Blog

  • जालंधर: BSP की महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता

    जालंधर: BSP की महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता

    जालंधर,ENS: बहुजन समाज पार्टी ने महापंचायत करके आम आदमी पार्टी सरकार पर धक्केशाही के आरोप लगाए हैं। महापंचायत में राज्य में नशा बिक्री, बसपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठा। महापंचायत में नेताओं ने साथ ही यह घोषणा की है कि अगली महापंचायत सितंबर महीने में की जाएगी और सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध जारी रहेगा। नकोदर रोड पर गुरु रविदास चौक मार्केट में आयोजित महापंचायत में पंजाब बसपा के प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी विशेष रूप से पहुंचे। महापंचायत का आयोजन बहुजन समाज पार्टी के पंजाब महासचिव एडवोकेट बलविंदर कुमार और समूह टीम ने किया था। इस दौरान मार्च भी निकाला गया और जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया।

    मार्च में सैकड़ों की गिनती में कार्यकर्ता शामिल हुए। बसपा प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि आप सरकार दलित विरोधी है। उन्होंने कहा कि सरकार के दलित मंत्री ही इस समय बदनाम हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री फौज सिहं सरारी, विधायक सरबजीत कौर माणूके, विधायक लाभ सिंह उगौके, विधायक अमोलक सिंह जैतो, अमित रतन कोटफ्त्ता, शीतल अंगुराल, मंत्री लाल चंद कटारुचक्क और विधायक देव मान किसी न किसी आरोप से घिरे हैं। 

    उन्होंने कहा कि आप सरकार के अत्याचार के खिलाफ संघर्ष के लिए गांव-गांव में भर्ती अभियान होगा और टीम खड़ी करेंगे। बसपा विधायक डॉ. नछतर पाल ने कहा कि आप सरकार ने 12 लाख गरीबों के नीले कार्ड खत्म कर दिए हैं। यह जनता से धोखा है। पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप, आरक्षण नीति में भी धोखा किया जा रहा है। कर्मचारियों को आरक्षण के तहत पदोन्नति नहीं मिल रही है तो एससी कमिश्नर को भी कमजोर किया जा रहा है।

    बसपा के प्रदेश इंचार्ज अजीत सिंह भैणी ने कहा कि पंजाब में ओबीसी श्रेणी की आबादी 40 प्रतिशत है। उन्होंने मांग की कि मंडल कमिशन की रिपोर्ट लागू की जाए ताकि ओबीसी वर्ग को उसका हक मिल सके। एडवोकेट बलविंदर कुमार ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार हर उस व्यक्ति को दबाने की कोशिश कर रही है जो सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ बोलता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार बसपा कार्यकर्ताओं को दबा नहीं सकती।

  • जालंधरः इस इलाके में चली गोलियां

    जालंधरः इस इलाके में चली गोलियां

    जालंधर,ENS: महानगर के घां मंडी के नजदीक ईश्वर नगर में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। गोलियां चलने से इलाक़े में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों ने गोली चलने की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित परिवार की ईश्वर नगर निवासी बेबी ने बताया कि उसके बेटे अर्जुन कल्याण में एक साल पहले लड़की के साथ प्रेम विवाह करवाया था और आज उसका जन्मदिन था, इसके चलते उनकी बहू का मामला का मामा कोर्ट सदीक निवासी राजबीर उर्फ नोनू केक कटवाने के लिए उनके घर आया था और उसी दौरान उसने बहसबाजी करनी शुरू कर दी जिसके बाद उसने गोलिसां चला दी।

  • Galaxy Bubble sky lounge में रेड, संचालको पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Galaxy Bubble sky lounge में रेड, संचालको पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Rozana club के संचालको ने माफ़ी मांग बचाई  जान 

    हरियाणा: पंचकुला के नाईट क्लबों में पुलिस की कारवाई लगातार जारी है। पिछले कुछ हफ्तों से वीकेंड पर क्लब संचालको द्वारा की जा रही मनमर्जियो के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने  नकेल कस्ते हुए ठोस कदम भी उठाए है।  जिसके बावजूद नाईट क्लबों  के संचालक अपनी गैर जिम्मेदार  हरकतों से बाज न आते दिखाई दे रहे है। जिसकी ज्वलंत उदाहरण गत रात्रि पंचकूला के 10 सेक्टर मैं देखने को मिली जब पुलिस ने Galaxy Bubble sky lounge में  चल रही लेट नाईट पार्टी में छापा मारकर पार्टी को बंद करवाया। इस पार्टी में 300 से जायदा युवक और युवतिया मौजूद थे। 

