Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • Punjab News: हेमकुंट साहिब की यात्रा के दौरान 300 फीट खड्ड में गिरने से 18 वर्षीय नौजवान की मौत

    Punjab News: हेमकुंट साहिब की यात्रा के दौरान 300 फीट खड्ड में गिरने से 18 वर्षीय नौजवान की मौत

    अमृतसर: जिले के गांव घणपुर काले से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है, जहां हेमकुंट साहिब यात्रा के दौरान 18 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय गुरप्रीत सिंह की निवासी गांव घणपुर अमृतसर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह ग्रंथी सिंह का बेटा था और वह नाना परिवार के साथ हेमकुंट साहिब दर्शन के लिए गया था।

    यात्रा के दौरान रास्ते में रेलिंग से फिसलने के कारण वह 300 फुट गहरी खड्ड में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस अचानक हादसे के कारण पूरे परिवार में शोक का माहौल है। गांव में भी शोक की लहर छा गई है। गुरप्रीत सिंह अपने परिवार और इलाके में हरमन प्यारा था। वह अपने नम्र स्वभाव, धार्मिकचित्त और पढ़ाई में रुचि के कारण स्कूल अध्यापकों और दोस्तों में भी काफी पसंद किया जाता था।

    पीड़ित परिवार ने कहा, बेटा गुरुघर के दर्शन करने गया था, लेकिन उसकी घर वापसी नहीं हुई। यह उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी अनहोनी है। स्कूल के अध्यापकों ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि गुरप्रीत एक बहुत ही संघर्षशील विद्यार्थी था, उसकी कमी हमेशा महसूस होगी। यह हादसा न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे गांव के लिए एक बड़ा घाटा है। परिवार ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि हेमकुंट साहिब जाने वाले रास्ते पर सुरक्षा के इंतजाम और बेहतर किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव किया जा सके।

     

  • Himachal News: मूसलाधार बारिश बनी लोगों के लिए आफत, सड़कों पर बहने लगा झरना, देखें वीडियो

    Himachal News: मूसलाधार बारिश बनी लोगों के लिए आफत, सड़कों पर बहने लगा झरना, देखें वीडियो

    चंबाः हिमाचल के जिला चंबा के विधानसभा क्षेत्र चुराह में सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बनकर सामने आई। बारिश की वजह से कई बड़े पत्थर और मलबा सड़क पर आ गया है और सड़क भी धंस गई। जिस कारण चंबा-तीसा मुख्य मार्ग नकरोड और पगोला नाला शाहिद बंद हो गया। इसके अतिरिक्त चुराह उपमंडल के ग्राम पंचायत नेरा के गांव रलहेरा के समीप नाले में बाढ़ आने से, खेतों व मक्की की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। पानी से फसल तबाह हो गई।

    मूसलाधार बारिश से शिकारी मोड़-नेरा-मांडका मार्ग भी प्रभावित हुआ है। जिससे हिमाचल के लोगों के साथ घूमने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई रास्ते बंद होने से ट्रैफिक बाधित हो चुका है और गाड़ियों की लंबी लाइनें लगने से जाम की स्थिति बन चुकी है।

    इसी तरह जिला चंबा के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग तरवाई के समीप बी हालात कुछ ऐसे ही दिखाई दे रहे है। चुराह उपमंडल तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग तरवाई पुल के समीप भारी बारिश के कारण झरना सड़क पर बहने लगा। इसी रोड पर से सवारियों से भरी बस गुजर रही थी। जिसको देखते बस चालक ने बस रोक ली। कुछ देर तक वाहन चालकों को वहां खड़ा होना पड़ा। बस में मौजूद लोगों ने अपने फोन के कैमरों में बहते झरने की तस्वीरें कैद कर ली। बता दें कि बरसात में मौसम में यह झरना, हमेशा उफान पर रहता है।

  • Trump ने वायरल किया Obama की गिरफ्तारी का AI Video, पहले लगाया था धोखाधड़ी का आरोप

