Blog
-
वशिष्ठ पब्लिक स्कूल में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में भंडारे का आयोजन
ऊना/सुशील पंडित:वशिष्ठ पब्लिक स्कूल में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में भंडारे का आयोजन किया गया। इस समारोह की शुरुआत स्कूल के निदेशक श्री अनुज वशिष्ठ जी ने ज्योति जगा कर और कंजक पूजन से की। इसके उपरांत श्री राम लाल को हलवा पूरी का भोग लगाया। स्कूल को राम की नगरी अयोध्या की तरह सजाया गया। इस मंदिर में रामलला की नवीनतम मूर्ति के प्रारूप के दर्शन करके लगभग 1800 बच्चों ने आशीर्वाद प्राप्त किया और हलवा पूरी का प्रसाद ग्रहण किया ।बच्चों ने भगवा झंडे लहराकर जय श्री राम के नारों का उद्घोष किया ,जिससे पूरे स्कूल का वातावरण राममय हो गया। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल जी ने बच्चों को बताया कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और परिवर्तनकारी घटना है।स्कूल के मैनेजिंग कमेटी के सदस्य श्री राज वशिष्ठ,श्री रमेश वशिष्ठ तथा श्री अनुज वशिष्ठ जी ने राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में सभी बच्चों, अभिभावकों अध्यापकों तथा ऊना वासियों को बधाई दी। -
पंजाबः एक्शन में कांग्रेस, अब पूर्व जिला अध्यक्ष को नोटिस जारी, देखें वीडियो
संगरूरः पंजाब में कांग्रेस अंतरकलह को लेकर अब एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। आज सुबह ही कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने पार्टी से अलग चलने वाले नेताओं को सख्त चेतावनी दे दी थी। वहीं इस बयान के बाद कांग्रेस ने परनीत कौर को निलंबित कर दिया है। इस मामले के कुछ देर बाद कांग्रेस प्रधान ने मोगा से मालिवका सूद की शिकायत पर पूर्व जिला अध्यक्ष महेश इंदर को नोटिस जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि पूर्व जिला अध्यक्ष के खिलाफ पहले भी काफी बार शिकायते आई थी। इस दौरान पार्टी को उनके खिलाफ़ सबूत भी दिए गए थे। मालविका सूद का कहना हैकि मोगा रैली को लेकर उनको वहां का कोई भी इन्विटेशन नहीं मिला और ना ही उनको वहां पूछा गया। जिसके चलते पार्टी ने पूर्व जिला अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
वहीं राजा वड़िंग ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर प्रोग्राम को मोदी ने राजनीतिक प्रोग्राम बना दिया। उन्होंने कहा कि राम जी तो सभी के हैं लेकिन असम में राहुल गांधी मंदिर में नहीं जाने दिया गया। राजा वड़िंग ने कहा कि उनको मंदिर जाने से रोका गया। राजा वड़िंग ने कहा कि राम मंदिर बनाने का फैसला भाजपा सरकार का नहीं है। उन्होंने कहा कि यह फैसला सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया था। राजा वड़िंग ने कहा किकिसी समय राजीव गांधी ने इसी राम मंदिर के दरवाजे खुलवाए थे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की फैसले को भाजपा सरकार ने राजनीतिक प्रोग्राम बना दिया।
वहीं उन्होंने भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि कौन लोकसभा के चुनाव लड़ेगा या कौन चुनाव नहीं लड़ेगा यह फैसला पार्टी हाईकमान का है। उन्होंने कहा कि जिसका नाम आएगा सब उसकी सपोर्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर हर जिला हर इलाके में हमारी तरफ से पार्टी वर्कों से मीटिंग की जा रही है। लोगों से मिला जा रहा है ताकि लोगों को जो भी दिक्कत सामने आती है उसका समाधान निकाला जाए। वहीं उन्होंने नवजोत सिद्धू को लेकर कहा कि अगर आज के समय में कोई भी कांग्रेस पार्टी का वर्कर या लीडर कांग्रेस पार्टी के कानून से बाहर जाकर कोई मीटिंग या रैली करता है तो उसके खिलाफ पार्टी हाईकमान की तरफ से एक्शन लिया जाएगा।
-
पंजाब : ट्रैवल एजेंट ने की लाखों रुपयों की ठगी, देखें वीडियो
लुधियाना : पंजाब में फर्जी एजेंटों द्वारा ठगी का सिलसिला लगातार जारी है। एक और एजेंट ने लोगों से लाखों रुपए ठगने का मामला सामने आया है। तमाम आधिकारिक दावों के बावजूद फर्जी ट्रैवल एजेंट भोले-भाले लोगों को ठगने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में एक और नया मामला सामने आया है। जहां एक ट्रैवल एजेंट ने विदेश भेजने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये ठगे और बाद में उन्हें फर्जी वीजा और टिकट भी दे दिए। ट्रैवल एजेंट के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर सात पहुंचे पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने विदेश जाने के लिए एजेंट को पैसे दिए थे। जगराओं में रहने वाले गुर बख्शीश सिंह ने बताया कि उन्होंने दुबई जाने के लिए एक ट्रैवल एजेंट को पैसे दिए थे।
