Himachalबद्दी में सम्प्पन हुआ इंटक का छठा राष्ट्रीय सम्मेलन

बद्दी में सम्प्पन हुआ इंटक का छठा राष्ट्रीय सम्मेलन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनरेगा कामगारों को मिले 365 दिन कार्य

महासंघ पंजीकृत संगठन, देश भर में कर रहा काम

श्रम कानून समाप्त करने पर केंद्र सरकार की निंदा की

बद्दीसचिन बैंसल: राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जयसवाल ने कहा कि  भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)  का वर्ष 2017 में गठन हुआ है। हिमाचल में भी उनका संगठन कार्य कर रहा है। विक्रम ठाकुर प्रदेश अध्यक्षके रूप में यहां पर काम कर रहे है।  यह पंजीकृत संगठन है जिसकी देश भर में अपनी इकाईयां काम कर रही है। देश में मनरेगा  के तहत कामगारों को 365 दिन ही काम मिले। इसके लिए संगठन प्रयासरत है। अभी तक मात्र सौ दिन के लिए ही कार्य मिलता है लेकिन मजदूरों की 365 दिन उसकी जरूरते रहती है। इस बारे में उनका एक प्रतिनिधमंडल जल्द ही केंद्र व प्रदेश सरकार के श्रम आयुक्त से भी मिलेगा।

बद्दी में छठे राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्होंने कहा कि कामगारों को उनका हक मिले वह हमेशा इसके लिए प्रयास करेंगे। और अगर जरूरत पड़ी तो आंदोलन का रास्ता अपनाने भी नहीं हिचकिचाएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से श्रम कानून समाप्त करके चार लेबर कोड़ बनाने पर भी कड़ी आपत्ति जताई है। इससे कामगारों को शोषण हो रहा है। सगंठन इसके विरोध में भी रणनीति तैयार करके आंदोलन का रास्ता अपनाएंगा।

प्रदेश अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने कहा कि बीबीएन कुछ उद्योग अभी भी कामगारों को न्यूनतम वेतन नहीं देते है। उनकी ईएसआई व  पीएफ नहीं कटता है और जरूरत पड़ने पर उनको इसका लाभ नहीं मिलता है।महिला अध्यक्ष सारिका कटोच  ने कहा कि महिला कामगारों को भी यहां पर शोषण हो रहा है। महिलाओं के लिए रहने के लिए महिला हास्टल की व्यवस्था नहीं है।

सम्मेलन के बाद में सभा स्थल से लेकर अंलबिंक चौक तक श्रमिक न्याय यात्रा निकाली गई और कामगारों को उनके अधिकारो व कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर  अंतरराष्ट्रीय मजदूर संगठन के अध्यक्ष प्रकाश देवदास, राष्ट्रीय महासचिव  हौंसला प्रसाद शर्मा,  राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष  प्रमोद, उपाध्यक्ष एके चौधरी, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष  शेंतान सिंह सोंलकी,  उपाध्यक्ष ईश्वर कुमार, विनायागम, अजुर्न खटवानी, महिमन चंद्र,  अमीर खान, नितेश जसवाल, राहुल झा,  बालेंद्र भूषण मिश्रा, शिवा प्रकाशन,  अरूल प्र काश, शशि सियाल,  महिला प्रदेश अध्यक्ष सारिका कटोच, सुमन शांडिल, अनिता नलवा रूचि चोहान,  लता पठानिया. युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल पठानिया, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार, गगनदीप सिंह, मदन लाल, हरबंस राणा, नीरज राणा, मलिक शाह, गोपाल, अर्पित जैन ने भाग लिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...