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की गिरफ्तारी का एआई से बना वीडियो पोस्ट किया है। इस वायरल वीडियो में यह देखा जा रहा है कि बराक ओबामा को एफबीआई एजेंट व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में गिरफ्तार कर रहे हैं। वीडियो में ओबामा के ट्रंप को पास में बैठे हुए भी दिखाया गया है। इसके बाद 3 एजेंट्स आते हैं। एजेंट्स ओबामा का कॉलर पकड़कर उन्हें अंदर की ओर धक्का देकर नीचे गिरा देते हैं और उनके हाथों में हथकड़ियां लगाते हैं। पास में बैठे हुए ट्रंप यह सब चीजें मुस्कुरा कर देख रहे हैं। वहीं वीडियो के अंत में ओबामा जेल की पोशाक में एक सेल के अंदर भी दिखते हैं। वीडियो की शुरुआत ओबामा के एक पुराने बयान से होती है जिसमें वो कहते हैं कोई भी खासतौर पर राष्ट्रपति भी कानून से ऊपर कोई भी नहीं है। इसके बाद ड्रेमोक्रेटिक नेताओं की क्लिप भी जोड़ी गई है जिनमें जो बाइडेन भी शामिल हैं और दोहराते हैं कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।

    लोकतंत्र के लिए खतरनाक है

    इस वीडियो को लेकर ट्रंप ने कोई भी सफाई नहीं दी है कि यह वीडियो फेक है। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि यह सिर्फ एक काल्पनिक दृश्य है। इस वीडियो की वजह से ट्रंप की खूब आलोचना भी हो रही है। कई लोगों ने इस वीडियो को उकसाने वाला बताया है और कहा कि एक राष्ट्रपति को ऐसा फर्जी वीडियो शेयर करना लोकतंत्र के लिए खतरनाक हो सकता है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह एपस्टीन केस से ध्यान भटकाने की कोशिश है।

    धोखाधड़ी का लगा आरोप

    ट्रंप ने कुछ हफ्ते पहले ही ओबामा के प्रशासन पर 2016 के चुनाव में उनके खिलाफ चुनावी धोखाधड़ी की साजिश रचने का आरोप लगाया था। इससे पहले अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने भी ट्रंप पर 2016 के चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया। गबार्ड ने कहा कि ओबामा और उनके प्रशासन के कई सीनियर अधिकारियों ने मिलकर एक देशद्रोही साजिश रची थी। इनका मकसद यह साबित करना था कि ट्रंप की 2016 की राष्ट्रपति चुनाव में जीत रुस की मदद से हुई थी।

    अमेरिका के लोकतंत्र में खत्म हो जाएगा जनता का भरोसा

    पहले यह कहा जा रहा था कि रुस चुनाव में हस्तक्षेप नहीं कर रहा लेकिन चुनाव के बाद उल्टे दावे भी किए जाने लगे हैं। इस साजिश में जो भी लोग शामिल थे चाहे वो कितने भी ताकतवर क्यों न हो उन पर जांच होनी चाहिए और कानून के अनुसार, कार्रवाई की जानी चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो अमेरिका के लोकतंत्र में जनता का भरोसा खत्म हो जाएगा वो देश के भविष्य के लिए खतरनाक होगा।    
  • Punjab News: प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में फायरिंग मामले में आरोपियों की पुलिस से हुई मुठभेड़

    Punjab News: प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में फायरिंग मामले में आरोपियों की पुलिस से हुई मुठभेड़

    मोहालीः जिले में पुलिस द्वारा लगातार क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने की घटना सामने आई है। जहां पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में पुलिस ने गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी मंडी गोबिंदगढ़ फतेहगढ़ साहिब को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है।

