Blog

  • बोरवैल की खुदाई और मुरम्मत सम्बन्धित ज़िला मैजिस्ट्रेट ने सख़्त दिशा निर्देश किए जारी

    बोरवैल की खुदाई और मुरम्मत सम्बन्धित ज़िला मैजिस्ट्रेट ने सख़्त दिशा निर्देश किए जारी

    बोर करने से 15 दिन पहले देनी होगी सूचना

    कुआ, बोरवैल खोदने वाली ड्रिलिंग एजेंसी के रजिस्ट्रेशन सम्बन्धित साईन बोर्ड भी लगाने के आदेश

    कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: डिप्टी कमिशनर कम ज़िला मैजिस्ट्रेट श्री विशेष सारंगल ने बोरवैलों की खुदाई और मुरम्मत सम्बन्धित सख़्त दिशा- निर्देश जारी किए है। फ़ौजदारी विवरण संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए ज़िला मैजिस्ट्रेट की तरफ से जारी आदेशों अनुसार कपूरथला जिले की सीमा अंदर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों अंदर बोरवैल, ट्यूबवैलों की खुदाई और मुरम्मत करने से पहले ज़मीन मालिकों और सम्बन्धित विभागों के लिए जारी निर्देशों अनुसार ज़मीन मालिक कुआँ /बोर खोदने से पहले ज़िला कुलैकटर, सम्बन्धित सरपंच, ग्राम पंचायत, नगर कौंसिल, जन स्वास्थ्य विभाग, भूमि सरंक्षण विभाग (ग्राउंड वाटर) को 15 दिन पहले सूचित करेगा।

    उन्होंने कहा कि बोरवैल या कुओं में गिरने कारण होने वाले जान के नुक्सान के चलते यह भी ज़रूरी किया गया है कि कुआँ /बोरवैल खोदने या मुरम्मत करने वाली सभी एजेंसियाँ जैसे कि सरकारी / अर्ध सरकारी, प्राईवेट आदि की रजिस्ट्रेशन होनी ज़रूरी है।

    इसके इलावा कुआँ /बोरवैल खोदने या मुरम्मत वाली जगह पर ड्रिलिंग एजेंसी का और कुआँ खोदने वाले मालिक का पूरे पता वाला साईन बोर्ड लगवाया जाए और उस साईन बोर्ड और ड्रिलिंग एजेंसी का रजिस्ट्रेशन नंबर भी लिखा हो। बोरवैल के आसपास कँटीली तार और इसको स्टील प्लेट के ढक्कन के साथ नट -बोल्ट बंद करके रखा जाएगा और कुआँ /बोर का ढक्कन केसिंग पाईप के साथ नट -बोलटों के साथ फिक्स होना चाहिए।
    जारी आदेशों अनुसार कुआँ /बोरवैल के आस -आसपास सीमेंट /कंक्रीट का प्लेटफार्म की कुएँ के आसपास निर्माण अवशयक है।

    कुआँ /बोरवैल खोदने या मुरम्मत उपरांत खाली जगह यदि कोई हो, को मिट्टी से भरा जाए और किसी भी हालत में खुला न छोड़ा जाए। बेकार पड़े कुएँ को चीकनी मिट्टी, पत्थर, कंक्रीट तल से अच्छी तरह भर कर बंद करना चाहिए।

    कोई भी व्यक्ति कुआँ /बोरवैल खोदने या मुरम्मत, जल स्पलाई और सेनिटेशन विभाग की लिखित मंजूरी और उनकी देख -रेख से बिना नहीं करवाएगा और कुआँ /बोरवैल की मुरम्मत के समय उसे खुला नहीं छोड़ा जाएगा।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण इलाको में सरपंच और कृषि विभाग के अधिकारी और शहरी इलाको में जन स्वास्थ्य विभाग, भूमि सरंक्षण (ग्राउंड वाटर), नगर कौंसिल के जूनियर इंजीनियर और कार्यकारी अधिकारी की तरफ से अपने -अपने अधिकारित क्षेत्र की हर महीना रिपोर्ट तैयार की जाएगी कि उनके इलाके में कितने बोर /कुआँ आदि नए खुदवाए गए, किनकी मुरम्मत करवाई, कितने प्रयोग में हैं, कितने भरवाए गए है। 

    इन विभागों की तरफ से अपने -अपने क्षेत्र की उक्त रिपोर्ट की एक कापी अपने दफ़्तर में रिकार्ड के तौर पर रखी जाएगी और एक कापी हर महीने अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (शहरी विकास),कपूरथला और अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (विकास), कपूरथला को भेजी जाएगी।

    यह आदेश तारीख़ 23 -05 -2022 से 21 -07 -2022 तक लागू रहेगा। इन आदेशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति /ड्रिलिंग एजेंसी के मालिक ख़िलाफ़ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

  • चोरी के वाहन, नशीले पदार्थ और 9 एटीएम सहित 6 गिरफ्तार

    चोरी के वाहन, नशीले पदार्थ और 9 एटीएम सहित 6 गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना रामामंडी की पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल, नशीले पदार्थ और लोगों को ठगी का शिकार बनाकर एटीएम कार्ड बदलने वाले आरोपी सहित 6 को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी नवदीप सिंह और उनकी टीम ने नशे का कारोबार करने वाले 3 आरोपियों को काबू किया है। जिनकी पहचान करमजीत सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह वासी मोहल्ला बाबा बुड्ढा जी नगर, अनुज कुमार उर्फ मोहित पुत्र रजिंदर कुंमार वासी रेलवे कालोनी, दकोहा,प्रिंस पुत्र कमल कुमार वासी रामामंडी के तौर पर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी करमजीत से 6 ग्राम हैरोईन और एक्टिवा पीबी 08 सीएम-0259, आरोपी मोहित से 5 ग्राम हैरोईन व टीवीेएस मोटरसाइकिल नंबर पीबी 08 इके 1387 और आरोपी प्रिंस से 5 ग्राम हैरोईन, स्पलैंडर मोटरसाइकिल पीबी 08 इएफ 9955, 42100 ड्रग मनी बरामद की है।

    इसी तरह दोपहिया वाहन चुराने वाले आरोपी विजय कुमार पुत्र बलवीर चंद वासी मोहल्ला कोट रामदास से चोरी के 3 वाहन बरामद किए हैं, जिसमें मोटरसाइकिल नंबर पीबी 08 डीक्यू 2606, एक्टिवा जेके 02 बीएफ 8689, एक्टिवा पीबी 09 क्यू 7509 शामिल हैं। आरोपी के ऊपर पहले भी एनडीपीएस के मुकद्दमें और चोरी के मुकद्दमे दर्ज हैं।

     इसी तरह एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को ठगने वाले आरोपी दीपक कुमार मैहतो पुत्र उमेश कुमार वासी बिहार को 9 एटीएम कार्ड सहित गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी ने करोल बाग के रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति अनूप सिंह का एटीएम बदलकर उसके कार्ड से पैसे निकाल लिए थे।

    इसी तरह पुलिस पार्टी गशत के दौरान ढिलवां चौक पर मौजूद थी,तभी सूचना मिली कि लवप्रीत सिंह उर्फ लवी पुत्र नसीब चंद वासी दकोहा चोरी के मोबाईल बेचने की फिराक में घूम रहा है। जिस पर कारवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को 4 चोरी के मोबाईल सहित गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी पर पहले भी चोरी के मुकद्दमें दर्ज हैं। 

  • उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर करेंगे महा क्विज़ प्रतियोगिता का शुभारंभ

    उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर करेंगे महा क्विज़ प्रतियोगिता का शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: उद्योग, परिवहन, श्रम तथा रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर 24 मई को  होटल गुलमोहर ग्रैंड बहडाला में जन भागीदारी से सुशासन महा क्विज़ प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 11 बजे करेंगे। यह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित है, जिसे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति उन योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। 

  • ऊना में तलाशी जा रही क्रिटिकल केयर यूनिट निर्माण की संभावना, डीसी ने किया निरीक्षण

    ऊना में तलाशी जा रही क्रिटिकल केयर यूनिट निर्माण की संभावना, डीसी ने किया निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना क्षेत्रीय अस्पताल के समीप क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं, जिसके लिए आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने निरीक्षण किया। डीसी ने बताया कि यूनिट का निर्माण यूएस एड कंपनी एनएचएम के माध्यम से करेगी, जिसके लिए भूमि का चयन किया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व ही कंपनी की एक टीम ने भी इस संबंध में ऊना का दौरा किया था और यूनिट के निर्माण की संभावनाएं तलाश की। 

    राघव शर्मा ने कहा कि 27 मई को इस संबंध में एक बैठक शिमला में रखी गई है, जिसकी अध्यक्षता सचिव स्वास्थ्य विभाग करेंगे तथा एनएचएम के एमडी भी इसमें उपस्थित रहेंगे। बैठक में डीसी व सीएमओ ऊना भी शामिल होंगे।  उपायुक्त राघव शर्मा के दौरे के दौरान सीएमओ डॉ. मंजू बहल तथा अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजेश भी उपस्थित रहे।

