Blog

  • बजट 2023ः कांग्रेस ने 30 हजार सरकारी नौकरी, सोलर प्रोजेक्ट लगाने के लिए युवाओं को 40% सब्सिडी सहित किए कई बड़े ऐलान

    बजट 2023ः कांग्रेस ने 30 हजार सरकारी नौकरी, सोलर प्रोजेक्ट लगाने के लिए युवाओं को 40% सब्सिडी सहित किए कई बड़े ऐलान

    शौकीनों को बड़ा झटकाः राज्य में महंगी होगी शराब 

    शिमलाः हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को विधानसभा में अपना पहला बजट पेश किया। वर्ष 2023-24 के लिए सीएम ने 53613 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। 2 घंटे 17 मिनट लंबे भाषण में सीएम ने हिमाचल को ग्रीन स्टेट बनाने का ऐलान करते हुए घोषणाओं की झड़ी लगा दी। शिमला के पास जाठिया देवी में नया शहर बसाने का ऐलान करते हुए बजट में इसकी डीपीआर बनाने के लिए 1373 करोड रुपए दिए गए। हिमाचल में 75 साल से कोई नया शहर नहीं बसा है।

    भारी कर्ज से जूझ रहे हिमाचल में सरकार की इनकम बढ़ाने के मकसद से मुख्यमंत्री ने शराब पर काउ-सेस लगाने का ऐलान किया। राज्य में प्रतिबोतल 10 रुपए काउ-सेस वसूला जाएगा। सरकार के इस कदम से राज्य में शराब महंगी होगी। उन्होंने अलग-अलग विभागों में 30 हजार पद भरने की घोषणा भी की।

    सीएम ने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपए देने की कांग्रेस की गारंटी को फेजवाइज पूरा किया जाएगा। इसके अलावा राज्य की 20 हजार मेधावी छात्राओं को ई-स्कूटी खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपए, प्राइवेट ई-बस और ई-ट्रक खरीदने पर 50% सब्सिडी और सोलर प्रोजेक्ट लगाने पर युवाओं को 40% सब्सिडी दी जाएगी।

  • पंजाबः कनाडा में ग्रंथी की नौकरी दिलवाने के बहाने 5.50 लाख रुपये की ठगी, 2 गिरफ्तार

    पंजाबः कनाडा में ग्रंथी की नौकरी दिलवाने के बहाने 5.50 लाख रुपये की ठगी, 2 गिरफ्तार

    फिरोजपुर : विदेश भेजने के नाम पर ठगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला फिरोजपुर के महालम से सामने आया है जहां एक निहंग सिंह को निशाना बनाकर उससे 5.50 लाख रुपये की ठगी की गई। जानकारी के अनुसार पीड़ित मेहताब सिंह पुत्र रछपाल सिंह को कनाडा के सरी स्थित गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी की नौकरी दिलाने का झांसा दिया और इसके लिए उसने मेहताब सिंह से साढ़े पांच लाख रुपये भी ठग लिए, लेकिन उसके साथ किया हुआ वादा पूरा नहीं किया। जिस पर मेहताब सिंह ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है।

    पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह उर्फ ​​आमना पुत्री जरनैल सिंह, उसकी पत्नी ज्योति व एक अन्य साथी सुरिंदर कुमार पुत्र प्रकाश निवासी रूपाना ने कैनेडा के सरी शहर के गुरद्वारा साहिब में ग्रंथी की डयूटी लगवाने के बहान उस से 5.50 लाख रुपए की ठगी की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर पति-पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि महिला अभी फरार है जिसे जल्द ही गिरफ्तार किए जाने की बात कही जा रही है।

  • पंजाबः 23 लाख रुपए की ड्रग मनी, हथियार व वाहन सहित आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः 23 लाख रुपए की ड्रग मनी, हथियार व वाहन सहित आरोपी गिरफ्तार

    श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब पुलिस के द्वारा नशे और क्राइम की वारदातों के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत पुलिस ने अलग-अलग आरोपियों के पास से 23 लाख 10 हजार की ड्रग मनी, देशी कट्‌टा 12 बोर, 4 जिंदा कारतूस 12 बोर, एक थार व एक वर्ना गाड़ी और 4 मोबाइल फोन बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रमुख हरमनबीर सिंह गिल ने कहा कि उनकी टीम ने चिट्टे नशे की सप्लाई नेटवर्क तोड़ा है, उन्होंने कहा कि कुछ आरोपी पकड़े गए हैं और अन्य को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस सक्रिय है। 

