Blog

  • नालागढ़ की गौरी शंकर कॉलोनी में कलश यात्रा के साथ ही श्रीमदभागवत शुरू।

    नालागढ़/सचिन बैंसल: नालागढ़ के वार्ड नंबर 2 स्थित गौरी शंकर कॉलोनी में आज श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा शोभा यात्रा गौरीशंकर कॉलोनी से होकर नालागढ़ कालका मार्ग से थाने तथा खंड विकास कार्यालय अधिकारी के कार्य होते हुए शिव मंदिर में पहुंची जहां श्रीमद् भागवत पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। सायं तीन बजे आचार्य श्री कमल कान्त गौतम जी ने अपनी मधुर वाणी से श्री मदभागवत कथा के महात्म्य पर प्रकाश डाला ।

    इस विषय में जानकारी देते हुए समाजसेवी विनोद शर्मा बिंदु ने बताया कि कथा 27 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल 2024 तक चलेगी। 28 मार्च से 2 अप्रैल तक कथा का समय दोपहर बाद 2 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा। 3 अप्रैल 2024 पूर्णाहुति यज्ञ प्रातः 11 बजे शुरू होगा तथा कथा का समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगा। 2 बजे से भंडारे का आयोजन होगा जो कि हरि इच्छा तक चलेगा। इस अवसर पर विनोद शर्मा बिंदु, यादव किशोर गौतम, संदीप शर्मा, नागेश शर्मा, मुकेश राजन, संजय चोपड़ा, विनोद गुप्ता, जोंटी ,पार्वती देवी, रीना शर्मा, ममता, सोनम तथा मनोहर सहित अन्य लोग भी शामिल थे।

  • ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल

    ऊना/ सुशील पंडित: गगरेट के पांवड़ा गांव के पास एक ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भदसाली गांव के रहने वाले बलवीर सिंह पुत्र अच्छर सिंह ने यह हादसा अपनी आंखों से देखा। बलवीर ने गगरेट थाने में दी शिकायत में कहा है कि बुधवार को पांवड़ा गांव के पास बड़ोह की ओर से एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर आया और उसने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर से मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। 
  • हरोली व भदौड़ी में  पागल कुत्ते के काटने से एक व्यक्ति समेत 10 पशु जख्मी 

    बीडीसी सदस्य प्रेम ओजला ने निशुल्क उपचार बारे दिया ज्ञापन 

     ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा के हरोली के हरोली ब भदौड़ी गांव के 10 पशुओं को  पागल कुत्ते ने बहुत बुरी तरह से काट लिया। जिससे एक  व्यक्ति व पशु जख्मी हो गए हैं। इनका निशुल्क उपचार के लिए ज्ञापन दिया गया है। पंचायत समिति सदस्य ब पूर्व पंचायत प्रधान प्रेम सिंह औजला ने बताया कि गांव भदौड़ी के एक व्यक्ति 42 साल के ब 5 भैंस ब 2 गाय और हरोली की 3 गाय को पागल  कुत्ते द्वारा पशुशाला में घुसकर काट लिया। जिस बारे सूचना मिलने पर प्रेम सिंह औजला ने तुरंत पशु चिकित्सा अधिकारी हरोली डॉक्टर निखिल ठाकुर, फार्मासिस्ट हरोली मुकेश धीमान, फार्मासिस्ट भदौड़ी विजय राव को सूचित किया जिसपर पशुओं को पहली खुराक समय रहते दे दी गई।

    पंचायत समिति सदस्य प्रेम सिंह औजला ने पशु चिकित्सालय हरोली को पत्र लिखकर सभी 10 पशुओं को बकाया प्रति पशु 4 डोज के हिसाब से 40 डोज डोज समय पर लगाने की मांग की ताकि लाईलाज बीमारी का समय रहते इलाज हो सके और लोगों के कीमती जानवरों का बचाब हो सके। पशु चिकित्सा अधिकारी हरोली डॉ निखिल ठाकुर ने बताया कि प्रेम सिंह औजला द्वारा सूचित करने के पश्चात् बाकी बची डोज का इंतजाम रात 8 बजे वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी ऊना द्वारा कर दिया गया। डॉ निखिल ठाकुर ने कहा कि ये बीमारी लार से आगे बढ़ती है न कि पशु के दूध से इसलिए समय पर दवाई की खुराक देने से पशु का दूध पीने से कोई नुक्सान नहीं होगा बशर्ते लोगों को समय पर डोज लगवा लेनी चाहिए।