    क्लब में रेड के दौरान सीपी सुरिंदर सिंह हेडक्वार्टर , सेक्टर 10 के चौंकी  इंचार्ज जगदीश चंद्र मौजूद थे । पुलिस को क्लब  से 6 हुक्के और भारी मात्रा में शराब और बियर की बोतले भी  मिली।  क्लब के संचालक  और मैनेजर मौके से फरार हो गए । पुलिस ने क्लब के संचालको  के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। 

     पिछले हफ्ते जिन क्लबों में  तेज डीजे आवाज पर  चल रहा था एसीपी सुरिंदर सिंह उन्हें वार्निंग देकर छोड़ दिया था।  लेकिन जब गत रात्रि एसीपी और उनकी टीम ने क्लबो के बहार जा कर देखा तो क्लब संचालक ने  तेज आवाज़ में डी जे चलवाया हुआ था। जिसे देख कर एसीपी ने डीजे बन्द करवाकर सेक्टर 5 के रोजाना क्लब के मालिक और मैनेजर  पर कारवाई करने के आदेश जारी कर दिए। क्लब के संचालको ने भविष्य में ऐसा न करने का हवाला देकर कारवाई से अपनी जान छुड़वाई।

  • दून भाजपा के नए मंडलाध्यक्ष मान सिंह मैहता ने पार्टी को आशाएं

    दून भाजपा के नए मंडलाध्यक्ष मान सिंह मैहता ने पार्टी को आशाएं

    खंडित भाजपा को एक सूत्र में पिरोना होगा एक बडी चुनौती

    पिछले पांच साल से गुटबंदी से त्रस्त है दून में भगवा पार्टी

    बददी/सचिन बैंसल: दून भाजपा मंडल को मिले नए मंडलाध्यक्ष को खंडित पडी हुई भाजपा को एक सूत्र में पिरोना एक चुनौती होगा। दून भाजपा को मंडल एक दशक बाद नया प्रधान मिला है। पिछले पांच साल से दून भाजपा गुटबंदी की ज्वाला से धधकती रही। पुराने मंडल के समय में यहां पर पार्टी दो से तीन धडों में बंटी रही फलस्वरुप निष्ठावान कार्यकर्ता दोराहे पर खडे रहे। अब दून बीजेपी मंडल के नवनिर्वाचित मंडलाध्यक्ष मान सिंह मैहता के लिए एक चुनौती तो बिखरी पडी भाजपा को एकजुट करना है और सबको साथ लेकर चलना एक बडा मिशन होगा। पिछले पांच साल से गुटबंदी व दो धडों में बंटी दून भाजपा इसी कारण से विधानसभा चुनावो में 6699 मतों करारी हार का सामना करना पड़ा था। निष्ठावान, समर्पित व कर्मठ कार्यकर्ताओं का कहना है कि विस में हमारी हार इसलिए हुई क्योंकि पिछले मंडल ने धरातल पर काम करने की बजाय सिर्फ कागजों में संगठन को मजबूत रखा और हकीकत कुछ और ही थी और सिर्फ मीडीया में फोटो जारी कर सुर्खियां बटोरी जाती थी।

    कागजों की नफरी पूरी करने के चक्कर में गलत आंकडे परोसे जाते थे जबकि फील्ड में कुछ था ही नहीं। जो कार्यकर्ता सच व सही बात कहता था उसको या तो किनारे कर दिया जाता था या उसको बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता था। सिर्फ उसी को मंडल में तरजीह दी जाती थी जो कि मुख्यिा के हां में हां मिलाता था और जिनकी पार्टी के प्रति कटटर प्रति विचारधारा भी हो अगर वो जी हजूरी नहीं करता था तो उसके लिए कोई जगह नहीं था। हाईकमान को चाहे पन्ना प्रमुख हो या बूथ अध्यक्ष त्रिदेव पूरा डाटा दिया जाता था लेकिन उनमें से अधिकांश 2022 के चुनावों फेल हो गए और कागजी काम कागज के पन्नों की तरह बिखर गए और 6699 वोटों से करारी हार मिली। इतनी बडी हार पर मंडल के किसी के पदाधिकारी ने तो जिम्मेदारी ली और न ही इस्तीफा दिया। अब एक ईमानदार युवा व समर्पित कार्यकर्ता मान सिंह मैहता के मंडलाध्यक्ष बनने से आम कार्यकर्ता को आस जगी है कि अब पार्टी में सिर्फ चहेतों को नहीं बल्कि सबको समान रुप से काम करने का मौका मिलेगा और काम सिर्फ कागजों में दिखाने के लिए बल्कि धरातल पर होगा ताकि लोकसभा व विस चुनाव में असली परिणाम आ सके। पांच साल की इसी गुटबंदी व कार्यकर्ताओं में अनादर की भावना से तरसेम चौधरी, प्रदीप कुमार, जस्सी, बेअंत सिंह, चंदन सिंह समेत कई निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी छोडकर चले गए जिसका परिणाम विस में भुगतना पड़ा।

