Breaking Newsसुहागरात की रात हुआ कुछ ऐसा कि घर में मच गया कोहराम 

सुहागरात की रात हुआ कुछ ऐसा कि घर में मच गया कोहराम 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में सुहागरात के बाद अगली सुबह बेड पर दूल्हा और दुल्हन दोनों मृत मिले थे। इसके बाद घर में कोहराम मच गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जब रिपोर्ट सामने आई तो चौंकाने वाली बात सामने आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, दूल्हा-दुल्हन की मौत हार्टअटैक से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद नव विवाहित जोड़े को एकसाथ एक ही चिता पर मुखाग्नि दे दी गई। जानकारी के अनुसार, जिले के थाना कैसरगंज क्षेत्र के गोडहिया नंबर चार गांव के 22 वर्षीय प्रताप यादव की 30 मई 2023 को क्षेत्र के मंगल मेला गांव में शादी हुई थी।

खुशियों भरे माहौल में 31 मई को प्रताप अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लाया था। घर में महिलाओं ने मंगल गीत गाकर दूल्हा-दुल्हन की अगवानी की। देर रात तक घर में जश्न मनाया गया। दूल्हा दुल्हन की सुहागरात जीवन की अंतिम रात बन गई। सुबह को सुहाग सेज पर दोनो की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सुहाग सेज पर दूल्हा दुल्हन की एक साथ मौत से हर कोई हैरान हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की लाश कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कैसरगंज थानाक्षेत्र के भुल्लनपुरा निवासी परशुराम यादव की 22 वर्षीय बेटी पुष्पा यादव की गोडबहिया गांव में रहने वाले प्रताप यादव के बेटे सुंदर यादव के साथ मंगलवार रात को शादी हुई थी। बुधवार दोपहर को सुंदर यादव अपनी पत्नी पुष्पा यादव को विदाई के अपने घर लेकर पहुंचा। वैवाहिक कार्यक्रम की अन्य रस्में अदा करते करते शाम हो गई। रात के समय दुल्हन और दूल्हा सुहागरात पर कमरे के भीतर गए।

घर में हंसी खुशी के माहौल के बीच परिवार के अन्य लोग और मेहमान भी नींद आने पर सो गए। बृहस्पतिवार सुबह परिवार के अन्य सभी लोग सोकर उठ गए। लेकिन सुहाग रात मनाने गए दूल्हा दुल्हन काफी सूरज चढ़े तक भी कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजन चिंतित हुए। परिजनों ने दोनों को जगाने के लिए काफी दरवाजा खटखटाया लेकिन कमरे के भीतर से कोई आवाज या हलचल नहीं होने पर परिवार के लोग बुरी तरह से घबरा गए। परिजन किसी प्रकार खिड़की खोलकर कमरे के अंदर पहुंचे तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गई। कमरे के अंदर सुहाग सेज पर दूल्हा दुल्हन की लाश पड़ी थी। दोनो की लाश देखकर सभी लोग बुरी तरह से अचंभित रह गए और घर के भीतर चीख पुकार मच गई। दूल्हा दुल्हन के मरने की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए दूल्हा दुल्हन के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ केसरगंज कमलेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जांच पड़ताल की और परिजनों से पूछताछ की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...