Blog

  • पंजाब: पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला के पटियाला और संगरूर स्थित घर विजिलेंस ने की रेड

    पंजाब: पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला के पटियाला और संगरूर स्थित घर विजिलेंस ने की रेड

    संगरूर : पूर्व शिक्षा मंत्री कांग्रेस विधायक विजय इंदर सिंगला के पटियाला और संगरूर स्थित आवास विजिलेंस अधिकारियों ने रेड की है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगल के आवास पर सुबह करीब 11 बजे से विजिलेंस अधिकारियों द्वारा छापेमारी की जा रही है। इस छापेमारी के दौरान न तो किसी को घर के अंदर आने दिया जा रहा है और न ही किसी को घर के बाहर निकलने दिया जा रहा है। 

    बता दें इससे पहले भी पूर्व शिक्षा मंत्री को आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने तलब किया था। दरअसल, सरकार को उनकी आय से अधिक संपत्ति का शक है। फिलहाल सिंगला ने अभी तक इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं दी है। विजय इंदर सिंगला पंजाब के 5वें पूर्व मंत्री हैं, जिनकी जांच शुरू की गई है। इससे पहले भारत भूषण आशु, साधू सिंह धर्मसोत, संगत सिंह गिलजीयां और सुंदर शाम अरोड़ा के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। पूर्व लोक निर्माण मंत्री के खिलाफ कई शिकायतें मिली थी और सारी शिकायतों का निरीक्षण करने के बाद विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच शुरू की।

  • इस इलाके में चली गोली, रिटायर्ड IPS की हुई मौत

    इस इलाके में चली गोली, रिटायर्ड IPS की हुई मौत

    लखनऊः गोमती नगर में रिटायर्ड IPS डीके शर्मा ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। 73 साल के शर्मा पत्नी और दो बेटों के साथ विकास खंड इलाके में रहते थे। कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। इसमें डिप्रेशन की वजह से जान देने की बात लिखी हुई है। डीके शर्मा 2010 में DG आवास विकास पुलिस निगम के पद से रिटायर्ड हुए थे। हालांकि, पुलिस ने उस कमरे को सील कर दिया है, जिसमें डीके शर्मा की लाश मिली है। सुसाइड के बाद जो फोटो सामने आई है। उसमें लाश कुर्सी पर थी। सामने छोटी टेबल रखी हुई है। पुलिस के मुताबिक, शर्मा ने कुर्सी में बैठकर कनपटी पर गोली मारी है। रिवॉल्वर भी कुछ दूरी पर पड़ा मिला है। उसे जांच के लिए भेजा गया है। फर्श पर काफी खून बिखरा हुआ है।

    फॉरेंसिक और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचे। कमरे में सबूत इकट्‌टा किए। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह 7.15 बजे पुलिस को डीके शर्मा के सुसाइड की सूचना मिली। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्होंने सुबह के वक्त ही खुद को गोली मारी है। घटना के वक्त घर में कौन-कौन था? कौन कहां था? इस बारे में डिटेल नहीं मिल पाई है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जिस पोजिशन में लाश मिली है। उससे लगता है कि पूरा प्लान करके उन्होंने सुसाइड किया है। वह कुर्सी में बैठे उसके बाद पिस्टल से कनपटी में गोली मारी। फिलहाल, सीनियर आईपीएस से मामला जुड़ा होने के चलते पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है।

    कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उन्होंने अपनी बीमारी को सुसाइड की वजह बताया है। लिखा है-“मैं सुसाइड कर रहा हूं। मैं एनजाइटी से परेशान हूं। मैं अपनी ताकत और हेल्थ को खो रहा हूं। इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।” सुसाइड नोट के आखिरी में उन्होंने अंग्रेजी में अपना नाम लिखा। आज की तारीख लिखी और फिर सिग्नेचर भी किए। इसके ऊपर ही उन्होंने वह पेन रख दिया, जिससे उन्होंने इस नोट को लिखा था। यह नोट कमरे की टेबल पर एक राइटिंग पैड में लिखा मिला। डीके शर्मा के सुसाइड की खबर मिलते ही पुलिस विभाग के सीनियर ऑफिसर मौके पर पहुंच गए। ADG (सुरक्षा) विनोद कुमार सिंह भी घर पहुंचे। उन्होंने कहा,”मेरा डीके शर्मा से 25 साल पुराना संबंध है।

