Blog

  • पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बोटा में 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

    पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बोटा में 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

    मिस्री, कारपेंटर एवं बार-बाइंडर को किया जाएगा प्रशिक्षित
    ऊना/सुशील पंडित: डॉ बीआर अम्बेडकर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बोटा में मिस्री, कारपेंटर एवं बार-बाइंडर के 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार की अध्यक्षता किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देशय मिस्री, कारपेंटर, और बार बाइंडर को महत्वपूर्ण ज्ञान और कौशल प्रदान करना है जिससे वे सुरक्षित और गुणवत्ता वाले भवन निर्माण कर सकें। हिमाचल प्रदेश में अधिकांश भवन गलत ढंग से डिजाइन एवं निर्माण किये गए हैं। गलत डिज़ाइन से बनाई गई आरसीसी सरंचनाओं के गिरने का हर समय खतरा बना रहता है जिसका जीवन्त उदाहरण हम इस बर्ष के मानसून सीजन एवं पिछले कई बर्षों में देख चुके है। जीवन भर की कमाई से बने भवन एवं घर ताश की पत्तों की तरह ढह जाते हैं। हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक स्थिति एवं जोखिम को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा मिस्री कारपेंटर एवं बार बाइंडर को भूकंप रोधी भवन बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह सुनिश्चित है की आगामी बर्षों में अप्रशिक्षित मिस्री कारपेंटर एवं बार बाइंडर को सरकारी योजनाओं (मनरेगा व पंचायती राज) में कार्य करने का अवसर प्रदान नहीं किया जायेगा एवं आम जनता भी अप्रशिक्षित मिस्री कारपेंटर एवं बार बाइंडर के भरोसे में अपनी जीवन भर की जमा पूंजी एवं अपने परिजनों की जान जोखिम में नहीं डालना चाहेंगे।
    इस प्रशिक्षण शिविर में विकास खंड अम्ब के नारी चिंतपूर्णी, घंघरेट, भटेड़, टकारला एवं लोहरा अप्पर पचायतों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से उपस्थित प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण समन्वयक सुमन चाहल ने सभी प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन के मूल विषयों के बारे में बताया। उन्होंने बताया इस प्रशिक्षण शिविर में लिखित ज्ञान के साथ -साथ प्रैक्टिकल ज्ञान भी प्रतिभागियों को प्रदान किया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर मेंजिला ऊना के मिस्री, कारपेंटर, और बार बाइंडर भाग लेकर अपना कौशल विकास कर सकते है। प्रशिक्षण शिविर में सभी दिन हाजिर होने पर प्रतिभागियों को मानदेय, एक दिन का आने जाने का किराया एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रतिभागी जिला ऊना का स्थाई निवासी होना चाहिए।  उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी आपदा प्रबंधन कार्यालय के टोल फ्री नंबर 1077 से भी प्राप्त की जा सकती है। 
    इस अवसर पर सिविल इंजीनियरिंग विभाग से सुशील कुमार प्रवक्ता, मनोज कुमार प्रवक्ता, दीपिका पंडित प्रवक्ता, मुनीश कुमार प्रवक्ता भी उपस्थित रहे।
  • दवा को छोड़कर ऑनलाइन डिलीवरी पर लगी रोक, जाने मामला

    दवा को छोड़कर ऑनलाइन डिलीवरी पर लगी रोक, जाने मामला

    नई दिल्लीः दिल्ली में जी-20 समिट की तैयारियां जारी हैं। इस महा आयोजन के दौरान दिल्ली में कई दुकानें और अन्य संस्थान भी बंद रहेंगी। इस बीच ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस को लेकर भी जानकारी सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि ऑनलाइन दवाइयों की डिलीवरी को छोड़ कर अन्य सभी तरह की डिलीवरी सर्विस पर समिट के दौरान रोक रहेगी। स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) एसएस यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि 25 अगस्त को पुलिस ने जो ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है उसमें कोई बदलाव नहीं होगा।

