Blog

  • हेमंत सोरेन सरकार ने जीता विश्वास मत

    हेमंत सोरेन सरकार ने जीता विश्वास मत

    पक्ष में 48 वोट पड़े

    झारखंड- झारखंड में लंबे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्वास मत जीत लिया है। सरकार के पक्ष में 48 वोट पड़े हैं, जबकि भाजपा ने सदन का बहिष्कार कर दिया। कैश कांड में गिरफ्तार कांग्रेस के तीन विधायक विधानसभा नहीं पहुंचे। जबकि भाजपा के 26 आजसू पार्टी के दो और दो निर्दलीय विधायकों ने वोटिंग का बहिष्कार किया। बता दें कि हेमंत सोरेन ने आज विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। विश्वास मत से पहले सीएम हेमंत सोरेन यूपीए विधायकों के साथ विधानसभा पहुंचे। उसके वाद वोटिंग हुई। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विश्वास मत हासिल करने के लिए विशेष सत्र बुलाना समझ से परे है।

    उन्होंने कहा कि पार्टी लाभ के पद के मुद्दे पर सोरेन का इस्तीफा मांगेगी। इस मौके पर सोरेन ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए हमने यह सत्र बुलाया। सोरेन ने विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राज्य विधानसभा में भाजपा पर आरोप लगाया। सोरेन ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए देश में गृह युद्ध जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रही है। सोरेन ने विधानसभा में आगे कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें नहीं हैं वहां वह लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित सरकारों को अस्थिर करने के प्रयास कर रही है।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन के अंदर कहा कि हम सदन के बाहर भी अपनी ताकत दिखा रहे हैं। सदन के अंदर भी ताकत दिखा रहे है। इससे पहले रायपुर से आए सभी यूपीए विधायकों को विशेष बस में सर्किट हाउस से लेकर विधानसभा लाया गया था। सभी विधायकों को विधानसभा में अंदर लाया गया, जिस गेट से मुख्यमंत्री खुद जाते हैं। दरअसल विधानसभा में दो गेट है एक गेट से मुख्यमंत्री दूसरे गेट से आम विधायक जाते हैं लेकिन आज यूपीए के सभी विधायकों को उस गेट से ले जाया गया, जहां से मुख्यमंत्री जाते हैं। विश्वास प्रस्ताव लाने के चलते सभी विधायकों को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए थे। झारखंड में सत्तारूढ़ यूपीए गठबंधन के करीब 30 विधायक सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने के लिए रायपुर से रविवार दोपहर को रांची वापस आए थे। ये विधायक 30 अगस्त से रायपुर के पास एक रिसॉर्ट में डेरा डाले हुए थे। हेमंत सोरेन सरकार को 49 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। 81 सदस्यीय सदन में वर्तमान में सबसे बड़ी पार्टी झामुमो के 30, कांग्रेस के 18 और राजद के एक विधायक हैं, जबकि मुख्य विपक्षी दल भाजपा के 26 विधायक हैं। इस बीच सोरेन की विधायकी जाने के बीच सुगबुगाहट तेज हो गई थी।

  • जालंधरः इस दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, डीसी ने जारी किए आदेश

    जालंधरः इस दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, डीसी ने जारी किए आदेश

    जालंधर/वरुणः महानगर में श्री बाबा सोढल मेले के उपलक्ष्य में डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने जालंधर के सभी सरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों में 9 सितंबर को बंद करने के आदेश जारी कर दिए है।

    बता दें कि यह अवकाश पंजाब सरकार के अधीन आते सरकारी कार्यालयों में होगा जबकि केंद्र सरकार के अधीन आते सभी सरकारी दफ्तरों में कामकाज रूटीन की भांति होगा। इसके अलावा डिप्टी कमिश्नर ने सोढल मंदिर परिसर के आसपास के 1 किलोमीटर क्षेत्र में मीट शराब और अंडे की दुकानें बंद रखने के आदेश भी जारी किए हैं।

