Blog

  • पंजाबः आवारा कुत्ते का आंतक, 2 घंटे में 4 लोगों को बनाया शिकार

    अबोहरः गांव कीकरखेड़ा में आवारा कुत्ते के आंतक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। दरअसल, शनिवार की सुबह खेत में जा रहे एक बुजुर्ग को आवारा कुत्ते ने हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जैसे ही बुजुर्ग अस्पताल में दाखिल हुआ तो उसके करीब 2 घंटे के भीतर ही 4 अन्य लोग भी कुत्ते द्वारा काटने के सामने आए हैं। कीकरखेड़ा निवासी 56 साल के हरीराम पुत्र सोहन लाल आज सुबह खेत जाने के लिए अपने घर से निकला था। घर से कुछ दूरी पर एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला करते हुए उसके हाथ पर नोंच लिया।

    जब उसने बचाव करना चाहा तो कुत्ते नेउसके दूसरी बाजू पर भी हमला कर दिया। ग्रामीण की चीख पुकार सुनकर आसपास के लेागों ने उसे छुड़वाया और अस्पताल में दाखिल करवाया। इधर, अस्पताल में मात्र दो घंटें के भीतर ही चार अन्य मरीज भी कुत्ते के हमले के दाखिल हुए। जिनमें मक्कड कालोनी निवासी प्रशांत कुमार, कैलाश नगरी निवासी गुरप्रीत कौर, सुखेरा बस्ती निवासी सतीश कुमार व जम्मू बस्ती निवासी मनप्रीत कौर शामिल हैं। अस्पताल के डाक्टरों का कहना है कि हर रोज अस्पताल में 10 से 15 मरीज कुत्तों द्वारा नोंचने के सामने आ रहे हैं।

  • पंजाबः डांस एकेडमी को चोरों ने बनाया निशाना

    अबोहरः फाजिल्का रोड़ स्थित एक डांस एकेडमी को चोरों द्वारा निशाना बनाने का मामला सामने आया है। देर रात चोर एकेडमी की खिडकी तोडकर वहां से स्टीरियो चोरी कर फरार हो गए। शनिवार की सुबह घटना का पता चला तो एकेडमी संचालिका ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

    जानकारी के अनुसार, पुरानी फाजिल्का रोड़ पर राधा वल्लभ मंदिर के सामने बनी डांस एकेडमी की संचालिका यशिका ने बताया कि वह मंदिर के सामने एक घर के बाहर वाले कमरे में डांस एकेडमी चलाती है। कल रात वह करीब 8 बजे एकेडमी बंद करके गई थी।

    चोरों ने आज सुबह करीब 4 बजे सामने के मंदिर के निकट लगे नलके की हत्थी उतारकर उसकी एकेडमी की खिडक़ी के जंगले को तोड़ दिए और भीतर प्रवेश करके वहां से स्टीरियो व हैडफोन चुरा कर ले गए। हालांकि चोरों ने घर के एक दरवाजे को भी तोडने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। बताया जाता है कि चोरों ने खिडकी के जंगले को उतारकर उसे मंदिर के पास ही रख दिया और फरार हो गए।

  • पार्क में युवक पर चाकूओं से किया हमला, मौ’त

    पार्क में युवक पर चाकूओं से किया हमला, मौ’त

    नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में एक शख्स की 4 लोगों ने चाकू घोंपकर जान ले ली। ये घटना मधु विहार स्थित आईपी एक्सटेंशन सीएनजी गैस स्टेशन के सामने डीडीए पार्क की है। जहां नरेंद्र नाम के एक 32 साल के व्यक्ति पर 4 लोगों ने कई बार चाकूओं से हमला किया। इसके बाद उनका बैग और मोबाइल फोन लूट लिया गया। इसके बाद घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत FIR दर्ज की है और आरोपियों को खोजने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित और उसका दोस्त आधी रात के आसपास शराब पीने के लिए पार्क में गए थे।

    पुलिस ने बताया कि गत रात को थाना मंडावली में एक पीसीआर कॉल आई जिसमें कॉलर ने कहा कि वह अपने दोस्त नरेंद्र, निवासी इंदिरा गली, के साथ शराब पीने के लिए सीएनजी गैस स्टेशन, आईपी एक्सटेंशन के सामने डीडीए पार्क में गया था। पुलिस ने बताया कि पीसीआर पर कॉलर ने कहा कि 4 अज्ञात लोग आए और नरेंद्र पर कई बार चाकू से वार किए। उसका बैग और मोबाइल भी फोन छीन लिया। घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • ब्रिज के पास हुआ हादसा, कई गाड़ियों में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    पुणेः नेवले ब्रिज के पास 8 से 9 गाड़ियों में टक्कर होने का मामला सामने आया है। जहां ट्रक चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खो देने के दौरान कई वाहनों की टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 से 9 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे के दौरान कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हालांकि इन गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है। यह हादसा आज (शनिवार) सुबह करीब ग्यारह बजे हुआ। 

    यह भयानक दुर्घटना (कटराज (देहू रोड) से नवले ब्रिज जाने वाली सड़क पर नवले ब्रिज सिग्नल से पहले हुई। इस हाईवे पर एक ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और सामने रुकी गाड़ी में टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही सिंहगढ़ सड़क यातायात विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और वाहनों को हटाया। साथ ही घायलों को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

  • पंजाबः 100 फार्मासिस्टों का पंजीकरण किया रद्द 

    चंडीगढ़ः पंजाब राज्य फार्मेसी काउंसिल ने डिप्लोमा प्राप्त करने के लिए फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज जमा करने वाले 100 फार्मासिस्टों के पंजीकरण रद्द कर दिए हैं। काउंसिल ने फर्जी फार्मासिस्टों का ब्यौरा संबंधित जिले की पुलिस को भी सौंप दिया है। काउंसिल ने पंजाब पुलिस को फर्जी दस्तावेज पेश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए हैं। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फार्मेसी कॉलेजों की मिलीभगत से डिप्लोमा हासिल करने वालों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा डी-फार्मेसी घोटाले गिरोह का भंडाफोड़ करने के बाद पंजाब राज्य फार्मेसी काउंसिल ने 12वीं कक्षा से फार्मेसी डिप्लोमा से संबंधित शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है और अब तक की जांच के दौरान सैकड़ों फार्मासिस्टों के दस्तावेजों में अनियमितताएं पाई गई हैं। पंजाब राज्य फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. जसबीर सिंह का कहना है कि डी फार्मेसी घोटाला सामने आने के बाद राज्य फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पर सख्ती से नजर रख रही है। अनियमितताएं रोकने के लिए परिषद ने इस प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। काउंसिल ने ऐसे फार्मासिस्टों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है, जिनके शैक्षिक दस्तावेज अब तक की जांच में फर्जी पाए गए हैं। कुछ प्रतिशत ने तो परिषद से निजी तौर पर पंजीकरण रद्द करने को भी कहा है, लेकिन उनकी संख्या बहुत कम है। उनमें से अधिकांश का पंजीकरण परिषद ने जांच के बाद ही रद्द कर दिया है। शेष फार्मासिस्टों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का जांच पड़ताल की जा रही है।

    5 से 10 प्रतिशत फार्मासिस्ट ऐसे हैं जिन्होंने काउंसिल को अपने फर्जी दस्तावेजों के बारे में सूचित किया है और उनसे अपना पंजीकरण रद्द करने के लिए कहा है ताकि वे कानूनी कार्रवाई से बच सकें। हालांकि काउंसिल ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा है। दूसरी ओर, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भी राज्य के उन कॉलेजों के प्रशासकों और कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है। जो फार्मेसी की शिक्षा देते थें। पंजाब में डी फार्मेसी उपलब्ध कराने वाले 100 से अधिक निजी संस्थान हैं, जबकि 6 सरकारी संस्थान हैं। फर्जी दस्तावेजों से कॉलेज स्टाफ का कनेक्शन और कॉलेज व गिरोह के सदस्यों के काम करने के तरीके सभी की गहनता से जांच की जा रही है।

    हाल ही में विजिलेंस ब्यूरो ने आदेश इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, बठिंडा के अधिकारियों को फर्जी डी. फार्मेसी डिप्लोमा जारी करने के मामले में गिरफ्तार किया था। ब्यूरो ने अवैध रूप से दवाएँ बेचने के आरोप में कई दवा विक्रेताओं को गिरफ्तार किया था। विजिलेंस ब्यूरो दिसंबर से ही इस मामले में गिरफ्तारियां कर रही है। पंजाब राज्य फार्मेसी काउंसिल ने 1952 से 2024 के बीच 60,000 फार्मासिस्टों को पंजीकृत किया है। इनमें से काउंसिल 40 हजार फार्मासिस्टों के शैक्षणिक दस्तावेजों की दोबारा जांच कर रहा है। फर्जी प्रमाणपत्र जमा करने वालों ने बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा से 10वीं और 12वीं कक्षा के फर्जी दस्तावेज पेश किए है।

  • पंजाब : ऑटो और इनोवा कार की भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    रोपड़ :  तेज रफ्तार वाहनों की वजह से हादसे होने का मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला रोपड़ से सामने आया है। जहां तेज रफ्तार इनोवा कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के पास इनोवा कार और ऑटो की टक्कर होने का मामला सामने आया है। जिससे 6 लोग घायल हो गए। ये लोग ऑटो में सवार होकर रोपड़ के गांव हवेली से रेलवे स्टेशन जा रहे थे और जब ऑटो रेलवे स्टेशन के निकट पहुंचा, तभी इनोवा कार टकरा गई।

    जिसके बाद ऑटो पलट गया और ऑटों में बैठी सवारियां गंभीर रुप से घायल हो गई। उन सभी को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां 2 लोगों को मामूली चोटें आईं, जिनका उपचार कर उन्हें भेज दिया गया। जबकि 4 लोगों को गंभीर चोटें आईं है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • पंजाबः IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं जारी आदेशों के मुताबिक आज 4 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादलें हुए है। जिसमें 3 आईएएस अधिकारी शामिल है। देखें लिस्ट

  • पंजाबः बस स्टैंड रोड़ पर 4 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    बरनालाः स्थानीय बस स्टैंड रोड पर 4 दुकानों में सेंध लगाकर लाखों रुपये की नकदी लेकर चोर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी बस स्टैंड के प्रभारी चरणजीत सिंह और थाना सिटी-1 बरनाला के एसएचओ जसविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। इस संबंध में राधे जनरल स्टोर के मालिक हरजिंदर कुमार पुत्र सतपाल निवासी बरनाला ने बताया कि जब वह सुबह दुकान पर आया तो देखा कि शटर के दोनों और से ताले गायब थे। उन्होंने बताया कि उनके दोस्त ने वीरवार को किसी को एक लाख रुपये नकद रखने के लिए दिये थे। चोर एक लाख सहित अन्य 50 हजार भी ले गए। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन चोर डीवीआर के साथ कैमरे भी ले गए।

    उन्होंने कहा कि दुकान में अन्य सामान होने के कारण सामान की गिनती की जा रही है। इसी प्रकार बरनाला निवासी बॉम्बे सेल्स के सलीम पुत्र परवेज खान ने बताया कि जब वह सुबह दुकान पर आया तो देखा कि दोनों साइड के ताले गायब थे और दुकान से आर्टिफिशियल ज्वैलरी के 6-7 डिब्बे, एक पेटी परफ्यूम की गायब थी। पीड़ित ने कहा कि उसकी दुकान की तिजौरी से करीब 30-35 हजार की चोरी हुई है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान में कोई कैमरा नहीं लगा है। इसी तरह देबी गारमेंट्स के मालिक जयदेव बांसल ने बताया कि जब वह सुबह दुकान पर आए तो देखा कि दुकान के दोनों तरफ के ताले गायब थे। चोर दुकान की तिजौरी से करीब 4-5 हजार की नकदी चुराकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि चोर दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए।

    इसी तरह मित्तल मेडिकल स्टोर से कैमरों का डीवीआर चोरी हो गया। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि चोरी की घटना की शिकायत बस स्टैंड व थाना सिटी-1 पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड के अंदर कुछ दूरी पर पुलिस चौकी है और मुख्य सड़क होने के कारण एक ही रात में हुई इन चोरियों से पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। चोरी की घटनाओं के बाद दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है। थाना सिटी-1 बरनाला के SHO जसविंदर सिंह ने कहा कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है और पीड़ित दुकानदारों के बयान दर्ज कर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के अलावा कई अन्य पहलुओं पर जांच कर चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

  • फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां पहुंचींं मौके पर

    पश्चिम बंगाल : आसनसोल के जमुरिया के जादूडांगा इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है। हालांकि आग कैसे लगी अभी तक वजहों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक जामुड़िया के जादूडांगा में एक फैक्ट्री में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री पेट्रो उत्पाद की है जहां पीपी फोम का उत्पादन होता था।

    शिल्पांचल में ड्रीम पॉलीपैक नाम की इस फैक्ट्री की गोदाम में शनिवार की सुबह आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें आसमान की ओर उठ रही हैं। इस दौरान आग से निकल रहे धुंए का गुबार आसमान में छाया हुआ है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में आगजनी की घटनाएं तेजी से बढ़ गई है। कुछ दिनों पहले ही पश्चिम बंगाल के हावड़ा में घुसुड़ी इलाके में प्लास्टिक की फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी। फैक्ट्री में आग लगने के निकलने वाले धुएं एवं लपटों को देख लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी थी।

  • जालंधरः दिन दहाड़े इस इलाके में चली गोली !, देखें Live

    जालंधर, ENS: आबादपुरा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिन दहाड़े गोली चलने का मामला सामने आया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी परमिंदर थिंद मौके पर पहुंच गए है। इस दौरान पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने बताया था कि उनके घर में हमलावारों ने पहले तोड़फोड़ की। उसके बाद उन्होंने गोली चलाने के आरोप लगाए। वहीं पुलिस का कहना है कि गोली नहीं चली है। हालांकि पीड़ित परिवार पर पिस्तौल ताने जाने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि घर में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान पीड़ित परिवार ने कहा कि चार युवक उनके घर पर आए और तोड़फोड़ की। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। हालांकि इस मामले को लेकर थाना प्रभारी का कहना हैकि वह मामले की जांच कर रहे है।