    पुलिस ने कहा, ‘समिट के दौरान जरूरी सेवाएं मसलन – पोस्ट और मेडिकल सेवाएं, जांच के लिए नमूने जुटाने के काम पर भी इस दौरान पाबंदी नहीं रहेगी। नई दिल्ली इलाके में कर्मशियल एक्टिविटी की अनुमति नहीं होगी। दवाइयों की ऑनलाइन डिलीवरी को छोड़ अन्य किसी भी चीज की ऑनलाइन डिलीवरी पर प्रतिबंध रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी बताया कि ‘उच्चतम न्यायालय स्टेशन’ को छोड़कर मेट्रो सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। उन्होंने कहा, ‘वीआईपी आवाजाही और सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण स्टेशनों पर 10-15 मिनट के लिए गेट बंद हो सकते हैं। 

    लेकिन प्रगति मैदान (उच्चतम न्यायालय) के अलावा अन्य स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी।’ यादव ने कहा कि जिन लोगों ने नयी दिल्ली जिले में होटल बुक किए हैं, जो हवाई अड्डा या रेलवे स्टेशन से आ-जा रहे हैं, उन्हें यात्रा करने की अनुमति होगी। हालांकि मांगने पर उन्हें अपनी टिकट, बुकिंग की जानकारी आदि वैध दस्तावेज दिखाने होंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण 10-15 मिनट की देरी हो सकती है लेकिन उन्हें प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि जी20 शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र ‘भारत मंडपम’ में आयोजित होने वाला है।

  • पार्किंग को लेकर हुए विवाद दौरान युवक ने चलाई गोली, मचा हड़कंप

    पार्किंग को लेकर हुए विवाद दौरान युवक ने चलाई गोली, मचा हड़कंप

    चंडीगढ़ः अटावा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह रास्ते से एक्टिवा हटाने की बात कहने पर एक शख्स द्वारा दूसरे शख्स की महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। बात ज्यादा बढ़ने के बाद आरोपी युवक ने एक्टिवा हटाने की बात कहने वाली महिला के बेटे सौरभ पर कट्टा चला दिया। गनीमत रही कि फायर मिस होने से सौरभ बाल- बाल बच गया। इस दौरान इलाके में हड़कंप मच गया और वहां लोग इकट्ठे हो गए। मौके पर सूचना पाकर पहुंची सेक्टर-36 थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    वहीं अटावा में रहने वाली कुसुम ने बताया कि वह परिवार के साथ रहती है। उसके एक बेटा शिवम होटल चलाता है, जबकि दूसरा बेटा सौरभ सेक्टर-35 में एक ज्वैलरी शॉप पर नौकरी करता है। महिला ने बताया कि उसके घर से निकलने वाले रास्ते में कुछ महीने से एक-दो युवक बाइक खड़ी कर देते है। रात के समय रास्ते में बाइक खड़ी करने से उन्हें आने-जाने में परेशानी होती है। कुसुम ने आगे बताया कि सोमवार की सुबह रास्ते में एक्टिवा खड़ी होने के बाद उसके मालिक के पास जाकर दूसरी जगह खड़ी करने की बात की। इस दौरान आरोपी व्यक्ति गाली देकर बाहर निकला और दोनों बेटे सौरभ और शिवम से मारपीट करने लगा।

    इस दौरान आसपास के लोगों ने जमाकर होकर बीच-बचाव किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी व्यक्ति घर के अंदर जाकर कट्टा ले आता है। उसने कट्टा से पहला फायर करने की कोशिश किया, लेकिन फायर मिस होने से गोली नहीं चली। इस दौरान आसपास के मौजूद लोगों ने उससे कट्टा छीनकर उसे भगा दिया। हालांकि, पुलिस सीसीटीवी वीडियो के आधार पर आगे की जांच में जुट गई है। 

  • पंजाबः असला ब्रांच में तैनात कांस्टेबल की गोली लगने से मौत

    पंजाबः असला ब्रांच में तैनात कांस्टेबल की गोली लगने से मौत

    अमृतसरः असला ब्रांच में तैनात सीनियर कांस्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक सीनियर कांस्टेबल ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही पत्नी भागी चली आई और मंजर देख चीख-पुकार मच गई। उक्त घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बता दें कि सीनियर कांस्टेबल का नाम रमिंदरपाल सिंह उर्फ सन्नी और निवासी गुरु की वडाली अमृतसर का रहने वाला था।

