Blog

  • टाॅपलेस हसीना ने बदन पर छिड़का स्प्रे पेंट और निकल पड़ी सबके सामने, Video..

    टाॅपलेस हसीना ने बदन पर छिड़का स्प्रे पेंट और निकल पड़ी सबके सामने, Video..

    नई दिल्लीः सुपरमॉडल बेला हदीद की ड्रेस पेरिस फैशन वीक के रनवे पर हर किसी को हैरान कर गई। उन्होंने कोपर्नी वूमेंसवियर स्प्रिंग/समर 2023 के दौरान रनवे पर चलने के दौरान स्प्रे-ऑन ड्रेस पहन रखी थी। रिपोर्ट के अनुसार, रनवे पर चलते हुए शुरू में वह टॉपलेस थीं। उन्होंने हवाई चप्पलें और स्लिप-ऑन हाई-हील्स के अलावा कुछ नहीं पहना था। उन्होंने अपने एक हाथ से अपने स्तनों को ढंक लिया, जबकि उनके बालों को एक स्लीक अपडू में स्टाइल किया गया था।

    बेला ने फ्रेंच लेबल के फैशन शो के ग्रैंड फिनाले के लिए अपने शरीर पर एक फ्यूचरिस्टिक कोपर्नी स्लिप ड्रेस स्प्रे-पेंट किया था। गीगी हदीद की बहन बेला के लिए फैब्रिकन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और स्प्रे-ऑन फैब्रिक के आविष्कारक डॉ. मानेल टोरेस के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक टीम ने पोशाक बनाई।

    View this post on Instagram

    A post shared by Diet Prada ™ (@diet_prada)

    सेबस्टियन मेयर और अरनॉड वैलेंट, जिन्होंने पिछले साल एक सुनसान ग्रीक द्वीप पर शादी के बंधन में बंधे थे, उन्हें ब्रांड फैशन प्रौद्योगिकी की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए जाना जाता है। बेला हदीद के इस लुक को देखने के बाद फैंस उनकी तुलना उर्फी जावेद से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उर्फी की सोच भी यहीं तक नहीं गई होगी।

    शो के आगे जूम पर एक पूर्वावलोकन में अरनौद ने कहा, “यह सदियों से महिलाओं के सिल्हूट का हमारा उत्सव है।” सेबस्टियन ने कहा, “और हम अपने सौंदर्य को और अधिक विकसित और वैज्ञानिक तरीके से अपडेट करना चाहते थे।”

    अरनौद ने आगे बताया, “हम इस पल को डॉ. टोरेस को समर्पित करना चाहते थे, क्योंकि हम उनका बहुत सम्मान करते हैं। हमने महसूस किया कि यह बिल्कुल आवश्यक था कि उन्होंने हमारे लिए प्रदर्शन का नेतृत्व किया, जो अनुभव को और भी जादुई बनाता है।”

  • इस जगह महसूस हुए भूकंप के झटके, जानें कितनी थी तीव्रता…

    इस जगह महसूस हुए भूकंप के झटके, जानें कितनी थी तीव्रता…

    उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 10.42 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसके बाद दहशत में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 आंकी गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक जसपुर गांव के कई घरों में दरारें भी देखी गई है। फिलहाल अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की बात सामने नहीं आई है।

  • जालंधर: पीएपी कैंपस की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर: पीएपी कैंपस की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। पीएपी कैंपस के वीआईपी गेट से 20 मीटर दूर दीवार पर 30 जून को खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को अमृतसर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राम उर्फ सोनू पुत्र मनजीत सिंह निवासी बाबा दीप सिंह कॉलोनी, मजीठा रोड, ताज पैलेस वाली गली, नंगली भठा, अमृतसर के रूप में हुई है।

    आरोपी की गिरफ्तारी के बाद परिवार को सूचित कर दिया गया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है। थाना कैंट की पुलिस ने इस मामले की जिम्मेदारी सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू आईपीसी की धारा 121-ए, 124- ए, 153 ए, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा-66-ए और एफ के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने केस में आईपीसी 120-बी के तहत आरोपी राम उर्फ सोनी को नामजद किया है।