    दरअसल, मोहाली के गांव चप्पड़ चिड़ी नजदीक सीआईए स्टाफ की टीम की बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा हैकि आरोपी ने पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की और आरोपी की बाई टांग में गोली लगी। आरोपियों ने प्रॉपर्टी डीलर से 2 करोड़ की फिरौती की मांग करते हुए डीलर के दफ्तर में फायरिंग की थी। घायल आरोपी को उपचार के लिए फेज-6 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    आरोपी का संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा बताया जा रहा है। एसपी (डी) सौरभ जिंदल ने बताया कि 10 जुलाई को मोहाली के एयरोसिटी इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर को फिरौती के लिए कॉल आई थी और उसके ऑफिस के बाहर फायरिंग भी की गई थी। मामले की जांच के लिए एसएसपी मोहाली के निर्देश पर सीआईए समेत कई टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने कल बीकेआई के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इन तीनों ने गुरप्रीत गोपी का नाम उजागर किया। इसी कड़ी में जब पुलिस आज गुरप्रीत को पकड़ने पहुंची तो वह बाइक पर सवार था और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें उसकी टांग में गोली लग गई।

    इसके बाद वह बाइक से गिर पड़ा और पुलिस ने उसे मौके पर दबोच लिया। आरोपी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अब तक इस गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पूछताछ में सामने आया है कि ये आरोपी पाकिस्तान में छिपे गैंगस्टर रिंदा के इशारे पर काम कर रहे थे। इनका नाम थानों और अन्य सरकारी इमारतों पर हुए ग्रेनेड हमलों में भी सामने आया है, हालांकि गुरप्रीत गोपी की भूमिका की अभी जांच की जा रही है। गुरप्रीत सिंह गोपी पर पहले से चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें फिरौती और फायरिंग की घटनाएं शामिल हैं। वह पहले भी जेल की सजा काट चुका है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

     

  • Jalandhar News: बस की चपेट में आने से SD Public School की बच्ची की मौत, लोगों ने किया हाईवे जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बस की चपेट में आने से SD Public School की बच्ची की मौत, लोगों ने किया हाईवे जाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आदमपुर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां निजी स्कूल बस की चपेट में आने से यूकेजी की बच्ची की मौत हो गई। मृतिका की पहचान 5 वर्षीय कीरत पुत्री इंदरजीत सिंह निवासी उदेसियां के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि बच्ची स्कूल बसे से जब उतरने लगी तो बस ड्राइवर की गलती के कारण बच्ची बस के नीचे आ गई। इस घटना में घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृतक घोषित कर दिया। वहीं इस घटना को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है।

    स्कूल की लापरवाही के कारण लोगों ने जालंधर-होशियारपुर हाईवे जाम कर दिया। लोगों द्वारा स्कूल प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। लोगों की मांग है कि ड्राइवर के साथ-साथ स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। वहीं घटना को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले को शांत करवाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना हैकि परिवार के बयानों पर ड्राइवर को काबू कर लिया गया है और ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं घटना के बाद स्कूल में अन्य बच्चों के परिजन आकर बच्चों को घर ले जा रहे है।

    पुलिस का कहना है कि स्कूल बस चौक से बच्चों को उतारती है और वहीं पर छोड़कर चली जाती है। पुलिस अधिकारी ने कहाकि इसकी जिम्मेदारी को लेकर स्कूल प्रबंधक से बात की जा रही है। वहीं लोगों की मांग है कि स्कूल के लिए बच्ची को परिजनों ने बस में बिठाकर स्कूल भेजा था। लेकिन ड्राइवर की लापरवाही के कारण बच्ची बस से उतरने के बाद उसी बस के नीचे आ गई। लोगों ने कहा कि स्कूल द्वारा ना तो स्कूल बंद किया जा रहा है और ना ही उचित कार्रवाई की जा रही है। जिसको लेकर लोगों द्वारा हाईवे को जाम कर दिया गया है।

    वहीं पुलिस द्वारा कहा जा रहा है कि स्कूल को जल्द बंद करवाया जा रहा है। पुलिस ने कहाकि मृतक लड़की के परिवार के बयानों पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं बस को कब्ज में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि सुबह 8 बजे यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि स्कूल में 350 बच्चा पढ़ाई करता है। स्कूल बंद को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और परिजनों द्वारा बच्चों को स्कूल से घर ले जाया जा रहा है।

  • Punjab News: दोआबा जनरल कैटेगरी पंजाब सहित अन्य संगठन ADC से मिले, देखें वीडियो