  • पंजाबः कनाडा बैठे गैंगस्टर के खिलाफ पुलिस ने की FIR दर्ज 

    पंजाबः कनाडा बैठे गैंगस्टर के खिलाफ पुलिस ने की FIR दर्ज 

    मोगाः जिलें के गांव बुक्कनवाला की महिला सरपंच के घर पर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी, साथ ही महिला सरपंच की देवर को फोन पर गैंगस्टर अर्श डल्ला का नाम लेकर धमकी मिली थी और 25 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले को लेकर मोगा पुलिस ने कनाडा के रहने वाले गैंगस्टर अर्श डल्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इसके अलावा देर रात सरपंच के घर जो फायरिंग की गई थी उन 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली गई है।  पुलिस सूत्रों के अनुसार इस हमले दौरान 9एमएम पिस्टल से फायरिंग हुई थी। पुलिस इस मामले को लेकर गहराई से जांच कर रही है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 

  • पंजाबः AIG सरबजीत सिंह के बेटे के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR

    पंजाबः AIG सरबजीत सिंह के बेटे के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस के एआईजी सरबजीत सिंह के बेटे पर्वर निशान सिंह को चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी पिस्टल और 13 कारतूस के साथ पकड़ा। परमिट नहीं दिखा पाने पर पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया और खिलाफ आर्म्स एक्ट व बिना लाइसेंस हथियार लेकर चंडीगढ़ में घूमने के मामले में आईपीसी की धारा 188 के तहत केस दर्ज कर लिया। जांच में पता चला कि बरामद पिस्टल एआईजी सरबजीत सिंह की है। पुलिस ने थार गाड़ी, पिस्टल और कारतूस जब्त कर मोहाली के कमांडो कांप्लेक्स फेज-11 निवासी आरोपी पर्वर निशान औरसेक्टर-19 निवासी 24 वर्षीय दोस्त अमन पनेसर को छोड़ दिया।

    झपटमारी की घटनाओं को देखते हुए रात को सेक्टर-17 व 18 के लाइट प्वाइंट पर पुलिस चेकिंग चल रही थी। रात लगभग 11.20 बजे टेंपरेरी नंबर की एक थार गाड़ी को सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार ने रोका और चालक पर्वर निशान सिंह और उसके दोस्त अमन को गाड़ी से उतारकर चेकिंग की। इस दौरान ड्राइवर की सीट के पास से एक पिस्टल और 13 कारतूस मिले।

    पुलिस ने आरोपी से पिस्टल का लाइसेंस और परमिट मांगा तो वह टालमटोल करने लगा। पिस्टल चेक मेड इन ऑस्ट्रिया की थी। जांच में पता चला कि आरोपी पर्वर निशान सिंह पंजाब पुलिस के एआईजी सरबजीत सिंह का बेटा है। यह भी पता चला कि पर्वर निशान सिंह की खुद की म्यूजिक कंपनी है और वह म्यूजिक डायरेक्टर भी है। बेटे को हिरासत में लिए जाने के बाद सरबजीत सिंह भी सेक्टर-17 थाने पहुंचे।

  • सरकार की आबकारी नीति पर बीजेपी ने लगाया गंभीर आरोप, Sting Operation का वीडियो किया जारी

    सरकार की आबकारी नीति पर बीजेपी ने लगाया गंभीर आरोप, Sting Operation का वीडियो किया जारी

    नई दिल्ली : दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति पर कथित घोटाले के आरोपों के बाद। अब भारतीय जनता पार्टी बीजेपी ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो के जरिए बीजेपी ने घोटालों के आरोपों को लेकर AAP पर हमला बोला है। बीजेपी ने इस बाबत एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में बीजेपी ने दावा किया है कि उसमें दिख रहे शख्स आबकारी मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज किए गए एफआईआर में 13 नंबर के आरोपी शनि मारवाह के पिता कुलविंदर मारवाह हैं। बीजेपी ने इस वीडियो के आधार पर आरोप लगाया कि दिल्ली में शराब नीति के जरिए दलाली कमाई गई। पात्रा ने कहा- “आज इस प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से जो हम दिखाने वाले हैं, उसमें स्टिंग मास्टर का स्टिंग हो गया है।

    अरविंद केजरीवाल जी जब मुख्यमंत्री बने थें तब उन्होंने कहा था कि देखो जी अगर कोई भ्रष्टाचार करे तो आप उसका स्टिंग कर लेना, उसकी रिकॉडिंग कर लेना और हमें भेज देना, हम सच दिखा देंगे।” डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर आरोप लगाते हुए संबित पात्रा ने कहा- सिसोदिया ने इस घोटाले में मोटा माल कमाया। शराब नीति को लेकर बीजेपी के इस आक्रामक हमले के दौरान पात्रा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने मोटा माल कमाया. संबित पात्रा ने कहा कि हमने पांच सवाल किए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला उन्होंने कहा कि AAP हमारे सवालों का जवाब दे। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा- हमने नई आबकारी नीति के संबंध में अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया से पांच प्रश्न पूछे. हालांकि, सवालों के हमें जवाब नहीं मिले और इसलिए हम स्टिंग ऑपरेशन के माध्यम से उन्हें बेनकाब कर रहे हैं। पात्रा ने कहा कि केजरीवाल की पार्टी कट्टर भ्रष्टाचारी है।

    बीजेपी ने दावा किया कि इस स्टिंग में शराब कारोबारी सनी मारवाह के पिता कह रहे हैं- “हर 12 करोड़ कमीशन में से 6 करोड़ काला धन बना कर मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल को देना होता है। ” संबित पात्रा ने कहा- नई शराब नीति से जो लूट मची हुई थी उसका आज खुलासा हुआ है. पहली बात ये है कि 80% का जो लाभ है वो दिल्ली की जनता की जेब से निकाल कर मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल ने दलाली के माध्यम से अपनी जेब में डाला। संबित पात्रा ने उठाए ये सवाल पात्रा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- दूसरी बात ये है कि उन्होंने अपना कमीशन रख लिया और उसके बाद दिल्ली की जनता के साथ जो करना है करो, ये छूट ठेकेदारों को, अपने मित्रों को केजरीवाल और सिसोदिया ने दिया।

    उन्होंने कहा- तीसरी बात ये है कि ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को बुला-बुला कर ठेके दिए गए. चौथी बड़ी बात ये है कि पूरे मामले में व्हाइट मनी को ब्लैक मनी में कनवर्ट करके केजरीवाल और सिसोदिया जी तक पैसा पहुंचाया जाता था। इसी प्रेस वार्ता के दौरान दिल्ली बीजेपी के चीफ आदेश गुप्ता ने कहा- अरविंद केजरीवाल जो नई शराब नीति लेकर आए और जो इस शराब नीति के अंदर हजारों करोड़ रुपये का जो भ्रष्टाचार हुआ है, ये किसी से छुपा नहीं है। वहीं सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार से जितने सवाल हम करते थे, उन सभी सवालों के जवाब इन स्टिंग ऑपरेशन ने दे दिया है. आज ये भी स्पष्ट हो गया कि जो रेवेन्यू दिल्ली सरकार को आता था वो क्यों शराब व्यापारियों को दिया जाता था, क्योंकि वो भ्रष्टाचार में घुमकर इनके पास जाना होता था।

  • पंजाबः जंगलात घोटाले में पूर्व कांग्रेस मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को मिली हाईकोर्ट से जमानत 

    पंजाबः जंगलात घोटाले में पूर्व कांग्रेस मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को मिली हाईकोर्ट से जमानत 

    चंडीगढ़ः जंगलात घोटाले के केस में फंसे पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को जमानत मिल गई है। सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने यह राहत दी। साधु सिंह धर्मसोत के अलावा पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां के भतीजे दलजीत गिलजियां को भी जमानत मिल गई है। हालांकि अभी इस बारे में हाईकोर्ट का विस्तृत आदेश आना बाकी है।

    धर्मसोत और दलजीत गिलजियां इस वक्त करप्शन केस में जेल में बंद हैं। पिछली सुनवाई में सरकार और पूर्व मंत्री के वकीलों में बहस हुई थी। जिसके बाद हाईकोर्ट ने फैसला रिजर्व रख लिया था।

  • जालंधरःGymkhana Club में भिड़े दोनों कारोबारियों को शो कॉज़ नोटिस जारी!

    जालंधरःGymkhana Club में भिड़े दोनों कारोबारियों को शो कॉज़ नोटिस जारी!

    जालंधर/वरुणः महानगर में जिमखाना क्लब एक बार फिर से विवादों में आ गया है। दरअसल, बीते दिन जिमखाना क्लब में करीबी दोस्तों में बीच जमकर हाथापाई होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक कार्ड रूम में रबड़ कारोबारी राकेश कुमार और ट्रांसपोर्टर पप्पू खौंसला के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर पहले तो जमकर बहस हुई, फिर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने हाथापाई में एक-दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए।

    इस मामले की सारी घटना अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दोनों के बीच हुए इस झगड़े का मामला क्लब प्रधान डिवीजनल कमिश्नर तक पहुंच गया है। वहीं आज इस मामले को लेकर जब मीडिया ने क्लब के प्रधान आईएएस गुरप्रीत कौर सपरा से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि क्लब के होनरेरी सेक्टरी के दोनों सदस्यों को शो कॉज़ नोटिस जारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसी के साथ ही अगले आदेशों तक कार्ड रूम की एक्टिविटी को सस्पेंड कर दिया है। 

  • Supreme Court ने चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस

    Supreme Court ने चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस

    नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भारतीय चुनाव आयोग के लिए नोटिस जारी किया है। राजनीतिक दलों द्वारा धार्मिक नामों व प्रतीकों के इस्तेमाल करने के खिलाफ याचिका दायर की गई। धार्मिक नामों और प्रतीकों का इस्तेमाल करने वाले राजनीतिक दलों पर आपत्ति जताई गई है। याचिकाकर्ता सैयद वसीम रिजवी ने कहा है कि ऐसे दलों के चुनाव लड़ने पर कोर्ट प्रतिबंध लगा दे।

    सुप्रीम कोर्ट ने मामले में चुनाव आयोग और केंद्र सरकार से चार हफ्ते में जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता काी ओर से वकील गौरव भाटिया ने कोर्ट में कहा कि राजनीतिक दलों के झडों में चांद तारे का इस्तेमाल किया जाता है जिस पर रोक लगनी चाहिए। इसके अलावा याचिका में धार्मिक नाम और प्रतीकों का इस्तेमाल करने वाले राजनीतिक दलों को चुनाव लड़ने से रोकने की भी मांग की गई है। अब मामले पर 18 अक्टूबर को सुनवाई की जाएगी।

  • भूमि घोटाला मामले में संजय राउत की न्यायिक हिरासत 19 सितंबर तक बढ़ी

    भूमि घोटाला मामले में संजय राउत की न्यायिक हिरासत 19 सितंबर तक बढ़ी

    मुंबई : धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत ने पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत 19 सितंबर तक बढ़ा दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राउत को 1 अगस्त को मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। राउत आठ दिनों के लिए ईडी की हिरासत में थे, जब उन्हें 9 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, जब ईडी ने कहा था कि उनकी और हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता नहीं है।

  • पंजाबः छात्रों व अध्यापकों ने फिरोजपुर-फाजिल्का रोड किया जाम, जानें मामला

    पंजाबः छात्रों व अध्यापकों ने फिरोजपुर-फाजिल्का रोड किया जाम, जानें मामला

    फिरोजपुरः शहीद ऊधम सिंह सरकारी कॉलेज मोहन के हिठाड़ के अध्यापक की मारपीट के संबंध में पुलिस द्वारा पर्याप्त कार्रवाई नहीं करने के विरोध में गुस्साए छात्रों ने मोहन के हिठाड़ सरकारी कॉलेज के बाहर फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर जाम लगाकर बंद कर दिया है। छात्रों ने कहा कि जब तक हमारे प्रोफेसर पर हमला करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हो जाता तब तक धरना जारी रहेगा।