  • पंजाब: लक्खा सिधाना सहित 11 लोगों पर  मामला दर्ज 

    पंजाब: लक्खा सिधाना सहित 11 लोगों पर  मामला दर्ज 

    चंडीगढ़। जिला पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर लक्खा सिधाना और लखबीर सिंह लंडा नामी गैंगस्टर समेत कुल 11 व्यक्तियों के खिलाफ फिरौती मांगने व अन्य धाराओं के तहत थाना हरिके में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार थाना हरिके में कैनेडा में बैठे नामी गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के खिलाफ अलग-अलग व्यापारियों व व्यक्तियों से फिरौती मांगने व पाकिस्तान में मौजूद तस्करों से ड्रोन की मदद से हथियार मंगवाने के मामले में नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में लक्खा सिधाना सहित कुल 11 व्यक्तियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस दर्ज किए गए मामले की किसी को भनक तक नहीं लगने दी। 

    सूत्रों से पता चला है कि उक्त व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया गया मामला 2 सितंबर का है। पुलिस ने इस मामले में लखबीर सिंह लंडा व लक्खा सिधाना के इलावा नछत्तर सिंह, अनमोल सोनी, सतनाम सिंह, गुरकीरत सिंह, चढ़त सिंह, गुरजंट सिंह, महावीर सिंह, सुखदेव सिंह व दलजीत सिंह को भी नामजद किया है। वर्णनीय है कि नामी गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के खिलाफ पाकिस्तान से ड्रोन की मदद द्वारा कई बार हथियार व विस्फोटक सामग्रियां भी मंगवाई जा चुकी है जिसकी पुलिस द्वारा जांच जारी है। इस बाबत जब जिले के एस.एस.पी. रणजीत सिंह ढिल्लों से बात की गई तो उन्होंने इस मामले के बारे में कोई भी पुष्टि नहीं की। उधर, इस मामले का पता चलते ही लक्खा सिधाना के समर्थकों द्वारा पंजाब में तर्पण पुलिस के खिलाफ सोशल मीडिया पर सियासी दबाव का आरोप लगाते हुए रोष प्रदर्शन किया जा रहा है।

  • बुजुर्ग कैदी ने की ऐसी शर्मनाक करतूत, उसी की जान आफत में पड़ गई

    बुजुर्ग कैदी ने की ऐसी शर्मनाक करतूत, उसी की जान आफत में पड़ गई

    फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद में एक बुजुर्ग कैदी ने ऐसी शर्मनाक करतूत की, जिससे उसी की जान आफत में पड़ गई। दरअसल, शुक्रवार रात करीब 12 बजे कैदी ने अपने हाथ की अंगुली से अंगूठी निकालकर अपने प्राइवेट पार्ट पर चढ़ा लिया। इसके बाद कैदी की हालत बिगड़ गई। ऐसे में इसकी सूचना जेल प्रशासन को दी गई। इसके बाद जेल पुलिस तत्काल आनन-फानन में कैदी को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची, जहां उसकी हालत को नाजुक बताते हुए डॉक्टरों ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया है। पूरा मामला फिरोजाबाद जिला जेल का है, जहां मैनपुरी निवासी एक 65 वर्षीय कैदी शाहिर अली, हत्या के आरोप में सजा काट रहा है। 31 अगस्त 2013 को इटावा जेल प्रशासन ने उसे फिरोजाबाद जिला कारागार में ट्रांसफर कर दिया था। तब से वह जिला कारागार में बंद है।

    शुक्रवार रात उसने अपने प्राइवेट पार्ट पर अंगुली में पहने जाने वाली रिंग चढ़ा ली, इसके बाद उसकी हालत खराब होने लगी। इसकी जानकारी जेल में बंद बंदी और कैदियों को हुई तो उन्होंने जेल प्रशासन को इस बारे में जानकारी दी। फिलहाल कैदी का इलाज चल रहा है। इस बारे में जिला जेल अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शाहिरअली हत्या के मामले में जिला जेल में बंद है। शुक्रवार की देर रात उसने अपने प्राइवेट पार्ट पर अंगूठी चढ़ा ली थी तो हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी बंदियों से मिलने के बाद उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। 