    Punjab News: दोआबा जनरल कैटेगरी पंजाब सहित अन्य संगठन ADC से मिले, देखें वीडियो

    होशियारपुरः दोआबा जनरल कैटेगरी पंजाब के साथ अन्य संगठन अपनी मांगों को लेकर ADC अमरबीर कौर भुल्लर से मिले। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके संगठन के नेताओं ने कहा कि उन्हें अपने क्षेत्र में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें से दो मुख्य समस्याएं हैं, जिनके बारे में उन्होंने आज ADC हुशियारपुर को अवगत कराया।

    उन्होंने कहा कि पहला, होशियारपुर के मेटी आना इलाके में बनी नहर के दोनों तरफ रेलिंग न होने के कारण वहां रोजाना हादसे होते हैं। जिनकी वजह से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। उन्होंने कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अभी तक नहर के आसपास कोई रेलिंग या कोई ऐसा पत्थर नहीं लगाया गया जिससे वाहन चालकों को यह अंदाजा हो सके कि यह नहर का किनारा है।

    दूसरी सबसे बड़ी मांग यह है कि उनका अधिकांश क्षेत्र खेती पर निर्भर है, इसलिए उन्हें खाद की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि खाद के दुकानदार उनसे यूरिया के साथ एक अतिरिक्त बोरी लेते हैं, जिसका भारी मूल्य वसूला जाता है, जिससे किसानों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह खुलेआम किसानों की लूट की जा रही है। इस संबंध में उन्होंने प्रशासन को अवगत कराया और आशा जताई कि जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा।

  • Monsoon Session 2025: ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी, मानसून सत्र के पहले दिन कही ये बात

    Monsoon Session 2025: ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी, मानसून सत्र के पहले दिन कही ये बात

    नई दिल्ली: आज से संसद का मानसून सत्र 2025 शुरु हो चुका है। सत्र की शुरुआत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन में कई बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि – बारिश हर परिवार की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत जरुरी है। आने वाले दिनों देश को इसका फायदा होगा। ये मानसून सत्र राष्ट्र के लिए गौरवपूर्ण सत्र है। सत्र की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा कि मानसून नवीनता और नवसृजन का प्रतीक है। अब तक की खबरों के अनुसार, देश में मौसम बहुत ही अच्छे ढंग से आगे बढ़ रहा है। कृषि को लाभदायक मौसम की खबरें भी हैं। बारिश किसानों की अर्थव्यवस्था, देश की अर्थव्यवस्था, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और हर परिवार की अर्थव्यवस्था में जरुरी होता है। पिछले 10 सालों में इस बार 3 गुना पानी का भंडार हुआ है। इससे आने वाले दिनों में भी देश के अर्थतंत्र को बहुत फायदा होगा। इस दौरान मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना का सामर्थ्य देखा है। ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत 22 मिनट के अंदर आतंकवादियों के आकाओं के घरों को जमींदोज कर दिया गया। मेड इन इंडिया सैन्य शक्ति के तौर पर इस नए रुप की ओर दुनिया बहुत आकर्षित हुई है। इन दिनों जब भी मैं दुनिया के लोगों से मिलता हूं तो भारत के द्वारा बनाए जा रहे मेड इन इंडिया हथियारों के प्रति दुनिया का आकर्षण बढ़ता ही जा रहा है।

    हमारे देश का संविधान जीत रहा है

    पीएम ने कहा कि – ‘आज हमारा सुरक्षा बल एक नए आत्मविश्वास और नक्सलवाद को खत्म करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। आज कई जिले नक्सलवाद से मुक्त हैं। देश में माओवाद और नक्सलवाद का दायरा छोटा हो रहा है। हमें गर्व है कि बंदूक के आगे हमारे देश का संविधान जीत रहा है जो जोन पहले रेड जोन में थे वो अब देश के लिए ग्रीन जोन बनते जा रहे हैं और इस सत्र में देश के इस गौरवगान को पूरा देश सुनेगा और हर सांसद से सुनेगा’।

