Blog

  • पंजाब से बड़ी खबर: मूसेवाला कत्ल केस में जेल में बंद 2 गैंगस्टरों की मौत

    पंजाब से बड़ी खबर: मूसेवाला कत्ल केस में जेल में बंद 2 गैंगस्टरों की मौत

    तरनतारन: सिद्धू मूसेवाला कत्ल कांड में शामिल गैंगस्टरों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक गोइंदवाल जेल में बंद मंदीप रैय्या तूफान का मर्डर कर दिया गया है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार जेल के बीच में भिड़े दो गुटों की लड़ाई दौरान उक्त गैंगस्टर की हत्या हो गई है। वहीं खबर मिली है कि इस भिड़ंत के दौरान मंदीप तूफान के साथ-साथ एक अन्य गैंगस्टर मनमोहन मोहना की भी मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य गैंगस्टर गंभीर जख्मी बताया जा रहा है।

  • पत्नी की याद में बनवाया 7 करोड़ का मंदिर

    पत्नी की याद में बनवाया 7 करोड़ का मंदिर

    ओडिशा: मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज़ की याद में ताजमहल बनवाकर दुनियाभर में मोहब्बत की एक अनूठी मिसाल पेश की है। अपनी पत्नी की इच्छा या उसकी स्मृति के लिए हद से गुजर जाने के उदाहरण यदा-कदा ही मिलते हैं। और ऐसा ही एक उदाहरण सामने आया है ओडिशा से, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए 7 करोड़ रूपये खर्च करके मंदिर बनावाया है।

    जाजपुर जिले के चिकना गांव में रहने वाले खेत्रावासी लेनका नाम के व्यक्ति एक उद्योगपति हैं। उड़ीसा टीवी के हवाले से मिली खबर के मुताबिक वो अपनी पत्नी बैजयंती और परिवार के साथ हैदराबाद में रहते हैं। उनकी पत्नी संतोषी माता की अनन्य भक्त हैं और वो हमेशा से अपने गांव में उनका एक मंदिर बनवाना चाहती थीं। पति ने उन्हें वचन दिया था कि वो इस इच्छा को जरूर पूरा करेंगे और इसी के चलते उन्होने 2008 में इस मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया। अब करीब चौदह साल बाद ये मंदिर बनकर तैयार है।

    मंदिर की वास्तुकला दक्षिण भारतीय शैली में है और यहां मुख्य रूप से देवी संतोषी की प्रतिमा स्थापित है। इसी के साथ गणेश, शिव, हनुमान और नवग्रह देवी देवताओं की प्रतिमाएं भी हैं। अपना इच्छा पूरी होने के बाद बैजयंती बेहद प्रसन्न है। उनका कहना है कि ये सपना भले उनका था लेकिन इस मंदिर के बनने से गांव और आसपास के अनेक श्रद्धालु खुशी से सराबोर हैं। इस बेहद सुंदर और विशाल मंदिर में अब लोग दूर दूर से दर्शन और पूजा करने आएंगे और ईश्वर का आशीष प्राप्त करेंगे। अपने गांव में एक सुंदर मंदिर बनाने का स्वप्न साकार होने से खुश बैजयंती ने कहा है कि ये मंदिर सभी श्रद्धालुओं को समर्पित है।

  • जालंधर: इंडस्ट्री एरिया स्थित फैक्ट्री में लगी भयानक आग

    जालंधर: इंडस्ट्री एरिया स्थित फैक्ट्री में लगी भयानक आग

    जालंधर : इंडस्ट्री एरिया में रबड़ फैक्ट्री में भयानक आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।  आग इतनी भयानक थी कि मौके पर दमकल विभाग की करीब 7 गाडियां पहुंच कर आग बुझाने के प्रयास कर रही हैं। बताया जा रहा है कि यह आग कृष्णा स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में लगी है। फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। मौके पर पहुंची थाना 8 की पुलिस भी आग बुझाने के प्रयासों में लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में ज्वलनशील पदार्थों समेत रबड़ तक आग पहुंचने के बाद आग फैल गई।