    वह गोरखपुर में IG जोन हुआ करते थे। तभी से मेरे अभिभावक की तरह संबंध रहे हैं। 90 के दशक से क्रिकेट टीम से जुड़े थे। वो कमेंट्री भी करते थे। बहुत जिंदादिल इंसान रहे हैं। उनके सुसाइड पर विश्वास नहीं हो रहा। वह 1975 बैच के अफसर रहे हैं। DG रैंक से रिटायर हुए थे।” सुसाइड के बारे में उन्होंने कहा,”ये जांच का विषय है। कौन सी ऐसी बात हो गई कि अचानक ऐसा स्टेप लिया। ये हमारे लिए आश्चर्य का विषय है। बिल्कुल यकीन नहीं हो रहा है।” सुसाइड की खबर मिलने के बाद डीके शर्मा के घर पर रिश्तेदार, दोस्त और पड़ोसी पहुंच गए हैं। आखिर ऐसी क्या बीमारी थी, जिससे आईपीएस हार गया? इस बारे में पता नहीं चल पाया है। सभी हैरत में थे कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया। परिवार ऐसे सवालों पर फिलहाल कुछ भी नहीं बता पा रहा है। शर्मा के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एक बेटा और कुछ रिश्तेदार पोस्टमॉर्टम हाउस गए हैं।

  • पंजाबः डी.ए.वी. कालेज के पास लुटेरे तीन लाख नकदी और स्टेमपेपर लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    पंजाबः डी.ए.वी. कालेज के पास लुटेरे तीन लाख नकदी और स्टेमपेपर लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः ज़िला फिरोजपुर में आए दिन लूट पाट और छीना छपटी की वारदाते बढ़ती जा रही है, ताजा मामले की बात करे तो फिरोजपुर केंट में डी ए वी कालेज के पास एक व्यक्ति से तीन लाख नकदी और स्टेमपेपर और टिकटो बैग की लूट की गई और लुटेरे मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आस-पास के सी सी टी वी फुटेज को खंगाल रही है। 

    पीड़ित विकास बांसल ने बताया की तीन नकाबपोश हमलावारों की तरफ से मेरी एक्टिवा को टक्कर मारी उनके हाथों में तेज धार हथियार थे जो मेरा बैग लूट कर फरार हो गए। विकास ने बताया की फिरोजपुर केंट में डी ए वी कालेज के पास मेरे बैग में पड़े तीन लाख की नकदी और स्टेमपेपर और टिकटो को लूट कर लुटेरे फरार हो गए है। 

    वहीं मौके पर पहुंचे फिरोजपुर शहरी विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है, जल्द ही लुटेरों को पकड़ा जाएगा, जो पहले सरकारों में होता आया है। इस सरकार में ऐसा नहीं होगा। आने वाले समय में रिजल्ट लोगों के सामने आएंगे।  वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई लेकीन पुलीस बढ़ती हुई वारदातो को देखते हुए डी.एस.पी. कैमरे के सामने कुछ बोलने को तैयार नही।

  • बड़ी खबरः पंजाब का आर्म डीलर मुंकुंद सिंह हथियारों सहित गिरफ्तार

    बड़ी खबरः पंजाब का आर्म डीलर मुंकुंद सिंह हथियारों सहित गिरफ्तार

    नई दिल्ली: यूएसए और दुबई में हैंडलर के इशारे पर दिल्ली और पंजाब के क्रिमिनल्स को हथियारों की सप्लाई की जा रही है। यह खुलासा दिल्ली के सराय काले खां बस टर्मिनल के पास रिंग रोड से गिरफ्तार एक शख्स से पूछताछ में हुआ है। एक गुप्त सूचना पर एनडीआर/स्पेशल सेल की टीम ने एक कार की चेकिंग की। पुलिस ने कार के बूट स्पेस और स्पीकर में छिपाई गईं। .32 बोर की 25 रिफाइंड पिस्टल, दो मैगजीन और 50 कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार कार सवार की पहचान मुकंद सिंह (26) निवासी थाना ब्यास,अमृतसर (पंजाब) के रूप में की गई। वह पिछले छह महीने से अपराधियों को अवैध हथियार/ और गोला-बारूद की आपूर्ति कर रहा था।

    कार के बूट स्पेस में छुपाई गई थीं पिस्टल 

    अवैध हथियारों के तस्करों के खिलाफ चलाए अभियान के दौरान एनडीआर/स्पेशल सेल की टीम को इनपुट मिला था कि अमेरिका में रह रहा एक भारतीय दिल्ली और पंजाब स्थित विभिन्न गिरोहों को अवैध हथियारों की आपूर्ति करने में शामिल है। एक हथियार तस्कर सराय कालेखां के पास ऑल्टो कार से आने वाला है। इसके बाद पुलिस ने सराय कालेखां बस टर्मिनल के पास इंद्रप्रस्थ पार्क की ओर सड़क किनारे खड़ी कार की तलाशी ली गई।

    पंजाब की नंबर प्लेट वाली इस सिल्वर रंग की ऑल्टो कार में एक व्यक्ति बैठा था। बूट स्पेस के दाहिनी ओर मेटल का एक बड़ा शील्ड फंसा हुआ मिला और वहां काले रंग का एक बड़ा कॉलम स्पीकर भी रखा हुआ था। मेटल की शील्ड को खोलने और स्पीकर की तलाशी लेने पर उसमें छुपाकर रखी पिस्टल मिलीं।

    जुर्म के दलदल में धंसने की कहानी 

    आरोपी मुकंद सिंह 10वीं तक पढ़ा है। बुरे लोगों की संगत में पड़कर इसने पढ़ाई छोड़ दी। करीब दो साल पहले उसकी पहचान पंजाब के दिलप्रीत सिंह से हुई। करीब एक साल पहले दिलप्रीत सिंह अवैध रूप से अमेरिका चला गया था, लेकिन दोनों एक-दूसरे के संपर्क में रहे, क्योंकि मुकंद सिंह भी विदेश में बसना चाहता था। दिलप्रीत सिंह ने उसे बताया कि उसका पंजाब का सहयोगी मन्नू दुबई में ड्राइवर का काम करता है और दोनों भारत में अवैध हथियारों की आपूर्ति करते हैं। दिलप्रीत के कहने और कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के लालच में मुकुंद भी उनकी गैंग में शामिल हो गया।

    कोरियर ने अमेरिका भिजवाई थी अफीम 

    इसके बाद दिलप्रीत ने मुकुंद को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में स्थित अवैध हथियार निर्माता का पता बताया। इसके बाद मुकुंद उससे हथियार खरीदकर सप्लाई करने लगा। आरोपी ने आगे खुलासा किया कि दिलप्रीत सिंह ने वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर के माध्यम से उसे और एमपी स्थित हथियार डीलर को पैसे ट्रांसफर किए थे। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि मुकंद सिंह ने एक बार दिलप्रीत सिंह को कोरियर से अफीम भिजवाई थी।

  • ओडिशा रेल हादसा में FIR दर्ज, घटनास्थल पर पहुंची CBI की टीम

    ओडिशा रेल हादसा में FIR दर्ज, घटनास्थल पर पहुंची CBI की टीम

    बालासोर: ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे के बाद एफआईआर दर्ज हो गई है। वहीं अब इस मामले को लेकर सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए 10 सदस्यीय टीम घटनास्थल पर पहुंची है। टीम के साथ में फोरेंसिक टीम भी पहुंची हिया, जो हादसास्थल से अहम सबूत जुटाएगी। बता दें कि रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा ट्रेन एक्सीडेंट की जांच CBI से किए जाने की बात कही थी, जिसके बाद CBI की एक टीम एक्सीडेंट साइट पर पहुंची। बालासोर रेलवे पुलिस ने इस मामले में 3 जून को FIR दर्ज की थी।

    हादसे के 51 घंटे बाद शुरू हो आवागमन 

    वहीं बालासोर में दर्दनाक हादसे के बाद रेलवे के कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत से ट्रैक को फिर से चालू कर दिया है। इस ट्रैक पर फिर से ट्रेने दौड़ने लगी हैं। हादसे के बाद इस ट्रैक पर पहली ट्रेन मालगाड़ी रवाना हुई थी। इस दौरान घटनास्थल पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे थे। इसके बाद सोमवार सुबह यहां से वंदे भारत ट्रेन भी गुजारी गई। कर्मचारियों ने इस भयानक हादसे के 51 घंटे बाद ही ट्रैक की मरम्मत करके सुचारू कर दिया।

    हमारी जिम्मेदारी अभी खत्म नहीं हुई- रेल मंत्री 

    रविवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव हादसे के बारे में बातें करते हुए भावुक हो गए और कहा कि हमारी जिम्मेदारी खत्म नहीं हुई है। वैष्णव ने आगे कहा कि”हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि लापता लोगों के परिवार के सदस्य उन्हें जल्द से जल्द ढूंढ सकें…अब तक 3 गाड़ियां जा चुकी हैं और रात में करीब 7 गाड़ियों के जाने की योजना बनाई है। रेल मंत्री ने रोते हुए कहा, जिन परिवारों के लोग खो गए हैं उनको जल्द-से-जल्द उनके परिवारजन तक पहुंचाना है। 

  • कनाडा में सैकड़ों छात्रों को डिपोर्ट करने की तैयारी, सड़कों पर उतरे पंजाबी स्टूडेंट्स 

    कनाडा में सैकड़ों छात्रों को डिपोर्ट करने की तैयारी, सड़कों पर उतरे पंजाबी स्टूडेंट्स 

    नई दिल्लीः कनाडा में पंजाबी छात्रों द्वारा पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। फर्जी ऑफर लेटर के मामले में कनाडा सरकार इन करीब 700 छात्रों को डिपोर्ट करने के लिए कदम उठा रही है। इसलिए अब सड़कों पर उतरकर पंजाबी छात्र विरोध कर रहे हैं। कनाडा सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। इसलिए छात्र मिलकर इसका विरोध कर रहे हैं। ये छात्र मिसिसॉगा के सीआरए कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हैं। दूसरी ओर, शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने विदेशी शिक्षा के नाम पर ठगी का शिकार हो रहे पंजाबी युवाओं का मुद्दा केंद्र सरकार के सामने उठाया है। उन्होंने कहा है कि इस मामले को कनाडा सरकार से चर्चा कर सुलझाना चाहिए।

    उन्होंने कहा है कि पहले 700 छात्रों पर कार्रवाई हो रही थी लेकिन अब पता चला है कि 200 और छात्रों को नोटिस जारी किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक हरसिमरत बादल, केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस शंकर ने अपील की है कि विदेशी शिक्षा के नाम पर ठगी का शिकार हुए पंजाबी युवकों का मामला कनाडा सरकार के समक्ष उठाया जाए। विदेश मंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि इस घोटाले के शिकार हुए छात्रों के मामलों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाना चाहिए, खासकर उन छात्रों के मामलों पर जिन्होंने अपने कौशल से डिग्री हासिल की है और स्थायी नागरिकता के लिए योग्ता शर्तें पूरी कर ली है। 

    उन्होंने मांग की कि ऐसे छात्रों को बिना किसी बाधा के स्थायी नागरिकता मिलनी चाहिए। हरसिमरत बादल ने कहा कि यह मामला काफी गंभीर है जहां पहले 700 छात्रों पर इसी आधार पर कार्रवाई हो रही थी, वहीं अब यह बात सामने आई है कि 200 और छात्रों को कैनेडियन बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी द्वारा वापस भेजे जाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। हरसिमरत बादल ने कहा कि यह बात सामने आई है कि इस फर्जीवाड़े के लिए कथित तौर पर पंजाब का एक एजेंट जिम्मेदार है जिसने कनाडा के कॉलेजों के फर्जी प्रवेश पत्र दिए हैं। उन्होंने कहा कि नामजद कॉलेज के नाम पर प्रति छात्र 16 से 20 लाख रुपए वसूल कर बच्चों को फर्जी पत्र जारी किए गए।