    हम देश जल्द बनेगा तीसरी अर्थव्यवस्था

    पीएम मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि हम दुनिया में 10वें नंबर की अर्थव्यवस्था थे परंतु अब हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने जा रहे हैं। भारत दुनिया के मंच पर अपनी तरक्की से दस्तक दे रहा है। पीएम ने आगे कहा कि – ‘आर्थिक क्षेत्र में जब 2014 में आप सभी ने हमें जिम्मेदारी दी थी तो देश फ्रैजाइल फाइव के चरण से गुजर रहा था। 2014 से पहले हम वैश्विक अर्थव्यवस्था में दसवें नंबर पर थे। आज भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेज गति के साथ आगे बढ़ रहा है’। आगे पीएम ने यह भी कहा है कि 2014 से पहले देश में एक समय ऐसा था जब मुद्रास्फीति की दर दोहरे अंकों में थी। आज से यह दर घटकर करीबन 2 प्रतिशत रह जाने से देश के आम लोगों के जीवन में राहत और सुविधा आई है। 25 करोड़ गरीब लोग गरीबी से बाहर आ चुके हैं इसकी सराहना दुनिया की कई संस्थाएं कर रही हैं।    
  • सीवाज ढाबे में घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो, खाना खा रहे लोगों में मची भगदड़, देखें CCTV

    सीवाज ढाबे में घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो, खाना खा रहे लोगों में मची भगदड़, देखें CCTV

    लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक बेकाबू होकर एक ढाबे (रेस्टोरेंट) में जा घुस गई। मिली जानकारी के अनुसार आधी रात करीब 1:45 बजे अहिमामऊ इलाके के सीवाज ढाबे में हुई इस घटना ने वहां मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों में दहशत फैला दी। गाड़ी ने एक युवक को टक्कर मारी, कई टेबलों को रौंदा और सीधे किचन से टकराकर रुकी। इस खौफनाक हादसे का पूरा मंजर ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एक काली रंग की कार अचानक सड़क से मुड़कर सीधे रेस्टोरेंट के अंदर घुस जाती है। घटना के वक्त रेस्टोरेंट में कई लोग खाना खा रहे थे, जो डर के मारे चीखते-चिल्लाते हुए इधर-उधर भागते नजर आए।

    हालांकि इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई खबर सामने नहीं है। कार की टक्कर से रेस्टोरेंट की खिड़कियां और फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है, हालांकि अभी तक किसी ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। अहिमामऊ का सीवाज ढाबा अपनी देर रात तक की सेवाओं के लिए जाना जाता है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कैसे पल भर में ही सुकून से खाना खा रहे और ऑर्डर का इंतजार कर रहे लोग अपनी जान बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते हुए बाहर भागे।

    रात 1:45 बजे काली स्कॉर्पियो पहले बाहर खड़ी एक कार को टक्कर मारती है, फिर सीधे मुख्य रास्ते से ढाबे के अंदर घुस जाती है। अंदर घुसते ही वह एक युवक को टक्कर मारती है, टेबलों को कुचलती है और आखिरकार किचन की दीवार से टकराकर रुकती है। यह दृश्य बेहद भयावह था। हालांकि इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने ढाबा संचालक संदीप सिंह पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सीवाज ढाबे में खुलेआम ग्राहकों को शराब पिलाई जाती है और लोग ढाबे के बाहर गाड़ियां खड़ी करके शराब पीते हुए हुड़दंग करते हैं। स्थानीय निवासियों ने कई बार ढाबा संचालक से इसकी शिकायत की, लेकिन उसने कभी ध्यान नहीं दिया।

    प्रत्यक्षदर्शियों और मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि स्कॉर्पियो चला रहा युवक नशे में चूर था। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोप है कि उसने हादसे से करीब एक घंटे पहले इसी ढाबे पर बैठकर शराब पी थी। ढाबे में घुसने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और ड्राइवर साइड का गेट जाम होने के कारण युवक गाड़ी के अंदर ही फंस गया। ढाबे में मौजूद एक युवक ने दिलेरी दिखाते हुए किसी तरह गेट खींचकर उसे बाहर निकाला और थप्पड़ मारकर मौके से भगा दिया। पुलिस ने उसकी पहचान अहिमामऊ के सोनू के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि उन्हें इस मामले में अभी तक कोई तहरीर (लिखित शिकायत) नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     