  • फुटबाल मैच में मची भगदड़, 150 के करीब लोगों की मौत

    फुटबाल मैच में मची भगदड़, 150 के करीब लोगों की मौत

    इंडोनेशियाः इंडोनेशिया के मलंग में शनिवार रात एक पेशेवर फुटबॉल मैच के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि मैच दौरान भगदड़ मचने से150 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, घरेलू टीम की हार के बाद भारी संख्या में फैंस ने मैदान में घुसने लगे, जिससे पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े, जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया और कई लोग कुचल गए. अरेमा फुटबॉल क्लब की पर्सेबाया सुरबाया से 3-2 से हार के बाद, दर्जनों फैंस ने अरेमा के होम ग्राउंड कंजुरुहान स्टेडियम के मैदान में उतरने का प्रयास किया।

    अशांति फैलने से पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिससे दहशत फैल गई. पूर्वी जावा पुलिस प्रमुख के महानिरीक्षक निको अफिंटा ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया. मरने वालों की संख्या को लेकर भ्रम फैलने पर सरकार समर्थित राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा कि 153 लोग मारे गए है, जबकि अरेमा फुटबॉल क्लब ने यह संख्या 182 बताई है।

  • श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी,  26 लोगों की मौत 

    श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 26 लोगों की मौत 

    कानपुर: कानपुर जिले के साढ़ थाना क्षेत्र में भदेउना गांव के निकट शनिवार को सवारियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली के तालाब में गिर जाने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीब मृतकों के परिजनों को सरकारी जमीन का पट्टा और जिनके पास घर नहीं है उन्हें पक्का मकान देने के भी निर्देश दिए हैं। यह जानकारी सरकार में मंत्री राकेश सचान ने दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट कर लोगों से अपील की है कि वे ट्रैक्टर ट्रॉली का प्रयोग कृषि कार्य व माल ढोने के लिए करें। इसमें सवारी कर अपने अमूल्य जीवन को खतरे में न डालें।

    मुख्यमंत्री आज घायलों से मिलने हैलेट हॉस्पिटल भी जा सकते हैं। चश्मदीदों के मुताबिक, तालाब में भरे हुए पानी की वजह से इन श्रद्धालुओं की डूबकर मौत हुई। ट्रॉली में सवार महिलाओं ने बताया कि सभी लोग मुंडन संस्कार कार्यक्रम से वापस अपने गांव लौट रहे थे, लेकिन गांव से करीब 5 किलोमीटर पहले सांढ़ चौराहे पर ट्रैक्टर चालक समेत सभी युवकों ने जमकर शराब पी थी। जिसका विरोध महिलाओ ने किया था। उनका कहना है कि, शराब के नशे में ये हादसा हुआ। 

  • गरबा के रंग में रंगे पंजाब के सीएम भगवंत मान, देखें विडियो

    गरबा के रंग में रंगे पंजाब के सीएम भगवंत मान, देखें विडियो

    चंडीगढ़। चुनाव प्रचार के लिए गुजरात के राजकोट पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने रंग में नजर आए। उन्होंने यहां एक गरबा कार्यक्रम में जमकर थिरकते नजर आए। उनके साथ आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने भी डांडिया खेला। इस मौके पर दोनों नेताओं ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस समय मुख्यमंत्री भगवंत मान और सांसद राघव चड्ढा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ गुजरात दौरे पर हैं।

    गुजरात में इसी साल चुनाव होने हैं। वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि भगवंत मान पीली पगड़ी में हैं और गुजराती गीतों की धुन पर तालियां बजाते हुए डांडिया खेल रहे हैं। उन्होंने काफी देर तक सांसद राघव चड्ढा के साथ मिलकर पारंपरिक तरीके से गरबा खेला और लोगों से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सभी को नवरात्रि की बधाई देते हुए चुनाव के दौरान सभी को अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। दोनों नेताओं ने आम आदमी पार्टी की नीति और नीयत की चर्चा करते हुए अरविंद केजरीवाल के हाथों को मजबूत करने को कहा। इस मौके पर एक सभा को भी संबोधित करते हुए दोनों नेताओं ने कार्यक्रम में आए लोगों को पार्टी से जोड़ने की भी कोशिश की।