  • मैच दौरान क्रिकेट खिलाड़ी की मौत

    मैच दौरान क्रिकेट खिलाड़ी की मौत

    अहमदाबाद : राज्य के माल और सेवा कर (एसजीएसटी) विभाग के 34 वर्षीय वरिष्ठ क्लर्क वसंत राठौड़ को क्रिकेट खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राठौड़ अहमदाबाद के भदज में डेंटल कॉलेज में क्रिकेट खेल रहे थे।खेलते समय उनको हार्ट अटैक आया था। सूत्रों के अनुसार, गुजरात में 10 दिन से भी कम समय में यह तीसरी ऐसी घटना है। एसजीएसटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘मैच के दौरान राठौड़ की टीम क्षेत्ररक्षण कर रहे थी। जब वह गेंदबाजी कर रहे थे तो ठीक थे। राठौड़ को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वे जमीन पर गिर पड़े। उनके साथी खिलाड़ियों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भिजवाया। 

    राठौड़ को उसी डेंटल कॉलेज में दाखिल करवाया गया जहां मैच हो रहा था। धीरे-धीरे उनका ऑक्सीजन लेवल कम होता गया। नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें सोला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर जब इलाज कर रहे थे तो क्रिकेटर की मौत हो गई। राठौड़ वस्त्रापुर के रहने वाले थे। वो अहमदाबाद में एसजीएसटी मुख्यालय में कार्यरत थे। दो अलग-अलग घटनाओं में सप्ताह पहले राजकोट के 27 साल के प्रशांत भारोलिया और सूरत के 31 साल जिग्नेश चौहान की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई थी।

    दोनों खिलाड़ियों को क्रिकेट खेलने के दौरान सीने में दर्द हुआ था। जब उनका इलाज चल रहा था तो उनकी मौत हो गई। कार्डियोलॉजिस्ट कहते हैं कि युवाओं में कार्डियक अरेस्ट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने बताया, ‘ हार्ट अटैक का कारण रेगुलर स्मोकिंग, हाइपरटेंशन और डायबिटीज है। लाइफ स्टाइल सही नहीं होने के कारण भी ये मामले बढ़े रहे हैं।

  • जमीन विवाद में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    जमीन विवाद में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    नई दिल्ली: नोएडा के गांव गढ़ी शहदरा में रविवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में जमीनी विवाद को लेकर चाचा-भतीजे आमने-सामने आ गए और इस दौरान फायरिंग के साथ-साथ लाठी-डंडे भी चले। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कई राउंड फायरिंग की आवाज सुनी जा सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अब तक एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। साथ ही अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी टीम गठित की गई है।

    मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि यह सारा मामला ज़मीनी विवाद को लेकर हुआ है। एक पक्ष से हाकिम और उसकी पत्नी रिंकी को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे पक्ष से सुमित, राजेन्द्र व कर्ण सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना हैं।

  • शव से साथ हैवानीयत! पहले गला रेता, निकाल लिया दिल, फिर काटा प्राईवेट पार्ट…

    शव से साथ हैवानीयत! पहले गला रेता, निकाल लिया दिल, फिर काटा प्राईवेट पार्ट…

    हैदराबादः हैदराबाद में 22 वर्षीय एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज करने और उससे बात करने पर अपने दोस्त की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव के साथ हैवानों का बर्ताव किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

    आरोपी ने कथित तौर पर दोस्त की गला घोंट कर हत्या की और शव का सिर काट दिया। वह यहीं नहीं रुका बल्कि उसने मृत दोस्त का दिल निकाल दिया और उसकी उंगलियों और प्राइवेट पार्ट तक को काट दिया। बाद में वह खुद को सरेंडर करने पुलिस स्टेशन भी पहुंच गया। 

    खबरों के मुताबिक, आरोपी से पहले उसके मृत दोस्त के उसकी प्रेमिका से संबंध थे। पुलिस ने पीड़ित के शव को बरामद कर लिया और आगे की जांच के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार मृत नवीन, हरिहर कृष्णा और लड़की एक ही कॉलेज में थे। दोनों युवकों को युवती से प्यार हो गया। पहले नवीन ने उससे अपने प्यार का इजहार कर दिया और दोनों डेटिंग करने लगे। पुलिस ने बताया कि कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए और लड़की हरिहर कृष्ण के साथ रिश्ते में आ गई।

    पुलिस के मुताबिक, ब्रेकअप के बावजूद नवीन लगातार लड़की के संपर्क में था और उसे मैसेज और कॉल करता रहता था, जिससे कृष्णा बुरी तरह परेशान था। इस मामले को लेकर 17 फरवरी को दोनों के बीच हाथापाई हुई और इसी दौरान कृष्णा ने नवीन की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे युवक के शव के साथ दरिंदगी की।

  • भूलकर भी Google पर सर्च ना करें ये नंबर, हो सकतें हैं ठगी के शिकार  

    भूलकर भी Google पर सर्च ना करें ये नंबर, हो सकतें हैं ठगी के शिकार  

    नई दिल्ली: गूगल दुनिया का सबसे पॉपुलर सर्च इंजन है। जब हमें कुछ भी जानना हो तो हम गूगल का ही इस्तेमाल करते हैं। लोगों को गूगल पर कस्टमर केयर खोजना सुविधाजनक लग सकता है, लेकिन कई बार आपको कंपनियों के फर्जी कस्टमर केयर नंबर मिल जाते हैं, जिन्हें लगाकर आप ठगी के शिकार बन सकते हैं। दरअसल, हाल ही में दिल्ली से सटे नोएडा में एक मामला सामने आया है, जब एक परिवार के साथ 8.24 लाख रुपये की ठगी हुई है। इस ठगी में फर्जी नंबर का सहारा लिया।

    जानकारी के अनुसार नोएडा में हुई ठगी के पीडित एक वरिष्ठ नागरिक हैं। वह ऑनलाइन डिशवॉशर के लिए कस्टमर केयर नंबर खोज रहे थे। पीड़ित दंपत्ति नोएडा के सेक्टर 133 में रहते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    दर्ज शिकायत के मुताबिक, पीड़ित दंपत्ति IFB डिशवॉशर के कस्टमर केयर नंबर का गूगल पर सर्च कर रहे थे। ऑनलाइन सर्च से एक नंबर निकाला, जो IFB कस्टमर्स केयर नंबर के नाम से मौजूद था। इस नंबर पर कॉल करने पर कथित सीनियर अधिकारी ने Anydesk ऐप को डाउनलोड करने को कहा और कुछ डिटेल्स मांगी। इसके बाद दंपति के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया।

  • पंजाब : संत निरंकारी मिशन ने चलाया सफाई अभियान, देखें वीडियो

    पंजाब : संत निरंकारी मिशन ने चलाया सफाई अभियान, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिब/ संदीप शर्मा : निरंकारी मिशन की ओर से संत निरंकारी मिशन प्रमुख बाबा हरदेव सिंह जी की जयंती के अवसर पर मिशन प्रमुख सुदीक्षा जी के मार्गदर्शन में साथ-साथ सफाई अभियान चलाया गया। देश में 1100 स्थानों पर सतलुज नदी और नहरों में संत निरंकारी मिशन से जुड़े कुल 3 लाख सेवादार इस अभियान में भाग ले रहे हैं।

    संत निरंकारी मिशन नंगल के प्रधान महात्मा विजय चौधरी के नेतृत्व में स्वच्छ पानी, स्वच्छ मन अभियान के तहत मिशन की नंगल व मैहतपुर इकाई गांव विभोर साहिब में सतलुज नदी पर पहुंची और सतलुज के किनारों को धोया, गंदगी हटाई गई और कई ट्रॉलियों में भरकर सतलुज से दूर भेजा गया। इस अवसर पर मिशन की नांगल इकाई तथा हिमाचल के ऊना जिला अंतर्गत मैहतपुर इकाई ने सभी सेवादारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस सफाई अभियान में भाग लिया।

    इस मौके पर नंगल नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संजय सहनी भी अपनी टीम के साथ पहुंचे और सभी को मिशन प्रमुख बाबा हरदेव सिंह जी के जन्मदिन की बधाई देते हुए मिशन की मुहिम की खुलकर तारीफ भी की।

  • दुघार में एक दिवसीय साक्षरता एवं जागरूक शिविर का आयोजन 

    दुघार में एक दिवसीय साक्षरता एवं जागरूक शिविर का आयोजन 

    ऊना/ सुशील पंडित : कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लठियानी द्वारा संचालित एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता एवं जागरूक शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत तनोह के गांव दुघार में रविवार को लगाया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित  केंद्रीय सहकारी बैंक लठियानी के शाखा प्रबंधक पवन कुमार ब उनके साथ बैंक  के अन्य कर्मचारी संदीप कुमार एवं नवदीप सिंह  ने भाग लेकर इस शिविर में उपस्थित जन समूह  में उपस्थित लोगों को सरकार के माध्यम से बैंक द्वारा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी  दी।