  • ਪੰਜਾਬ : ਮਾਂ ਦੀ ਮੇਹਨਤ ਸਦਕਾ 18 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਦੱਖਣੀ ਕੋਰੀਆ ‘ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਗੋਲਡ ਮੈਡਲ, ਦੇਖੇ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਮਾਂ ਦੀ ਮੇਹਨਤ ਸਦਕਾ 18 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਦੱਖਣੀ ਕੋਰੀਆ ‘ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਗੋਲਡ ਮੈਡਲ, ਦੇਖੇ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਯੇਚਿਓਨ (ਦੱਖਣੀ ਕੋਰੀਆ) ਵਿਖੇ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਈ ਅੰਡਰ-20 ਏਸ਼ੀਅਨ ਅਥਲੈਟਿਕਸ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਦਿਨ ਹੀ ਬਟਾਲਾ (ਪੰਜਾਬ) ਦੇ 18 ਸਾਲਾਂ ਅਥਲੀਟ ਭਰਤਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਡਿਸਕਸ ਥਰੋਅ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਸੋਨੇ ਦਾ ਤਮਗਾ ਜਿੱਤਦੇ ਹੋਏ ਭਾਰਤ, ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਪੰਜਾਬੀਅਤ ਦਾ ਨਾਂ ਰੋਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਭਰਤਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਪੀਆਈਐਸ ਸੈਂਟਰ ਦਾ ਖਿਡਾਰੀ ਹੈ, ਜਿਸ ਨੇ 55.66 ਮੀਟਰ ਥਰੋਅ ਵਿੱਚ ਇਹ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ। ਪਿੱਛੇ ਵਿਧਵਾ ਮਾਂ ਕੋਲੋ ਖੁਸ਼ੀਆਂ ਸੰਭਾਲੀ ਨਹੀਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਤੇ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਸਾਂਝ ਕੇਂਦਰ ਵਿਖੇ ਡੇਲੀ ਬੇਸ ਤੇ ਨੌਕਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਇਹ ਵਿਧਵਾ ਮਾਂ ਸਟਾਫ ਵਿੱਚ ਮਠਿਆਈ ਵੰਡਦੀ ਨਹੀਂ ਥੱਕ ਰਹੀ ਅਤੇ ਕਹਿੰਦੀ ਜਦੋ ਬੇਟਾ ਵਾਪਿਸ ਆਏਗਾ ਤਾਂ ਜੀਅ ਭਰ ਕੇ ਖੁਸੀਆ ਮਨਾਏਗੀ।

    ਗੋਲਡ ਮੈਡਲ ਜੇਤੂ ਭਰਤਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮਾਤਾ ਰਜਨੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਬਟਾਲਾ ਵਿਖੇ ਸਾਂਝ ਕੇਂਦਰ ਵਿੱਚ 287 ਰੁਪਏ ਦਿਹਾੜੀ ਤੇ ਡੇਲੀ ਬੇਸ ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਦੀ ਹੈ ਜਦਕਿ ਉਸਦੇ ਪਤੀ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਿਚ ਹੈਡ ਕਾਂਸਟੇਬਲ ਸਨ। ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਬਿਮਾਰੀ ਦੇ ਕਾਰਨ ਮੋਤ ਹੋ ਗਈ ਸੀ, ਪਰ ਉਸਨੂੰ ਆਪਣੇ ਪਤੀ ਦੀ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਅਜੇ ਤਕ ਪੱਕੀ ਨੌਕਰੀ ਨਹੀਂ ਮਿਲੀ। ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਕਈ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਸਮੇਤ ਪਿਛਲੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦਿਆਂ ਤੱਕ ਚੱਕਰ ਲਗਾਏ, ਪਰ ਕੀਤੇ ਕੋਈ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋਈ। ਮੇਰੇ ਪਤੀ ਦੀ ਮੌਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੇਰੀ ਕਿਸੇ ਨੇ ਕੋਈ ਮਦਦ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਤੇ ਇਹਨਾਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਚ ਮੈਂ ਆਪਣੇ ਬੱਚੇ ਬਹੁਤ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਨਾਲ ਪਾਲਿਆ ਤੇ ਅੱਜ ਮੇਰੀ ਖੁਸ਼ੀ ਦਾ ਕੋਈ ਟਿਕਾਣਾ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਮੇਰੇ ਬੱਚੇ ਦਾ ਸੁਪਨਾ ਹੈ ਕੇ ਉਹ ਮੇਹਨਤ ਕਰਕੇ ਆਪਣੇ ਪਿਤਾ ਦੀ ਨੋਕਰੀ ਨੂੰ ਹਾਸਲ ਕਰਨਾ ਚਾਹੰਦੇ ਹਨ। ਮੇਰੇ ਦੋਨੋ ਬੱਚੇ ਆਈਪੀਐਸ ਅਫਸਰ ਬਣਨਾ ਚਾਹੰਦੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਭਰਤਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦੱਖਣੀ ਕੋਰੀਆ ਤੋਂ 10 ਜੂਨ ਨੂੰ ਵਾਪਿਸ ਪੰਜਾਬ ਪਰਤੇਗਾ ਤੇ ਉਸ ਵੇਲੇ ਹੋਰ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖੁਸ਼ੀਆਂ ਮਨਾਵਾਂਗੇ । 

    ਬਟਾਲਾ ਸਾਂਝ ਕੇਂਦਰ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਸਬ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਰਜਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਰਤਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਹੁਤ ਮਿਹਨਤੀ ਬੱਚਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਸੁਪਨੇ ਵੀ ਵੱਡੇ ਹਨ। ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਰਜਨੀ ਨੇ ਬਹੁਤ ਮਿਹਨਤ ਨਾਲ ਆਪਣੇ ਬੱਚੇ ਪਾਲੇ ਹਨ ਅਤੇ ਹੁਣ ਸਾਨੂੰ ਬਹੁਤ ਖੁਸ਼ੀ ਹੈ ਕੇ ਭਰਤਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਹੌਲੀ ਹੌਲੀ ਮਿਹਨਤ ਨਾਲ ਸਫਲਤਾ ਦੀਆਂ ਪੌੜੀਆਂ ਚੜ੍ਹ ਰਿਹਾ ਹੈ।

  • पंजाबः गाड़ी से साढ़े 11 लाख रुपए लूटकर बाइक सवार लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

    पंजाबः गाड़ी से साढ़े 11 लाख रुपए लूटकर बाइक सवार लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर के हैबोवाल पुली पर देर रात लूट का मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार लुटेरे कारों के कारोबारी से साढ़े 11 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए कारोबारी शिव कुमार गर्ग ने बताया कि वह अपने शो रुम से ड्राइवर के साथ घर वापिस घर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो नौसरबाजों ने उसे शिकार बना लिया। उन्होंने बताया कि एक बदमाश ने कुछ दूरी पर बाइक रोक लिया और दूसरे ने गाड़ी चालक से कहा कि उनकी गाड़ी का टायर पंचर है। कार चालक और ड्राइवर उनकी बातों में उलझ टायर ड्राइवर की मदद से टायर बदलने लगे।

    इतने में बदमाश ने गाड़ी में पड़ा बैग उठाया और कुछ दूरी पर खड़े साथी बाइक सवार के साथ फरार हो गया। शिव कुमार गर्ग ने बताया कि उन्हें किसी राहगीर ने बताया कि उक्त बाइक सवार दो युवक उसका बैग गाड़ी से निकाल फरार हुए है। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर डीसीपी क्राइम और थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची।  इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो मामले का खुलासा हुआ। जालंधर बाइपास नजदीक पीड़ित का कारों का शोरुम है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है कि शायद बाइक सवार बदमाश वहीं से उनका पीछा न कर रहे हो।

  • जालंधरः पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने के मामले में 5 के खिलाफ केस दर्ज

    जालंधरः पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने के मामले में 5 के खिलाफ केस दर्ज

    जालंधर, वरुण/हर्षः थाना मकसूदां की पुलिस ने नाके पर पुलिस कर्मियों से बदसलूकी करने के मामले में पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर कुलजीत सिंह ने बताया कि तो उनकी टीम के एएसआई सुरिंदर सिंह और नरेंद्र सिंह ने नूरपुर अड्डे पर नाकाबंदी के दौरान मौजूद थे। नाकेबंदी के दौरान एक ब्रेजा गाड़ी में सवार 5 युवकों को रोककर जब गाड़ी की तलाशी ली तो उन लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी करनी शुरू कर दी। इस दौरान कार की तलाशी लेने की बात पर पांचों युवक पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई करने लगे। पुलिस ने दो युवक पकड़ लिए, जबकि तीन फरार हो गए। गिरफ्तार युवकों की पहचान लम्मा पिंड निवासी मनवीर सिंह और राजवीर सिंह के रूप में हुए और फरार युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਰਕਾਰ ਤੁਹਾਡੇ ਦੁਆਰ” ਤਹਿਤ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿਖੇ ਲਗਾਇਆ ਸੁਵਿਧਾ ਕੈਂਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸਰਕਾਰ ਤੁਹਾਡੇ ਦੁਆਰ” ਤਹਿਤ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿਖੇ ਲਗਾਇਆ ਸੁਵਿਧਾ ਕੈਂਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ : “ਸਰਕਾਰ ਤੁਹਾਡੇ ਦੁਆਰ” ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਸਬ ਡਵੀਜਨ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿਖੇ ਸਰਕਾਰੀ ਪ੍ਰਾਇਮਰੀ ਸਕੂਲ ਜਲਾਲੇਆਣਾ ਰੋਡ, ਗਾਂਧੀ ਬਸਤੀ ਬਾਲਮੀਕਿ ਚੌਂਕ ਵਿਖੇ ਸੁਵਿਧਾ ਕੈਂਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਸਪਕੀਰ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਅਤੇ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਸ. ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਫਰੀਦਕੋਟ ਸ੍ਰੀ ਵਿਨੀਤ ਕੁਮਾਰ ਵੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਪੀਕਰ ਸ. ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਲੋਕ ਭਲਾਈ ਸਕੀਮਾਂ ਦਾ ਲਾਭ ਦੇਣ ਲਈ ਇਹ ਸੁਵਿਧਾ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਸੂਬੇ ਦੇ ਸਰਬਪੱਖੀ ਵਿਕਾਸ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਹਰ ਵਰਗ ਦੀ ਭਲਾਈ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਵੱਡੇ ਕਦਮ ਚੁੱਕੇ ਗਏ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੈਂਪ ਲਗਾਉਣ ਦਾ ਮੰਤਵ ਇਕੋ ਥਾਂ `ਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਉਣਾ ਹੈ, ਤਾਂ ਜ਼ੋ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਕੰਮ ਪਿੰਡ ਪੱਧਰ ਤੇ ਹੀ ਹੋ ਸਕਣ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਖਜਲ-ਖੁਆਰੀ ਨਾ ਹੋਵੇ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵਿਨੀਤ ਕੁਮਾਰ  ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੈਂਪ ਦੌਰਾਨ 179 ਬਿਨੈਕਾਰਾਂ ਦੀਆਂ ਅਰਜ਼ੀਆਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਈਆ ਹਨ, ਇੰਨਾ ਅਰਜੀਆਂ ਦੀ ਪੜਤਾਲ ਕਰਨ ਉਪਰੰਤ ਯੋਗ ਲਾਭਪਾਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਬਣਦਾ ਲਾਭ ਮੁੱਹਈਆਂ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਗਏ।  ਸੁਵਿਧਾ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਬਿਨੈਕਾਰਾਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਜਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਲਗਭਗ 14 ਕਾਊਂਟਰ ਲਗਾਏ ਗਏ ਸਨ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸਬੰਧਤ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਮੁੱਖੀ/ਨੁਮਾਇੰਦੇ ਹਾਜ਼ਰ ਹੋਏ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜ਼ਿਆਦਾਤਰ ਅਰਜੀਆਂ  ਪੈਨਸ਼ਨ, ਰਾਸ਼ਣ ਕਾਰਡ, ਉਦਯੋਗ ਕੇਂਦਰ, ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ, ਬਿਜਲੀ ਵਿਭਾਗ, ਕਿਰਤ ਵਿਭਾਗ, ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਭਾਗ, ਮਗਨਰੇਗਾ, ਵਾਟਰ ਸਪਲਾਈ ਤੇ ਸੈਨੀਟੇਸ਼ਨ ਵਿਭਾਗ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਸਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਰਜੀਆਂ ਨੂੰ ਸਬੰਧਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਦੇ ਕੇ ਸਮਾਂ ਬੱਧ ਅੰਦਰ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਸੁਵਿਧਾ ਕੈਂਪ ਵਿਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੁਆਰਾ ਚਲਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਲੋਕ ਭਲਾਈ ਸਕੀਮਾਂ ਸਬੰਧੀ ਵੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ. ਮੈਡਮ ਵੀਰਪਾਲ ਕੌਰ, ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਚੇਅਰਮੈਨ ਮਾਰਕਿਟ ਕਮੇਟੀ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਆਰੇਵਾਲਾ, ਈ.ਓ. ਸ੍ਰੀ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਪੀ.ਆਰ.ਓ. ਟੂ ਸਪੀਕਰ ਸ. ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਵੱਖ ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਅਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।