Breaking Newsइस राज्य के सीटिंग MP ने बदली पार्टी

इस राज्य के सीटिंग MP ने बदली पार्टी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटना : खगड़िया के सीटिंग एमपी चौधरी महबूब अली कैसर रालोजपा (पारस गुट) छोड़ राजद में शामिल हो गए हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी आफिस मे उनकी जॉइनिंग करवाई है। इस दौरान उनके बेटे युसूफ कैसर भी मौजूद रहे। कैसर दो बार खगड़िया से सांसद रह चुके हैं। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनावो मे में उन्हें टिकट नहीं मिला। बताया जा रहा है कि जिससे आहत होकर कैसर ने अपनी पार्टी बदल ली।  

एमपी चौधरी महबूब अली कैसर ने चिराग पासवान पर मोटी रकम लेकर खगड़िया से राजेश वर्मा को टिकट बेच देने का आरोप लगाया था।  राजेश वर्मा स्वर्ण व्यवसायी हैं। जिसक बाद टिकट न मिलने से नाराज कैसर खगड़िया से सीपीआईएम उम्मीदवार संजय कुमार सिंह को समर्थन दे चुके हैं। अब संजय सिंह महागठबंधन के उम्मीदवार बन सकते है। 

आरजेडी प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि रविवार को 9 बजे दिन में वीरचंद पटेल पथ स्थित आरजेडी के मुख्य कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह उन्हें पार्टी की सदस्यता दिला दी है। खगड़िया रामविलास पासवान का गृह क्षेत्र रहा है, इसलिए भी चिराग के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है। कैसर को साइड करके राजेश वर्मा को टिकट देने के चिराग के फैसले की परीक्षा भी यहां होगी।

वही खगड़िया में महबूब अली कैसर के आरजेडी के साथ आने से सीपीआईएम के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह को मुस्लिम वोट बैंक को एकजुट करने में मदद मिलेगी। यहां वोट बैंक के हिसाब से सबसे ताकतवर जाति यादव है। वहीं, दूसरे नंबर पर मुस्लिम वोट बैंक है। एमवाई की ताकत बढ़ेगी तो एनडीए के उम्मीदवार राजेश वर्मा की कठिनाई बढ़ेगी। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में लोजपा से कैसर ही चुनाव जीते थे।

महबूब अली कैसर को अपने साथ लेकर आरजेडी खगड़िया में महागठबंधन की ताकत बढ़ा गई है। कैसर के बेटे चौधरी युसूफ कैसर सिमरी बख्तियारपुर से आरजेडी के विधायक हैं। अब पिता-बेटे दोनों ही आरजेडी में रहकर अपने राजनीति कैरियर को आगे बढ़ाएंगे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...