  • वदोली में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    वदोली में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    भगवान के नाम का आश्रय लो और सत्संग सुनें: स्वामी भगवत शरण जी महाराज
    ऊना/सुशील पंडित: गांव वदोली में चल रहे भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के चौथे दिन भगवान कृष्ण के जन्म से संबंधित प्रसंग सुनाते हुए वृंदावन से पधारे स्वामी भगवत शरण जी महाराज ने बताया कि भगवान कृष्ण का जन्म राक्षसों का संघार करने के लिए हुआ था। श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण की सामूहिक जय-जयकार के बीच पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ उनका जन्मदिवस मनाया।कार्यक्रम स्थल को विभिन्न प्रकार के रंगों के गुब्बारों से सजाया गया और बधाई गीतों के बीच भक्तिमय वातावरण बना रहा।
    चौथे दिन की कथा में कथा व्यास ने कहा कि संकल्प लेकर जो कार्य किया जाता है। उसको निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कथा श्रवण करने वाले श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि वह श्रवण की गई कथा से संबंधित बिंदुओं को कथा स्थल पर ही न छोड़कर अपने जीवन में उनको स्थान दिलाए। क्षत्रिय का जन्म भारत भूमि की पावन धरा पर इसीलिए होता है वह देश, धर्म, संत, सनातन और पितरो के साथ ही माताओं और बहनों की रक्षा कर सके। भागवत पुराण, वेद, उपनिषद, रामचरित मानस जैसे सभी ग्रंथों का नियमित रूप से वाचन और श्रवण करने की प्रक्रिया अपनाने की बात भी कही।
    स्वामी भगवत शरण जी महाराज ने बताया कि एक दृश्य से हमारा पूरा आचरण बदल सकता है। इसलिए आंख और कान सभी पर नियंत्रण होना बेहद जरूरी है। नर्क से बचने का एकमात्र सरल तरीका है कि भागवत भजन। जो जीव भगवत भजन करेगा, जो भगवान के नाम में विश्वास रखता है वो आसानी से भव सागर से तर जाता है। भगवान पर जितना विश्वास करोगे उतना ही अच्छा है।
    कथा के दौरान स्वामी जी ने कहा कि सदा अपने नेत्र, श्रवण और वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। क्योंकि जैसा हम सुनते हैं, देखते हैं, ठीक वैसा ही आचरण करते हैं। ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप क्या देख रहे हैं, क्या सुन रहे हैं। देखना और सुनना अगर सुधरा हुआ हो, अच्छा हो तो व्यक्ति कभी गलत रास्ते पर नहीं जाएगा। जो उचित हो हमेशा वहीं देखो और सुनो। भगवान के नाम का आश्रय लो, सत्संग करो, वहीं हमारे साथ जाएगा। धरवाल मोहल्ला वदोली के कथा आयोजकों द्वारा सभी से कथा स्थल पर पहुंचकर कथा सुनने का आह्वान भी किया।
  • नशीले पदार्थ और 2 पेटी अवैध शराब सहित 4 गिरफ्तार

    नशीले पदार्थ और 2 पेटी अवैध शराब सहित 4 गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना सदर की पुलिस ने नशीले पदार्थ और अवैध शराब सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुशील उर्फ रिक्की पुत्र मिन्ना मसीह वासी फोलड़ीवाल, परमजीत सिंह उर्फ पम्मा वासी जंडियाला, रविपाल पुत्र तरसेम लाल वासी आबादपुरा, दीपक कुमार उर्फ दीपू पुत्र जगदीश कुमार वासी कादियांवाली के तौर पर बताई जा रही है। एसीपी रविंदर सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी अजैब सिंह ने गशत के दौरान आरोपी रिक्की को 6 ग्राम हैरोईन और पम्मा को 4 ग्राम हैरोईन सहित काबू किया है। 

    इसी तरह आरोपी रविपाल और दीपू एक्टिवा नंबर पीबी 08 बीएन 9206 पर सवार होकर ग्राहकों को अवैध शराब सप्लाई करने जा रहे थे जिसकी सूचना सदर पुलिस को मिलते ही दोनो आरोपियों को चंडीगढ़ मार्का 2 पेटी अवैध शराब सहित काबू कर लिया।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस और आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • लड़ाई झगड़े के मामले में वांछित 3 आरोपी गिरफ्तार

    लड़ाई झगड़े के मामले में वांछित 3 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना लोहियां की पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले में वांछित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुखजिंदर सिंह पुत्र गुरिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा पुत्र तरसेम, निर्मल सिंह उर्फ निम्मा पुत्र तरसेम लाल वासी मैहरीवाल के तौर पर बताई जा रही है। थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी 4.02.2022 मुकद्दमा नंबर 16 में आईपीसी की धारा 323/324/326 में फरार थे, जिन्हें पुलिस ने काबू कर लिया है। इस मामले में आरोपियों के 2 और साथियों की गिरफ्तारी बाकी है, जिनकी तलाश में छापामारी जारी है।

  • जालंधरः 2 सगे भाई करते थे नशे का कारोबार, नशीली गोलियां और ड्रग मनी सहित हुए गिरफ्तार

    जालंधरः 2 सगे भाई करते थे नशे का कारोबार, नशीली गोलियां और ड्रग मनी सहित हुए गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना मैहतपुर की पुलिस ने नशीली गोलियों और ड्रग मनी सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी जसबिंदर सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी महिन्दर पाल सिंह गशत के दौरान कसबा मोहल्ला मौजूद थे, इसी दौरान बिना नंबर के रायल इनफिल्ड पर सवार 2 व्यक्तियों को रोका, जिनकी पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और जसवंत सिंह उर्फ संता दोनो पुत्र गुरमेज सिंह वासी मोहल्ला कसबा मैहतपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने जब दोनो की तलाशी ली तो आरोपी गोपी से 70 नशीली गोलियां,21 हजार रुपए की ड्रग मनी और आरोपी संता से 230 नशीली गोलियां व 30 हजार ड्ग मनी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • 20 ग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार…

    20 ग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार…

    जालंधर (वरुण)। देहात पुलिस क्राईम ब्रांच की टीम ने नशीले पदार्थ सहित 1 तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जसप्रीत उर्फ जस्सी पुत्र जसविन्दर कुमार वासी खजूरलां के तौर पर बताई जा रही है।  क्राईम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी स्विफ्ट गाड़ी नंः पीबी 08 एई 0089 में सवार होकर नूरपूर अड्डे से जालंधर की ओर जा रहा है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को 20 ग्राम हेरोईन सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

  • ਪੋ੍. ਹਰਬੰਸ ਸਿੰਘ ਕਾਲਰਾ ਦੀ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿਚ ਮੌਤ ਤੇ ਵਰਲਡ ਰਾਜਪੂਤ ਔਰਗੇਨਾਈਜੇਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਦੁੱਖ ਦਾ ਡੂੰਘਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ

    ਪੋ੍. ਹਰਬੰਸ ਸਿੰਘ ਕਾਲਰਾ ਦੀ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿਚ ਮੌਤ ਤੇ ਵਰਲਡ ਰਾਜਪੂਤ ਔਰਗੇਨਾਈਜੇਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਦੁੱਖ ਦਾ ਡੂੰਘਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ

    ਆਦਮਪੁਰ (ਗਣੇਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ)। 23 ਮਈ ਇੱਥੋਂ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਪਿੰਡ ਕਾਲਰਾ ਦੇ ਵਿਅਕਤੀ ਪੋ੍. ਹਰਬੰਸ ਸਿੰਘ ਕਾਲਰਾ ਦੀ ਇੱਕ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਨਾਲ ਹੋਈ ਮੌਤ ਤੇ ਵਰਲਡ ਰਾਜਪੂਤ ਔਰਗੇਨਾਈਜੇਸ਼ਨ ਵਲੋਂ 2 ਮਿੰਟ ਦਾ ਮੋਨ ਰੱਖ ਕੇ ਦੁੱਖ ਪ੍ਰਗਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਰੋਆ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਅਤੇ ਉੱਘੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵਕ ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਰੋਆ ਤੇ ਨਛੱਤਰ ਸਿੰਘ ਭੱਟੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ. ਹਰਬੰਸ ਸਿੰਘ ਕਾਲਰਾ ਜੀ ਧਾਰਮਿਕ ਖੇਤਰ ਵਿਚ ਬਹੁੱਤ ਸਤਿਕਾਰਯੋਗ ਵਿਅਕਤੀ ਸਨ। ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਇਸ ਬੇਵਕਤ ਹੋਈ ਮੌਤ ਦਾ ਸਮੁੱਚੀ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਨੂੰ ਨਾ ਪੂਰਾ ਹੋਣ ਵਾਲਾ ਘਾਟਾ ਪਿਆ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ  ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਡੋਡ ਯੂ.ਐਸ.ਏ., ਕੁਲਦੀਪ ਮਿਨਹਾਸ ਕਨੇਡਾ, ਰੌਸ਼ਨ ਮਿਨਹਾਸ ਯੂ.ਐਸ.ਏ., ਸਲਿੰਦਰ ਭੱਟੀ ਕਨੇਡਾ, ਦਲਵਿੰਦਰ ਪਰਮਾਰ ਯੂ.ਕੇ., ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਰੋਆ ਯੂ.ਕੇ (ਸਿੱਖ ਚੈਨਲ), ਗਗਨ ਮਿਨਹਾਸ ਯੂ.ਐਸ.ਏ., ਸੋਨੂੰ ਸਰੋਆ ਯੂ.ਐਸ.ਏ., ਸਨੀ ਸਰੋਆ ਯੂ.ਐਸ.ਏ., ਕਰਨ ਯੂ.ਐਸ.ਏ. ਕੁਲਵੰਤ ਪਰਮਾਰ ਕਨੇਡਾ, ਬਿੱਲਾ ਕਨੇਡਾ, ਰਾਣਾ ਕਨੇਡਾ,  ਅੰਮਿ੍ਤ ਯੂ.ਐਸ..,  ਸ. ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਫੁਗਲਾਣਾ, ਡਾ. ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਪਰਮਾ, ਸ. ਡਾ. ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਤਰਸੇਮ ਸਰੋਆ, ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੱਟੀ, ਹਰਦੀਪ ਪਵਾਰ, ਜਤਿੰਦਰ ਇਟਲੀ, ਗੁਰਮੋਹਨ ਇਟਲੀ, ਦਲਜੀਤ ਭੱਟੀ ਇਟਲੀ, ਮਿਕੂ ਮਿਨਹਾਸ ਇਟਲੀ, ਪਰਵਿੰਦਰ ਮਿਨਹਾਸ (ਸਾਬੀ) ਪਧਿਆਣਾ, ਗੁਰਮੇਲ ਭੱਟੀ ਇਟਲੀ, ਸੁਖਦੇਵ ਅਸਟਰੀਆ, ਸਤਿੰਦਰ ਪਰਹਾਰ ਇਟਲੀ, ਭੱਟੀ, ਸ਼ੀ੍ ਬੂਟਾ ਰਾਮ ਜਸਵਾਲ, ਸ਼ੀ੍ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਪਰਮਾਰ, ਬਾਵਾ ਸਿੰਘ ਪਰਮਾਰ, ਗੋਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜਸਵਾਲ, ਹਰਮਨ ਪਰਮਾਰ, ਪਰਮਜੀਤ ਪਰਮਾਰ, ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮਿਨਹਾਸ, ਸੁਰਿੰਦਰ ਕੌਰ ਮਿਨਹਾਸ ਕਨੇਡਾ, ਸਰਜੀਤ ਕੌਰ ਭੱਟੀ, ਕਮਲਜੀਤ ਕੌਰ, ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪਰਹਾਰ, ਵਰਿੰਦਰ ਪਰਹਾਰ,  ਹਰਿ ਕਿ੍ਸ਼ਨ ਜਸਵਾਲ, ਗਗਨਦੀਪ ਪਰਮਾਰ, ੳਂਕਾਰ ਸਿੰਘ ਭੱਟੀ, ਗੁਰਜੀਤ ਪਰਾਮਰ, ਹਰਪੀ੍ਤ  ਪਰਮਾਰ, ਸੰਦੀਪ ਜਸਵਾਲ, ਸਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਿਨਹਾਸ ਅਤੇ ਹੋਰ ਦੇਸ਼ ਵਿਦੇਸ਼ ਵਿਚ ਵਸਦੀਆਂ ਉੱਘੀਆਂ ਸ਼ਖਸ਼ੀਅਤਾਂ ਵਲੋਂ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ  ਕੀਤਾ ਗਿਆ।  ਇਸ ਮੌਕੇ ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਰੋਆ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ  ਪੋ੍. ਹਰਬੰਸ ਸਿੰਘ ਕਾਲਰਾ ਜੀ ਦਾ ਸੰਸਕਾਰ 24 ਮਈ 2022 ਨੂੰ ਸਵੇਰੇ 10 ਵਜੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਜੱਦੀ ਪਿੰਡ ਕਾਲਰਾ, (ਨਜ਼ਦੀਕ ਆਦਮਪੁਰ), ਜਿਲਾ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਹੋਵੇਗਾ।