Blog

  • पंजाबः दुकान में गोली चलने के मामले में युवक की मौत, ASI Suspend, सड़कों पर उतरे लोग

    पंजाबः दुकान में गोली चलने के मामले में युवक की मौत, ASI Suspend, सड़कों पर उतरे लोग

    अमृतसरः जिले में रेलवे स्टेशन स्थित मोबाइल की दुकान पर एएसआई के हाथों गोली चलने के मामले में उक्त युवक की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए दुकानदारों और परिवार वालों सहित लोगों ने अमनदीप अस्पताल के बाहर धरना लगा दिया। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है। उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है। परिवार के सदस्य एएसआई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।  जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन के सामने स्थित लिबर्टी मार्केट में बुधवार दोपहर को एएसआई हरभजन सिंह मोबाइल की दुकान पर मोबाइल देखने आए थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी सरकारी पिस्टल निकालकर लोगों को दिखाई।

    इसी बीच रिवॉल्वर से गोली चल गई और मोबाइल दिखा रहे 27 साल के अंकुश की छाती में जा लगी। दुकानदारों ने तुरंत अंकुश को अमनदीप अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। एएसआई हरभजन सिंह लॉरेंस रोड चौकी में तैनात था। जिस समय यह हादसा हुआ, वह ऑन ड्यूटी था। ड्यूटी को बीच में छोड़कर ही वह मोबाइल लेने के लिए पहुंचा था।

    गोली लगने के बाद शक्ति नगर निवासी अंकुश की हालत देख एएसआई मौके से फरार होने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लोगों के गुस्से को देख किया सस्पेंड घटना के बाद रात तक एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया था, लेकिन परिवार और दुकानदारों का गुस्सा देखकर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सस्पेंड कर दिया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच लोगों के गुस्से को शांत करने का प्रयास कर रही है।

  • जालंधरः करोल बाग में खुद को गोली मारने वाले 24 साल के सैंडी की हुई मौत

    जालंधरः करोल बाग में खुद को गोली मारने वाले 24 साल के सैंडी की हुई मौत

    जालंधर, (हर्ष/वरुण) रामा मंडी थाना क्षेत्र के तहत आते करोल बाग में 24 साल के सुपर्ण शर्मा उर्फ सैंडी ने दो दिन (मंगलवार) पहले खुद को अपनी लाइसेंस रिवाल्वर से गोली मार ली थी। जिसे उपचार के लिए पहले जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसकी हालत नाजुक बताई गई थी। जिसके बाद बीते दिन उसे चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज दौरान सैंडी की मौत हो गई।

    थाना रामामंडी के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल 174 की कार्रवाई की जाएगी। बाकी पोस्टमार्टम करवाने के बाद बॉडी परिजनों के हवाले कर दी जाएगी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि युवक सैंडी पीएपी में शूटिंग करता था। इसके अलावा पंजाबी गानों में भी काम कर चुका है। काफी समय से वह विदेश जाने की योजना बना रहा था। 

  • जालंधरः यूनियन ने निगम कमिश्नर के घर का किया घेराव, आवास छोड़कर भागे IAS दविंदर सिंह, देखें वीडियो

    जालंधरः यूनियन ने निगम कमिश्नर के घर का किया घेराव, आवास छोड़कर भागे IAS दविंदर सिंह, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः नगर निगम यूनियन के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आज सुबह माडल टाउन स्थित कमिश्नर हाऊस का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों कहना है कि करीब 3 साल बाद जो वर्दी के पैसे मिलते हैं वो नहीं मिले, क्योंक कमिश्नर के हस्ताक्षर नहीं हो पा रहे। कई महीनों से इस मसले को लटकाए हुए है। यूनियन नेता बंटू सभरवाल, राजकिशोर समेत कई लोग भारी गिनती में कमिश्नर आवास के बाहर पहुंचे।

    यूनियनों का आरोप है कि उनकी मांगों को लेकर बार-बार झूठे वायदे किए जा रहे हैं। अभी तक उनकी कोई भी मांग पूरी नहीं हुई है। इसलिए वह अब दिवाली से पहले बड़े संघर्ष की तैयारी कर रहे हैं। यूनियनों का कहना है कि उनकी कई फाइलें कमिश्नर के टेबल पर पड़ी हैं, लेकिन वह मंजूर नहीं की जा रही। यूनियन नेताओं का आरोप है कि कर्मचारियों से काम पूरा लिया जा रहा है।

    छुट्टी और त्योहारों के दिन भी काम करवाया जा रहा है, लेकिन मांगों को लेकर ना तो सरकार गंभीर है और ना ही निगम अफसर। वहीं दूसरी तरफ यूनियनों के घेराव को देखते हुए नगर निगम कमिश्नर दविंदर सिंह को अपना सरकारी आवास छोड़कर जाना पड़ा। वह यूनियन नेताओं से बात करने के लिए बाहर निकले। मगर बीच में एक दम से मेन रोड की तरफ चले गए। वहां से तेज कदमों से चलते हुए यूनियन की पहुंच से बाहर हो गए। यूनियन नेताओं ने कमिश्नर की सड़क पर दौड़ते हुए वीडियो भी बना ली। बताया जा रहा है कि कमिश्नर ने कर्मचारियों को दोपहर 2 बजे तक हस्ताक्षर करने का आश्वासन दिया है। 

  • जालंधरः घर पर लाइटें लगाने दौरान हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया युवक, मौत

    जालंधरः घर पर लाइटें लगाने दौरान हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया युवक, मौत

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दिवाली के त्यौहार दौरान लम्मा पिंड चौक के पास न्यू गुलमर्ग कालोनी में घर की छत पर लाइटें लगाते समय युवक घर के ऊपर से गुजरने वाली हाई वोल्टेज तारों की चपेट में गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी गांव कोटली मलसियां के रूप में हुई है।

    हाई वोल्टेज बिजली की तारें घर की छत के साथ-साथ गुजर रही थी। मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय बहुत ऊंची आवाज में ब्लास्ट हुआ जिससे आसपास के लोगों को भी में दहशत फैल गई और ब्लास्ट के बाद घर की दीवारों को दरारें पड़ गईं। मिली जानकारी के अनुसार हरप्रीत आर्केस्ट्रा का काम करता था। आर्केस्ट्रा शो ना होने के कारण में वह कुछ समय से बिजली का काम भी करने लग पढ़ा था।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हरप्रीत इलेक्ट्रीशियन का पूरा काम नहीं जानता था। वह दिपाली को लेकर लोगों के घरों में लाइटें लगा रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। न्यू गुलमर्ग कालोनी के लोगों ने पावरकाम से अपील की है कि उनके घरों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तारें हटाया जाए, जिससे ना कोई आगे इनकी चपेट में आए और ना किसी की जान है। वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।

  • जालंधरः मकसूदां में स्नेचर काबू, इंजेक्शन सहित अन्य सामान बरामद

    जालंधरः मकसूदां में स्नेचर काबू, इंजेक्शन सहित अन्य सामान बरामद

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): महानगर में लूटपाट और छीनाझपटी की वारदातें सामने आना बाते आम हो गई है। ताजा मामला मकसूदां का है, जहां लोगों ने मोबाइल झपट कर भागते बाइक सवार लुटेरे को मौके पर दबोच लिया। पीड़ित आशीष ने बताया कि वह पैदल फोन सुनते जा रहा था। इतने में पीछे से बाइक सवार लुटेरा आया और उसके हाथ से फोन झपट कर भाग गया।

    उसकी तरफ से वहां पर शोर भी मचाया गया। तभी उसी दौरान उसने वहां से निकल रहे  एक मोटरसाइकिल सवार राहगीर की मदद मांगी और बाइक सवार झपटमार का पीछा कर उसे दबोच लिया। पकड़े गए झपटमार ने अपनी पहचान भगत सिंह निवासी गुरु नानक नगर नागरा के रूप में बताई।

    वहां पर मौजूद लोगों ने जब पकड़े गए झपटमार की तलाशी ली तो।उसके पास कई सिम कार्ड मिले और एक टीका भी मिला। हालांकि लुटेरा बताया कि टीका इंसुलिन का है उसकी नानी को शुगर है वह इसे  नानी के लिए लेकर जा रहा था। वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची थाना एक की पुलिस झपटमार को अपने साथ थाने ले गई और मामले की जांच में जुट गई।

  • बड़ी खबर: भूकंप के झटको से हिली धरती, जानें तीव्रता

    बड़ी खबर: भूकंप के झटको से हिली धरती, जानें तीव्रता

    अहमदाबाद: गुजरात में आज यानी वीरवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। गुजरात के सूरत से 61 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व दिशा में यह भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। फिलहाल, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इससे पहले बुधवार को नेपाल में आए भूकंप की वजह से बिहार समेत भारत के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए थे।

    नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, सूरत से साउथ-ईस्ट में 61 किमी दूर भूकंप आज सुबह लगभग 10.26 बजे आया। भूकंप की गहराई जमीन से 7 किमी नीचे थी। चूंकि यह भूकंप जोरदार नहीं था, इसलिए केवल लोगों ने इसे महसूस किया और अब तक जानमाल के क्षति होने की खबर नहीं आई है।

    बता दें कि इससे पहले पड़ोसी देश नेपाल में बुधवार को 5.9 तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसके झटके बिहार के कई हिस्सों में महसूस किए गए। मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी समेत बिहार के कई जिलों में बुधवार दोपहर में भूकंप के प्रभाव/झटके महसूस किए गए। यह भूकंप दोपहर पौने तीन बजे आया जिसका केंद्र काठमांडू से 53 किलोमीटर पूर्व में और 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

  • पंजाब: प्राइमरी स्कूल में 30 फीट गहरी खुही में गिरा तीसरी कक्षा का स्टूडेंट

    पंजाब: प्राइमरी स्कूल में 30 फीट गहरी खुही में गिरा तीसरी कक्षा का स्टूडेंट

    खन्नाः जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। ललहेड़ी रोड स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में बच्चे के खुही में गिरने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक स्कूल के बाथरूम के पास बनाई गई करीब 30 फीट गहरी खुही में तीसरी क्लास में पढ़ता 8 साल का बच्चा खेलते खेलते गिर गया। हादसा खुही का ढक्कन टूटने से हुआ। जैसे ही बच्चा गिरा उसे पास में बिजली का काम कर रहे व्यक्ति ने देख लिया जिसके शोर मचाने पर स्कूल का स्टाफ मौके पर पहुंचा।

    बिजली मैकेनिक बलविंदर सिंह ने बताया कि पहले बच्चे को बचाने के लिए रस्सा नीचे की तरफ फेंका लेकिन सीमेंट के भारी भरकम ढक्कन के नीचे दबा होने के चलते बच्चा उठ नहीं पाया। जिसके बाद बलविंदर सिंह रस्सी के सहारे खुही में उतरा, वह बच्चे को रस्सी के सहारे ऊपर लेकर आ रहा था तो बीच में रस्सा टूट गया जिसमें बच्चा और बलविंदर दोनों दोबारा खुही में गिर गए।

    काफी मशक्कत के बाद दोबारा रस्सी के सहारे दोनों को निकाला गया। हादसे में जहां बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है वहीं बिजली मैकेनिक के भी चोट आई है, दोनों घायलों को सिविल अस्पताल खन्ना में लाया गया है।

  • पंजाब: सेहत विभाग ने भारी मात्रा में पकड़ी मावे की खेप

    पंजाब: सेहत विभाग ने भारी मात्रा में पकड़ी मावे की खेप

    अमृतसर: पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां राजस्थान के बीकानेर से आई 800 किलो नकली खोए की खेप को बरामद किया गया है। फूड सेफ्टी विभाग ने अमृतसर में 16 बोरे मावा के बरामद किए है। विभाग ने जांच के लिए सैंपल भेज दिए है।

    बताया जा रहा है कि उक्त खोया बस आरजे 07 bb14 49 के जरिए अमृतसर पहुंचाया जा रहा था। जिले के सहायक फूड कमिश्नर राजेंद्र पाल सिंह ने अपनी टीम के साथ बस का पीछा करके बस को कब्जे में लिया। तालाशी दौरान 800 किलो खोए की खेप को बरामद की गई। 

  • राशिफल (वीरवार 20 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (वीरवार 20 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेष: सुख के साधन जुटेंगे। कानूनी बाधा दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा संभव है। संतान की रोजी-रोटी की चिंता समाप्त होने के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा।

    वृष: शत्रु सक्रिय रहेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। विवाद न करें। उतावली में कोई काम न करें। पुरानी संपत्ति के रख-रखाव पर धन खर्च हो सकता है। सामाजिक, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता रहेगी।

    मिथुन: विवाद से क्लेश होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक करेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव लाभकारी रहेंगे। सही समय पर लिए गए फैसले लाभ दिला सकते हैं। आवास संबंधी समस्या हल होने के योग हैं।

    कर्क: शत्रु सक्रिय रहेंगे। घर-बाहर तनाव रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। संपत्ति के कार्य लाभप्रद रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में जल्दबाजी में निर्णय न लें। अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं। परिश्रम के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी। संतान की इच्छा पूरी होगी।

    सिंह: यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी सफल रहेंगे। धनार्जन होगा। पूँजी निवेश संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। आत्मविश्वास बना रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें।

    कन्या: दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। काम का बोझ कम करने के लिए जिम्मेदारियों को बाँटना आवश्यक है। आर्थिक कामों में परेशानी आने की संभावना है। दूसरों के काम में व्यर्थ मीन-मेख न निकालें।

    तुला: प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यस्तता रहेगी। प्रसन्नता बढ़ेगी। कारोबार में वांछित तेजी आने की संभावना रहेगी। विवेक से निर्णय करने पर लाभ एवं सफलता प्राप्त हो सकेगी। नए कार्य का आरंभ लाभदायी रहेगा।

    वृश्चिक: लेन-देन में सावधानी रखें। मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। रोजगार के बेहतर अवसर मिलने से आय बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रसन्नतावर्धक समाचार मिलेंगे। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।

    धनु: कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मेहनत व लगन से कार्यक्षेत्र में बेहतर सफलता हासिल कर सकेंगे। अपने व्यसनों पर काबू रखना चाहिए। विवाह संबंधी प्रस्ताव आएँगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    मकर: कोई मुसीबत आ सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। फालतू खर्च होगा। जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक योजना के विस्तार में मित्रों से मदद मिलेगी। पुरानी झंझटों से राहत रह पाएगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखना होगा। व्यस्तता रहेगी।

    कुंभ: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। धनार्जन होगा। घर की चिंता रहेगी। विरोधी भी आपसे प्रभावित होंगे। कला के क्षेत्र में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं। सरकारी राज्यपक्ष के कामों में पर्याप्त सावधानी रखें। मित्रों से मदद मिलेगी।

    मीन: शत्रु परास्त होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। नए अनुबंध हो सकते हैं। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साझेदारी में शुरू किया गया कार्य लाभ के अवसरों को बढ़ा सकता है। स्थायी संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। दांपत्य जीवन में विश्वास बढ़ेगा। कामकाज की गति बनी रहेगी।

  • पंजाब: नीजी रिवाल्वर से चली गोली, DSP गगनदीप भुल्लर की मौत

    पंजाब: नीजी रिवाल्वर से चली गोली, DSP गगनदीप भुल्लर की मौत

    पटियाला: पंजाब के नाभा में पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के डीएसपी की बुधवार देर रात शक्की हालातों में मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार डीएसपी गगनदीप सिंह भुल्लर पटियाला में तैनात थे। यह गोली उन्हें अपनी सर्विस पिस्टल से ना लग कर, प्राइवेट पिस्टल से लगी है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। यह घटना नाभा के पौश एरिया माडल रोड पर हुई। पटियाला में तैनात डीएसपी गगनदीप सिंह भुल्लर अपने घर पर ही थे। देर रात अचानक गोली चलने की आवाज सुनी।

    सूचना के बाद पुलिस मौके पर जांच करने में जुट गई। एसएसपी पटियाला दीपक पारिक खुद मौके पर पहुंचे और उन्होंने नाभा थाना कोतवाली को जांच के आदेश दिए। फिलहाल गगनदीप सिंह के शव को सिविल अस्पताल मॉर्चुरी में रखा गया है। आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस की शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ कि डीएसपी की मौत उनकी सर्विस रिवाल्वर से ना होकर .32 बोर की नीजी रिवाल्वर से हुई है। SSP दीपक पारिक ने जानकारी दी कि गोली चलने की आवाज पड़ोसियों ने सबसे पहले सुनी और पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल लेजाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि गोली कैसे चली।