Blog

  • पंजाबः इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर में विजिलेंस की रेड

    लुधियाना: पंजाब सरकार लगातार एक्शन के मोड में दिखाई दे रही है। वहीं अब रिश्वत लेने के मामले में लुधियाना जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना के इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर में विजिलेंस की टीम ने रेड की है। विजिलेंस टीम ने रिश्वत के मामले में यह छापेमारी की है।

    बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम ने ईओ कुलजीत कौर और एक मुलाजिम को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पर रिश्वत के आरोप लगे हैं। ईओ कुलजीत कौर पर 10 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ने उन्हें हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई लुधियाना के व्यक्ति की शिकायत पर की गई है।

  • पंजाबः युवा अकाली दल इस दिन निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, जाने मामला

    पंजाबः युवा अकाली दल इस दिन निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, जाने मामला

    अमृतसर : पंजाब की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। इस बार सिद्धू मूसेवाला और कंवर ग्रेवाल के गानों पर लगे प्रतिबंध के बाद पंजाब की राजनीति गरमाती हुई नजर आ रही है। सिद्धू मूसेवाला और कंवर ग्रेवाल के गानों पर यूट्यूब की तरफ से लगाए प्रतिबंध के खिलाफ शिराेमणि अकाली दल की युवा ईकाई युवा अकाली दल मुखर होती हुई दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में युवा अकाली दल ने दोनों के गानों पर लगे प्रतिबंध के निकाला ट्रैक्टर मार्च निकालने की घोषणा की है। ट्रैक्टर मार्च के लिए युवा अकाली दल ने 15 जुलाई का दिन तय किया है। घोषणा के मुताबिक 15 जुलाई को पंजाब के सभी जिलों में युवा अकाली दल ट्रैक्टर मार्च निकालेगी, इस दौरान प्रतिबंंधत गानों को बजाया जाएगा। 

    सुखबीर बादल ने की लोगों से अपील

    वहीं इस मामले को लेकर अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने SYL और बंदी सिखों के रिहाई जैसे गानों पर पाबंदी लगाने पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की अपील की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, पंजाब के लोगों के मुद्दों का प्रतिनिधित्व करते एसवाईएल और रिहाई जैसे गानों पर प्रतिबंध लगाना हमारे विचार व्यक्त करने के लोकतांत्रिक अधिकार का उल्लंघन है। आओ हम इस अन्याय के खिलाफ 15 जुलाई को पंजाब के जिला मुख्यालय पर यूथ अकाली दल द्वारा निकाले जा रहे ट्रैक्टर मार्च के माध्यम से अपनी आवाज उठाएं।

    SYL और RIHAI गाने पर लगा प्रतिबंध

    केंद्र सरकार की शिकायत के बाद बीते दिनों YouTube ने सिद्धू मूसेवाला और कंवर ग्रेवाल के गानों को अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है। असल में 8 जुलाई को YouTube ने ग्रेवाल के गाने रिहाई को हटा दिया था। इस गाने में ग्रेवाल ने सिख कैदियों की रिहाई का आह्वान किया था। इस वीडियो को 2 जुलाई को अपलोड किया गया था, जिसे 8 जुलाई तक लगभग सात लाख बार देखा गया था. वहीं YouTube ने मूसेवाला के SYL को भी अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है। SYL गाना पंजाब में कई विवादास्पद मुद्दों पर आधारित है, जिसमें सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) मुद्दा और 1984 के सिख विरोधी दंगा शामिल थे। इस गाने को पिछले महीने 27 मिलियन व्यूज मिलने के बाद प्रतिबंधित कर दिया गया था।

    आवाज दबाने की कोशिश की जा रहीः परमबंस सिंह रोमाना

    युवा अकाली दल के अध्यक्ष परमबंस सिंह रोमाना ने ट्विटर पर कहा कि अकाली दल दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के गाने ‘SYL’ और कंवर ग्रेवाल के ‘रिहाई’ पर प्रतिबंध को केंद्र की आवाज और पंजाबियों की भावना को दबाने के प्रयास के रूप में देखता है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल की युवा शाखा युवा अकाली दल वीरवार को इसके खिलाफ एक ट्रैक्टर मार्च निकालेगी। जिसमें इन दोनों पंजाबी गीतों पर लगाए गए केंद्र के प्रतिबंध का विरोध किया जाएगा। रोमाना ने कहा कि इस प्रतिबंध के विरोध में और इसकी अवहेलना करते हुए युवा अकाद दल 15 तारीख को सभी जिलों में इन गीतों को बजाते हुए एक ट्रैक्टर मार्च निकालेगा।

  • हिंदू मंदिर में तोड़ी गई महात्मा गांधी की मूर्ति

    हिंदू मंदिर में तोड़ी गई महात्मा गांधी की मूर्ति

    भारत ने कनाडा के ओंटारियो के रिचमंड हिल शहर में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को तोड़े जाने और तोड़फोड़ की जांच के लिए अपनी गहरी पीड़ा व्यक्त की। वहीं पुलिस ने कहा कि हेट क्राइम के रूप में जांच की जा रही है। कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (सीबीसी) ने यॉर्क रीजनल पुलिस के हवाले से बताया कि योंग स्ट्रीट और गार्डन एवेन्यू के विष्णु मंदिर में प्रतिमा को तोड़ा गया।

    भारतीय दूतावास ने किया ट्वीट

    टोरंटो में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने ट्वीट करते हुए लिखा, “रिचमंड हिल के विष्णु मंदिर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़े जाने से हम व्यथित हैं। बर्बरता के इस आपराधिक, घृणित कृत्य ने कनाडा में भारतीय समुदाय की भावनाओं को बहुत आहत किया है। हम इस घृणा अपराध की जांच के लिए कनाडा के अधिकारियों के संपर्क में हैं।” ओटावा में उच्चायोग ने कहा कि भारतीय समुदाय को आतंकित करने की कोशिश करने वाले इस घृणा अपराध से भारत बहुत दुखी है। उच्चायोग ने यह भी कहा कि भारत ने जांच के लिए कनाडा सरकार से संपर्क किया है और सुनिश्चित किया है कि अपराधियों को तेजी से न्याय के कटघरे में लाया जाए।

    जवाब में उच्चायोग ने किया ट्वीट 

    उच्चायोग ने ट्वीट करते हुए लिखा, “भारतीय समुदाय को आतंकित करने की कोशिश करने वाले इस घृणा अपराध से हम बहुत दुखी हैं। इससे यहां के भारतीय समुदाय में चिंता और असुरक्षा बढ़ गई है। हमने जांच करने और अपराधियों को शीघ्र न्याय के कटघरे में लाने के लिए कनाडा सरकार से संपर्क किया है।” स्थानीय पुलिस ने इसे घृणा और “पूर्वाग्रह से प्रेरित घटना” के रूप में वर्णित किया। यॉर्क रीजनल पुलिस के प्रवक्ता कॉन्स्टेबल एमी बौद्रेउ ने कहा कि किसी ने ‘बलात्कारी’ और ‘खालिस्तान’ सहित ‘ग्राफिक शब्दों’ से मूर्ति को विरूपित किया है। यॉर्क रीजनल पुलिस किसी भी रूप में घृणा अपराध को बर्दाश्त नहीं करती है।” 

    सीबीसी से उन्होंने कहा, “जो लोग नस्ल, राष्ट्रीय या जातीय मूल, भाषा, रंग, धर्म, उम्र, लिंग, लिंग पहचान, लिंग अभिव्यक्ति और इस तरह के आधार पर दूसरों को पीड़ित करते हैं, उन पर कानून की पूरी सीमा तक मुकदमा चलाया जाएगा। हम मानते हैं कि घृणा अपराधों का समुदाय-व्यापी प्रभाव दूरगामी है और हम घृणा अपराधों और किसी भी घृणा पूर्वाग्रह की घटनाओं की सभी घटनाओं की सख्ती से जांच करते हैं।”

  • पंजाब:  खेतों में पलटी स्कूल बस, कई बच्चे घायल

    पंजाब: खेतों में पलटी स्कूल बस, कई बच्चे घायल

    होशियारपुरः गांव शेरगढ़ नजदीक बच्चों से भरी एक स्कूल बस अचानक खेतों में पलट गई। बस में करीब 32 विद्यार्थी सवार बताए जा रहे हैं। इस हादसे दौरान कई स्कूली बच्चे के घायल होने की खबर हैं। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस के ड्राईवर की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।

  • राशिफल (वीरवार 14 जुलाई 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (वीरवार 14 जुलाई 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः कार्यप्रणाली में सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं होगा। बिगड़े काम बनेंगे। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई पुराना रोग बाधा का कारण हो सकता है। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। विरोध होगा। आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा।

    वृषः लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश लाभ देगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी से हानि संभव है। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा।

    मिथुनः विशेषकर गृहिणियां लापरवाही न करें। आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें।

    कर्कः व्यापार में वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग से समयानुकूल सहायता प्राप्त होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी में शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा।

    सिंहः स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। मनपसंद रोजगार मिलेगा। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कर्ज समय पर चुका पाएंगे। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। तनाव रहेगा।

    कन्याः किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। लेन-देन में सावधानी रखें। लाभ होगा।

    तुलाः आय में निश्चितता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप की अधिकता का स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। वाणी में कड़े शब्दों के इस्तेमाल से बचें। दूसरों की बातों में नहीं आएं।

    वृश्चिकः निवेश से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होने से प्रसन्नता रहेगी।

    धनुः व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। लाभ होगा। जल्दबाजी व लापरवाही से हानि होगी। राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है। विवाद न करें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। बिछड़े मित्र व संबंधी मिलेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

    मकरः कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। बुद्धि का प्रयोग करें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई अनहोनी होने की आशंका रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा।

    कुंभः आय बनी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान महसूस होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। सहकर्मी सहयोग नहीं करेंगे। चिंता रहेगी। आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचाएं। पुराना रोग उभर सकता है।

    मीनः बुद्धि का प्रयोग करें। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कारोबार से संतुष्टि रहेगी। प्रमाद न करें। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे। भाग्य अनुकूल है, जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी।

  • Lally Infosys की बिल्डिंग की फाईल गायब, इंस्पैक्टर दिनेश जोशी को नोटिस जारी

    Lally Infosys की बिल्डिंग की फाईल गायब, इंस्पैक्टर दिनेश जोशी को नोटिस जारी

    जालंधर, अनिल वर्मा, वरुण अग्रवाल। बीएमसी चौंक स्थित लाली इंफोसिस की इमारत का मामला काफी तूल पकड़ चुका है बिल्डिंग विभाग के एक अधिकारी ने इस इमारत से संबधित रिकार्ड की फाईल को गायब कर दिया है तांकि इस मामले में विभाग के अधिकारी द्वारा की गई मनमानियों का भेद न खुल सके। पुष्ट सूत्रों अनुसार अब इस मामले में बिल्डंग इंस्पैक्टर दिनेश जोशी को नोटिस जारी किया गया है। वहीं दूसरी तरफ शिकायतकर्ता ने निकाय विभाग के डायरैक्टर को लिखित शिकायत भेजी है जिसमें आरोप लगाया गया है कि यह इमारत पूरी तरह से अवैध है लेकिन इस सैक्टर में तैनात रहे पूर्व एटीपी रजिंदर शर्मा तथा बिल्डिंग इंस्पैकटर दिनेश जोशी ने बाईलाज को दरकिनार कर प्राप्टी मालिक को फायदा पहुंचाया है यही नहीं आरोप लगाया गया है कि इस इमारत का कोई भी नक्शा पास नहीं है और सारा निर्माण अवैध है जिसकी जांच के बाद कई तथ्य सामने आएंगे।

    कंपाउंडिंग रिपोर्ट बनेगी किसी के गले की फांस

    कमिशनर दविंदर सिंह के चार्ज संभालते ही इस मामले की एमटीपी मेहरबान सिंह से रिपोर्ट मांगी गई थी और तुरन्त काम बंद करवाने के लिए आदेश दिया गया था जिसके बाद बिल्डिंग इंस्पैक्टर पाल परनीत ने मौके पर जाकर काम बंद करवाया था मगर आज सारे स्टाफ की चंडीगढ़ स्टेट इंफोरमेशन कमीशन में पेशी थी जिसकी वजह से आज सारा दिन धड़ल्ले से साईट पर काम जारी रहा। जानकारी अनुसार कंपाउडिंग रिपोर्ट में लिखा गया था कि पहली मंजिल पर रिहायशी पार्टिशन की गई है तथा रिहायश ही इस्तेमाल की जाएगी मगर मौके पर पहली मंजिल पर कोई भी पार्टिशन नहीं है और खुले हाल बनाए गए हैं जिसका कारोबारी इस्तेमाल किया जाना है। इसके अलावा दूसरी मंजिल पर भी बड़ा हाल बनाया गया है जिसका कारोबारीकरण किया जा चुका है।

    अभी भी अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में चल रहा है इंस्टीच्यूट, सूली पर छात्रों की जान

    इस इमारत के करीब 80 फीसदी हिस्से में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है ऐसे में किसी भी अंडर कंस्ट्रक्शन इमारत को बिना कम्पलीशन चालू नहीं किया जा सकता एनकांऊटर न्यूज में खबर प्रकाशित करने के बाद यह खुलासा किया गया था कि यहां मौके पर ट्यूशन सैंटर चलाया जा रहा है। इस बात की पुष्टि निगम के बिल्डंग इंस्पैक्टर पाल परनीत ने भी की है उन्होने कहा कि इस संबधि प्राप्टी मालिक को नोटिस जारी कर दिया गया है।

  • नाबालिक लड़की को भगाने के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    नाबालिक लड़की को भगाने के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण/हर्ष)।  थाना मेहतपुर की पुलिस ने नाबालिक लड़की को भगाने के मुकदमे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव हरिपुर निवासी भजन उर्फ मनी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी महेंद्रपाल ने बताया एएसआई स्वर्ण सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर भजन उर्फ मनी को गिरफ्तार किया है। भजन के ऊपर 7-7-2021 में नाबालिक लड़कियों को भगाने के जुर्म में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें वह फरार था। अदालत ने आरोपी को पीओ करार कर दिया था।

  • ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਵਲੋਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਪੂਰਥਲਾ ਹਸਪਤਾਲ ਦਾ ਦੌਰਾ

    ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਵਲੋਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਪੂਰਥਲਾ ਹਸਪਤਾਲ ਦਾ ਦੌਰਾ

    ਕਪੂਰਥਲਾ( ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲਿਆਂ)। ਸੂਬੇ ‘ਚ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦੇ ਮਿਆਰ ਨੂੰ ਉੱਚਾ ਚੁੱਕਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿਹਤ ਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਭਲਾਈ, ਮੈਡੀਕਲ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਸ. ਚੇਤਨ ਸਿੰਘ ਜੌੜਾਮਾਜਰਾ ਜੀ ਨੇ ਸੂਬੇ ਅੰਦਰ ਚੱਲ ਰਹੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਿਹਤ ਕੇਂਦਰਾਂ ਦੇ ਦੌਰੇ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਇਸ ਲੜੀ ਤਹਿਤ ਅੱਜ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਜ਼ਿਲਾ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿਚ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦੀ ਅਸਲ ਸਥਿਤੀ ਬਾਰੇ ਬਾਰੀਕੀ ਨਾਲ ਜਾਣਕਾਰੀ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਹਸਪਤਾਲ ਦੀ ਓ.ਪੀ.ਡੀ., ਆਈ.ਪੀ.ਡੀ, ਜਨਰਲ ਵਾਰਡ, ਜੱਚਾ-ਬੱਚਾ ਵਾਰਡ, ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਵਾਰਡ ਤੇ ਓਟ ਸੈਂਟਰ ਸਮੇਤ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾਂ ਵਿਚ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਕੀਤੇ ਗਏ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਦਾ ਨਿਰੀਖਣ ਕੀਤਾ।ਉਨ੍ਹਾਂ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਾਰਡਾਂ ਵਿਚ ਦਾਖਲ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਦਾ ਹਾਲਚਾਲ ਪੁੱਛਿਆ ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਮੁਫ਼ਤ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਲਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਾਰੇ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੇ ਇਲਾਜ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ‘ਤੇ ਤਸੱਲੀ ਪ੍ਰਗਟ ਕੀਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਪੂਰਥਲਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੁਆਰਾ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ‘ਤੇ ਭਰੋਸਾ ਜਤਾਇਆ ਹੈ।

    *ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਬਿਹਤਰੀਨ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿਆਂਗੇ’* 
    ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਚੇਤਨ ਸਿੰਘ ਜੌੜਾਮਾਜਰਾ ਨੇ ਅੱਜ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਦੌਰ ਦੌਰਾਨ ਕਿਹਾ ਕਿ 15 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 117 ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਿਆਂ ਵਿਚ ਮੁਹੱਲਾ ਕਲੀਨਿਕਾਂ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿਹਤ ਖੇਤਰ ‘ਚ ਵੱਡੀ ਪੁਲਾਂਘ ਹੋਵੇਗੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿਹਤ ਢਾਂਚੇ ‘ਚ ਵੱਡੇ ਸੁਧਾਰ ਲਿਆ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਨੇੜੇ ਬਿਹਤਰੀਨ ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਈਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਲੋੜਾਂ ਨੂੰ ਸਮਝਣ ਲਈ ਸੂਬੇ ਦੀਆਂ ਸਿਹਤ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਤਾਂ ਜੋ ਸਮੇਂ ਦੇ ਅਨੁਕੂਲ ਸਿਹਤ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਵਿਚ ਲੋੜੀਂਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਜਾ ਸਕਣ। ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਵਿਚ ਲੋੜੀਂਦੇ ਮੈਡੀਕਲ ਉਪਕਰਨ ਅਤੇ ਖਾਲੀ ਪਈਆਂ ਮੈਡੀਕਲ ਅਤੇ ਪੈਰਾ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟਾਫ ਦੀਆਂ ‘ਅਸਾਮੀਆਂ ਦਾ ਵੇਰਵਾ ਮੰਗਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀਆਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸਿਹਤ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਵਿਚ ਖਾਲੀ ਪਈਆਂ ਅਸਾਮੀਆਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਭਰਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਬਿਹਤਰ ਤੇ – ਵਿਆਪਕ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਵੱਡੇ ਉਪਰਾਲੇ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਬਿਹਤਰ ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਉਣ ਦਾ ਉਦੇਸ਼ ਤਦ ਹੀ ਪੂਰਾ ਹੋਵੇਗਾ ਜਦ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਦੇ ਨੇੜੇ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਵਿੱਚ ਦਵਾਈਆਂ, ਲੋੜੀਂਦੇ ਸਾਰੇ ਟੈਸਟ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸੇਵਾਵਾਂ ਆਸਾਨੀ ਨਾਲ ਮਿਲਣਗੀਆਂ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿਖੇ ਜਲਦ ਹੀ ਮੈਡੀਕਲ ਕਾਲਜ ਦਾ ਕੰਮ ਵੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

     *ਜ਼ਿਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਗਾਰਡ ਆਫ ਆਨਰ* 
    ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਸ. ਚੇਤਨ ਸਿੰਘ ਜੌੜਾਮਾਜਰਾ ਜੀ ਦੇ ਸਰਕਟ ਹਾਊਸ ਪਹੁੰਚ ਤੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਾਰੰਗਲ ਨੇ ‌ਫੁੱਲਾਂ ਦਾ ਗੁਲਦਸਤਾ ਭੇਂਟ ਕੀਤਾ, ਇਸ ਉਪਰੰਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੁਲਸ ਦੀ ਟੁਕੜੀ ਵਲੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਗਾਰਡ ਆਫ ਆਨਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਾਰੰਗਲ,ਐਸਐਸਪੀ ਰਾਜਬਚਨ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਹੋਰ ਅਧਿਕਾਰੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ।

     *ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਵਲੋਂ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਸਵਾਗਤ* 
    ਜ਼ਿਲਾ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚਣ ਤੇ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਸ. ਚੇਤਨ ਸਿੰਘ ਜੌੜਾਮਾਜਰਾ ਜੀ,ਪੰਜਾਬ ਹੈਲਥ ਸਿਸਟਮ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਮੈਨੇਜਿੰਗ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਨੀਲੀਮਾ ਸਿੰਘ ਤੇ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਸਿਹਤ ਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਭਲਾਈ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਡਾ. ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਘੜੋਤਾ ਨੂੰ ਫੂੱਲਾਂ ਦਾ ਗੁਲਦਸਤਾ ਭੇਂਟ ਕਰਕੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਾਰੰਗਲ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਡਾ. ਗੁਰਿੰਦਰਬੀਰ ਕੌਰ ਨੇ ਜੀ ਆਇਆਂ ਨੂੰ ਆਖਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਆਪ ਦੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਮੰਜੂ ਰਾਣਾ,ਆਪ ਭੁਲੱਥ ਇੰਚਾਰਜ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਆਪ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਗੁਰਸ਼ਰਨ ਸਿੰਘ ਕਪੂਰ, ਸਟੇਟ ਜੁਆਇੰਟ ਸਕੱਤਰ ਗੁਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਇੰਡੀਅਨ, ਏਸੀਐਸ ਡਾ. ਅੰਨੂ ਸ਼ਰਮਾ, ਡੀਐਮਸੀ ਡਾ. ਸੰਦੀਪ ਭੋਲਾ, ਡੀਐਫਪੀਓ ਡਾ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ,ਡੀਆਈਓ ਡਾ. ਰਣਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਡੀਐਚਓ ਡਾ. ਕੁਲਜੀਤ ਸਿੰਘ,ਐਸਐਮਓ ਡਾ. ਸੰਦੀਪ ਧਵਨ, ਡਿਪਟੀ ਮਾਸ ਮੀਡੀਆ ਅਫ਼ਸਰ ਸ਼ਰਨਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਸੁਪਰਡੈਂਟ ਰਾਮ ਅਵਤਾਰ, ਬੀਈਈ ਰਵਿੰਦਰ ਜੱਸਲ ਆਦਿ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

  • पंजाबः पूर्व कांग्रेस मंत्री का भतीजा गिरफ्तार

    पंजाबः पूर्व कांग्रेस मंत्री का भतीजा गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार लगातार एक्शन के मोड में दिखाई दे रही है। वहीं जंगलात घोटाले में विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां के भतीजे दलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दलजीत को चंडीगढ़ के सेक्टर 37 से गिरफ्तार किया गया। हालांकि विजिलेंस ने इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं गिलजियां पर भी विजिलेंस की गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। गिलजियां पिछली कांग्रेस सरकार में सीएम चरणजीत चन्नी के मंत्रिमंडल में जंगलात मंत्री रहे हैं। 

    गिलजियां के खिलाफ मोहाली केस दर्ज 

    पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां के खिलाफ मोहाली में केस दर्ज है। गिलजियां को जेल में बंद पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के साथ नामजद किया गया था। इसी केस में दलजीत सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक संगत सिंह गिलजियां का सारा काम दलजीत सिंह गिलजियां ही देखता था। विजिलेंस को शक है कि गिलजियां के कमीशन वाले काम दलजीत ही देखता था।

    सवा 3 महीने गिलजियां रहे जंगलात मंत्री 

    पंजाब में पिछली कांग्रेस सरकार में कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में साधु सिंह धर्मसोत जंगलात मंत्री थे। इसके बाद कैप्टन को हटाया गया तो धर्मसोत की भी छुट्‌टी हो गई। उनकी जगह संगत गिलजियां को जंगलात मंत्री बनाया गया। वह करीब सवा 3 महीने पंजाब के जंगलात मंत्री रहे।

  • डाक्टर शिखा भगत ने संभाला ज्वाईंट कमिशनर का चार्ज, पांच साल बाद हुई होमटाऊन वापिसी

    डाक्टर शिखा भगत ने संभाला ज्वाईंट कमिशनर का चार्ज, पांच साल बाद हुई होमटाऊन वापिसी

    विज्ञापन माफिया तथा कब्जाधारियों पर कसा था शिकंजा

    जालंधर/अनिल वर्मा। जालन्धर नगर निगम में पांच साल पहले ज्वाईंट कमिशनर पद पर तैनात रही डाक्टर शिखा भगत की जालन्धर वापिसी हो गई है ।उन्होने आज नगर निगम में बतौर ज्वाईंट कमिशनर अपना चार्ज संभाल लिया है। चार्ज संभालते ही डाक्टर शिखा भगत का पूरे स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया। कमिशनर दविंदर सिंह आज रैड क्रास भवन में हाउस की बैठक में शामिल थे। जिसकी वजह से डाक्टर शिखा भगत को अभी किसी विभाग का चार्ज नहीं सौंपा गया। 

    बीते कार्यकाल दौरान उनके पास विज्ञापन तथा तहबाजारी विभाग था तथा उनके बेहतरनीन तर्जुबे के कारण शहर में अवैध विज्ञापन लगाने वाले माफिया पर शिकंजा कसा गया था तथा उस दौरान नगर निगम का रैवन्यू भी काफी बढ़ा था। डाक्टर शिखा भगत ने कहा कि जालन्धर उनका होम टाउन है तथा यहां की ज्यादातर समस्याओं से अच्छी तरह से अवगत हैं उन्हे जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाया जाएगा।