  • भारत के अब इस जिले में  ‘बहूरानी दिवस’ मनाने की हुई शुरुआत

    भारत के अब इस जिले में ‘बहूरानी दिवस’ मनाने की हुई शुरुआत

    राजगढ़: दुनिया भर में कई प्रकार के खास दिवस मनाए जाते हैं कभी फादर्स डे तो कभी मदर्स डे और इसके अलावा भी अन्य कई प्रकार के डे को मनाया जाता है. लेकिन हमने कहीं कभी बहूरानी दिवस मनाते हुए नहीं देखा मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में अब इसकी भी शुरुआत हो गई है और अब देखिए कि वहां कैसे बहूरानी दिवस मनाया जाने लगा है

    दरअसल, मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की महिलाओं ने एक अक्टूबर को बहूरानी दिवस के रूप में मनाने की पहल शुरू की है. हालांकि यह पहल 2021 में शुरू की गई थी लेकिन इस बार यह दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया है. एक अक्टूबर को बहूरानी दिवस के रूप में इसलिए मनाया जाने लगा ताकि सास बहू में एक बेहतर और मधुर संबंध स्थापित हो 

    सास-बहू में मां-बेटी जैसा मधुर संबंध स्थापित हो
    यहां की स्थानीय महिलाओं का कहना है कि सास और बहू में मां-बेटी जैसा मधुर संबंध स्थापित हो, इसी सोच के साथ राजगढ़ की लाल चुनर संस्था ने इस पहल की शुरुआत की है इसके परिणाम भी सकारात्मक देखने को मिल रहे हैं इस दिन जिले की तमाम महिलाएं, सास-बहू एक दूसरे को पुष्प देकर गले मिल रही हैं

    इसके अलावा इसी दिवस के अंतर्गत एक खास आयोजन बहुओं के लिए सासू लोगों ने किया जहां बहूरानी दिवस पर केक काटा गया. इस दौरान सास के साथ बहुओं ने बताया कि उनको इस बात को लेकर काफी खुशी है कि उनकी सास ने इतना उन लोगों के लिए सोचा और एक अक्टूबर का खास दर्जा बहू के लिए दिया गया 

  • पंजाब: गैंगस्टर लॉरेन्स बिशनोई का साथी दीपक टीनू फरार

    पंजाब: गैंगस्टर लॉरेन्स बिशनोई का साथी दीपक टीनू फरार

    मानसा: पंजाब के मानसा से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर लॉरेन्स बिशनोई का साथी दीपक टीनू मानसा की सीआईए स्टाफ की गिरफ्त से फरार हो गया है। बता दें कि मानसा पुलिस कपूरथला जेल से रिमांड पर लाई थी। पंजाबी सिंगर मूसेवाला मर्डर केस की प्लानिंग में आख़िरी कॉन्फ्रेन्स कॉल लॉरेंस और टीनू के बीच 27 मई को हुई थी। इसके बाद 29 मई को सिद्धू मूसेवाला का मर्डर हुआ था। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर टीनू रात तीन बजे मानसा पुलिस की हिरासत से फरार हो गया है।

    दीपक टीनू को मानसा थाने के सीआईए स्टाफ में बंद कर दिया गया था। हाल ही में मनसा पुलिस दीपक टीनू मनसा को गोइंदवाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। बता दें कि मानसा पुलिस ने दीपक को मूसेवाला हत्याकांड में पकड़ा था। पुलिस के मुताबिक दीपक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश में शामिल था। बताया जा रहा है कि आखिरी बार टीनू और लॉरेंस के बीच 27 मई को बातचीत हुई थी। गैंगस्टर के फरार होने के बाद पूरे पंजाब में अलर्ट जारी कर दिया गया है।