    घटना लगभग 12 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पत्नी व बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। जैसे ही परिवार ने गोली की आवाज सुनी वह पति के कमरे की तरफ भागी तो मंजर देख होश उड़ गए कि रमिंदरपाल ने खुद को गोली मार ली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने भेज दिया था। रमिंदरपाल सिंह अमृतसर में ही असला ब्रांच में तैनात था। 

  • नहर में मिली 32 वर्षीय युवती की लाश

    नहर में मिली 32 वर्षीय युवती की लाश

    खरोराः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास खरोरा क्षेत्र में एक युवती की लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गई हैं। इसके बाद ग्रामिणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम 32 वर्षिया दुर्गेश्वरी सिन्हा पति वाल्मिकी सिन्हा हैं। वह मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम रीवा की निवासी थी।

    सोमवार को ग्राम मुरा खदान के समीप नहर में एक युवती की लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गई हैं। इसके बाद ग्रामिणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लाश को नहर से बाहर निकाल आस – पास के गांव के लोगों पतासाजी किया गया। आंशका जताई जा रही है कि, नहर में नहाते वक्त युवती कल बह गई और वह बहते हुए 40 कि, मी दूर मुरा नहर तक आ गई होगी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

  • पंजाबः दरगाह में गोलक से पैसे चोरी के मामले में व्यक्ति पर मामला दर्ज

    पंजाबः दरगाह में गोलक से पैसे चोरी के मामले में व्यक्ति पर मामला दर्ज

    संगरूरः भवानीगढ़ के गांव भराज में बाबा पीर की दरगाह से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गोलक में पैसे चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जानकारी देते हुए भराज गांव के पूर्व सरपंच जसवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके गांव में लाला वाले पीर की दरगाह है जहां कोई कमेटी नहीं बनी हुई, जिस कारण नगर की संगत द्वारा महीने बाद गोलक खोल कर पैसे दरगाह की बिल्डिंग में लगा दिए जाते है।

    शिकायतकर्त्ता ने बताया कि गत रात एक तारीख को जब दरगाह की गोलक को खोला गया तो उसमें  से 2 हजार रुपए निकले जबकि पहले करीब 40-50 हजार रुपए निकलते थे। जसवीर सिंह ने बताया कि जब उनकी तरफ से कैमरे चैक किए गए तो पता चला कि मनदीप सिंह निवासी नूरपूरा ने गोलक से पैसे निकाले। शिकायत संबंधित कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने उक्त मनदीप सिंह के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर अगली जांच शुरू कर दी है। 

  • जालंधरः इस मेन चौक के पास गहरे गड्ढे से लोग हो रहे हादसे का शिकार, देखें वीडियो

    जालंधरः इस मेन चौक के पास गहरे गड्ढे से लोग हो रहे हादसे का शिकार, देखें वीडियो

    दुकानदारों का आरोपः प्रशासन से शिकायत के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई

    जालंधर, ENS: शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के प्रयास में भले ही निगम प्रशासन लगा हुआ है, लेकिन शहर की सड़कों में 2-2 फुट गहरे गड्ढे बने हुए है, जिसकी ओर निगम प्रशासन का कोई ध्यान नहीं जा रहा। ऐसा ही एक मामला शास्त्री मार्किट चौक से कमल पैलेस की ओर जाती सड़क पर बने गड्ढे का सामने आया है। जहां कई बार प्रशासन को शिकायत करने के बाद भी प्रशासन कुंभकरण की नींद सोया हुआ है। वहीं आज भी कई लोग इस गहरे गड्ढे में हादसे का शिकार होने से बच गए।