  • भारी बारिश के बीच वाकनाघाट–ममलीग सड़क पर लैंडस्लाइड, रोड बंद, देखें वीडियो

    भारी बारिश के बीच वाकनाघाट–ममलीग सड़क पर लैंडस्लाइड, रोड बंद, देखें वीडियो

    सोलनः हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण कुछ इमारतें गिरने की घटनाएं सामने आ रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण शिमला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 5 जगहों पर भूस्खलन होने के कारण यातायात को एक ही लेन पर मोड़ा गया, जिससे जाम लग गया। सोलन जिले के कोटी के पास चक्की मोड़ पर भी राजमार्ग पर यही स्थिति रही, वहां भी सड़क पर पत्थर गिरने के कारण यातायात बाधित हो गया और यात्रियों को एक लेन से धीमी गति से वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ा। सोलन के डेलगी में भूस्खलन के कारण सुबाथू-वाकनाघाट मार्ग भी बंद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन सड़क को साफ करने में जुटा है।

    उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने चक्की मोड़ का निरीक्षण किया। वहीं भारी बारिश के बीच सोलन के वाकनाघाट–ममलीग सड़क पर गरू गांव के पास भारी भूस्खलन हुआ। इस घटना से रोड बंद हो गया। वहीं शिमला-नालागढ़ रोड पर लैंडस्लाइड की वजह से आवाजाही बाधित हो गई। कई इलाकों में भूस्खलन हुआ और सड़कें अवरुद्ध हो गईं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, भारी बारिश के कारण बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के कारण मंडी में 129 और सिरमौर जिले में 92 सहित राज्य में 259 सड़कें बंद हो गईं। 614 ट्रांसफार्मर और 130 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हो गईं. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, 20 जून को मानसून के आगमन के बाद से अब तक राज्य में सालाजनित घटनाओं में 23 लोगों की मौत हो चुकी है।

    जून में औसत 135 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि सामान्य रूप से 101 मिलीमीटर बारिश होती है। यहां 1901 के बाद से राज्य में जून के महीने में 21वीं बार सबसे अधिक बारिश है। राज्य में 1971 में सबसे अधिक 252.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। मानसून की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने पर्यटकों और निवासियों से मौसम संबंधी सलाह का पालन करने और नदियों और झरनों के पास जाने से बचने का आग्रह किया तथा राज्य भर के उपसंभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को सतर्क रहने का निर्देश दिया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिए कि वे बारिश के दौरान इस स्थान पर यातायात अवरोध से बचने के लिए आवश्यक उपकरण और मशीनरी की चौबीसों घंटे तैनाती करें। मौसम विभाग ने सोमवार सुबह चेतावनी दी कि अगले 24 घंटों में चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बाढ़ आने का खतरा है।

    सैंज-लुहरी के बीच डंगा ढह जाने से NH 305 भी बंद हुआ। अगले 3 घंटों में बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। सैंज-लुहरी हिमाचल प्रदेश में दो स्थान हैं। सैंज, कुल्लू जिले का एक उप-मंडल है, जबकि लुहरी, शिमला जिले का एक क्षेत्र है। हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार को भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है और छह जुलाई तक पहाड़ी राज्य में बारिश का अनुमान जताया गया है। मंडी में 70 से 80 गाड़ियां टनल के अंदर है, जिसमे लगभग 250 से 300 लोगों को मार्ग बाधित होने की वजह से रोका गया है। जिनके खाने की व्यवस्था प्रशासन हणोगी माता मंदिर ने की है, बताया जा रहा है कि रात तकरीबन 12 बजे हणोगी और पंडोह वाली साइड बंद हुई। उसके बाद लोग न ही कुल्लू की ओर वापिस जा पा रहे है और न ही मंडी की तरफ जा पा रहे हैं. फिलहाल टनल के पास फसे सभी लोग सुरक्षित हैं। अब तक एक कि मौत, 12 से 13 लोग लापता, 11 लोगों का अलग अलग जगह पर इलाज किया जा रहा है।