  • जालंधर पहुंचे सेहत मंत्री का बड़ा ऐलान, जल्द खुलेंगे नए मोहल्ला क्लीनिक, देखें वीडियो

    जालंधर पहुंचे सेहत मंत्री का बड़ा ऐलान, जल्द खुलेंगे नए मोहल्ला क्लीनिक, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्षः पंजाब में सीएम मान ने हाल ही में मंत्री विभाग के बदले है। इस दौरान उन्होंने बलबीर सिंह को स्वास्थ्य मंत्री का पद सौंपा। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद पहली बलबीर सिंह डीसी कार्यालय में पहुंचे। इस दौरा उन्होंने प्रेस वार्ता के जरिए शहर के लिए बड़ा ऐलान किया। मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बलजीत सिंह ने कहा कि आज वह जालंधर के स्वास्थ्य के बारे में बात करने आए हैं और स्वास्थ्य विभाग में जो भी कामियां पाई है वह उसे पूरा करेगे।

    मीडिया से बातचीत दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब में लगभग 76 नए मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आज तक हर मोहल्ला कलानिक में कई आम लोगों का इलाज हो चुका है। बातचीत के दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल में आ रही कई समस्याओं का जल्द समाधान करने की बात कही। स्वास्थ्य मंत्री ने हाल ही में कैनेडा से 700 से ज्यादा बच्चों को डिपोर्ट किए जाने के मामले को लेकर कहा कि इस मामले में लगभग 400 बच्चों की वेरिफिकेशन अभी बाकी है और जिस एजेंट के जरिए उनका वीजे लगाए गए थे उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है और जल्द ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਹੁਣ ਸਾਰੀਆਂ ਅਦਾਲਤਾਂ ਇੱਕ ਛੱਤ ਥੱਲੇ ਮਿਲਣਗੀਆਂ, ਚੀਫ਼ ਜਸਟਿਸ ਕਰਨਗੇ ਨਵੇਂ ਕੰਪਲੈਕਸ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਹੁਣ ਸਾਰੀਆਂ ਅਦਾਲਤਾਂ ਇੱਕ ਛੱਤ ਥੱਲੇ ਮਿਲਣਗੀਆਂ, ਚੀਫ਼ ਜਸਟਿਸ ਕਰਨਗੇ ਨਵੇਂ ਕੰਪਲੈਕਸ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਤੇ ਸੈਸ਼ਨ ਜੱਜ ਦਿਲਬਾਗ ਸਿੰਘ ਜੌਹਲ ਨੇ ਤਿਆਰੀਆਂ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਇਜ਼ਾ

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ/ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬਣੇ ਆਲੀਸ਼ਾਨ ਬਹੁ-ਮੰਜ਼ਿਲੇ ਜੁਡੀਸ਼ੀਅਲ ਕੋਰਟ ਕੰਪਲੈਕਸ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ 17 ਮਾਰਚ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਚੀਫ਼ ਜਸਟਿਸ ਰਵੀ ਸ਼ੰਕਰ ਝਾਅ ਕਰਨਗੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਸੈਸ਼ਨ ਡਵੀਜ਼ਨ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਕੀ ਜੱਜ ਜਸਟਿਸ ਅਰੁਨ ਪੱਲੀ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਰਹਿਣਗੇ। ਇਹ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਤੇ ਸੈਸ਼ਨ ਜੱਜ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦਿਲਬਾਗ ਸਿੰਘ ਜੌਹਲ ਨੇ ਅੱਜ ਨਵੇਂ ਜੁਡੀਸ਼ੀਅਲ ਕੋਰਟ ਕੰਪਲੈਕਸ ਵਿਖੇ ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲੈਣ ਮੌਕੇ ਕੀਤਾ। 

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕੋਮਲ ਮਿੱਤਲ, ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜੱਜ ਸਾਹਿਬਾਨ, ਸੀ.ਜੇ.ਐਮ-ਕਮ-ਸਕੱਤਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ ਅਪਰਾਜਿਤਾ ਜੋਸ਼ੀ, ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ. ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਪ੍ਰੀਤਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ, ਐਸ.ਪੀ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹੋਰ ਜੁਡੀਸ਼ੀਅਲ ਤੇ ਸਿਵਲ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਤੇ ਸੈਸ਼ਨ ਜੱਜ ਦਿਲਬਾਗ ਸਿੰਘ ਜੌਹਲ ਨੇ ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਨੂੰ ਸਫ਼ਲਤਾਪੂਰਵਕ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਨ ਲਈ ਲੋੜੀਂਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 14 ਏਕੜ 10 ਮਰਲੇ ਰਕਬੇ ਵਿਚ ਬਣੇ 6 ਲਿਫਟਾਂ ਵਾਲੇ ਇਸ ਪੰਜ ਮੰਜ਼ਿਲਾ ਕੋਰਟ ਕੰਪਲੈਕਸ ਵਿਚ 17 ਕੋਰਟ ਰੂਮ, ਇਕ ਬੱਚਿਆਂ ਦਾ ਕੋਰਟ ਰੂਮ ਅਤੇ ਇਕ ਏ.ਡੀ.ਆਰ ਸੈਂਟਰ ਹੋਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਵਿਚ ਬੇਸਮੈਂਟ, ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ 1,65,000 ਵਰਗ ਫੁੱਟ ਏਰੀਏ ਵਿਚ ਖੁੱਲ੍ਹੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਦਾ ਵੀ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਇਥੇ ਸੀ.ਸੀ.ਟੀ.ਵੀ ਕੈਮਰੇ, ਡਾਟਾ ਨੈਟ ਵਰਕਿੰਗ ਅਤੇ ਹੋਰ ਬਹੁਤ ਸਾਰੀਆਂ ਅਤਿ-ਆਧੁਨਿਕ ਸਹੂਲਤਾਂ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ, ਤਾਂ ਜੋ ਇਥੇ ਨਿਆਂ ਲੈਣ ਲਈ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਨਾ ਕਰਨਾ ਪਵੇ।  ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੰਪਲੈਕਸ ਵਿਚ ਵਕੀਲਾਂ ਲਈ ਵੀ ਆਰਾਮਦਾਇਕ ਅਤੇ ਵਧੀਆ ਮਾਹੌਲ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਇਥੇ ਪੌਦੇ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਵੀ ਢੁਕਵੀਂ ਜਗ੍ਹਾ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਨਯੋਗ ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੀਆਂ ਲਗਾਤਾਰ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ਾਂ ਸਦਕਾ ਹੀ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਇਸ ਆਲੀਸ਼ਾਨ ਕੋਰਟ ਕੰਪਲੈਕਸ ਦਾ ਸੁਪਨਾ ਪੂਰਾ ਹੋਣ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

  • जालंधरः The Lava Lounge Restaurant में पुलिस की रेड, हुक्का व तंबाकू सहित 8 गिरफ्तार 

    जालंधरः The Lava Lounge Restaurant में पुलिस की रेड, हुक्का व तंबाकू सहित 8 गिरफ्तार 

    जालंधर, वरुण/हर्ष: सीआईए स्टाफ ने रेस्तरां की आड़ में अवैध रूप से हुक्का बार चलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल के निर्देशों पर सीआईए स्टाफ के इंचार्ज अशोक कुमार की टीम ने The Lava Lounge Restaurant में रेड की। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम सहित गश्त के दौरान मिलाप चौक के पास मौजूद थे।

    उसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि न्यू अवतार नगर निवासी रविंदर कुमार मोनिका टावर दूसरी मंजिल पर The Lava Lounge Restaurant की आड़ में हुक्का बार चला रहा है। तभी एसआई अशोक कुमार ने अपनी टीम तैयार कर रेस्टोरेंट में रेड कर 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान रविंदर कुमार पुत्र बालकिशन निवासी न्यूज़ तारानगर, हनी नैयर पुत्र सुभाष चंद्र निवासी काजी मोहल्ला, मनदीप कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी हरगोविंद पुरी, कुणाल पुत्र हरजिंदर कुमार निवासी संतोखपुरा, साहिल पुत्र मोहिंदर निवासी पक्का बाग, दमन पुत्र रामकुमार निवासी पक्का बाग, अभिषेक पुत्र निर्मल दास निवासी नमी आबादी जालोवाल और रोहित पुत्र राम लुभाया जालोवाल आबादी के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ की टीम ने सभी व्यक्तियों के खिलाफ थाना 4 में मुकदमा नंबर 26 आईपीसी धारा 188 और 4-A,21-A के तहत दर्ज किया है।

  • जालंधरः गन कल्चर के खिलाफ डीसी का एक्शन, 538 लाइसेंस किए रद्द 

    जालंधरः गन कल्चर के खिलाफ डीसी का एक्शन, 538 लाइसेंस किए रद्द 

    जालंधर/वरुणः जिले में गन कल्चर के खिलाफ नकेल कसते हुए उपायुक्त जसप्रीत सिंह ने शुक्रवार को जिले में 565 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किये हैं। अधिक जानकारी देते हुए डीसी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार प्रशासन ने व्यक्तियों को जारी शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा की थी, जिसके बाद इन लाइसेंसों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। इन 538 लाइसेंसों में से 362 को नवीनीकरण प्रक्रिया के दौरान नकारात्मक पुलिस रिपोर्ट के कारण निलंबित कर दिया गया जबकि शेष 176 को विभिन्न कारणों से रद्द कर दिया गया। लाइसेंस धारकों की मृत्यु के कारण कुल 101 आग्नेयास्त्रों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए।

    इसी तरह, 25 मामलों में धारक देश छोड़कर विदेश में बस गए थे, उन्होंने कहा कि 50 मामलों में पुन: सत्यापन प्रक्रिया के दौरान पुलिस रिपोर्ट नकारात्मक पाई गई। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी को भी कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं है क्योंकि जिला प्रशासन द्वारा लाइसेंसी हथियार का दुरूपयोग करते पाये जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है;  इसलिए ऐसे मामलों में रिपोर्ट किए जाने पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।  गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने इससे पहले पिछले साल नवंबर में करीब 391 लाइसेंस निलंबित किए थे और लाइसेंस धारकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

    उन्होंने कहा कि बंदूक रखने के लिए नियमों का पालन करना होगा और इन मानदंडों के किसी भी प्रकार का उल्लंघन करने पर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  सिंह ने कहा कि चूंकि सार्वजनिक समारोहों, धार्मिक स्थलों, विवाह समारोहों या अन्य किसी कार्यक्रम में हथियार ले जाने और प्रदर्शन करने पर राज्यव्यापी प्रतिबंध है, इसलिए आने वाले दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में औचक चेकिंग की जाएगी।

  • खुद को PMO अधिकारी बताने वाला ठग गिरफ्तार

    खुद को PMO अधिकारी बताने वाला ठग गिरफ्तार

    ठग ने ले रखी थीं Z+ सिक्योरिटी, बुलेटप्रूफ एसयूवी की सुविधाएं

    श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पीएमओ का अफसर बताता था। गुजरात के रहने वाले इस शख्स का नाम किरण भाई पटेल है। वह खुद को पीएमओ का एडिशनल डायरेक्टर बताता था। इतना ही नहीं ठग ने जेड प्लस सिक्योरिटी, बुलेटप्रूफ एसयूवी की सुविधाएं भी ले रखी थीं। वह हमेशा फाइव स्टार होटल में रुकता था। शक होने पर पुलिस ने जांच की तो वह फर्जी अफसर निकला। उसे 10 दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन इसे सीक्रेट रखा गया। जेके पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तारी का खुलासा किया।

    ठग ने ट्विटर बायो में लिखा है कि उसने पीएचडी की हुई है। हालांकि, पुलिस उसकी डिग्री को लेकर भी जांच कर रही है। किरण पटेल ने जम्मू-कश्मीर की पहली यात्रा फरवरी में की थी। इस दौरान उसने सभी सरकारी सुविधाओं का फायदा उठाया। ठग ने अपने ट्विटर हैंडल में जम्मू कश्मीर दौरे के कई वीडियो पोस्ट किए हैं। उसके साथ सीआरपीएफ के जवान भी नजर आ रहे हैं।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किरण पटेल ने गुजरात से अधिक पर्यटकों को लाने के तरीकों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठकें भी की थीं। दूधपथरी को टूरिज्म स्पॉट बनाने के बारे में भी उसने चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, ठग के बारे में जेके पुलिस को खुफिया एजेंसी ने अलर्ट किया था। इसी के बाद ही उस पर कड़ी नजर रखी गई। जैसे ही वह दोबारा जम्मू-कश्मीर दौरे पर गया उसे अरेस्ट कर लिया गया। किरण भाई पटेल पर IPC की धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • फगवाड़ाः इस इलाके में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी को लेकर लोगों में रोष, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः इस इलाके में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी को लेकर लोगों में रोष, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेशः घनी आबादी वाले कटारा चौक में हिंदू धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी का मामला सामने आया है। जिसकी सूचना मिलते ही हिंदू संगठन ने मौके पर पहुंचे। हिंदू संगठन में भारी रोष पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रंथों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए इलाका निवासियों ने बताया कि धार्मिक ग्रंथों को कूड़े के ढेर में फेंका हुआ था। पुलिस की ओर से वहां के सीसीटीवी कैमरा को खंगालना शुरू कर दिया गया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਸਟੇਟ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਨੂੰ ਐਲਾਨ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਨਹੀਂ ਮਿਲੀ 30 ਕਰੋੜ ਦੀ ਗ੍ਰਾਂਟ, ਦੇਖੇਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਸਟੇਟ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਨੂੰ ਐਲਾਨ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਨਹੀਂ ਮਿਲੀ 30 ਕਰੋੜ ਦੀ ਗ੍ਰਾਂਟ, ਦੇਖੇਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪ੍ਰੋਫੈਸਰਾਂ ਨੇ ਹੱਥਾਂ ਵਿੱਚ ਤਖਤੀਆਂ ਫੜ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਕੀਤਾ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ

    ਪੰਜਾਬ : ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੀ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਸਟੇਟ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਨੂੰ ਪਿਛਲੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਸਮੇਂ 15 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਗ੍ਰਾਂਟ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਅਤੇ ਜਦੋਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣੀ ਤਾਂ ਇਸ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੀ ਗ੍ਰਾਂਟ 15 ਕਰੋੜ ਤੋਂ ਵਧਾਕੇ 30 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ  ਅਤੇ ਇਸ ਗ੍ਰਾਂਟ ਨੂੰ ਦੇਣ ਦਾ ਪਿਛਲੀ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਅਨਾਊਂਸ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਪਰ ਗ੍ਰਾਂਟ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਨਹੀਂ ਗਈ। ਇਥੋਂ ਤੱਕ ਕਿ ਮੌਜੂਦਾ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਉਥੋਂ ਦੇ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰਾਂ ਨੂੰ ਪਿਛਲੇ 10 ਮਹੀਨਿਆਂ ਤੋਂ ਤਨਖਾਹ ਤੱਕ ਵੀ ਨਹੀਂ ਮਿਲੀ ਜਿਸਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਅੱਜ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੀ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਸਟੇਟ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਹੱਥਾਂ ਵਿੱਚ ਤਖਤੀਆਂ ਫੜਕੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਅਤੇ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਾਂਟ ਮਿਲਣ ਕਾਰਨ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਬਹੁਤ ਮਾੜੇ ਹੋਏ ਪਏ ਨੇ ਇਥੋਂ ਤੱਕ ਕਿ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰਾਂ ਨੂੰ ਪਿਛਲੇ 10 ਮਹੀਨਿਆਂ ਤੋਂ ਤਨਖਾਹਾਂ ਵੀ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਘਰ ਦੇ ਗੁਜਾਰੇ ਚਲਾਉਣੇ ਬਹੁਤ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਹੋਏ ਪਏ ਹਨ। ਤਨਖਾਹਾਂ ਨਾ ਮਿਲਣ ਕਾਰਨ ਉਹ ਅੱਪਸੈਟ ਹੋਏ ਪਏ ਨੇ ਜਿਸ ਨਾਲ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਤੇ ਵੀ ਫਰਕ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। 

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਜੋ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਨੂੰ 30 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਗ੍ਰਾਂਟ ਦੇਣ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਸੀ ਉਹ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਜੋ ਪਿਛਲੇ 10 ਮਹੀਨਿਆਂ ਤੋਂ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰਾਂ ਦੀਆਂ ਤਨਖਾਹਾਂ ਰੁਕੀਆ ਹੋਈਆਂ ਹਨ। ਉਹ ਤਨਖਾਹਾਂ ਵੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣ ਤਾਂ ਜੋ ਉਹ ਆਪਣੇ ਘਰ ਦੇ ਗੁਜਾਰੇ ਚਲਾ ਸਕਣ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੀ ਗ੍ਰਾਟ ਵਿੱਚ ਵੀ ਵਾਧਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਇਹ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਚਲਦੀ ਰਹਿ ਸਕੇ।