    इस मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार हरीश कुमार ने बताया कि रोजाना तीन से चार लोग घायल हो चुके है। शाम के समय में गड्ढा पानी से भरा होता है। जिसके कारण लोगों को गड्ढे का पता नहीं चल पाता और हादसे का शिकार हो रहे। हरीश ने बताया कि कई बार लोग प्रशासन को शिकायत कर चुके है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं हादसे का शिकार होते-होते बचे जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय से बात की गई तो उसने कहा कि यह गड्ढा कभी ठीक नहीं हो सकता। ऐसे में अब देखना यह है कि क्या प्रशासन कुंभकरण की नींद से जागकर इस गड्ढे को भरने का काम शुरू करवाता है या फिर किसी बड़े हादसे का शिकार होने का इंतजार इसी तरह से करता रहेंगा, यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा।

  • पंजाबः CM मान पर भड़के नवजोत सिद्धू, जाने मामला

    पंजाबः CM मान पर भड़के नवजोत सिद्धू, जाने मामला

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा है। सिद्धू ने पंचायतें भंग करने का फैसला वापस लेने पर भगवंत मान सरकार पर सवाल उठाए हैं। सिद्धू ने ट्वीट में लिखा- सत्ता के लालच में चुनी हुई पंचायतों को तोड़ने का पंजाब सरकार का तानाशाही कदम उल्ट पड़ गया है। सिद्धू ने कहा- भगवंत मान, आपने पंचायतों को सरकार के मोहरे के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन माननीय हाईकोर्ट ने आपके मुंह पर तमाचा मारी है।

    सिद्धू ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि अगर आपमें हिम्मत है तो लोकतांत्रिक तरीके से पंचायत चुनाव की घोषणा करें। यदि आपने सांसद और विधायकों को लोगों द्वारा चुना हैं, तो भारत के संविधान में निहित 73वें और 74वें संशोधन की भावना का अपमान करते हुए सरपंचों को नामजद किया जा रहा है और मोहरे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। चुनाव कराओ और तुम्हारे घृणित तरीके बेकनाब हो जायेंगे। पंचायते ग्रामीणों के प्रति जवाबदेह होनी चाहिए, ना कि उनकों जो उन्हें सत्ता को केंद्रीकरण के लिए नामजद करते हैं।

    अपने ट्वीट में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंचायत संघ के सदस्यों ने मुझे धन्यवाद देने के लिए आज मेरे आवास पर मुलाकात की। मैंने दोहराया कि यह मेरा कर्तव्य था। विपक्ष के रूप में, हमारा कर्तव्य पंचायत से शुरू करके लोकतंत्र के जमीनी स्तर की रक्षा करना है। ये जीत 13000 गांवों और हमारे लोकतांत्रिक ढांचे की जीत है। बता दें कि पंचायतें भंग करने का फैसला वापस लेने के बाद सीएम भगवंत मान विपक्षी पार्टियों के निशाने पर हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग ने भी सीएम मान पर निशाना साधा है। उन्होंने पंचायतों को भंग करने के फैसले को वापस लेने को पंजाब सरकार के चेहरे पर तमाचा बताया। वाड़िंग ने कहा कि लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश की गई लेकिन ऐसा नहीं किया जा सका।