    इस शिवर में भाग ले रही महिलाओं ने शाखा प्रबंधक पवन कुमार से उनको मिलने वाली सुविधाओं को समय रहते देने का आह्वान किया व जन समूह को बैंक के माध्यम से किस प्रकार सुविधा प्रदान की जा सकती है उसके बारे में जानकारी दी। इस दौरान कांगड़ा बैंक लठियानी के शाखा प्रबंधक पवन कुमार द्वारा सरकार द्वारा बैंकों में चौथे शनिवार तथा रविवार बैंक अवकाश होने के बावजूद भी क्षेत्र के लोगों को बैंक के कार्य में असुविधा ना हो उसके चलते उन्होंने यह आयोजन छुट्टी के दिन निश्चित किए ताकि लोगों को योजनाओं के बारे में भी जानकारी मिल सके तथा बैंक खुले होने पर उनकी उपस्थित रहने पर इन योजनाओं का लाभ भी प्राप्त हो सके।

    प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, स्वयं सहायता समूह किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा अनेकों कल्याणकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान समूह में उपस्थित किशोरी लाल, लालचंद ,ओम प्रकाश, जोगिंदर शर्मा, पवन ठाकुर, रमन कुमार, तृप्ता देवी, सीमा देवी ,बबीता देवी , ममता देवी, कमला देवी, मीना देवी आशा देवी ,सुमन, स्नेह लता, उषा देवी, कांता देवी ,प्रमिला देवी , रजिया , ममता देवी, अनीता देवी, अनु वाला, पवन कुमार, सतीश ,ओम प्रकाश, राजवीर, राजकुमार, मदन सिंह, अजीत, प्रीतम चंद, संजीव कुमार, अमर सिंह, के अलावा अन्य कई महिलाएं उपस्थित रही व शिविर में बताई योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की।

  • पंजाब : कांग्रेस नेता का हाईवोल्टेज ड्रामा! पुलिस की गाड़ी से निकल कर भागा, देखें वीडियो

    पंजाब : कांग्रेस नेता का हाईवोल्टेज ड्रामा! पुलिस की गाड़ी से निकल कर भागा, देखें वीडियो

    लुधियाना: पंजाब के जिला लुधियाना में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (किसान कांग्रेस) के राष्ट्रीय समन्वयक गुरसिमरन सिंह मंड पिछले साढ़े तीन महीने से घर में नजरबंद है। इसी से परेशान होकर मंड ने लुधियाना कमिश्नरेट को छोड़कर देहाती इलाके में जाकर रहने का फैसला किया है। रविवार को मंड अपने घर से सुरक्षा कर्मचारियों के रोकने के बावजूद नजरबंदी तोड़ भागने लगा। मंड को रोकने की सुरक्षा कर्मचारियों ने काफी कोशिश की, लेकिन वह जमीन पर लेट गया। बता दें कि गुरसिमरन सिंह मंड को धमकियां मिली हैं, इस कारण उसे पुलिस ने नजरबंद किया हुआ है। उसके घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं और आस-पास का इलाका भी बंद किया हुआ है। मंड ने कहा कि नजरबंदी का अधिकारियों के पास कोई ऑर्डर नहीं है, उसे जबरी नजरबंद किया गया है।

    मंड का कहना है कि वह जिला पुलिस के अधिकारियों से परेशान आ चुका है। उसे किसी सामाजिक समारोह आदि में जाने नहीं दिया जा रहा। वहीं कारोबार बंद है, जिस कारण उसे रोटी के लाले पड़ चुके हैं। अधिकारियों से परेशान होकर वह लुधियाना कमिश्नरेट छोड़ देहाती एरिया जगराओं आदि में रहना चाहता है। गुरसिमरन मंड ने कहा कि यदि नजरबंदी न हटाई गई तो वह कल पुलिस प्रशासन को घर की चाबियां देने जाएगा। मंड मुताबिक उसके गनमैन भी उसका कहना नहीं मानते।

    कई विवाह समारोह आदि पर उसने जाना होता है, लेकिन उसे समारोह आदि में जाने की परमिशन नहीं मिलती। मंड ने भगवंत मान सरकार से मांग की है कि उसकी नजरबंदी हटाई जाए।