Blog

  • रोबट कुमार चुने इंटक के प्रदेश युवा सगंठन महासचिव

    रोबट कुमार चुने इंटक के प्रदेश युवा सगंठन महासचिव

    बद्दी (सचिन बैंसल)। युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष जसविंद्र सिंह चौहान ने सोलन के कंडाघाट से रोबट कुमार को युवा इंटक का संगठन महामंत्री नियुक्त किया हैै। इससे पहले ही रोबट कुमार प्रदेश महामंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है। इनकी कार्यशैली और काम करने की तरीके को देखते हुए उन्हें दोबारा से संगठन महामंत्री चुना गया है।

    रोबट कुमार ने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा, प्रदेश अध्यक्ष जसविंद्र चौहान, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हरदीप बावा, कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री का अभार जताया है। उन्होंने कहा संठन ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी है उसे बखूबी निभाया जाएगा।

  • ऊना शहर से चार बेसहारा पशुओं को पकड़कर पहुंचाया गौशाला, जून में पकड़े 91 पशु

    ऊना शहर से चार बेसहारा पशुओं को पकड़कर पहुंचाया गौशाला, जून में पकड़े 91 पशु

    उप-निदेशक डॉ. जय सिंह सेन बोले, विभाग का अभियान आगे भी जारी रहेगा

    ऊना (सुशील पंडित)। ऊना शहर में घूम रहे चार बेसहारा पशुओं को पकड़ कर गौशालाओं में पहुंचाया गया है। यह जानकारी देते हुए उप-निदेशक डॉ. जय सिंह सेन ने कहा कि विभाग ने आज शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान छेड़ा तथा अब अगले दो दिन बंगाणा उपमंडल के रायपुर मैदान व मंदली से बेसहारा पशुओं को हटाया जाएगा। इसके बाद पशु पालन विभाग गगरेट उपमंडल में भी इसी प्रकार का अभियान छेड़ेगा। उन्होंने बताया कि जून माह में हरोली उपमंडल के तहत बीत क्षेत्र से 91 बेसहारा गौवंश को पकड़ कर बाथड़ी सहित जिला ऊना की विभिन्न गौशालाओं में पहुंचाया गया था तथा इससे पहले चिंतपूर्णी क्षेत्र में लगभग तीन माह पूर्व इसी प्रकार का अभियान छेड़ा गया था, जिसमें करीब 200 बेसहारा पशुओं को पकड़ा गया था और उन्हें कटौहड़ कलां गौशाला सहित अन्य गौशालाओं में आश्रेय प्रदान किया गया है। 

    डॉ. सेन ने कहा कि विभाग का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और पशु पालन विभाग सड़कों को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने के लिए प्रयासरत है। 

  • दिव्यांग श्रेणी में पटवारी के भरे जाएंगे दो पद

    दिव्यांग श्रेणी में पटवारी के भरे जाएंगे दो पद

    ऊना (सुशील पंडित)।  इंजीनियर-इन-चीफ, पीडब्ल्यूडी हिमाचल प्रदेश शिमला द्वारा पटवारी के दो पद दिव्यांग श्रेणी में भरें जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि हीयरिंग इम्पेयर्ड श्रेणी व आॅर्थो इम्पेयर्ड श्रेणी में एक-एक पद भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त बोर्ड से स्कूल एजुकेशन उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

    अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग द्वारा आयोजित पटवारी की परीक्षा भी उत्तीर्ण की होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा इच्छुक एवं योग्य प्राथी 25 जुलाई तक अपने नाम नजदीकी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत करवा सकते हैं।

  • संबल योजना के तहत जिला ऊना से प्राप्त हुए कुल 142 आवेदन, 91 लाभार्थियों को दो गई मदद

    संबल योजना के तहत जिला ऊना से प्राप्त हुए कुल 142 आवेदन, 91 लाभार्थियों को दो गई मदद

    गगरेट उपमंडल से 16 आवेदन प्राप्त हुए, 11 लाभार्थियों को जारी हुई आर्थिक सहायता 

    जिला ऊना में 91 लाभार्थियों को जारी की कुल 26.46 लाख रुपए की आर्थिक मदद

    ऊना (सुशील पंडित)। जिला प्रशासन की संबल योजना के तहत 30 जून 2022 तक जिला ऊना से कुल 142 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके तहत 91 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। आईटीआई में पढ़ाई के लिए संबल योजना के तहत 7 लड़कों और 5 लड़कियों को 1.08 लाख, डिग्री पूरी करने के लिए एक लड़के और 31 लड़कियों को 3.20 लाख, बीएससी नर्सिंग के लिए 11 लड़कियों को 9.81 लाख, एलएलबी के लिए एक लड़के व सात लड़कियों को 4.28 लाख, इंजीनियरिंग के लिए 3 लड़कों व दो लड़कियों को 1.48 लाख, डिप्लोमा कोर्स के लिए 3 लड़कों व 14 लड़कियों को 6.87 लाख तथा तीन लड़कों व 4 लड़कियों को स्कूली पढ़ाई के लिए 23,258 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस प्रकार से संबल योजना के तहत जिला ऊना में 26.46 लाख रुपए की सहायता प्रदान की जा चुकी है। 
    संबल योजना के तहत अंब उपमंडल में 23, बंगाणा व गगरेट में 11-11, हरोली में 25 तथा ऊना में 21 लाभार्थी हैं। गगरेट उपमंडल से कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 5 को अस्वीकार कर दिया गया, क्योंकि वह योजना की पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करते थे। 

    घर जाकर पात्रता की जांच करते हैं सीडीपीओ
    जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह ने कहा कि संबल योजना के तहत आवेदन प्राप्त विभाग गंभीरता के साथ कार्य करता है। संबंधित उपमंडल के सीडीपीओ स्वयं आवदेक घर जाकर पात्रता की जांच करते हैं तथा इसके बाद ही मामले की स्वीकृति के लिए फाइल उपायुक्त को प्रस्तुत की जाती है। सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद पात्र लाभार्थी को योजना का लाभ दिया जाता है। 

    पंचायत प्रतिनिधियों को लिखा पत्र
    इस बारे उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि संबल, नवजीवन तथा गरिमा योजनाओं को जिला ऊना में आरंभ करने के उपरांत उन्होंने निजी तौर पर सभी पंचायत प्रतिनिधियों को इन योजनाओं के बारे में पत्र लिखा था। इस पत्र में इन योजनाओं से संबंधित जानकारी उनके साथ साझा की गई थी, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं के लाभ से वंचित न रह सके। इसके साथ ही सभी पंचायत प्रतिनिधियों की एक विशेष ट्रेनिंग जिला परिषद हॉल ऊना में करवाई गई थी, जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में उन्हें विस्तृत जानकारी प्रदान की थी। इन प्रयासों को उद्देश्य है कि पंचायत प्रतिनिधि सरकारी योजनाओं से परिचित हों तथा वह अपनी-अपनी पंचायत व वार्ड में पात्र लाभार्थी को इनका लाभ सुनिश्चित करें।

    संबल योजना का प्रारूप 
    जिला प्रशासन ने बेसहारा व अनाथ बच्चों के लिए संबल योजना चलाई है। प्रायः देखने में आता है कि घर के मुखिया का निधन हो जाने पर या किसी कारणवश लाचार हो जाने पर बच्चों की शिक्षा पर सीधा दुष्प्रभाव पड़ता है। ऐसे बच्चे या तो शिक्षा से पूर्णतः वंचित रह जाते हैं या शिक्षा के लिए अन्य लोगों के सामने हाथ फैलाने को बाध्य हो जाते हैं। भाग्य के कुठारघात के बाद शिक्षा न मिलने के कारण ऐसे बच्चे एक अच्छे जीवन से भी वंचित हो जाते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ऊना अति-गरीब परिवार के इन पात्र बच्चों को शिक्षा प्राप्ति के लिए मंदिर ट्रस्ट चिंतपूर्णी के माध्यम से संबल योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान करता है। 

  • पंजाबः पावरकॉम का अधिकारी 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

    पंजाबः पावरकॉम का अधिकारी 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाब के सीएम भगवंत मान सरकार बनने के कुछ दिन बाद ही भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए एंटी करप्शन एक्शन लाइन नंबर जारी किए थे। जिसके बाद लगातार रिश्वत के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब ताजा मामला लुधियाना से सामने आया है। विजीलेंस ब्यूरो ने पावरकॉम के एक अधिकारी को 10 हजार रुपए रिश्वत लेतेे गिरफ्तार किया है।

    विजीलेंस ब्यूरो ने आरोपी परमजीत सिंह को किया गिरफ्तार

    इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा के एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि विजिलेंस की ओर से इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी ने यह कार्रवाई की है। रिश्वत के मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान परमजीत सिंह के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पावरकॉम में आर.ए. के पद पर तैनात है।

    पीड़ित के साथ आरोपी का 30,000 रुपये में हुई थी बात तय

    उन्होंने बताया कि विजिलेंस पास के गांव लखोवाल निवासी जगपाल सिंह ने शिकायत की थी कि कुछ समय पहले उनके पिता की मृत्यु हो गई थी और वह अपने ट्यूबवेल का कनेक्शन अपने पिता के नाम से अपने नाम पर करवाना चाहता है। इस मामले को लेकर वह आरोपी परमजीत सिंह से मिला और परमजीत ने इस काम के लिए उससे 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी, लेकिन सौदा 30,000 रुपये में तय हुआ। इसी मामले को लेकर आरोपी ने आज उन्हें पहली किश्त देने के लिए ऑफिस के पास बुलाया था। विजिलेंस अधिकारियों ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • बरसात में ऊना के 154.28 हैक्टेयर भूमि पर रोपे जाएंगे 1.06 लाख पौधे

    बरसात में ऊना के 154.28 हैक्टेयर भूमि पर रोपे जाएंगे 1.06 लाख पौधे

    ऊना (सुशील पंडित)। जिला ऊना में इस बार मानसून के मौसम में वन विभाग ने 154.28 हैक्टयर क्षेत्र भूमि पर कुल 1,06,708 पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा है। बरसात के मौसम में जिला में मुख्य रूप से खैर के 21,342 पौधे, शीशम के 21,341, चीड़ के 10,670, द्रेक के 8004, कचनार के 5335, सिरिस के 3201, सागवान के 2134, आंवला के 4035, बहेड़ा के 3201, यूकेलिप्टिस के 3201, तुन के 3201, किकर के 2134 तथा अन्य किस्मों के 19,743 पौधे लगाए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए डीएफओ ऊना मृत्युंजय माधव ने बताया कि पौधा रोपण पर कुल 112.69 लाख रूपए व्यय किए जाएंगे।

    डीएफओ ने बताया कि राज्य सरकार की वित्त पोषित ऊंचे प्लांट योजना के तहत 70 हैक्टेयर भूमि पर 500 पौधे प्रति हैक्टेयर के हिसाब से 35 हज़ार पौधे रोपित किए जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत ऊना में 15 हैक्टेयर भूमि, बंगाणा में 20 हैक्टेयर, अंब में 15 हैक्टेयर व भरवाई में 20 हैक्टेयर भूमि पर पौधे रोपित करने के लिए 53.27 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे। एनपीवी कैम्पा द्वारा वित्त पोषित एनरीचमेट स्कीम के तहत 70 हैक्टेयर भूमि पर 800 पौधे प्रति हैक्टेयर के हिसाब से 56 हज़ार पौधे रोपित किए जाएंगे।

     इस योजना के तहत रामगढ़ रेंज में 40 हैक्टेयर भूमि, बंगाणा में 20 हैक्टेयर व भरवाईं में 10 हैक्टेयर भूमि पर 30.73 लाख रूपये की राशि व्यय करके विभिन्न किस्मों के पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके अलावा प्रतिपूरक वनरोपण योजना के अंतर्गत 14.28 हैक्टेयर क्षेत्र पर 1100 पौधे प्रति हैक्टेयर के हिसाब से 15,708 पौधे रोपित किए जाएंगे। इस योजना के तहत 28.69 लाख रूपये व्यय करके रामगढ़ रेंज में 10.58 हैक्टेयर भूमि, बंगाणा में 0.70 व भरवाई में 3 हैक्टेयर भूमि पर अलग-अलग किस्मों के पौधे रोपे जाएंगे।

  • 23 जुलाई तक ऊना-होशियारपुर रोड भारी वाहनों के लिए बंद करने के आदेश जारी

    23 जुलाई तक ऊना-होशियारपुर रोड भारी वाहनों के लिए बंद करने के आदेश जारी

    प्रातः 7 बजे से सांय 7 बजे तक केवल दोपहिया व हल्के वाहन ही वाया बनखंडी जा पाएंगे

    ऊना (सुशील पंडित)। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने ऊना-होशियारपुर वाया बनखंडी एनएच 8 जुलाई से 23 जुलाई तक भारी वाहनों (यात्री तथा अन्य व्यवसायिक) के लिए बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह जानकारी देते हुए राघव शर्मा ने कहा कि इस अवधि में सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक सभी भारी वाहन ईसपुर मोड़ से वाया गगरेट होते हुए होशियारपुर जाएंगे तथा होशियारपुर की ओर से बजवाड़ा बट्टा मार्केट प्वाईंट से गगरेट होते हुए ऊना की तरफ आएंगे। उन्होंने बताया कि ऊना से होशियारपुर आने जाने वाले दोपहिया वाहनों तथा हल्के चार पहिया वाहनों की आवाजाही निरंतर जारी रहेगी। इसके साथ ही सांय 7:00 से प्रातः 7:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहन ऊना से होशियारपुर वाया बनखंडी होते हुए आ जा सकते हैं।

    राघव शर्मा ने कहा कि यह निर्णय पंजाब क्षेत्र में होशियारपुर से ऊना जिला की सीमा तक निर्माणाधीन सड़क मार्ग के निर्माण कार्य के दृष्टिगत लिया गया है, जिसके विषय में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निदेशक ने लिखित अनुरोध किया था।

  • पंजाबः अंतर्राष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी रैकेट का पर्दाफाश

    पंजाबः अंतर्राष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी रैकेट का पर्दाफाश

    चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव पद संभालते ही एक्शन के मूड में दिखाई दे रहे है। बीते दिन ही में रिश्वत के आरोप में उन्होंने डीएसपी पर कार्रवाई की है। वहीं आज पंजाब पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली से दो नाइजीरियाई को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि धोखेबाज सरकारी अधिकारियों और आम लोगों को ठगने के लिए अपने व्हाट्सएप प्रोफाइल पर वीवीआईपी के प्रोफाइल चित्रों और नामों का उपयोग कर रहे थे। इस मामले की जानकारी खुद पंजाब के पुलिस डीजीपी गौरव यादव ने वीरवार को दी है।

    आरोपियों ने कई लोगों के साथ की ठगी

    धोखेबाजों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले तौर-तरीके निर्दोष लोगों को व्यक्तिगत व्हाट्सएप संदेश भेज रहे थे, जिनमें ज्यादातर सरकारी अधिकारी थे। अमेज़न उपहार कार्ड, पेटीएम, या किसी अन्य डिजिटल भुगतान पद्धति के रूप में वित्तीय सहायता मांग रहे थे। पिछले कुछ महीनों में, जालसाजों ने कैबिनेट मंत्री, डीजीपी पंजाब, मुख्य सचिव पंजाब और अन्य आईएएस/आईपीएस अधिकारियों के रूप में प्रतिरूपण करके कई लोगों को ठगा है।

    लैपटॉप, महंगी घड़ियां और पासपोर्ट बरामद

    डीजीपी गौरव यादव ने खुलासा किया कि इन गिरफ्तारियों के साथ पंजाब पुलिस ने एक और सुराग खोजा है, जिससे दिल्ली से गहरी जड़ें जमाने वाली साइबर धोखाधड़ी और मुख्य रूप से नाइजीरियाई लोगों को शामिल किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान नाइजीरिया के लागोस के रहने वाले और वर्तमान में दिल्ली में रहने वाले एनीओक हाइगिनस ओक्वुडिली उर्फ ​​पोका और फ्रैंकलिन उर्फ ​​विलियम के रूप में हुई है। पुलिस ने एक केनरा बैंक डेबिट कार्ड, विभिन्न गैजेट, मोबाइल फोन, लैपटॉप, महंगी घड़ियां और पासपोर्ट भी बरामद किए हैं।

  • पंजाबः इस तंग बाजार में फर्नीचर की दुकान में लगी आग

    पंजाबः इस तंग बाजार में फर्नीचर की दुकान में लगी आग

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर जिले में आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर छेहरटा बाजार में फर्नीचर की दुकान में आग लगी है। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां ने आग काबू पा रही है। बताया जा रहा है कि आग ज्यादा लगने के कारण फायर बिग्रेड की गाड़ियों को कड़ी मशक्त करनी पड़ रही है।

    भारी मात्रा में हुआ दुकान का नुक्सान

    मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि फर्नीचर की दुकान का भारी मात्रा में नुक्सान हुआ है। हालांकि जानी नुक्सान होने के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि जिस फर्नीचर की दुकान में आग लगी है वह बीच बाजार में है और यहां पर काफी भीड़ रहती है। इसलिए फायर बिग्रेड की गाड़ियों को मशक्त का सामना करना पड़ा है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

  • पंजाबः टिप्पर से फेट लगने से युवक की मौत, सड़क पर परिजनों ने  लगाया धरना

    पंजाबः टिप्पर से फेट लगने से युवक की मौत, सड़क पर परिजनों ने लगाया धरना

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना जिले में टिप्पर से फेट लगने पर युवक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंगली गांव के पास बीते दिन रात को 24 साल के हरविंदर सिंह की टिप्पर से फेट लगने पर मौत हो गई थी। मृतक हरविंदर सिंह नंगड़ी गांव का रहने वाला है। हरविंदर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया था। लेकिन आज परिजनों की तरफ से राहों रोड पर चुंगी के पास धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

    पुलिस ने चालक खिलाफ नहीं की कोई कार्रवाई

    परिजनों का आरोप है कि हादसा टिप्पर के साथ हुआ था मगर पुलिस इसे नहीं मान रही है। पुलिस ने टिप्पर संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते ही उन्हें मजबूरन धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। 

    परिजन बोले, कार्रवाई करने पर ही करेंगे हरविंदर का संस्कार

    अगर सुनवाई नहीं हुई तो वह शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करेंगे और तब तक संस्कार नहीं किया जाएगा। यह तब तक जारी रहेगा जब तक टिपर संचालक और मालिक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं हो जाता है। गाैरतलब है कि शहर में तेज रफ्तार का कहर जारी है। आए दिन हाे रहे हादसाें के खिलाफ पुलिस ने पहले अभियान भी चलाया था, लेकिन अब फिर यह सुस्त पड़ गया है।