जिसके बाद ट्रैवल एजेंट ने उन्हें वीजा और टिकट दिया था, लेकिन वे नकली निकले। इसी तरह फिलौर के अपरा के पास एक गांव के एक युवक और उसके दोस्तों को भी एजेंट ने धोखाधड़ी की। जिन्होंने एजेंट को तीन-तीन लाख रुपये दिए थे, लेकिन उन्हें फर्जी वीजा दे दिया गया। पीड़ितों ने न्याय की गुहार लगाई है। थानेदार ने इस मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया और कहा कि वे रिपोर्ट पुलिस आयुक्त कार्यालय को भेजेंगे और संबंधित शाखा मामले की जांच करेगी।
-

कृषि मंत्री चंद्र कुमार करेंगे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता
मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे समारोह के मुख्य आकर्षण केंद्र
ऊना/सुशील पंडित :जिला स्तरीय गणतंत्रत दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में बडे़ हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसकी अध्यक्षता कृषि मंत्री चंद्र कुमार करेंगे।उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि कृषि मंत्री चंद्र कुमार 26 जनवरी को समारोह में शामिल होने से पूर्व प्रातः 10.45 मिनट पर शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे, जिसके पश्चात उनके द्वारा समारोह स्थल पर 11.02 मिनट पर ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड का निरीक्षण करने के उपरांत 11.10 बजे मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री 11.30 से 11.45 बजे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि 11.45 से 12.30 बजे के मध्य सांस्कृतिक कार्यक्रयम आयोजित होंगे तथा 12.30 से 1.15 बजे पारितोषिक वितरित किए जाएंगे। उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया है कि जिला स्तरीय गंणतत्र दिवस की शोभा बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में समारोह स्थल पर पहुंचे।
-
पंजाबः लतीफपुरा की तरह इस जगह सैंकड़ों अवैध कब्जों को गिराने के लगे नोटिस, लोगों में रोष, देखें वीडियो
कोटकपूराः जालंधर के लतीफपुरा की तरह कोटकपूरा के प्रेम नगर में लकड़ के कंडे पर बने छप्पड़ में भर्ती डालकर कई सालों से लोग घर बनाकर रह रहे है। अब इन्हें हटाने के लिए प्रशासन की ओर से कई कोशिशें की जा रही है। कहा जा रहा है कि कुछ मकान गिरा भी दिए गए है। वहीं प्रशासन के मुताबिक, ऐसे सैकड़ों अतिक्रमण हैं, जिन पर मकान और कुछ दुकानें बनी हुई हैं। कई कब्जाधारियों को छोड़ककर कुछ गिनती के घरों की दीवारों पर प्रशासन द्वारा मकान तोड़ने के नोटिस लगाए गए थे। इसी बात को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है।
उन नोटिसों को लेकर आज ये कब्जाधारी एसडीएम और तहसीलदार से मिले। इन कब्जाधारियों का आरोप है कि कल हमारे घरों के सामने ही नोटिस क्यों लगाए गए हैं, जबकि दूसरे घरों को क्यों छोड़ा जा रहा है। वहीं कब्जाधारियों की बात सुनकर एसडीएम मैडम वीरपाल कौर ने उन्हें आश्वासन दिया कि इन कुछ मकानों पर नोटिस क्यों लगाए गए हैं, इस बारे में तहसीलदार से बात की जाएगी। वहीं कब्जाधारियों ने कहा कि अगर हमारे साथ अन्याय होगा तो हम अगला संघर्ष लड़ने को तैयार हैं।
बता देंकि ऐसा ही एक मामला जालंधर के लतीफपुरा में हुआ था। जहां कई घरों पर प्रशासन द्वारा कोर्ट के आदेशों के बाद कार्रवाई की गई थी। इस दौरान लतीफपुरा के लोग बेघर हो गए थे। जिसको लेकर वह कई दिनों तक सड़कों पर प्रदर्शन करते रहे। इस मामले को लेकर विपक्ष पार्टियों में भी रोष पाया गया था।
-
स्कूलों में होने लगी नशे के ख़िलाफ़ आवाज बुलंद- बलबीर कुमार
ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय माध्यमिक विद्यालय ककराणा में नशा मुक्त ऊना अभियान के द्वारा स्कूल इंटरवेशन के माध्यम से बच्चों को मानसिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है यह जानकारी देते हुए स्कूल इंचार्ज ने बताया कि विद्यार्थियों को नशे से दूरी बनाने के लिए अलग अलग तरह से एक्टिविटी करवाई जा रही है आज नशा मुक्त ऊना अभियान की टीम के द्बारा विद्यार्थियों को जोखिम और जोखिम में से बचने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई व छात्रों के साथ बातचीत करते हुए नशे के जोखिम में से कैसे बचा जा सकता है वार्तालाप किया और जाना की छात्रों को अपने भविष्य के बारे में पर्याप्त जानकारी मिल रही है नशा मुक्त ऊना अभियान की टीम के द्वारा स्कूल में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया व साइंटिफिक तौर पर नशे व सिंथेटिक नशे हमारे शरीर पर किस तरह से बुरा प्रभाव डालते हैं यह सब जानकारियां विस्तृत तौर पर दी गईं l इसके साथ ही नशा मुक्ति ऊना अभियान का हेल्पलाइन नंबर 94180 64444 की भी जानकारी वहां दी गई जिसमें नशे से जुड़ी हुई किसी भी समस्या का समाधान उसे पर कॉल करने पर मिलता है। इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान की टीम की तरफ से बंगाणा ब्लॉक के समन्वयक सतपाल रणावत ,स्कूल के अध्यापक, स्कूल के कर्मचारी और स्थानीय बुद्धिजीवी मौजूद रहे l
-
पंजाबः मां-बेटी की ट्रेन की चपेट में आने से मौ’त के मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो
मोगा : बीते दिन एक महिला ने अपने बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली थी। जिसकी पहचान को लेकर दोनों के शव मोगा के सरकारी अस्पताल में रखवा दिए गए थे। आज मामले में नया मोड उसे समय आया जब मृतक लड़की के परिवारिक मेंबर रेलवे पुलिस के पास पहुंचे तो मृतक महिला की पहचान सुखविंदर कौर बब्बू (31) पत्नी विनोद कुमार वर्मा, बच्चे की उम्र 3महिने निवासी मोगा की तौर पर हुई है। मृतक सुखविंदर कौर के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी बेटी की शादी 11 महीने पहले मोगा वासी विनोद वर्मा के साथ हुई थी जो शुरू में हमें बताया गया था कि अमेरिकन सिटीजन है। लेकिन शादी के बाद वह यही मेरी बेटी के साथ रह रहा था और कोई काम भी नहीं करता था। शादी के शुरुआती 2 महीने तक सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन इसके बाद मेरी बेटी को तंग परेशान करना शुरू कर दिया।
इसी बीच मेरी बेटी के डिलीवरी के लिए सारा खर्च मैंने ही किया। बेटी ने कल मुझको आखरी बार फोन कर बताया था के पापा मैं बहुत दुखी हूं मुझे बहुत तंग परेशान किया जा रहा है। मगर मैंने यह नहीं सोचा था कि मेरी बेटी अपने 3 महीने के बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर लेगी। जीआरपी के थाना प्रभारी जीवन सिंह ने बताया के बीते दिन एक महिला ने अपने बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली थी। उसको बचाने गए एक व्यक्ति भी घायल हो गया था। मृतक सुखविंदर कौर पिता के बयानों को दर्ज कर लिया है जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जो व्यक्ति महिला को बचाने गया था वह अभी जेरे इलाज है और उसे गंभीर चोटें आई हैं।
-
ਪੰਜਾਬ: ਵਾਲਮੀਕੀ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਸਾਂਸਦ ਸਿਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦਾ ਫੂਕਿਆ ਪੁਤਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸੰਗਰੂਰ ਤੋਂ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਿਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਅੰਬੇਦਕਰ ਦੀ ਪ੍ਰੀਤਮਾ ਸਾਹਮਣੇ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਹਤੇ ਹੀ ਸਿਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਸਾੜਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵਾਲਮੀਕੀ ਸੁਧਾਰ ਟਰਸਟ ਵੱਲੋਂ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੋ ਇਹ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਉਹ ਸਿਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀਆਂ ਕੁਝ ਬਿਆਨਾਂ ਕਰਕੇ ਸਾੜਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ 26 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਬਲੈਕ ਡੇ ਮਨਾਉਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਸਿੱਧੂ ਮੂਸੇਵਾਲਾ ਅਤੇ ਦੀਪ ਸਿੱਧੂ ਦੇ ਕਤਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਆਪਣੀ ਜਿੱਤ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਲਾਸ਼ਾਂ ਤੇ ਖੜਾ ਕਰ ਸਕਦਾ ਹੈ।
