Blog

  • जालंधरः CP चाहल के पास पहुंचा SHO और एसोसिएशन के प्रधान का विवाद, देखें वीडियो

    जालंधरः CP चाहल के पास पहुंचा SHO और एसोसिएशन के प्रधान का विवाद, देखें वीडियो

    डीसीपी जसकिरणजीत तेजा को सौंपी मामले की जांच

    जालंधर/वरुणः महानगर में थाना नंबर 3 के एसएचओ कमलजीत और अड्डा टांडा रोड एसोसिएशन के प्रधान दीपक जोशी के बीच हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। हाल ही में एसोसिएशन के प्रधान दीपक जोशी, पूर्व पार्षद अश्वनी भंडारी और मिंटा कोछड़ सहित दुकानदारों ने एसएचओ के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। उसके बाद आज यानी सोमवार को दुकानदार पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल के पास इस मुद्दे को लेकर पहुंचे।

    उन्होंने एसएचओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ उन्हें सस्पेंड करने की मांग की है। मामले की जानकारी देते हुए मिंटा कोछड़ ने बताया कि पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल ने इस मामले जांच डीसीपी जसकिरणजीत तेजा को भेज दी है। उन्होंने कहा एक दो दिन में मामले की पूरी जांच के सामने आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने डीसीपी जसकिरणजीत तेजा को जांच सौंप दी गई है। उन्होंने कहा मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों के बीच हुए मामले को सुलझा लिया जाएगा। 

  • सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान सराहनीय : प्राचार्य

    सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान सराहनीय : प्राचार्य

    पोस्टर मेकिंग कंपीटिशन में शिखा व साक्षी नंबर बन 

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय  हरोली में सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा सोमवार को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई । इस  प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने  सड़क सुरक्षा  को पोस्टर बनाए । जिसमे यातायात नियमों को दर्शाते हुए संकेत दर्शाए गए। सड़क सुरक्षा क्लब  समिति की संयोजिका डॉ आरती के निर्देशन में संपन्न हुई प्रतियोगिता का विषय था सड़क संकेत रोड मार्किंग जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।  प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिखा व साक्षी द्वितीय स्थान शालू देवी और शिखा देवी तृतीय स्थान अलका चौधरी , करिश्मा, कंचन ने अर्जित किया।

    महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश बंसल ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि  सड़क सुरक्षा क्लब के विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास कर रहे हैं क्लब द्वारा उठाएं यह कदम सराहनीय है। इस अवसर पर प्रोफेसर आर एस डडवाल , प्रोफेसर गुरबक्श राय,  कैप्टन सोनिका , प्रो बिंदिया , प्रोफेसर कल्पना शर्मा  भी उपस्थित रहे।

  • चंडीगढ़ पहुंचे ‘तेरे इश्‍क़ में घायल’ सीरियल के स्टार करण कुंद्रा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ पहुंचे ‘तेरे इश्‍क़ में घायल’ सीरियल के स्टार करण कुंद्रा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशः ‘तेरे इश्‍क़ में घायल’ सीरियल के अदाकार करण कुंदरा आज चंडीगढ़ में मौजूद रहे । ‘तेरे इश्‍क़ में घायल’ सीरियल ने फैंटेसी फिक्‍शन जोनर को एक नई ऊँचाई पर पहुँचाया है। ‘तेरे इश्‍क़ में घायल’ साल के सबसे भव्‍य टेलीविजन शोज में से एक माना जा रहा है, जिसमें एक आम लड़की ईशा और वेयरवुल्‍फ (भेडि़या) भाइयों अरमान और वीर की दमदार कहानी है, जो कि प्‍यार और जिन्‍दगी की खतरनाक सीमाओं को परखते हैं। अपनी तरह के पहले इस रोमांटिक फैंटसी ड्रामा में लोकप्रिय एक्‍टर्स करण कुंद्रा, गशमीर महाजनी और रीम समीर शेख क्रमश: वीर, अरमान और ईशा का किरदार निभा रहे हैं। 

    टेलीविजन के स्‍टार करण कुंद्रा ने प्रशंसकों का आभार जताने और अपने शो पर बात करने के लिये चंडीगढ़ का दौरा किया। करण कुंदरा ने बताया कि सीरियल में अरमान और वीर, दोनों ही वेयरवुल्‍फ हैं, जो एक-दूसरे को धोखा दे चुके हैं और इसलिये उनके बीच कड़वाहट पैदा हो जाती है। जब ईशा को अरमान की पहचान होगी। इस बीच मयूर कुमार, जोकि एक बाइसन है, वेयरवुल्‍फ्स को तबाह करने की मंशा से आएगा। काव्‍या को छुड़ाने के लिये वीर ईशा का अपहरण करेगा, जबकि अरमान उसे बचाने के लिये लड़ेगा।

  • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया नगनोली तलाब का लोकार्पण

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया नगनोली तलाब का लोकार्पण

    ऊना/ सुशील पंडित :  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नगनोली में 20 लाख रुपए की लागत से तलाब के सौंदर्यीकरण करने के उपरांत आज उसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तलाब के बाहर ओपन जिम और ट्रैक का भी निर्माण किया जा रहा है जिससे क्षेत्र के लोगों को उसकी सुविधा उपलब्ध होंगी।

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बीत क्षेत्र सिंचाई परियोजना के दूसरे चरण में लगभग 75 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी ताकि किसानों को उसका लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के लिए भी पानी की परियोजना तैयार की जा रही है क्योंकि बल्क ड्रग पार्क के लिए बिजली और पानी की आवश्यकता रहेगी। उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र के तहत टाहलीवाल और पोलियां में दो ब्लैक स्पॉट है जिन्हें ठीक करने के लिए 75-75 लाख रुपए की राशि प्रदान की जा चुकी है।

    इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रधान राणा रंजीत सिंह, स्थानीय प्रधान मेहताब ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव अशोक ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • 17 वर्षीय बेटी की जिद्द के आगे कोर्ट ने बदला नियम, जानें मामला 

    17 वर्षीय बेटी की जिद्द के आगे कोर्ट ने बदला नियम, जानें मामला 

    बनीं देश की सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनर 

    तिरुवनंतपुरमः कहते हैं माता-पिता से बड़ा दुनिया में कुछ भी नहीं होता। ये साबित किया है 17 साल की एक लड़की ने जिसने अपनी परवाह किए बगैर अपने पिता की जान बचाने का फैसला किया। केरल की 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली देवनंदा ने अपने पिता को लिवर डोनेट किया है। ऐसा करके वह देश की सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनर बन गई हैं। देवनंदा के पिता लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनके इलाज के लिए लिवर ट्रांसप्लांट ही विकल्प था। उन्हें डोनर भी मिल गया था लेकिन एक बाधा थी।

    देवनंदा के जज्बे को देख अस्पताल सर्जरी का बिल किया माफ

    देश में अंगदान नियमों के मुताबिक, 18 साल से कम उम्र के लोग अंगदान नहीं कर सकते हैं। ऐसे में उनकी बेटी उन्हें लिवर नहीं दे सकती थी। लेकिन देवनंदा ने अपने पिता को बचाने के लिए पूरी जी-जान से कोशिश की। उन्होंने केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने देवनंदा को विशेष अदालत देते हुए उसे अपने पिता की जान बचाने के लिए सक्षम बनाया। कोर्ट की रजामंदी के बाद देवनंदा ने 9 फरवरी को अपने पिता प्रतीश को लिवर का एक हिस्सा डोनेट किया। देवनंदा के इस जज्बे को देखते हुए जिस अस्पताल में उनके पिता का इलाज चल रहा था उसने उनकी सर्जरी का बिल भी माफ कर दिया।

    रिपोर्ट्स नॉर्मल, हुए सारे टेस्ट, फिर सच आया सामने

    देवनंदा का परिवार केरल के त्रिशूर का रहने वाला है। उनके पिता प्रतीश की तबीयत पिछले साल सितंबर से खराब होनी शुरू हुई थी। उसी समय उनकी बहन की मौत ब्रेस्ट कैंसर से हुई थी इसलिए प्रतीश की हालत पर न वह खुद न ही परिवार के लोग ही कुछ खास ध्यान दे पा रहे थे। लेकिन जब प्रतीश अक्सर बीमार रहने लगे, उनका वजन अचानक से 20 किलो बढ़ गया और पैरों में दर्द और सूजन बनी रहने लगी तो उनका ब्लड टेस्ट कराया गया।

    जिसमें रिपोर्ट्स नॉर्मल आईं। इसके बाद भी परिवार को तसल्ली नहीं हुई तो सीटी स्कैन समेत तमाम टेस्ट फिर से कराए गए। इन सभी टेस्ट की रिपोर्ट देवनंदा की आंटी ने देखी जो कि नर्स हैं। उन्होंने ही बताया कि लीवर में कुछ दिक्कत है। अस्पताल में चेक कराने के बाद यह पता चला कि प्रतीश को लिवर में बीमारी के साथ कैंसर भी है। इसके बाद ट्रांसप्लांट ही एक रास्ता बच रहा था। इसके बाद डोनर की तलाश शुरू हुई।

    इस तरह देवनंदा बन गई अपने पिता की डोनर

    देवनंदा के पिता का ब्लड ग्रुप -B था जो कि काफी रेयर होता है। परिवार में यह किसी से मैच नहीं हुआ। परिवार के बाहर ढूंढने पर लोग 30-40 लाख तक की डिमांड करने लगे. इतने पैसे देने के लिए देवनंदा का परिवार सक्षम नहीं था।

  • पंजाबः एयरपोर्ट पर खरीदी मिठाई से मिले फंगस लगे लड्डू, शो-कॉज नोटिस जारी

    पंजाबः एयरपोर्ट पर खरीदी मिठाई से मिले फंगस लगे लड्डू, शो-कॉज नोटिस जारी

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर विदेश से आई एक एनआरआई को फंगस लगे लड्‌डू पैक कर दिए गए। फ्लाइट के दिल्ली लैंड होने के बाद जब उसने डिब्बे को खोला तो उसे फंगस लगी हुई थी। जिसके बाद अब एनआरआई ने अमृतसर एयरपोर्ट अथॉरिटी और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) को शिकायत भेजी है। दरअसल, बीते दिनों यूएसए के सैन जोस की रहने वाली एनआरआई विजी अमृतसर घूमने आई हुई थी। अमृतसर से वापस जाते हुए विजी ने अमृतसर एयरपोर्ट की मशहूर मिठाई शॉप बाबा टी स्टॉल से लड्‌डू का डिब्बा खरीद लिया। इसके बाद वह दिल्ली लैंड हुई।

    जहां कुछ समय उसका ठहराव था। यहां विजी ने मिठाई का डिब्बा खाने के लिए खोला, लेकिन वह हैरान थी कि मिठाई के डिब्बे को फंगस लगी हुई है। विजी ने उसी समय फंगस लगे लड्डू के डिब्बे की तस्वीर खींच ली। इसकी शिकायत उन्होंने अमृतसर एयरपोर्ट और एफएसएसएआई को भेज दी। विजी का कहना था कि तकरीबन 6 घंटे पहले ही उन्होंने यह डिब्बा लिया था। विजी की यह शिकायत अमृतसर से सांसद गुरजीत औजला के पास भी पहुंची। औजला ने भी इस मामले की जांच के लिए कहा है।

    उनका कहना है कि NRI के साथ ऐसा होना चिंता का विषय है। इस पर गंभीर जांच होनी चाहिए, ताकि ऐसी गलती दोबारा ना हो सके। इससे देश का नाम विदेश में खराब होगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर वीके सेठ का कहना है कि यह मामला उनके भी ध्यान में आया है। यह प्राइवेट स्टॉल हैं। शिकायत मिलते ही बाबा टी स्टॉल को शो-कॉज नोटिस भेज दिया गया है। अभी उसका जवाब आना बाकी है। इनक्वायरी में जो भी गलत पाया गया, कार्रवाई की जाएगी।

  • ट्रैफिक पुलिस नें 196 वाहन चालको के काटे चालान

    ट्रैफिक पुलिस नें 196 वाहन चालको के काटे चालान

    पंचकूला (अजीत झा) : पंचकूला में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालो के खिलाफ पंचकूला पुलिस लगातार एक्शन मोड में हैं। पंचकूला के डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह के निर्देसानुसार एसीपी ट्रैफिक ममता सौदा के नेतृत्व में शहर में ट्रैफिक नियमों के प्रति लापरवाही करनें वालें वाहन चालको पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

    जिस कार्रवाई के तहत प्रतिदिन ट्रैफिक पुलिस द्वारा नाकाबंदी करते हुए ट्रैफिक नियमों के प्रति उल्लंघन कारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिस कार्रवाई के तहत कल दिनांक 18 फरवरी 2023 को ट्रैफिक पुलिस द्वारा करीब 193 वाहन चालको पर जुर्माना किया गया। ट्रैफिक पुलिस नें सीसीटीवी कैमरो की निगरानी में 56 औऱ ट्रैफिक नाकांबदी करते हुए चेकिंग के दौरान 137 वाहन चालको पर जुर्माना लगाया गया। जिसमें बिना हेल्मेट 50, बिना नम्बर प्लेट, बिना पैर्टन नम्बर प्लेट 15 वाहनों  तथा गल्त दिशा में वाहन चलानें वाले 81 वाहन चालको के चालान काटे गये।

    एसीपी ट्रैफिक ममता सौदा नें कहा कि ट्रैफिक नियमों क प्रति हर चालक को सर्तक व जागरुक होना चाहिए  क्योकि ट्रैफिक में वाहन चलाते समय एक छोटी सी लापरवाही से बडा नुक्सान झेलना पड सकता है क्योकि एक छोटी सी लापरवाही से आप अपनी अमूल्य जिन्दगी को अपनें हाथो गवां सकते है इसलिए ट्रैफिक नियमों की पालना करें औऱ वाहन चलाते समय दो पहिया वाहन पर हेल्मेट, चार पहिया वाहन में सीट बैल्ट का प्रयोग करे औऱ अपनें वाहनो के कागजात पुरे रखें और ट्रैफिक हर नियम की पालना करें।

  • SBI के ग्राहकों को बड़ा झटका, 17 मार्च से बैंक करने जा रहा ये बदलाव

    SBI के ग्राहकों को बड़ा झटका, 17 मार्च से बैंक करने जा रहा ये बदलाव

    नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। यदि आपका भी एसबीआई में अकाउंट है तो बैंक ने एक बड़ा झटका दिया है। बैंक 17 मार्च 2023 से कुछ बदलाव करने जा रहा है, जिसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा। 

    दरअसल SBI कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज ने ग्राहकों को जानकारी देते हुए बताया है कि एसबीआई क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों ग्राहकों पर इसका असर होगा। बैंक ने कार्ड के शुल्क में इजाफा कर दिया है। यह संशोधन 17 मार्च 2023 से लागू होगा। SBI कार्ड की तरफ से मैसेज और मेल भेजकर इस बारे में जानकारी दी गई है। SBI Cards ने बताया है कि क्रेडिट कार्ड के जरिए अपने किराए का पेमेंट करने वाले यूजर्स से अब 199 रुपये और अन्य लागू करों का शुल्क लिया जाएगा।

    आपको बता दें SBI कार्ड ने नवंबर 2022 में क्रेडिट कार्ड के किराए में पेमेंट शुल्क को बढ़ाकर 99 रुपये प्लस 18 फीसदी जीएसटी किया था, लेकिन उनसे अब 99 रुपये और लागू करों के बजाय अब 199 रुपये और टैक्स वसूल किया जाएगा। इसके बारे में ग्राहकों को सूचित किया गया था। कंपनी ने ग्राहकों को जानकारी देते हुए बताया है कि नई दरें जल्द ही लागू हो जाएंगी।

  • पंजाबः नेशनल हाईवे पर स्टंट कर रहे बाइक सवारों की आपस में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    पंजाबः नेशनल हाईवे पर स्टंट कर रहे बाइक सवारों की आपस में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    अमृतसर : शहर में स्टंट के चक्कर एक बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे पर स्टंट कर रहे मोटरसाइकिल सवार 2 नौजवानों की आपस में भीषण टक्कर हो गई और बुरी तरह से घायल हो गए। घटना अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुई है, जहां बुलेट सवार और सप्लैंडर सवार युवकों के साथ दर्दनाक हादसा हुआ है। 

    दरअसल दोनों युवकों द्वारा चलती बाइक में स्टंट किया जा रहा था, जोकि उन्हें महंगा पड़ गया। दोनों की आपस में टक्कर हुई है, जिस कारण दोनों बुरी तरह से घायल हुए हैं। घटना के बाद दोनों घायलों को एंबुलैंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। हादसे का कारण तेज रफ्तार कार का बीच में आना बताया जा रहा है। 

  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र, पिंजौर का किया दौरा, देखें तस्वीरें 

    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र, पिंजौर का किया दौरा, देखें तस्वीरें 

    चंडीगढ़/प्रवेशः माननीय केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री, भारत सरकार भूपेंद्र यादव ने आज गिद्ध संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र, पिंजौर का दौरा किया। यादव ने कहा है कि गिद्धों को ब्रीडिंग के बाद जंगल में छोड़ा जा सकता है। उन्होंने जटायु गिद्ध प्रजनन केंद्र के विकास के लिए तकनीकी और वित्तीय सहायता का भी आश्वासन दिया। वर्ष 2023-24 के दौरान ओरिएंटल सफेद पीठ वाले (ओरिएंटल व्हाइट-बैक्ड) गिद्धों को वनों में छोड़ने का प्रस्ताव है। छोड़े गए पक्षियों पर कम से कम एक वर्ष तक उपग्रह ट्रांसमीटरों के साथ कड़ी निगरानी रखी जाएगी और किसी भी व्यवहार संबंधी समस्याओं का पता लगाया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे जंगली परिस्थितियों के अनुकूल हैं और डाइक्लोफेनाक विषाक्तता के कारण कोई मौत नहीं हुई है। इसके बाद हर साल नियमित रूप से पक्षियों को जंगल में छोड़ा जाएगा।

    जटायु कंजर्वेशन ब्रीडिंग सेंटर (जेसीबीसी) की स्थापना भारत के जिप्स (गिद्धों) की तीन प्रजातियों, ओरिएंटल व्हाइट-बैक्ड, लॉन्ग-बिल्ड और स्लेंडर-बिल्ड गिद्धों की आबादी में नाटकीय गिरावट की जांच के लिए की गई थी। यह हरियाणा वन विभाग और बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के बीच एक सहयोगी पहल है। केंद्र का मुख्य उद्देश्य गिद्धों की 3 प्रजातियों में से प्रत्येक के 25 जोड़े की एक संस्थापक आबादी स्थापित करना और कम से कम 200 पक्षियों की आबादी का उत्पादन करना था। प्रत्येक प्रजाति को 15 वर्षों में जंगल में फिर से लाया जाएगा।

    पंकज गोयल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक,  वन्यजीव, हरियाणा ने कहा कि केंद्र ने देश भर में मवेशियों के शवों के नमूने लेकर गिद्धों के लिए जहरीली दवाओं, विशेष रूप से पशु चिकित्सा में डाइक्लोफेनाक के प्रसार की निगरानी करके जंगल में गिद्धों के लिए पर्यावरण को सुरक्षित बनाने के अपने प्रयासों को जारी रखा है। केंद्र गिद्ध संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के चिड़ियाघर का समन्वय कर रहा है।

    केंद्र को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से तकनीकी और वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि वन्यजीव पर्यटन के प्रचार-प्रसार और विकास तथा वन्य जीवन और पर्यावरण के प्रति छात्रों में जागरूकता पैदा करने के लिए अन्य राज्यों से विभिन्न प्रजातियों के विदेशी पक्षियों और जानवरों को हरियाणा राज्य के पिपली, रोहतक और भिवानी चिड़ियाघर में लाया जा रहा है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (एचओएफएफ), वन विभाग , हरियाणा, जगदीश चंद्र ने कहा कि केंद्र देश में अन्य गिद्ध संरक्षण प्रजनन सुविधाओं के लिए गिद्धों का संस्थापक स्टॉक भी उपलब्ध कराएगा।