाउस गगरेट के मालिक विशाल पुरी ,इंटरनेशनल वॉलीबॉल के खिलाड़ी सुरजीत राणा , विनय राणा, चिन्तपूर्णी विंधानसभा से साहिल शर्मा, विश्वजीत पटियाल, भारत भूषण धीमान, समाजसेवी राजेंद्र राणा, थानाकलां स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव पराशर,एस एम सी प्रधान जितेंद्र राणा,अंकुश ब्रजाता समेत काफी संख्या में खिलाड़ी व दर्शक।

  • जालंधरः जीत के बाद सुशील रिंकू ने निकाला रोड शो, देखें Live

    जालंधरः जीत के बाद सुशील रिंकू ने निकाला रोड शो, देखें Live

    जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव में सुशील रिंकू ने करीब 58 हजार 691 मतों से एक बड़ी लीड से जीत दर्ज की है, जोकि एक बड़ा रिकार्ड माना जा रहा है। इस जीत के बाद सुशील रिंकू के द्वारा रोड शो निकाला जा रहा है। इससे पहले मीडिया से बातचीत करते सुशील रिंकू ने कहा कि चुनावों में पार्टी सुप्रीम होती है, चेहरे सुप्रीम नहीं होते। लोग पार्टी के काम देखती है। उन्होंने कहा कि सीएम मान साहब ने राज्य में जो काम किए हैं, तथा लोगों को जो सुविधाएं दी जा रही हैं, उसके आधार पर लोगों ने उन्हें वोट डाली है तथा उन्हें इतनी बड़ी जीत दिलाई है। कांग्रेस पार्टी को लेकर सुशील रिंकू ने कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेस से उकता चुके हैं। कांग्रेस में तकरीबन परिवारवाद चलता रहा है और जिसे खत्म करना बहुत मुश्किल है।  लोग पार्टी की परफार्मैंस देखते हैं। लोगों ने जो आम आदमी पार्टी को इतनी बड़ी जीत दिलाई है, इससे परिवारवाद की राजनीति का दोआबा मेंअंत हो गया है। संसद में जाने को लेकर सुशील रिंकू ने कहा कि जब लोगों ने उन्हें चुना है तो वह जरूर लोगों के मुद्दों को संसद में उठाएंगे। 

    गौरतलब है कि आज शुरुआती रुझान के पहले राउंड से सुशील रिंकू ने लीड हासिल की हुई थी। उस लीड को जीत में बदलते हुए सुशील रिंकू ने इतिहास रच दिया। लोकसभा सीट का इतिहास रहा था की यहां कांग्रेस का दबदबा माना जाता था क्योंकि पिछली बार 24 साल पहले एक गैर कांग्रेसी ने लोकसभा का चुनाव जीता था, वह इंद्र कुमार गुजराल थे। इसके बाद कांग्रेस ने जालंधर में लगातार 5 लोकसभा चुनाव जीते। 1998 में जालंधर लोकसभा सीट से गैर कांग्रेसी जनता दल के इंदर कुमार जीते थे जिसके बाद किसी गैर कांग्रेसी दल ने यहां कब्जा नहीं किया। 1999 में कांग्रेस के बलबीर सिंह, 2004 में कांग्रेस के राणा गुरजीत सिंह, 2009 में कांग्रेस के मोहिंदर एसकेपी, 2014 और 2019 में कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी ने जालंधर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी।

  • जालंधरः जीत के बाद सुशील रिंकू का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः जीत के बाद सुशील रिंकू का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण: लोकसभा उपचुनाव में सुशील रिंकू ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ एक बार फिर से आप पार्टी के खाते एक लोकसभा सीट आ गई। बता दें कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव में सुशील रिंकू की बड़ी जीत हुई है। सुशील रिंकू ने करीब 58 हजार 691 मतों से एक बड़ी लीड से जीत दर्ज की है, जोकि एक बड़ा रिकार्ड माना जा रहा है। वहीं सुशील रिंकू की जीत के बाद सीएम भगंवत मान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पहुंचे। जहां दोनों ने इस जीत के साथ जनता को जीत की बधाई दी और कहा यह हमारी नहीं जनता की जीत है। वहीं दूसरी ओर लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद सुशील रिंकू के नेतृत्व में एक बहुत बड़ा रोड शो निकाला जा रहा है। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते सुशील रिंकू ने कहा कि चुनावों में पार्टी सुप्रीम होती है, चेहरे सुप्रीम नहीं होते। लोग पार्टी के काम देखती है।

    उन्होंने कहा कि सीएम मान साहब ने राज्य में जो काम किए हैं, तथा लोगों को जो सुविधाएं दी जा रही हैं, उसके आधार पर लोगों ने उन्हें वोट डाली है तथा उन्हें इतनी बड़ी जीत दिलाई है। कांग्रेस पार्टी को लेकर सुशील रिंकू ने कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेस से उकता चुके हैं। कांग्रेस में तकरीबन परिवारवाद चलता रहा है और जिसे खत्म करना बहुत मुश्किल है।  लोग पार्टी की परफार्मैंस देखते हैं। लोगों ने जो आम आदमी पार्टी को इतनी बड़ी जीत दिलाई है, इससे परिवारवाद की राजनीति का दोआबा मेंअंत हो गया है। संसद में जाने को लेकर सुशील रिंकू ने कहा कि जब लोगों ने उन्हें चुना है तो वह जरूर लोगों के मुद्दों को संसद में उठाएंगे। 

  • वर्तमान सरकार ने केवल मात्र लोगों को ठगने का काम किया: भाजपा महिला मोर्चा 

    वर्तमान सरकार ने केवल मात्र लोगों को ठगने का काम किया: भाजपा महिला मोर्चा 

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीना शर्मा, ऊना नगर परिषद की अध्यक्ष पुष्पा देवी मैहतपुर-बसदेहड़ा नगर परिषद की अध्यक्ष अंजू बाला महिला कांग्रेस की ऊना अध्यक्ष सीमा शर्मा के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष बेतुकी बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान जारी करने से पहले महिला कांग्रेस अध्यक्ष को अपना कद देख लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कब बयान लिखने वाले ने भी उन्हें जनता में केवल मात्र हंसी का पात्र ही बनाया है। भाजपा नेत्रियों ने कहा कि कांग्रेस सरकार की 5 महीने की कोई एक उपलब्धि महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बता दें।

    वर्तमान सरकार ने केवल मात्र लोगों को ठगने का काम किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम युवाओं को एक लाख नौकरियां और प्रदेश की 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग तक की प्रत्येक महिला को 1500 रुपये प्रति महीना देने की गारंटी देने वाली कांग्रेस खुद ही इन गारंटियों से मुंह छिपाती फिर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए अंधाधुंध और आधारहीन वायदे करके जनता को ठगने का काम किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बराबरी वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कभी नहीं कर सकते। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पहली ही बैठक में प्रदेश के बुजुर्गों को राहत प्रदान करते हुए वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया था। पूर्व सरकार ने हर वर्ग को राहत देने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया लेकिन जनता के साथ कोई झूठा वायदा नहीं किया। दूसरी तरफ कांग्रेस के हाथों में सत्ता की बागडोर सौंप कर प्रदेश की जनता महज 5 महीने में ही पछताने लगी है। महिला भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष को आंकड़ों के साथ सरकार का पक्ष रखना चाहिए न कि विपक्ष के नेताओं पर छींटाकशी करके खुद को सुर्खियों में बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए।

  • पंजाबः खेत से 5 वर्षीय बच्ची का शव बरामद, पुलिस ने किया गांव सील

    पंजाबः खेत से 5 वर्षीय बच्ची का शव बरामद, पुलिस ने किया गांव सील

    लुधियानाः खन्ना के मंडियाला कलां गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह खेत में 5 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ। इस घटना के बाद पूरे गांव में दशहत का माहौल बना हुआ है। बच्ची का शव बरामद होने पर जब परिवारिक सदस्यों को मौके पर बुलाया तो उन्होंने बच्ची का चेहरा देख उसे पहचान लिया। बच्ची पिछले दो दिनों से घर से लापता था। पूरा परिवार बच्ची की तालाश कर रहा था। यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि बच्ची के साथ कुछ अनहोनी हुई है जिसके बाद उसके कत्ल कर खेतों में फेंक दिया गया है। लेकिन फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। बच्ची (सान्या) काल्पनिक का शव मिलने के बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पूरा गांव सील कर दिया था।

    मौके पर फारेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस ने खेत में क्राइम सीन से कई क्लू भी एकत्र किए है। खेत में किस समय बच्ची यहां पहुंची इस पर भी पुलिस वर्क कर रही है। गांव व आस-पास की सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की पुलिस पड़ताल कर रही है ताकि पता चल सके कि बच्ची किस व्यक्ति के साथ थी या अकेले थे। बच्ची का शव मिलने के बाद आस-पास के इलाकों में भी सहम पाया जा रहा है। बच्ची के पिता मुताबिक उन्हें अभी किसी पर कोई शक नहीं है कि उनकी बेटी के साथ क्या हुआ है। शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है।