  • कपूरथला : आधा किलो हेरोइन और 100 किलो डोडा चूरापोस्त सहित तस्कर गिरफ्तार

    कपूरथला : आधा किलो हेरोइन और 100 किलो डोडा चूरापोस्त सहित तस्कर गिरफ्तार

    एक लाख रुपये ड्रग मनी सहित 4 लग्जरी गाड़ियां बरामद

    कपूरथला : नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगह से आधा किलो हेरोइन, एक लाख रुपये ड्रग मनी, 100 किलो डोडे चूरा पोस्त समेत 10 तस्करों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इन तस्करों से पुलिस ने 4 लग्जरी गाड़ियां भी बरामद की हैं। इनके खिलाफ थाना सिटी फगवाड़ा, थाना ढिलवां, थाना भुलत्थ व थाना सुल्तानपुर लोधी में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। डोडे चूरापोस्त की खेप के साथ पकड़े गए तीनों आरोपी सगे भाई हैं। थाना सिटी फगवाड़ा के एसएचओ अमनदीप नाहर के अनुसार वह पुलिस पार्टी के साथ गीता भवन मंदिर माडल टाउन में मौजूद थे। जब वह गश्त करते हुए कुछ आगे पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कोठी नं-99-बी में से दो नौजवान निकलकर वरना गाड़ी नं. पीबी – 08 सीएच- 5099 में बैठने लगे। उन्होंने बताया कि इनमें से एक नौजवान ने अपने हाथ में काले रंग का लिफाफा और दूसरे नौजवान ने कंधे पर काले रंग का बैग लटका रखा था। पुलिस पार्टी को देखकर दोनों नौजवान एकदम से लिफाफा वहीं फेंककर कोठी के अंदर घुसने लगे। जिन्हें पुलिस की मदद से पीछा करके काबू कर लिया गया। आरोपितों की पहचान तेजवीर उर्फ रिशु वासी माडल टाउन और दूसरे ने अपना नाम रोहित कुमार वासी शहीद भगत सिंह नगर फगवाड़ा के रूप में हुई है।


    वहीं, थाना ढिलवां एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि शनिवार की देर रात को वह पुलिस फोर्स के साथ गश्त व चेकिंग करते हुए स्पेशल नाकाबंदी के संदर्भ में हाईटेक नाका ढिलवां पर पहुंचे। जहां पर एएसआई अजायब सिंह, एएसआई दर्शन सिंह, एएसआई लखबीर सिंह और हवलदार लखविंदर सिंह पहले से मौजूद थे। जब वह नाकाबंदी के दौरान वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तो अमृतसर की तरफ से एक गाड़ी नं. जेके 01 एजे 5602 को रूटीन चेकिंग के लिए रोका तो कार में सवार तीन युवक मौके से भागने लगे। इस पर पुलिस ने इन्हें पीछा कर दबोच लिया। इनसे पहचान जिबरान मलिक, शाहरुख कुरैशी निवासी श्रीनगर हाल वासी मोहाली और तीसरे ने अपना नाम मोहम्मद आरिफ वासी मोहाली के रूप में हुइ है। जब इनकी गाड़ी की तलाशी ली गई तो इनके पास से 255 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    थाना भुलत्थ के एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस फोर्स के साथ गश्त-नाकाबंदी के लिए बेईं पुल भुलत्थ पर मौजूद थे और वाहनों की जांच कर रहे थे कि नडाला की ओर से एक सफेद रंग की एक्सयूवी नं- पीबी 46 जैड 6600 आई। जिसे रुकने का इशारा किया गया तो चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर गाड़ी पीछे को मोड़ने की कोशिश की तो गाड़ी अचानक बंद हो गई। सुरजीत सिंह ने बताया कि इस पर साथी पुलिस कर्मचारियों की मदद से कार में सवार दो युवकों को दबोच लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम गुरप्रीत सिंह वासी जंडियाला अमृतसर और कुलदीप सिंह वासी तख्तूचक्क तरनतारन बताया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 28 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।सीआईए स्टाफ कपूरथला के SI लाभ सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ अड्डा डडविंडी पर मौजूद थे कि मुखबिर ने इतलाह दी कि मंगा सिंह, निशान सिंह और जोगा सिंह वासी लाटियांवाल तीनों भाई हैं और बड़े स्तर पर डोडे चूरापोस्त का धंधा करते हैं। आज भी वह अपनी इनोवा गाड़ी नं. पीबी 08 डब्लयु 7527 में सवार होकर डोडे चूरा पोस्त ग्राहकों को बेचने के लिए जा रहे हैं। यदि इनके घर पर अभी रेड की जाएं तो इन्हें डोडे की खेप के साथ पकड़ा जा सकता है।  उन्होंने बताया कि इस सूचना पर पुलिस ने जब इनके घर पर रेड की तो तीनों अपनी इनोवा गाड़ी में सवार होकर भागने लगे तो पुलिस ने तुरंत इन्हें काबू कर लिया। इनकी गाड़ी की तलाशी लेने पर पांच बोरों में 100 किलो डोडे चूरापोस्त और इलेक्ट्रानिक कंडा बरामद हुआ। इन सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज करके चारो लग्जरी गाड़ियां जब्त कर ली हैं।

  • 15% तक प्रॉपर्टी के दामों में हुई बढ़ोतरी 

    15% तक प्रॉपर्टी के दामों में हुई बढ़ोतरी 

    नई दिल्ली : देश में आवास की कीमत लगातार बढ़ रही है। पिछले साल से तुलना करके देखा जाए तो मकानों के दाम में औसतन 8 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है, जबकि देश के टॉप-8 शहरों में से कुछ जगह इनकी कीमत अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है। यानी अब मकान खरीदना आम आदमी के लिए पहले से मुश्किल ही होता जा रहा है।

    मकानों के दाम बढ़ने को लेकर ये अध्ययन रियल एस्टेट डेवलपर्स के संगठन क्रेडाई ने कॉलियर्स लाइसेस फोरस के साथ मिलकर किया है। इस अध्ययन की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। साल 2023 की अप्रैल-जून तिमाही में पिछले साल के मुकाबले मकानों के दाम सबसे ज्यादा कोलकाता में बढ़े हैं। यहां आवास की कीमत में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ये देश के आठ टॉप शहरों में सबसे अधिक है। इसके बाद लिस्ट में दूसरा नंबर दिल्ली-एनसीआर रीजन का है। यहां प्रॉपर्टी की कीमतें सालभर में 14 प्रतिात बढ़ी हैं, जबकि हैदराबाद में कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला 13 प्रतिशत का रहा है। इसके अलावा पुणे में ये बढ़ोतरी 11 प्रतिशत और अहमदाबाद-बेंगलुरू में 10 प्रतिशत की रही है, जबकि चेन्नई में कीमतें मात्र 6 प्रतिशत ही बढ़ी हैं।

    वहीं दूसरी ओर देश की सबसे महंगी सिटी मुंबई में यूं तो प्रॉपर्टी के रेट काफी ऊंचे हैं। लेकिन देश के टॉप-8 सिटी में ये इकलौता ऐसा शहर है जहां सालभर में प्रॉपर्टी के दाम कम हुए होंगे। मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन में प्रॉपर्टी की कीमतों में बीते साल के मुकाबले 3 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। देश के सबसे महंगे इलाकों में से एक कुछ मुंबई में ही हैं। इसमें साउथ बॉम्बे के साथ-साथ ब्रांदा और कुर्ला भी शामिल हैं।

  • सांप के काटने से 20 वर्षीय युवक की मौत

    सांप के काटने से 20 वर्षीय युवक की मौत

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आते गांव अंबे दा बेहड़ा निवासी 20 वर्षीय युवक की सर्पदंश के कारण मौत हो गई।मृतक की पहचान रवि कुमार पुत्र देशराज निवासी अंबे दा बेहड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि कुमार घर के पास ही काम रहा था कि जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के काटे जाने का पता चलते ही परिजन पीड़ित युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के कारण उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही रवि कुमार ने दम तोड़ दिया। 
    वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
  • होशियारपुर : कल पौंग बांध से छोड़ा जाएगा 50 हजार क्यूसेक पानी, इन इलाकों में अलर्ट जारी

    होशियारपुर : कल पौंग बांध से छोड़ा जाएगा 50 हजार क्यूसेक पानी, इन इलाकों में अलर्ट जारी

    होशियारपुर : हिमाचल में हो रही भारी वर्षा के मद्देनजर पौंग बांध की महाराणा प्रताप सागर झील में पानी की आवक में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सीनियर डिजाइन इंजीनियर वाटर रेगुलेशन सेल बीबीएमबी तलवाड़ा टाउनशिप के कार्यालय के अनुसार पानी की अधिक आमद के मद्देनजर सोमवार को सुबह पानी छोड़ने का कार्यक्रम जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को तीन चरणों में 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। सुबह आठ बजे बांध की टरबाइनों और स्पिल वे के गेटों से 25,000 क्यूसेक, 10 बजे 40,000 क्यूसेक और 12 बजे तक 50,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। इसको लेकर संबंधित विभागों और निचले इलाकों को अलर्ट कर दिया गया है।


    रविवार को 10 बजे बांध में 1383.50 फीट जलस्तर है और 194878 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। जबकि तीन दिन पहले बांध में 1373.08 फीट जलस्तर था। इस तरह तीन दिन में 8.72 फुट जलस्तर में वृद्धि हुई है। वहीं, बीबीएमबी एंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने भी बांध से डिस्चार्ज घटाने और बांध में पानी भरने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा बांध को पूरा भरना राष्ट्र हित में है। यदि बांध लबालब भरा होगा तो अगले साल तक पंजाब, हिमाचल तथा राजस्थान के लिए सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध रहेगा। नतीजतन खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि होगी और बिजली उत्पादन में वृद्धि भी दर्ज होगी।

  • प्रदेश में लगी इंडस्ट्री को तबाह करने पर तुली कांग्रेस सरकार जीतेंगे चारों लोकसभा सीटें: बलवीर

    प्रदेश में लगी इंडस्ट्री को तबाह करने पर तुली कांग्रेस सरकार जीतेंगे चारों लोकसभा सीटें: बलवीर

    ऊना/सुशील पंडित: जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने कहा कि हम आने वाले लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बनी कांग्रेस सरकार यहां के औद्योगिक घरानों को तबाह करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ज्यादातर उद्योग अब हिमाचल से पलायन करने के मूड में दिख रहे हैं। 10 गारंटियों के बल पर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने अभी तक एक भी गारंटी को पूरा नहीं किया है। उल्टा जनता पर राजस्व कर बढ़ाकर बोझ डाल दिया। बलवीर चौधरी ने कहा कि राजस्व करो में बेतहाशा वृद्धि करके कांग्रेस ने सरकार ने अपनी जनविरोधी मंशा को जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि ₹5 का स्टांप पेपर अब ₹20 में मिलने लगा है। इसी प्रकार सेल डीड और इंतकाल की फीस ₹11000 कर दी गई है विरासत इंतकाल अढाई सौ रुपए कर दिया गया है। गिफ्ट डीड की फीस ₹12000 कर दी गई है। इससे पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष ने पांचों मंडलों के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया तथा विधिवत तौर पर उन्हें मंडल अध्यक्ष का पदभार सौंपा।

  • हरपाल सिंह गिल को दोबारा से मंडल अध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    हरपाल सिंह गिल को दोबारा से मंडल अध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक फेरबदल के तहत ऊना सदर मंडल में हरपाल सिंह गिल को दोबारा से मंडल अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में केवल मात्र सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने जीत दर्ज की थी। हरपाल सिंह गिल की कार्यकर्ताओं में मजबूत पकड़ और हर वर्ग के साथ बेहतर सामंजस्य को देखते हुए संगठन ने एक बार फिर उन्हें मंडल में पार्टी की कमान सौंपने का फैसला लिया। वहीं दूसरी तरफ हरपाल सिंह गिल ने पार्टी हाईकमान द्वारा उन पर एक बार फिर भरोसा जताए जाने के लिए आभार जताया। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती सहित जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी का अपनी नियुक्ति के लिए आभार जताया। हरपाल गिल ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व पार्टी को एक बार फिर संगठित किया जाएगा। केंद्र में भाजपा को फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के महायज्ञ में विधानसभा क्षेत्र से भारी लीड का योगदान दिया जाएगा।