ਉਹ 1984 ਵਿੱਚ ਕਿੰਨਾ ਕੁ ਕਾਤਲ ਸਾਬਤ ਹੋਇਆ ਹੋਵੇਗਾ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਇਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਸਿਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀ ਮੈਂਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਸ਼ਿਪ ਰੱਦ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਨੂੰ ਕਦੀ ਵੀ ਚੋਣ ਨਾ ਲੜਨ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਸਿਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦਾ 26 ਜਨਵਰੀ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਕੋਈ ਵੀ ਪੋਸਟਰ ਲਗਾਉਂਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਇਸ ਦਾ ਖਮਿਆਜਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਭੁਗਤਨਾ ਭਾਵੇਗਾ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਸਿਰਫ ਦੋਗਲੀ ਰਾਜਨੀਤੀ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਹੋਰ ਕੁਝ ਨਹੀਂ। ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅੱਗ ਲਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ।
-
पंजाबः कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर की पत्नी परनीत कौर के खिलाफ लिया एक्शन
पटियालाः पंजाब में कांग्रेस ने चुनावों से पहले नेताओं के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। वहीं इसी के चलते कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर के खिलाफ एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी ने परनीत कौर को पार्टी से निलंबित कर दिया है। यह जानकारी पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने दी है।
बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग नेताओं पर भड़कते हुए नजर आए। दरअसल, मोगा रैली के बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू बाघापुराना में अगली रैली निकालने जा रहे हैं। इसके चलते राजा वड़िंग ने नवजोत सिद्धू का बिना नाम लिए उन्हें चेतावनी दी है।
अलग रैली पर भड़के हुए पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि जो गलती कर रहा है उसे पार्टी से निकालकर बाहर मारेगे। पार्टी में खराबी करने वालों को नोटिस नहीं दिया जाएगा बल्कि बाहर निकालेंगे। कांग्रेस पार्टी से बड़ा कोई नहीं है। पार्टी विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निजी विचार रखने हैं तो पार्टी से अलग होकर रखें। इस दौरान राजा वड़िंग ने कहा कि इस बार कोई नोटिस नहीं सीधा बाहर निकाला जाएगा।
-
राम मंदिर की आरती को लेकर आदेश हुए जारी
नई दिल्ली : अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। गर्भगृह में रामलला की 51 इंच की मूर्ति स्थापित की गई है। अब आज से राम मंदिर भक्तों के लिए खुल जाएगा। हर दिन डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसलिए रामलला के दर्शन के लिए हर श्रद्धालु को 15 से 20 सेकेंड का ही समय मिलेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक मंदिर को दर्शन के लिए सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक दर्शन हो सकेंगे। हालांकि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का कहना है कि अगर ज्यादा श्रद्धालु आएंगे, तो मंदिर 18 घंटे तक खोला जाएगा।
सुबह-दोपहर-शाम होगी आरती, पहले से करानी होगी बुकिंगश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट के मुताबिक, रामलला की दिन में 3 बार आरती होगी। पहली आरती सुबह साढ़े 6 बजे, दूसरी दोपहर 12 बजे और तीसरी शाम को साढ़े 7 बजे होगी। सुबह की आरती में शामिल होने के लिए पहले से बुकिंग करानी पड़ेगी। जबकि शाम की आरती के लिए उसी दिन भी बुकिंग हो सकती है।
इसके अलावा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट से भी पास लिया जा सकता है। आरती पास सेक्शन के मैनेजर ध्रुवेश मिश्रा ने कहा था कि पास फ्री में जारी किया जाएगा। हालांकि एक बार की आरती के लिए 30 लोगों को ही पास दिया जाएगा। बाद में इस संख्या को और भी बढ़ाया जा सकता है। आरती में शामिल होने के लिए पास जारी किए जाएंगे, जो श्रीराम जन्मभूमि के कैंप ऑफिस से मिलेंगे। आरती शुरू होने से आधे घंटे पहले तक पास मिलेगा। पास लेने के लिए अपना सरकारी आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस साथ लाना होगा।