  • जालंधरः पॉश इलाके में अधिकारी के घर को चोरों ने बनाया निशाना

    जालंधरः पॉश इलाके में अधिकारी के घर को चोरों ने बनाया निशाना

    लाखों रुपए और अन्य सामान लेकर चोर फरार

    जालंधर, ENS: शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं बीते दिन जालंधर के पॉश एरिया मॉडल में बड़े अधिकारी के घर से लाखों रूपए की नकदी और कीमती सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त अधिकारी किसी काम के सिलिसले से घर के बाहर गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम देकर घर से लगभग 4.5 लाख रूपए कैश व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। वारदात की सूचना तुरंत पुलिस में दी गई। सूचना मिलते ही थाना नम्बर 6 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त अधिकारी के सुरक्षा कर्मचारी दविन्द्र सिंह के ब्यानों पर थाना नंबर 6 में एफआईआर नंबर 179 दर्ज की गई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਲੁਟੇਰੇ ਮਹਿਲਾ ਤੋਂ 6 ਤੋਲੇ ਗਹਿਣੇ ਲੈ ਕੇ ਹੋਏ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਲੁਟੇਰੇ ਮਹਿਲਾ ਤੋਂ 6 ਤੋਲੇ ਗਹਿਣੇ ਲੈ ਕੇ ਹੋਏ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਦੀਨਾਨਗਰ ‘ਚ ਅਵਾਂਖੀ ਗੇਟ ਦੇ ਕੋਲ ਰਾਯਲ ਪੈਲਸ ਸਥਿਤ ਮੰਦਿਰ ਨੇੜਿਉਂ ਇਕ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ 3 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹਿਪਨੋਟਾਇਜ਼ ਕਰਕੇ ਉਸ ਦੇ ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਉਤਾਰ ਕੇ ਫ਼ਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਵਾਰਦਾਤ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਿਲ 2 ਵਿਅਕਤੀ ਤੇ ਇੱਕ ਮਹਿਲਾ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ‘ਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਏ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੀੜਿਤ ਮਹਿਲਾ ਸ਼ਵੇਤਾ ਮਹਾਜਨ ਵਾਸੀ ਦੀਨਾਨਗਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਦੁਪਹਿਰ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਦੀ ਰਸਮ ਪੱਗੜੀ ਤੇ ਰਾਯਲ ਪੈਲਸ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ ਤਾਂ ਰਾਯਲ ਪੈਲਸ ਦੇ ਬਾਹਰ ਹੀ ਰਸਤੇ ਵਿੱਚ ਹੀ ਇਕ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਸਵਾਰ 2 ਪਗੜੀ ਧਾਰੀ ਵਿਅਕਤੀ ਅਤੇ ਇੱਕ ਮਹਿਲਾ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਅਵਾਜ ਮਾਰ ਕੇ ਸ਼ਿਵ ਮੰਦਰ ਦਾ ਪਤਾ ਪੁੱਛਿਆ।

    ਇਸੇ ਦੌਰਾਨ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਉਸ ਨੂੰ ਹਿਪਨੋਟਾਇਜ਼ ਕਰਕੇ ਪੈਲਸ ਦੇ ਨਜਦੀਕ ਇਕ ਮੰਦਿਰ ਵਿਚ ਲੈ ਜਾ ਕੇ ਉਸ ਦੇ ਹੱਥ ਚ ਪਾਈਆਂ 2 ਸੋਨੇ ਦੀ ਚੂੜੀਆਂ ਅਤੇ 2 ਸੋਨੇ ਦੀਆਂ ਮੁੰਦਰੀਆਂ ਜਿਸਦਾ ਵਜ਼ਨ ਤਕਰੀਬਨ 6 ਤੋਲੇ ਸੀ, ਉਤਾਰ ਕੇ ਕਾਲੇ ਰੰਗ ਦੇ ਪਲਸਰ ਮੋਟਰਸਾਇਕਲਾਂ ਤੇ ਫ਼ਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਜਦ ਥੋੜੀ ਦੇਰ ਬਾਅਦ ਉਸ ਨੂੰ ਹੋਸ਼ ਆਈ ਤਾਂ ਉਸ ਨੇ ਦੇਖਿਆ ਕਿ ਉਹ ਪੈਲਸ ਦੀ ਥਾਂ ਮੰਦਿਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਖੜੀ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਸਾਰੇ ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਗਾਇਬ ਸਨ। ਉਹਨਾਂ ਇਸ ਘਟਨਾ ਸਬੰਧੀ ਪਹਿਲਾ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਬਰਾਂ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਇਸ ਘਟਨਾ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਦਿੱਤੀ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਘਟਨਾ ਵਾਲੀ ਥਾਂ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਮੰਦਿਰ ਤੇ ਉਸਦੇ ਆਸਪਾਸ ਲੱਗੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ‘ਚ ਉਕਤ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਦੀ ਫੁਟੇਜ ਲੈ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਭਾਲ ਸੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ।