Blog

  • थानाकलां में हुआ मेरी पोलीसी मेरे हाथ का शुभारंभ

    थानाकलां में हुआ मेरी पोलीसी मेरे हाथ का शुभारंभ

    ऊना/ सुशील पंडित: कृषि विभाग द्वारा “मेरी पोलीसी मेरे हाथ” का शुभारंभ जिला ऊना की ग्राम पंचायत थानाकलां में आयोजित किया गया। उप निदेशक कृषि कुलभूषण धीमान ने इस मौके पर उपस्थित किसानों व बागवानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मौसम आधारित फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त बीमित किसानों को उनकी गेहूं की फसल की बीमा पोलीसी भी वितरित की गई।

    उपनिदेशक द्वारा विभिन्न कृषि योजनाओं बारे अवगत करवाने के साथ-साथ किसानों द्वारा पूछे गए सवालों के संतोषजनक सुझाव दिए। इस अवसर पर स्थानीय प्रधान, उप प्रधान, जिला कृषि अधिकारी डाॅ रमेश लाल, खंड विकास एवं प्रसार अधिकारी, बीमा कंपनी के जिला समन्वयक मोहन कुमार एवं अंकित कुमार उपस्थित रहे।

  • फगवाड़ाः दो कारों की टक्कर में 4 लोग घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः दो कारों की टक्कर में 4 लोग घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमारः शहर के चक्क हकीम मंदिर के पास सड़क हादसे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सड़क पर जा रही आई-10 कार को पीछे से आ रही होंडा सिटी कार नंबर पीबी 08 डीपी 8999 ने दो बार टक्कर मारी। जिससे आई-10 में बैठे 4 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए फगवाड़ा के सिविल हस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों की पहचान सर्वजीत सिंह पुत्र बालकिशन चंदन सिंह पुत्र सर्वजीत जसप्रीत कौर पत्नी सर्वजीत और अखिलेश दीप सिंह पुत्र सरबजीत के रूप में हुई है।

    घटना की जानकारी देते हुए अखिलेश दीप सिंह ने बताया कि वह जालंधर से दिल्ली की ओर जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह फगवाड़ा के चक्कर हकीम के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही होंडा सिटी कार ने पीछे से दो बार  कार को टक्कर मारी। जिससे उनकी कार डिवाइडर पर जा पलटी और गाड़ी में बैठे सभी लोग घायल हो गए। जिनको घायल अवस्था में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

  • होशियारपुरः गांव वासियों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गांव वासियों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेत,सोनू थापर : देर रात दसूहा के गांव बोदला और वेरशा में गन्ने की ट्रालियों की आवाज से परशान लोगों द्वारा रोड जाम करके पदर्शन किया गया। राष्ट्रीय कोमी मार्ग पर पड़ते अड्डा गुरुद्वारा गरना साहिब से शुगर मिल को जाती लिंक सड़क पर रोजाना बड़ी गिनती में किसान गन्ना लेकर मील की ओर जाते है। इस दौरान देर रात गांव बोदला के नजदीक एक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया तो गुस्से में आए लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दसूहा पुलिस ने लोगों को शांत करवाया और वहां से धरना हटवाकर रास्ता खुलवाया। पुलिस ने गुस्साए लोगों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इसका हल निकाला जाएंगा। इस मामले को लेकर एसडीएम उजस्वी अलंकार ने गांव वासियों से मीटिंग की। एसडीएम के द्वारा दसूहा को दोनों गांवों के लोगों को बैठाकर समस्या का हल निकाला गया।

  • अग्निवीर सेना भर्ती प्रक्रिया के लिए आवदेन 15 मार्च तक आमंत्रित

    अग्निवीर सेना भर्ती प्रक्रिया के लिए आवदेन 15 मार्च तक आमंत्रित

    भर्ती के प्रथम चरण में आयोजित होगी आॅनलाईन लिखित परीक्षा

    ऊना/ सुशील पंडित : सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर ने अग्निपथ योजना के तहत वर्ष 2023-24 के लिए अविवाहित पुरूषों के प्रवेश हेतू आॅनलाईन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि अग्निवीर सेना भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में कम्पयूटर आधारित आॅनलाईन लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इसके उपरांत दूसरे चरण में अग्निवीर सेना भर्ती रैली करवाई जाएगी।

    कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि अभ्यर्थी 16 फरवरी से 15 मार्च तक भारतीय थल सेना की बेवसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आॅनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार अपनी पात्रता की जांच करने और अपना प्रोफाइल बनाने के लिए वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास आॅनलाईन आवेदन करने के लिए सक्रिया ईमेल और मोबाईल नम्बर होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी आवेदन करते समय पांच परीक्षा केंद्र अवश्य भरें। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा केंद्र या चयन परीक्षा की तिथि को बदलने पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को परीक्षा की निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचना अनिवार्य होगा अन्यथा परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय थल सेना की बेवसाईट पर श्रेणीवार लिंक प्रदान किया गया है जिससे उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का अभ्यास कर सकते हैं। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे सामान्य प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने से पहले कम से कम एक बार प्रवेश परीक्षा का अभ्यास अवश्य करें। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करने और सामान्य प्रवेश परीक्षा में प्रवेश पाने की एनिमेटड वीडियो भारतीय थल सेना की बेवसाईट पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थी अपनी नवीनतम फोटोग्राफ अपलोड करें।

    इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान अभ्यार्थी को रंगीन एडमिट कार्ड लेकर आना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के दोनों चरणों के साथ-साथ मेडिकल टेस्ट में अपना आधार कार्ड साथ लेकर अवश्य आएं। उन्होंने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे पब्लिक पर्सनल कम्पयूटर से पंजीकरण करते समय लाॅगिन आईडी के लीक होने के प्रति सावधानी बरतें। 

  • होशियारपुरः आप सरकार के खिलाफ एकजुट हुए टीचर, किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    होशियारपुरः आप सरकार के खिलाफ एकजुट हुए टीचर, किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेत,सोनू थापर : पंजाब के 136 एडिड कॉलेज की सांझी कार्य समिति ने पंजाब और चंडीगढ़ कॉलेज शिक्षक संघ के बुलावे पर एडिड कॉलेजों की तरफ से काफी दिनों से पंजाब सरकार के खिलाफ रोश किया जा रहा है। इसके संबंध में आज एडिड कॉलेज के शिक्षकों की तरफ से मिनी सेक्टरिएट होशियारपुर तक रोश मार्च किया गया। इस रोष मार्च दौरान टीचरों ने धरना लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। टीचरों ने डीसी कोमल मित्तल को इस मामले को लेकर मांग पत्र भी सौंपा।

    मौके पर संघ के सूबा प्रधान डॉ विनय ने बताया की आजादी से अब तक किसी भी सूबे की सरकार ने रियाटरमेंट के अनुदान को 60 साल से घटाकर 58 साल तक नहीं किया है और भारत सरकार भी अपने मुलाजिमों को 60 साल तक सेवा करने का मौका देती है। फिर उन्हें सेवा मुक्त करती है। पंजाब में आप सरकार अपने आपको योग्य बताती हैं फिर भी गलत फैसला लेती है। प्रदर्शनकारियों के द्वारा कहा गया कि अगर उनकी मांगे ना सुनी गई तो रोष प्रदर्शन को और तेज करेंगे।

  • जालंधरः कॉलेजों के टीचरों ने पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधरः कॉलेजों के टीचरों ने पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमार: महानगर के यादगार हॉल से लेकर डीसी दफ्तर तक कॉलेजों के अध्यापकों और प्रोफेसरों द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला गया। बातचीत दौरान अध्यापकों ने बताया कि जब से पंजाब में आप पार्टी की सरकार आई है, तब से ही उनकी मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने हमारी रिटायरमेंट की उम्र 60 साल से घटाकर 58 साल किए जाने का नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके कारण हम प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं।

    उन्होंने कहा कि यह रोष प्रदर्शन तब तक चलेगा जब तक सरकार द्वारा लिया गया फैसला वापस नहीं ले लिया जाता। बातचीत दौरान अध्यापकों ने बताया कि कैसे पंजाब सरकार ने हमें एक तरफ छोटा-सा फायदा देकर दूसरी तरफ हमारी कई सालों की मेहनत को छीनने की तैयारी की है। अध्यापकों ने यह भी बताया कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तो आने वाले समय में मुख्यमंत्री पंजाब के दफ्तर के आगे जाकर धरना लगाएंगे।

  • पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी को लेकर हुआ विवाद, 8 पर मामला दर्ज

    पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी को लेकर हुआ विवाद, 8 पर मामला दर्ज

    नई दिल्ली : भारतीय टीम के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ एक बार फिर से चर्चा में हैं। हालांकि वे अभी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन इस बीच क्रिकेट के अलावा दूसरी बातों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल पिछले दिनों पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार पर हमला हुआ था, इसमें अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पृथ्वी शॉ के जिस दोस्त की कार पर हमला हुआ था, वो बिजनेसमैन बताया जा रहा है और मामला सेल्फी लेने को लेकर हुए विवाद का है। पता चला है कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

    सेल्फी को लेकर हुआ विवाद 

    बताया जा रहा है कि पृथ्वी शॉ​ पिछले ​दिनों अपने दोस्त के साथ कही गए हुए थे। इसी दौरान उनके पास कुछ लोग आए और पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेने की जिद करने लगे। खबर है कि पृथ्वी शॉ ने सेल्फी दे भी दी, इसके बाद भी वे और ज्यादा तस्वीरें लेने के लिए कहने लगे। इसके बाद उनको होटल से बाहर निकाल दिया गया। इससे लोग भड़क गए और पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार पर हमला कर दिया। ये घटना उस वक्त हुई, जब दोस्त पृथ्वी शॉ को छोड़कर वापस जा रहा था। इसी दौरान बीच में ही कार को रोककर उसमें तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया। अच्छी बात ये रही कि पृथ्वी शॉ खुद उस दौरान कार में मौजूद नहीं थे। आरोप तो ये भी है कि आरोपियों ने पृथ्वी शॉ के दोस्त से कुछ रुपयों की भी मांग की गई, जिसे दोस्त ने नहीं माना। अब ओशिवारा पुलिस स्टेशन में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ओशिवारा पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 148,149, 384, 437, 504, 506 के तहत मामला किया दर्ज किया गया है आगे की जांच की जा रही है। 

    क्या है मामला

    दरअसल, सना गिल और शोभित ठाकुर नाम के फैन सहित कुछ अन्य लोगों ने पृथ्वी शॉ के दोस्त के साथ मारपीट की। घटना 15 फरवरी की रात की है और घटना सहारा स्टार होटल में हुई। पृथ्वी शॉ और उसका दोस्त, एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गए थे। इस दौरान पृथ्वी शॉ का फैन, एक लड़की फैन उनके टेबल पर आ गए और फोटो क्लिक करने लगा। कुछ फोटो क्लिक करने के बाद फैन वीडियो और फोटो लेना बंद नहीं किया, जिसके बाद पृथ्वी शॉ ने अपने दोस्त व होटल मालिक को बुलाया और फैंस को हटाने को कहा। रेस्टोरेंट के मैनेजर ने फैन को रेस्टोरेंट से निकाल दिया। यह शख्स रेस्टोरेंट के बाहर पृथ्वी शॉ और उसके दोस्त के निकलेने का इंतज़ार करता रहा। इसके बाद पृथ्वी शॉ के दोस्त को सिग्नल पर रोक लिया और कार का शीशा तोड़कर मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं, पृथ्वी के दोस्त से 50000 हजार भी मांगने लगा। जब शीशा तोड़ दिया तो कोई मामला नहीं बढ़े इसलिए पृथ्वी को दूसरे कार में रवाना किया। 

    पृथ्वी शॉ चल रहे हैं टीम इंडिया से बाहर 

    पृथ्वी शॉ को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में हाल ही में शामिल किया गया था, लेकिन वे सीरीज में एक भी मैच नहीं खेल पाए। टीम में होने के बाद भी उन्हें मौका नहीं मिला। हालांकि उन्होंने अपना पहला टी20 मैच साल 2021 की जुलाई में खेला था, लेकिन उसमें वे बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। हालांकि टेस्ट और वनडे में भी पृथ्वी शॉ टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन वे लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा है। इस बीच घटना में वैसे तो पृथ्वी शॉ का कोई खास रोल नहीं है, लेकिन वे चर्चा में तो आ ही गए हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।

  • पंजाबः GNDU College की पहली मंजिल से गिरा BSC छात्र

    पंजाबः GNDU College की पहली मंजिल से गिरा BSC छात्र

    पठानकोटः जीएनडीयू कालेज में पहली मंजिल से गिरने से बीएससी आईटी कर रहा स्टूडेंट जख्मी हो गया। जिसे कालेज प्रबंधन ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल स्टूडेंट कनवर नरोट मेहरा का रहने वाला है। सूचना मिलने पर मौके पर थाना डिवीजन नं.1 प्रभारी मनदीप सल्गौत्रा समेत पुलिस पार्टी पहुंची। पुलिस ने घायल छात्र से घटना संबंधी पूछा और कालेज में जाकर भी जांच की।

    नरोट मेहरा का रहने वाला कनवर जीएनडीयू कालेज लमीनी में बीएससी आईटी की पढ़ाई कर रहा है। बुधवार को रोजाना कनवर कालेज गया था। कालेज की पहली मंजिल से कनवर नीचे गिरा तो आवाज सुन कालेज स्टाफ व स्टूडेंटस इक्ट्ठे हो गए। जिन्होंने घायल छात्र कनवर को तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया। छात्र कनवर के कालेज की पहली मंजिल से गिरने की सूचना मिलने पर परिवार सिविल अस्पताल में पहुंचा।

    परिवार ने बताया कि कनवर 2 दिनों से बीमार चल रहा था। हो सकता है उसे चक्कर आने पर गिर गया होगा। परिवार का कहना है कि वह इंदौरा में शादी समारोह में जा रहे थे। उन्हें रास्ते में सूचना मिली तो वह अस्पताल में पहुंचे। फिलहाल डाक्टरों द्वारा घायल छात्र का एक्सरे व अन्य टेस्ट करवाकर ट्रीटमेंट शुरू कर दिया गया। थाना डिवीजन नं.1 प्रभारी मनदीप का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः चेयरमैन पद संभालने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी का आया बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः चेयरमैन पद संभालने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ / प्रवेश : पंजाब राज महिला कमिशन की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को पंजाब सरकार की तरफ से उनको ओहदे से हटा दिया गया था लेकिन कल कोर्ट में फैसला आने के बाद आज उन्होंने फिर से पंजाब राज महिला कमीशन के चैयरपर्सन के तौर पर अपने दफ्तर में ज्वाइन किया ।

    1998 का कमीशन बना हुआ है । पहिली बार मुझे एक्सटेंशन नही दी गई । मैंने 2018 में जॉइन किया था । लेकिन लेटर में भेज गया के मुझे रिमूव कर दिया गया है वह मुझे बहुत बुरा लगा फिर मैंने अपने मान व सम्मान की लड़ाई लड़ी ओर जीत कर उसे बहाल रखा । जब से कमीशन बना है तब से लेकर सभी चेयरपर्सन को यह एक्सटेंशन दी गई है । मैं हाईकोर्ट का और चेतन मितल  वकील और पंजाब सरकार का सभी का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मेरा मान सम्मान कायम रखा ।

    मेरे लिए रेजिग्नेशन देना तो बहुत बड़ी बात नहीं है मैं इस चेयर पर रहूं या ना रहूं लेकिन मैं ऐसे ही लोगों के लिए काम करती रहूंगी मैंने चार पांच बार पहले भी मुख्यमंत्री से टाइम मांगा है लेकिन मुझे नहीं मिला मुझे लगता है कि बिजी होने के बावजूद जाम हो जाए और सेवा करने के लिए जरूर टाइम देंगे ।

    कोई भी मंत्री हो मुख्यमंत्री हो मैं सभी का सम्मान करती हूं और अपने दायरे में रहकर ही बात करते हैं पहले कुछ राजनीति और जरूर हुई है जिसके तहत मुझे भी शिकार होना पड़ा । मनीषा गुलाटी ने यह भी कहा कि मैं किसी पद नहीं थी तब भी मुझे लोगों के एसएमएस फोन कॉल और व्हाट्सएप ऐसे रहे हैं और पन 40 हजार के करीब मेरे पास अभी मैसेज आ चुके ऐसे ही उन्होंने कहा कि 32 के करीब लोग अपनी कंप्लेंट वापसी ले चुके हैं वह कहते हैं कि मनीषा गुलाटी आएगी तभी ही कम कंप्लीट को हल करवाना चाहिए उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार के साथ कोई मतभेद नहीं है मैं सब के साथ मिलकर और सरकार के सहयोग के साथ ही आगे का काम करना शुरू कर दें

  • पंजाबः दिन दिहाड़े PNB बैंक में लूट, बदूंक के बल पर लुटेरों ने लूटे 20 लाख रुपए

    पंजाबः दिन दिहाड़े PNB बैंक में लूट, बदूंक के बल पर लुटेरों ने लूटे 20 लाख रुपए

    अमृतसरः पंजाब में लूटपाट और चोरी के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं अब अमृतसर के पॉश एरिया में लुटेरों ने पंजाब नेशनल बैंक के अंदर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। चंद मिनटों में लुटेरे 20 लाख रुपए लूट कर ले गए। वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की है।

    घटना अमृतसर के रानी का बाग स्थित पंजाब नेशनल बैंक की है। इसी बैंक के ऊपर पंजाब नेशनल बैंक का क्षेत्रीय कार्यालय भी है। इतना ही नहीं, इस बैंक से 100 मीटर की दूरी पर डिप्टी पुलिस कमिश्नर और 500 मीटर की दूरी पुलिस डीसी और पुलिस कमिश्नर कार्यालय है।