    पंचायत समिति सदस्य ब पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान भदौड़ी प्रेम सिंह औजला ने कहा बाकि कि बची खुराकों को वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ भट्टी ब पशु चिकित्सा अधिकारी हरोली द्वारा उपलब्ध करवाने पर, अब समय पर पशुओं का उपचार हो सकेगा। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य ब पूर्व प्रधान प्रेम सिंह औजला, पशु चिकित्सा अधिकारी हरोली डॉ निखिल ठाकुर, फार्मासिस्ट मुकेश धीमान, विजय राव, प्रिंस चौधरी,  इंद्रजीत सिंह बैंस आदि उपस्थित थे।
  • नशा मुक्त उना अभियान को लेकर उपमंडल अधिकारी बंगाणा ने “ब्लॉक टास्क फोर्स” अधिकारियों के साथ की बैठक 

    “आइ डिसाइड” कैम्पेन से जुड़ेंगेसभी कर्मचारी, छात्र, टीचर, अविभावक  

    हर घर दस्तक अभियान* में निभायेगी आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता अहम रोल”डोर टू डोर” होंगा संवाद -एसडीएम 

    ऊना/ सुशील पंडित: नशा मुक्त ऊना अभियान की मासिक बैठक बंगाणा ब्लॉक में एसडीएम सोनू गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमे पिछले महीने में हुए कार्यों पर बात हुई और आगे क्या कार्य होने है उन पर चर्चा की गई जिसमे हर घर दस्तक अभियान जो बंगाणा ब्लॉक की बाकी 24 पंचायत रह गई है उनमें हर घर दस्तक अभियान शुरू होगा जिसमे हर घर तक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता मिलकर इस अभियान का संदेश और जनता को जागरुक करेगी की अगर नशे से सबंधित कोई समस्या है l

    तो नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नंबर 9418064444 पर कॉल करके नशे से सबंधित कोई को जानकारी ले सकते हैl नशा मुक्त ऊना अभियान द्बारा मेरा फ़ैसला नाम का अभियान चलाया जाएगा जिसमे सभी सरकारी कर्मचारी, प्रिंसीपल, सभी अध्यापक, छात्र और अभिभावक इस अभियान में जुड़ेंगे और नशे के खिलाफ़ एकजुटता का अपना सन्देश वीडियो के माध्यम से जनता तक पहुंचाएंगे।

    इस अवसर पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम अधिकारी सतपाल रणावत, बीएमओ थाना कलां नरेश कुमार, सीडीपीओ रूपेश कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी विवेक कुमार, ब्लाक अधिकारी सुनील दत्त, पंचायत सब इंस्पेक्टर विजय कुमार, केंद्रीय विद्यालय बंगाणा के प्रिंसीपल गिरीश कुमार सभी कालेज और आईटीआई के नोडल अधिकारी आदि मौजूद रहे l
  • इस पार्टी में शामिल हुए बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा, लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, देखें वीडियो

    मुबंईः अभिनेता गोविंदा गुरुवार को शिवसेना में शामिल हो गए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिंदे की पार्टी उन्हें मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है। ऐसा हुआ तो वे शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

    इससे पहले बुधवार को गोविंदा ने शिंदे खेमे के नेता और शिवसेना के पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े से मुलाकात की थी, जिसकी तस्वीर भी सामने आई थी। गोविंदा इससे पहले 2004 में कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। तब उन्होंने भाजपा के राम नाईक को 48,271 वोट से हराया था। वीरवार को सीएम एकनाथ शिंदे ने गोविंदा को पार्टी की सदस्यता दिलाई, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

  • बड़ी खबरः कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को मिली राहत

    नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की याचिका हाईकोर्ट में खारिज हो गई हैष दिल्ली हाईकोर्ट का कहना है कि ये राजनीतिक मामला है, जो न्यायपालिका के दायरे में नहीं आता. इसलिए इसमें न्यायिक दखल की जरूरत नहीं है। हाईकोर्ट ने कहा कि ये मामला कार्यपालिका के अधिकार क्षेत्र में है। हम इसकी न्यायिक समीक्षा नहीं कर सकते। अदालत ने पूछा कि क्या कोई कानूनी बाध्यता है, जिसके तहत केजरीवाल को हिरासत में आने के बाद हटाया जाना जरूरी है। इस पर याचिकाकर्ता ने कहा कि ऐसी स्थिति में राष्ट्रपति या उपराज्यपाल को विचार कर दखल देना चाहिए।

    कोर्ट ने कहा कि ये सब कार्यपालिका के अधिकार क्षेत्र में है। न्यायपालिका के दायरे में नहीं। हम इसकी न्यायिक समीक्षा नहीं कर सकते, उन्हें करने दीजिए। ये राजनीतिक मामला है। आप तय कीजिए, क्या ऑर्डर लेना चाहते हैं? उसमें न्यायिक दखल की जरूरत नहीं है। इस याचिका को खारिज करते हुए हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस मनमोहन ने कहा कि क्या इसमें न्यायिक दखल की जरूरत है? हमने आज के अखबार पढ़े, एलजी सक्सेना इस मामले पर नजर रखे हुए हैं। ये मामला राष्ट्रपति के पास जाएगा। ये राजनीतिक मामला है।

    ये बहुत बहुत मुश्किल होगा लेकिन ये व्यावहारिक दिक्कत है। इस पर एलजी को विचार करना है। राष्ट्रपति को विचार करना है। हम इस पर पारित क्यों करना चाहिए. वे विचार करेंगे। हम राष्ट्रपति शासन नहीं लगा सकते। कोई हाईकोर्ट नहीं लगा सकता। केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए दिल्ली के एक किसान और सामाजिक कार्यकर्ता सुरजीत सिंह यादव ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। यादव ने अपनी याचिका में कहा है कि मुख्यमंत्री वित्तीय घोटाले के आरोपी हैं और उन्हें इस पद पर बने रहने नहीं दिया जाना चाहिए। वहीं दूसरी ओर शराब नीति केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड पर भेजे जाने के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन कोर्ट ने उन्हें कोई राहत नहीं दी। इस मामले पर अब 3 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी। कोर्ट ने 2 अप्रैल तक ED को जवाब दाखिल करने को कहा है। 28 मार्च को केजरीवाल की ED कस्टडी खत्म हो रही है। 

  • पंजाब : पुलिस ने लूट के मामले में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब : तहसील के गांव नूरपुर बेदी में टी प्वाइंट चौक व पुलिस चौकी के पास लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने लूट के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपियों की पहचान जसकरण, जगदीप और जसकरण के तौर पर हुई है। इस संबंध में एसएसपी गुरलीन सिंह खुराना ने बताया कि लूट की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरु कर दी।

    पुलिस ने बताया कि अलग-अलग तथ्यों पर जांच का दायरा बढ़ाते हुए 4 आरोपियों में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जसकरण, जगदीप और जसकरण को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि चौथे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा

  • पंजाबः फिल्मी स्टाइल से 3 गाड़ियों की हुई टक्कर, एक की मौ+त, 6 घायल, देखें वीडियो

    मुक्तसर साहिबः गिद्दड़बाहा में बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां फिल्मी स्टाइल में 3 कारों के आपस में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि घटना में आल्टों कार पलट गई। वहीं हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर होने के चलते उसे बठिंडा के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना में तीनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। उधर, घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गिद्दड़बाहा पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना वीरवार की दोपहर गिद्दड़बाहा-मलोट रोड चौरास्ते पर मार्कफेड प्लांट के निकट हुई है।

    जानकारी के अनुसार रावल सिंह निवासी जिला श्रीगंगानगर अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मालेरकोटला से माथा टेकने के बाद अपनी स्विफ्ट डिजायर कार नंबर एचआर 51बीएल 4988 पर सवार होकर घर वापस जा रहे थे। जब वह गिद्दड़बाहा के मार्कफेड प्लांट के समीप चौरास्ते पर पहुंचे तो उनकी कार को पीछे आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी नंबर पीबी03बीएच 1975 जिसको सुरमनदीप निवासी बुर्ज महिमा चला रहा था, ने टक्कर मार दी। इसके बाद उक्त कार गिद्दड़बाहा की तरफ से आ रही ऑल्टो कार नंबर पीबी30जे 3405 से टकरा गई। ऑल्टो कार सुखपाल सिंह चला रहा था। एक एक कार तीन कारों के आपस में टकराने के उपरांत स्विफ्ट डिजायर कार में सवार रावल सिंह,रविंदर सिंह,सुरिंदर कौर व स्कार्पियो में सवार सुरमनदीप सिंह व काला सिंह तथा ऑल्टो कार में सवार सुखपाल सिंह घायल हो गए।

    घटना की सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई बलविंदर सिंह व सहायक कर्मचारी नवजोत कौर व राहुल मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उधर सिविल अस्पताल में घायलों का उपचार कर रहे डाक्टर धरिंदर गर्ग ने बताया कि घायलों में महिला सुरिंदर कौर की मौत हो चुकी है। जबकि बाकी घायलों को प्राथमिक सेहत सुविधा देने के डाद रावल सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए बठिंडा एम्ज के लिए रेफर कर दिया गया है। उधर एएसआइ गुर इकबाल सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। जिस तरह के तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हादसे में सभी घायलों को उपचार दिया जा रहा है।

  • फगवाड़ा: मामूली बात को लेकर नाबालिग से की मारपीट, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश : गुरु तेग बहादुर नगर में एक नाबालिग से मारपीट का मामला सामने आया है। नाबालिग की माता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वह हिंदू परिवार से संबंध रखती है। वही उसी बिल्डिंग में मुसलमान समुदाय के लोग रह रहे है। पीड़ित लड़की के माता ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसका ऑपरेशन हुआ है। जिस वजह से वह अपने घर में आराम कर रही थी, उनके पड़ोसी शोर शराबा कर रहे थे।

    जब उसकी बेटी ने अपने पड़ोसियों को शोर करने से मना किया तो उनकी ओर से पहले उनके साथ बहस की गई और बाद में इकट्ठे होकर उसकी लड़की के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

  • अर्बन एस्टेट में दिन दहाड़े घर से लाइसेंसी पिस्टल, सोने के जेवर और 35 हजार की नकदी लेकर चोर फरार 

    कपूरथलाः अर्बन एस्टेट में एक कोठी को अज्ञात चोर ने दिनदहाड़े निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर के दीवार फांद कर अंदर घुसने की घटना CCTV में कैद हो गई है। चोर ने एक लाइसेंसी पिस्टल, 35000 नकदी तथा 13 तोले सोने के गहने चोरी कर लिए और फरार हो गया। मिली जानकारी अनुसार, बलविंदर सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी कोठी नंबर 345 अर्बन एस्टेट ने सिटी पुलिस को बताया कि गत दोपहर वह अपनी पत्नी के साथ घर का ताला लगाकर बाजार शॉपिंग करने गया था।

    शाम करीब 7:30 बजे घर लौटा तो देखा कि मुख्यद्वार का लॉक टूटा हुआ था और अंदर कमरों, अलमारी तथा बेड का सारा सामान बिखरा हुआ था। शिकायतकर्ता बलविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि घर में घुसे चोर ने उनका लाइसेंसी पिस्टल 32 बोर, 25 कारतूस, अलमारी में रखे 35000 रुपए और करीब 13 तोले सोने के गहने चोरी हो गए।

    चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल के नजदीक लगे CCTV खंगालने पर पता चला कि एक चोर दीवार फांदकर घर में घुसा। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। चोर की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है।